AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

MBA kya hai – एमबीए की फीस, बेस्ट कॉलेज, सैलरी, एडमिशन की पूरी जानकारी

हैलो दोस्तों, आपका स्वागत है। आज हम आपको बता रहे हैं MBA kya hai. स्टूडेंट लाइफ में आप कामयाब लोगों को देखकर सोचते हैं कि मुझे भी इनकी तरह बनना है।

जब आप जॉब करने लगते हैं तब भी आपके मन में ख्याल आता है कि मैं ऐसा क्या करूं कि और ज्यादा कामयाबी और अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल जाए।

आप इस वक्त लाइफ के जिस भी स्टेज पर हैं ये आर्टिकल आपकी मदद जरूर करेगा। क्योंकि MBA की पढ़ाई सबके काम आ सकती है चाहे आप स्टूडेंट हों या वर्किंग। इसलिए आप जरूर पढ़िए MBA kya hota hai.

हम इस आर्टिकल में इन टॉपिक्स को कवर कर रहे हैं

  • MBA kya hai
  • MBA full form
  • MBA के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए
  • Advertisement
  • MBA Specialization
  • MBA की फीस कितनी होती है
  • MBA का सलेक्शन प्रोसेस क्या है
  • Top colleges for MBA
  • Career options after MBA
  • MBA के बाद कितनी सैलरी मिलती है?
  • MBA के बाद क्या करें
  • Types of MBA

MBA kya hai ?


MBA एक पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी है। जैसे आप MA और MSc करते हैं उसी तरह MBA किया जाता है। इसे करके आप पोस्ट ग्रेजुएट कहलाते हैं।

आम तौर पर इसे ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। लेकिन आप इसे बारहवीं के बाद भी कर सकते हैं। कैसे? ये हमने आगे बताया है।

MBA full form


MBA का फुल फार्म होता है Master of Business Administration. इसका हिंदी में नाम होगा व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर। वैसे बोलचाल की भाषा में MBA ही कहा जाता है।

ज्यादातर MBA दो साल के होते हैं। जिनके लिए सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई की जाती है। पर 1 साल का MBA कोर्स भी अवेलेबल है जिसे खास तौर पर कामकाजी लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी जानकारी हमने types of MBA सेक्शन में दी है।

MBA के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

  • दोस्तों MBA के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • अच्छी बात ये है कि आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हों आप एमबीए कर सकते हैं।
  • ग्रेजुएशन में आपके 50% मार्क्स होने चाहिए।
  • हालांकि टॉप के इंस्टीट्यूट जैसे IIM के लिए और ज्यादा हायर मार्क्स चाहिए होते हैं। यहां एडमिशन के लिए आपको 60% का लक्ष्य रखना चाहिए।
  • कुछ इंस्टीट्यूट 40-45% वाले बच्चों को भी एडमिशन देते हैं। पर इनमें जाने से पहले पूरी छानबीन कर लें कि ये मान्यता प्राप्त हैं या नहीं।
  • आप बारहवीं के बाद भी एमबीए कर सकते हैं। ये पांच साल का कोर्स होता है। इसे इंटीग्रेटेड एमबीए कहा जाता है।
  • अगर आप विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखते हैं तो वहां ज्यादातर इंस्टीट्यूट चार साल का ग्रेजुएशन मांगते हैं।
  • अगर आपके पास तीन साल वाला ग्रेजुएशन है तो आपको एक साल और पढ़ना होगा।
  • इसके लिए आप ग्रेजुएशन के बाद एक साल का कोई ऐसा डिप्लोमा कर सकते हैं जो आपके ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को लिंक करता हो।
  • यानि आप बिजनेस या मैनेजमेंट से जुड़ा कोई कोर्स कर सकते हैं। ये नहीं कि BCom  किया और फिर इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा करके MBA के लिए अप्लाई कर दें।
  • ज्यादातर इंस्टीट्यूट एक साल के वर्क एक्सपीरियंस को भी चौथे साल की तरह गिन लेते हैं।
  • अगर आप भारत में भी एमबीए करते हैं तब भी आपको अंग्रेजी में भी अच्छी कमांड होनी चाहिए क्योंकि सिलेबस अंग्रेजी में ही होता है।
  • एमबीए के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होती।

MBA Specialization


आपके पास अलग-अलग specialization के साथ MBA करने का ऑप्शन रहता है। जैसे

Marketing
HR
Accounts
Sales
Risk Management
Operations
Entrepreneurship
International Business
Hospital Management
Finance

इन सबमें करियर का अच्छा स्कोप रहता है। आप इनमें से क्या पढ़ना चाहते हैं ये आपकी पसंद है।

एमबीए की फीस कितनी होती है?


दोस्तों एमबीए की फीस कितनी होती है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन से इंस्टीट्यूट से MBA कर रहे हैं। भारत में MBA के लिए टॉप के इंस्टीट्यूट में IIM यानि Indian Institute of Management का नाम आता है।

अहमदाबाद, लखनऊ, कोझीकोड, कलकत्ता और बेंगलूरू जैसे शहरों में IIM हैं। इनकी फीस लगभग 20-25 लाख सालाना होती है। इसके बाद आती हैं टॉप की यूनिवर्सिटीज और बिजनेस स्कूल जैसे FMS Delhi, Symbiosis Pune and Bengaluru, NMIMS Mumbai, XIMB Bhubaneshwar. इनकी फीस लगभग 15-20 लाख सालाना होती है।

DU और JNU जैसे इंस्टीट्यूट भी टॉप लेवल पर हैं लेकिन इनकी फीस कम होती है और आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को छूट भी मिलती है। पर इनमें एडमिशन के लिए बहुत अच्छे नंबर होने चाहिए।

आपको ऐसे कॉलेज भी मिलेंगे जो 3-8 लाख रुपए या उससे कम में भी एमबीए ऑफर करते हैं। लेकिन इसके बाद अच्छे पैकेज की जॉब मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए सोच समझकर फैसला करें।

MBA का सलेक्शन प्रोसेस क्या है


ज्यादातर इंस्टीट्यूट MBA के लिए entrance exam लेते हैं। इसमें सबसे प्रमुख CAT का exam होता है। इसके माध्यम से IIM में एडमिशन लिया जाता है।

CAT का स्कोर बाकी इंस्टीट्यूट में भी मान्य होता है। इसी तरह GMAT exam को भी लगभग हर इंस्टीट्यूट मानता है। इसके अलावा MAT, ATMA, IBSAT, XAT, CMAT जैसे एग्जाम भी होते हैं जिनको क्लीयर करके आप अच्छे और prestigious कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।

कुछ कॉलेज अपने लिए अलग एग्जाम भी लेते हैं। जैसे Symbiosis institute के लिए SNAP exam और Christ University के लिए CUET. लगभग हर जगह पहले आपको entrance exam देना होगा।

उसके बाद एक रिटन एग्जाम देना होता है। इसे WAT यानि written ability test कहा जाता है। उसके बाद GD यानि ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू  (PI) होता है। कुछ कॉलेज जीडी और पर्सनल इंटरव्यू में से कोई एक स्टेप ही फॉलो करते हैं।

इसके बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। कुछ कॉलेज उन स्टूडेंट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनको वर्क एक्सपीरियंस होता है।

Top colleges for MBA


MBA करने के लिए सबसे पहले नाम आता है IIM का। कुल 20 IIM हैं। इनमें से टॉप 5 के बारे में हमने बता ही दिया है। इन शहरों के अलावा रोहतक, रायपुर, अमृतसर, विशाखापट्टनम, इंदौर, शिलांग, काशीपुर, उदयपुर और नागपुर में भी IIM हैं। आपको और कौन से IIM के नाम पता हैं हमें कमेंट सेक्शन में बताइए।

यदि आपके शहर में कोई IIM हो तो भी बताइएगा। एमबीए करने की चाहत रखने वाले हर स्टूडेंट की पहली पसंद IIM ही होते हैं क्योंकि इनका curriculum बहुत ही अच्छा है और यहां से डिग्री मिलने के बाद विदेशों में भी अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल जाती है।

कुछ IIM तो वर्ल्ड के टॉप 50 बिजनेस स्कूलों में भी शामिल हैं। लेकिन हर बच्चा तो यहां एडमिशन नहीं ले सकता। इसलिए हम आपको ऐसे इंस्टीट्यूट के नाम बता रहे हैं जिनकी reputation भी अच्छी है और जहां फीस भी बहुत ज्यादा नहीं है। जैसे कि-

  1. Delhi School of Economics
  2. IIT, Bombay
  3. BITS, Pilani
  4. BML Munjal University, Gurgaon
  5. Amity University
  6. Chandigarh University
  7. Jamil Millia Islamia
  8. TISS, Mumbai

Career options after MBA


अगर आप किसी बढ़िया इंस्टीट्यूट से MBA करते हैं तो अक्सर कैम्पस प्लेसमेंट ही हो जाता है। इनमें आपको अपनी स्पेशलाइजेशन और योग्यता के हिसाब से manager, senior executive, प्रोजेक्ट मैनेजर, HOD, advisor, analyst और कंसल्टेंट जैसी जॉब मिल जाती हैं।

एमबीए के बाद कितनी सैलरी मिलती है?


MBA के बाद कितनी सैलरी मिलती है ये कुछ बातों पर निर्भर है। जैसे आपने कौन से कॉलेज से पढ़ाई की है, आपका स्पेशलाइजेशन क्या है, आपका स्कोर क्या है, आपकी स्किल्स क्या हैं और आपको पहले कोई वर्क एक्सपीरियंस है या नहीं।

अगर ये सारी बातें आपके फेवर में हैं तो आपको 15-20 लाख सालाना का पैकेज मिलना कोई मुश्किल नहीं होगा। एक एवरेज स्टूडेंट को भी लगभग 6-8 लाख सालाना की जॉब मिल जाती है।

MBA के बाद क्या करें


वैसे तो MBA अपने आप में एक ऐसी डिग्री है जो आपके लिए बेहतर जॉब की राह आसान कर देती है। लेकिन कुछ स्टूडेंट्स आगे जॉब न करके और कुछ करना चाहते हैं।

चाहे वो पढ़ाई हो या बिजनेस। अगर आप आगे पढ़ाई जारी रखना चाहें तो इनमें से कुछ कोर्स हैं जिनके बारे में आप सोच सकते हैं जैसे कि PhD और advance level के certificates and diplomas. कुछ लोग दूसरी किसी specialization में भी MBA कर लेते हैं।

कुछ स्टूडेंट्स अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। यदि आपको लगता है कि आप आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं हैं तो लोन भी ले सकते हैं। बैंक आसानी से होनहार छात्रों को लोन देते हैं।

MBA-kya-hai-in-hindi
MBA-kya-hai-in-hindi

Types of MBA


दोस्तों अभी तक आपने पढ़ा कि स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के बाद एमबीए कैसे करें। इसे regular MBA कहा जाता है। अब हम आपको बता रहे हैं बारहवीं के बाद या वर्किंग प्रोफेशनल एमबीए कैसे करें।

इसे भी पढ़े –

बारहवीं के बाद एमबीए कैसे करें


इस तरह के एमबीए को integrated MBA कहा जाता है। ये 5 साल का होता है। इसके लिए आपको बारहवीं में 55% नंबर लाने होंगे।

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एमबीए

इस तरह के एमबीए को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो जॉब करते हैं। इसमें ये सुविधा होती है कि रेग्युलर क्लास जाने की जरूरत नहीं होती और नौकरी के साथ पढ़ाई की जा सकती है।

ऐसे लोग जो क्लास अटेंड कर सकते हैं पर 2 साल तक का समय नहीं दे सकते उनके लिए भी इसमें भी कई तरह के ऑप्शन रहते हैं।

Distance learning- IGNOU जैसे इंस्टीट्यूट इस तरह का कोर्स ऑफर करते हैं।

Online MBA- इसमें MBA की ऑनलाइन क्लासेस होती हैं।

One year full time MBA– ये एक साल का MBA होता है। इसके लिए वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

Executive MBA– इसे EMBA भी कहा जाता है। ये खास तौर पर प्रेक्टिकल नॉलेज बेस्ड प्रोग्राम होता है। इसमें 3-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी होता है।

हालांकि कुछ कॉलेज 1-2 साल के अनुभव को भी मानते हैं। इसे आप पार्ट टाइम MBA भी कह सकते हैं क्योंकि इसमें वीकेंड क्लासेस का ऑप्शन भी रहता है। ये भी 1-2 साल का कोर्स होता है।

MBA kya hai in hindi

  • MBA एक पोस्ट ग्रेजुएशन है।
  • इसका फुल फार्म है Master of Business Administration.
  • ये दो साल का होता है।
  • MBA के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन होती है।
  • किसी अच्छे कॉलेज से MBA करने में लगभग 15-25 लाख सालाना खर्च आता है।
  • आप बारहवीं के बाद भी MBA कर सकते हैं। इसे integrated MBA कहा जाता है।
  • कामकाजी लोगों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन और एक्जीक्यूटिव एमबीए जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं।

ConclusionMBA kya hai


दोस्तों इस आर्टिकल में आपने पढ़ा MBA kya hota hai (what is MBA in hindi). आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में बताइए।

अगर और किसी विषय पर जानकारी चाहते हों तो भी लिखें। आपको हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्स्क्राइब करें और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आई तो इसे शेयर जरुर करें और आप हमसे टेलीग्राम और youtube पर भी जरुर जुड़ें

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ

Leave a Comment