AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

TGT क्या होता है | TGT, PGT, PRT में अंतर जानें | TGT के फायदे और पूरी जानकारी

TGT kya hota hai – दोस्तों बचपन में हम सबने टीचर-टीचर खेला होगा। अगर आप बड़े होकर भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है।

हमने इससे पहले अपने ब्लॉग में आपको टीचर कैसे बनें इसके बारे में बताया है। पिछले कुछ सालों में टीचिंग जॉब को लेवल में बांट दिया गया है। जैसे PRT, TGT और PGT. इसलिए हम सभी लेवल की जानकारी अलग-अलग भी दे रहे हैं।

इस आर्टिकल में डीटेल में पढ़िए TGT क्या होता है और TGT कैसे बनते हैं। इसमें हम आपको बताएंगे कि-

Advertisement
  • TGT kya hota hai ?
  • TGT का फुल फार्म क्या है?
  • TGT, PRT और PGT में क्या फर्क है?
  • TGT बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
  • TGT कैसे बनें,
  • TGT की सैलरी कितनी होती है,
  • TGT exam pattern (TET exam),
  • TET exam fees कितनी होती है 
  • TET exam क्लीयर करने के फायदे।

TGT kya hota hai?


TGT कोई पोस्ट नहीं है बल्कि एक उपाधि यानि कि टाइटल है जो टीचिंग की फील्ड में होता है। ग्रेजुएशन पूरा कर चुका और टीचिंग की ट्रेनिंग ले चुका व्यक्ति TGT कहलाता है।

यानि जब आपने स्नातक की डिग्री लेने के बाद टीचिंग का कोई कोर्स जैसे बीएड कर लिया तो आप TGT कहलाते हैं।

हालांकि जब जॉब लगने की बात होती है तो आपको एक एग्जाम देना होता है उसे क्लीयर करने के बाद ही आपको TGT की जॉब मिलती है।

TGT का फुल फार्म क्या है?


TGT का फुल फार्म है Trained Graduate Teacher. इसे हिंदी में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कहते हैं। ये टीचिंग जॉब है जिसमें आप 6 से 8 क्लास तक के बच्चों को पढ़ाते हैं।

वैसे आप इससे छोटी क्लास को पढ़ाने के लिए भी एलिजिबल हैं पर उसके लिए आम तौर पर PRT अपाइंट किए जाते हैं। इसके बारे में अगले सेक्शन में पढ़िए।

TGT, PRT और PGT में क्या फर्क है?


आपने TGT क्या होता है ये तो पढ़ लिया। अब PRT और PGT भी समझ लीजिए।

PRT यानि प्राइमरी टीचर जो कि 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। PGT यानि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर। ये क्लास 9 से 12 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं।

TGT बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?


TGT के लिए योग्यता इस तरह है-

  1. उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना चाहिए।
  2. आप किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन कर सकते हैं। यानि आर्ट्स, कॉमर्स या फिर साइंस।
  3. ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
  4. न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  5. अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
  6. उम्र सीमा और मार्क्स में नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।
  7. आपके पास B.Ed या इसका equivalent यानि समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। अगर आप बीएड फाइनल इयर का एग्जाम दे चुके हैं तो exam देने के लिए एलिजिबल हैं।
  8. अगर आपके पास हायर क्वालिफिकेशन जैसे एमएड या स्पोर्ट्स के नेशनल लेवल के सर्टिफिकेट होते हैं तो आपको बोनस नंबर भी मिल सकते हैं।

TGT कैसे बनें?


अगर आप ऊपर बताई गई योग्यता में खरे उतरते हैं तो आप भी TGT बन सकते हैं। इसके लिए आपको एग्जाम देना होता है। ये आपके स्टेट लेवल पर भी होता है और नेशनल लेवल पर भी।

नेशनल लेवल वाले एग्जाम को CTET कहते हैं। CTET का फुल फार्म है Central Teacher Eligibility Test. स्टेट लेवल के exams यानि TET के नाम उन स्टेट पर आधारित होते हैं जैसे यूपी में हो तो यूपी TET, कर्नाटक में हो तो KARTET.

अगर आप नेशनल लेवल एग्जाम यानि CTET क्वालीफाई कर लेते हैं तो केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल जैसे केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्टेट लेवल TET क्लीयर करने पर आप अपने राज्य के सरकारी स्कूलों सहित किसी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ा सकते हैं। आपको अपने ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट्स के हिसाब से ही टीचिंग जॉब ऑफर की जाएगी।

यानि कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने पर आप कॉमर्स रिलेटेड सब्जेक्ट्स ही पढ़ा सकते हैं न कि साइंस या आर्ट्स

TGT की सैलरी कितनी होती है?

अगर आप किसी सरकारी स्कूल में पढ़ाते हें तो TGT की सैलरी लगभग 40,000 से 60,000 रुपए के बीच होती है। इसमें DA, PF जैसी सुविधाएं भी जुड़ी होती हैं।

रिटायरमेंट के बाद पेंशन का प्रोविजन भी होता है। प्राइवेट स्कूल में ये सैलरी शुरुआती दौर में थोड़ी कम हो सकती है। आम तौर पर आप 20-25,000 रुपए से शुरुआत करते हैं। अनुभव बढ़ने के साथ आपकी सैलरी बढ़ जाती है।

TGT exam पैटर्न- TET exam


TGT की जॉब के लिए स्टेट TET या फिर CTET का एग्जाम देना होता है। ये एक रिटन टेस्ट होता है। इसमें 125 प्रश्न होते हैं। हर प्रश्न 4 नंबर का होता है। इस तरह ये कुल 500 नंबर का पेपर होता है।

इसमें माइनस मार्किंग नहीं होती है। यानि किसी भी गलत जवाब के लिए कोई नंबर नहीं काटा जाता। इस टेस्ट के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है।

जब आप रिटन टेस्ट क्लीयर कर लेते हैं तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। रिटन टेस्ट से 85% और इंटरव्यू से 10% मार्क्स जोड़े जाते हैं। बाकी के 5% बोनस नंबर से मिलते हैं।

जिसके बारे में हमने ऊपर बता दिया है। इस तरह एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। TET exam में आपसे जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, टीचिंग एप्टीट्यूड, ग्रेजुएशन के विषय, बेसिक मैथ्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

CTET के exam में PRT वालों को paper I और TGT वालों को paper II सॉल्व करना होता है। आप चाहें तो दोनों पेपर दे सकते हैं। CTET का एग्जाम CBSE कंडक्ट कराती है।

नोट– ये एक बेसिक एग्जाम पैटर्न है। हर राज्य के TET exam pattern में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।

TET exam fees कितनी होती है?

TET exam fess लगभग 700 रुपए होती है। अगर आप दोनों पेपर देना चाहें तो फीस लगभग 1000 रुपए होती है।

TGT-kya-hota-hai-puri-jankari
TGT-kya-hota-hai-puri-jankari

TET exam क्लीयर करने के फायदे

टीचिंग को हमारे समाज में बहुत सम्मान की नजर से देखा जाता है।
आपके पास जॉब या एग्जाम की अधिकतम उम्र सीमा की पाबंदी नहीं होती।
आप जितनी बार चाहें उतनी बार TET का एग्जाम दे सकते हैं यानि इसमें attempt की कोई लिमिट नहीं है।
जॉब लगने पर अच्छी सैलरी मिलती है।
आप सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में पढ़ा सकते हैं।
अपने स्टूडेंट्स से बहुत प्यार और सम्मान मिलता है।
आप प्राइवेट ट्यूशन भी कर सकते हैं।
आप किसी कोचिंग सेंटर में पढ़ा भी सकते हैं।
आप खुद का कोचिंग सेंटर भी खोल सकते हैं।

इसे भी पढ़े –

TGT kya hota hai

  • TGT का फुल फार्म है Trained Graduate Teacher ये टीचिंग की फील्ड से जुड़ा शब्द है।
  • जो लोग ग्रेजुएशन के साथ टीचर्स ट्रेनिंग ले चुके होते हैं उनको TGT कहा जाता है।
  • ऐसे लोग 6-8 क्लास तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
  • जॉब पाने के लिए आपको TET या CTET exam देना होता है।
  • TET exam हर राज्य अपने लेवल पर लेता है।
  • CTET exam सेंट्रल लेवल पर लिया जाता है।
  • इन एग्जाम को पास करके आप किसी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
  • TGT की सैलरी लगभग 40,000 के आसपास होती है।

Conclusion – TGT kya hota hai


आज के आर्टिकल में आपने पढ़ा TGT kya hota hai. इसमें हमने आपको डीटेल में बताया कि TGT क्या होता है?

TGT का फुल फार्म क्या है? TGT, PRT और PGT में क्या फर्क है? TGT बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? TGT कैसे बनें, TGT की सैलरी कितनी होती है, TGT exam pattern, TET exam fees कितनी होती है और TET exam क्लीयर करने के फायदे।

TGT के लिए आपको अपनी जनरल नॉलेज पर भी ध्यान देना चाहिए , अगर आप free में अपनी GK को बेहतर करना चाहते हैतो हमारे टेलीग्राम चैनल से जरुर जुड़ें –

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए। अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको हमारे ब्लॉग पर और भी काम के आर्टिकल मिलेंगे जिनको आप जरूर पढ़िए।

अगर हमारा काम पसंद आता है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्स्क्राइब करना न भूलें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment