AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Super TET Kya hota hai | Super TET योग्यता, उम्र-सीमा, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न

Super TET kya hota hai सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर कई प्रकार की
परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती है।

जिसमें सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET आयोजित की जाती है।

वहीं प्रत्येक राज्य की अपने यहां एक अलग शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करता है। अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां सरकारी शिक्षक बनने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET का आयोजन किया जाता है।

हालांकि समय के साथ दिन-प्रतिदिन उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने उम्मीदवारों के लिए UPTET के बाद एक और परीक्षा कराना start कर दिया है, जिसका नाम सुपर टेट (SUPER TET 2022) है।

अगर आप भी यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपके लिए सुपर टेट (SUPER TET 2022) क्वालीफाई करना आवश्यक हो गया है।

Advertisement

Super TET संबंधित जानकारी | Super TET details in hindi

परीक्षा का नामSUPER TET
परीक्षा बोर्ड यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड
(प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक)
पद का नामसहायक प्राथमिक अध्यापक
परीक्षा का तरीकापेपर पेन आधारित परीक्षा (ऑफलाइन मोड)
कुल सवाल 150
कुल समय 150

Super TET full form in Hindi

Super TET का full form “Super Teacher Eligibility Test” होता है जिसका हिंदी में मतलब यूपी राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होती है।

Super TET क्‍या है in Hindi?

सुपर TET, एक परीक्षा है, जिसे UP Basic Education Board द्वारा प्राथमिक एवं उच्‍च प्राथमिक स्‍तर की शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित कराई जाती है।

Super TET का Form कौन भर सकता है?

अगर आप UPTET या CTET परीक्षा क्लियर कर चुके हैं तो आप सुपर टेट परीक्षा का Form भर सकते हैं।

Super TET Eligibility in Hindi

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और सुपर टेट की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ विशेष पात्रता होनी आवश्यक है –

Super TET परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता | Super TET Educational Qualification

सुपर टीईटी परीक्षा में बैठने के लिए Candidates का UPTET या CTET परीक्षा पास होना जरूरी है।

Super TET परीक्षा के लिए आयु सीमा | Super TET age limit

सुपर टीईटी परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार की minimum age limit 21 वर्ष और maximum age limit 40
वर्ष होनी चाहिए।

सरकार द्वारा रिजर्व वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाती है। जिसमें OBC के उम्मीदवार को 3 साल का, SC/ST उम्मीदवार को 5 साल का और PWD के उम्मीदवार को आयु में 10 साल का छुट मिलता है।

साथ ही उम्मीदवार के दिव्यांग होने की स्थिती में 15 साल तक की छूट मिलती है।

Super TET Syllabus in hindi

किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए आपको उसके सिलेबस के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए तभी आप
उसे एग्जाम की तैयारी सही दिशा में कर पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Super TET का Syllabus बारहवीं कक्षा के लेवल तक का सिलेबस होता है –

विषयटॉपिक्स
भाषा (हिंदी /अंग्रेजी/ संस्कृत)व्याकरण और समझ
गणितगणितीय क्रिया, दशमलव, फैक्टर, विभेदीकरण,
संख्यात्मक क्षमता, मात्रा, अनुपात, प्रतिशत, आँकड़े,
सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ – हानि, सामान्य
बीजगणित, सामान्य ज्यामिति आदि शामिल हैं।
विज्ञानमानव शरीर, जीव, स्वास्थ्य, दैनिक जीवन में विज्ञान,
पदार्थ,, गति, बल, ऊर्जा, दूरी प्रकाश, ध्वनि, पर्यावरण
और प्राकृतिक संसाधन आदि शामिल हैं।
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञानसामान्य भूगोल, पृथ्वी की संरचना, सौर प्रणाली,
यातायात और सड़क सुरक्षा, भारतीय संविधान,
वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था और चुनौतियां आदि
शामिल हैं।
बाल मनोविज्ञानबाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, भिन्नता,
बच्चे की सीखने की पहचान, सीखने के कौशल की
व्यावहारिक उपयोगिता, सीखने को आसान बनाना
आदि शामिल हैं।
शिक्षण पद्धतिविकास और माप का तरीका, सीखने का सिद्धांत,
शिक्षण और कौशल।
तार्किक ज्ञानमहत्वपूर्ण तर्क, घन संख्या श्रृंखला, प्रतीक और अंकन,
पहेलियाँ, दिशा बोध परीक्षण, श्रृंखला, डाटा व्याख्याएं,
द्विआधारी तर्क, वर्गीकरण, क्लॉक और कैलेंडर,
कोडिंग/डिकोडिंग।
सामान्य ज्ञानराष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, वर्तमान मामले और
घटनाएं, कला और संस्कृति आदि।
सूचना प्रौद्योगिकीशिक्षण में उपयोगी अनुप्रयोग, कला शिक्षण और स्कूल
प्रबंधन, तकनीकी कंप्यूटर, इंटरनेट।
प्रबंधन और योग्यताशिक्षा की भूमिका, संवैधानिक और मूल, दंड, प्रेरणा,
पेशेवर आचरण और नीति।
Super TET Syllabus in HIndi


Super TET Exam pattern | super tet exam kaise hota hai?

Super TET exam को offline माध्‍यम के द्वारा संपन्‍न कराया जाता है। इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), यानी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इस एग्‍जाम में आपको 150 प्रश्नों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाता है।

प्रत्‍येक प्रश्‍न 1 अंक का होता है। इस परीक्षा में किस विषय से कितने अंक के प्रश्‍न पुछे जाते हैं उसकी जानकारी हमने नीचे दी है –

SubjectMax. Marks
Language 1 (हिन्‍दी)
Language 2 (English)
Language 3 (संस्‍कृत)
20
10
10
Math20
Science10
Social Studies & Environmental10
Teaching Method10
Child Psychology10
General Knowledge30
Reasoning05
Computer and Information technology05
Life Skill Management and Attitude10
Total (कुल)150
Super TET Exam Pattern in Hndi

Super TET की तैयारी कैसे करें?

किसी भी एग्जाम में सिलेक्शन के लिए आपको उस एग्जाम के प्रति जुनूनी बनना पड़ेगा यानी आपको अपना 100% उस एग्जाम की तैयारी में देना है।

यहां आपकी सुविधा के लिए हम नीचे कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से अप सुपर टेट की तैयारी आसानी से qualify कर पाएंगे –

1. Pattern & Syllabus को समझें

एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे पहले आपको एग्जाम के पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझना होगा।

आप super TET के पाठ्यक्रम को कम से कम 3 बार पढ़ें। इससे आप को सही दिशा में बढ़ने में मदद मिलेगी। आप समझ पाएंगे कि आपको कौन से सब्जेक्ट में कितना समय देना है।

2. Study plan बनाएं

चाहे आप किसी भी exam की तैयारी क्यों ना कर रहे हों, आपके पास एक systematic Study schedule होना बहुत ही आवश्यक है।

वरना जब आप एक सब्जेक्ट को पढने बैठेंगे तो आपके माइंड को दूसरे सब्जेक्ट की चिंता सताएगी इसलिए आप पहले ही तय करें कि आपको 1 week में किस सब्जेक्ट को किस दिन और कितने टाइम के लिए पढ़ना है।

3. Previous Years Papers देखें

Previous Years के Papers को देखें और समझे। ऐसा करने से आप अच्छे से समझ जाएंगे की एग्जाम में किस टाइप के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।

4. NCERT पढ़ें –

एक perfect तैयारी के लिए NCERT की किताबें जरूर पढ़ें। क्योंकि आज के समय में super TET में ज्यादातर प्रश्न NCERT से पूछे जाते हैं।

5. समझ कर याद करें

अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका super TET qualify हो तो इसके लिए जरूरी है कि आप किसी भी topic को समझ कर याद करें। अगर आप किसी भी topic को बीना समझे सिर्फ रट्टू तोते की तरह रट लेटे हैं तो वह आपको ज्यादा से ज्यादा 2 से 4 दिन ही याद रहेगा, Exan आते-आते आपका उसे भूलना तय है।

लेकिन जब आप topic को समझ लेते हैं कि topic क्या कहना चाहता है, Topic का सार क्या है तब आप उसे लंबे समय तक याद रख पाते हैं।

6. खुद का आकलन करें

आप पढ़ाई के साथ-साथ Mock Test या Weekly Test जरूर दें। इससे आप समझ पाएंगे कि आप की तैयारी कहां
तक पहुंची है और आपको कितना और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

अगर आप ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करते हुए super tet की तैयारी करते हैं तो निश्चित तौर पर आपका super tet exam qualify हो जाएगा।

इसे भी पढ़े –

Super TET से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Super TET FAQs

Q.1 सुपर टेट और टेट में क्या अंतर है?

टेट यानी टीईटी जिसे टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट भी कहा जाता है, प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा सरकारी शिक्षक बनने के लिए आयोजित करवाया जाता है लेकिन बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा टेट पास करने के बाद, अब एक और परीक्षा जिसे सुपर टेट कहा जाता है, देने का नियम जारी कर दिया गया है।

Q.2 सुपर टेट की योग्यता क्या है?

सुपर टेट की अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो Candidates का UPTET या CTET परीक्षा पास होना जरूरी है।

Q.3 सुपर टेट कितने नंबर का होता है?

सुपर टेट कुल 150 प्रश्‍न होते हैं। प्रत्‍येक प्रश्‍न 1 अंक का होता है। इस प्रकार सुपर टेट 150 अंक का होता है, जिसके लिए कैंडिडेट को 2:30 घंटे का समय दिया जाता है।

Q.4 सुपर टेट एग्‍जाम में Negative marking होती है?

नहीं, सूपर टेट पर किसी भी प्रकार का कोई Negative marking नहीं होता है।

Q.5 Super TET का Notification कब तक आएगा?

UPTET परीक्षा होने के बाद सूपर टेट का नोटिफिकेशन आता है।

Q.6 क्‍या CTET वाले Super TET दे सकते है?

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही क्लियर कर दिया कि CTET पास करने वाले candidates Super TET दे सकते है।

Q.7. Super TET के लिए जनरल नॉलेज की तैयारी कैसे करें ?

अगर आप GK की तैयारी करना चाहते है तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से कर सकते हैवो भी बिल्कुल free में –

हमारे टेलीग्राम से जुड़ें – Telegram पर जाएँ

निष्कर्ष – Super TET kya hai

दोस्तों, आज के आर्टिकल में हमनें आपको Super Tet kya hai , Super TET full form, Super TET का फार्म कौन भर सकता है, Super TET age limit, Super TET एग्जाम पैटर्न, Super TET की तैयारी कैसे करें आदि के बारें में पुरी जानकारी दी है।

यदि अभी भी Super TET से संबन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा आप इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप हमे कमेंट बाक्स में बता सकते हैं।

साथ ही हमारे आज का आर्टिकल “Super Tet kya hai?” को अपने friends, relatives और social media platforms पर जरुर शेयर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज पर जाएँ

Leave a Comment