AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

प्रमुख संगठन, संस्थाएं एवं उनके संस्थापक – Pramukh Sanstha aur Sansthapak

Pramukh Sanstha aur Sansthapak

● आत्मीय सभा की स्थापना 1815

Advertisement
में राजा राममोहन राय ने कलकत्ता में की थी।

1817 में डेविड हेयर के सहयोग से राजा राममोहन राय ने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की।

● राजा राममोहन राय ने 1825 में कलकत्ता में ही वेदांत कॉलेज की स्थापना की।

1828 में राजा राममोहन राय ने ही ब्रह्म सभा की स्थापना कलकत्ता में की, जिसे बाद में ब्रह्म समाज कहा गया।

● ब्रह्म समाज एकेश्वरवाद का समर्थन करता था और इसके प्रमुख आधार वेद और उपनिषद थे।

● मुगल बादशाह अकबर द्वितीय ने राममोहन राय को “राजा” की उपाधि प्रदान की थी।

● राजा राममोहन राय स्थापित ब्रह्म समाज के कार्य को आगे बढ़ाते हुए देवेंद्र नाथ टैगोर ने 1839 में तत्त्वबोधिनी सभा की स्थापना की।

1840 में परमहंस मंडली की स्थापना गोपाल हरी देशमुख ने की थी।

1851 में रहनुमाई मजदयान सभा की स्थापना दादाभाई नौरोजी ने की थी।

● साइंटिफिक सोसायटी की स्थापना 1864 में अलीगढ़ में सर सैयद अहमद खान ने की थी।

● ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना दादाभाई नौरोजी ने 1866 में लंदन में की थी।

1865 में केशव चंद्र सेन व देवेंद्र नाथ टैगोर के बीच विवाद हुआ जिसके बाद 1866 में केशव चंद्र सेन ने आदि ब्रह्म समाज की स्थापना की जो आगे चलकर भारतीय ब्रह्म समाज कहलाया।

1867 में महाराष्ट्र में डॉक्टर आत्माराम पांडुरंग ने प्रार्थना समाज की स्थापना की। जिसको प्रसिद्धि दिलाने में रानाडे का नाम उल्लेखनीय है।

Pramukh Sanstha aur Sansthapak – Video

● रानाडे को महाराष्ट्र का सुकरात भी कहा जाता है, इन्होंने 1867 में सार्वजनिक सभा की स्थापना भी की थी।

● आचार्य केशव चंद्र सेन ने वेद समाज की स्थापना 1867 में की थी।

1870 में हिंदू पुनरुद्धार हेतु केशव चंद्र सेन ने इंडियन रिफॉर्म संगठन नामक संस्था की स्थापना की।

1872 में ब्रह्म विवाह अधिनियम पास किया गया, जिसमें 14 वर्ष से कम की बालिकाओं और 18 वर्ष से कम के बालकों का विवाह निषेध कर दिया गया।

1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना ज्योतिबा फुले ने की थी।

1875 में दयानंद सरस्वती ने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की। इन्होंने वेदों की ओर लौटो का नारा दिया था।

● थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना मैडम ब्लावाटस्की तथा कर्नल ऑल्कॉट ने 1875 में न्यूयॉर्क में की थी।

● भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी का अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय मद्रास में 1882 में खोला गया था।

● भारतीय अशांति का जन्मदाता वैलेंटाइन शिरोल ने आर्य समाज को कहा था।

1884 में महादेव गोविंद रानाडे बाल गंगाधर तिलक और अन्य क्रांतिकारी ने मिलकर दक्कन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना की।

● रानाडे महाराष्ट्र विधवा पुनर्विवाह संगठन के संस्थापक भी थे।

● आर्य महिला समाज की स्थापना 30 नवंबर, 1882 को पंडिता रमाबाई ने पुणे में की।

● भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को एलन ऑक्टोवियन ह्यूम ने बंबई में की थी।

● दयानंद सरस्वती के सहयोगी लाला हंसराज ने 1886 में दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल की स्थापना की।

1889 में शारदा सदन की स्थापना रमाबाई ने की थी।

● रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद द्वारा रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1897 में कलकत्ता के समय बारानगर में की गई थी।

1898 में एनी बेसेंट ने सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना की, जो 1916 में मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बना।

● विनायक दामोदर सावरकर ने अभिनव भारत संस्था की स्थापना 1904 में की थी।

● गोपाल कृष्ण गोखले जो कि रानाडे के शिष्य थे इन्होंने 1905 में सर्वेंट ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना की।

● ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका में 30 दिसंबर 1906 को आगा खान एवं सलीमुल्ला खान की थी।

1913 में गदर पार्टी की स्थापना सोहन सिंह भाखना ने की थी।

1915 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की स्थापना मदन मोहन मालवीय ने की थी।

● होम रूल लीग की स्थापना 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने पुणे और एनी बेसेंट ने मद्रास में की थी।

1917 में एनी बेसेंट ने भारतीय महिला संघ की स्थापना मद्रास में की थी।

● रवीन्द्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती की स्थापना 1918 में की थी।

● अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी की स्थापना अली बंधुओं मोहम्मद अली और शौकत अली ने 1919 में की थी।

● अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना 1920 में में जोशी ने की थी।

● स्वराज पार्टी की स्थापना 1923 में मोतीलाल नेहरू एवं चितरंजन दास ने की थी।

1924 में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना शचीन्द्रनाथ सान्याल, राम प्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी।

1924 में बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना डॉ भीमराव अंबेडकर ने की थी।

● राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 में की थी।

1928 में चंद्रशेखर आज़ाद, बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह ने मिलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना की।

● इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना 1930 में सूर्य सेन द्वारा की गई।

● हरिजन संघ की स्थापना 1932 में महात्मा गांधी ने की थी।

● सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।

● खुदाई खिदमतगार संस्था की स्थापना 1930 में सीमांत गांधी के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान ने की थी।

● आज़ाद हिंद फौज की स्थापना 1942 में रासबिहारी बोस ने की थी।

● आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना 1943 में सुभाष चंद्र बोस ने की थी।

1945 में पीपल्स एजुकेशन सोसायटी की स्थापना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने की थी।

निष्कर्ष – Pramukh Sanstha aur Sansthapak

उम्मीद करते हैं कि ये आर्टिकल “Pramukh Sanstha aur Sansthapak” आपको पसंद आई होगी।

आपने पूरी आर्टिकल पढ़ी है तो बताईए “ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की ?

आप अपना उत्तर कॉमेंट बॉक्स में लिखिए ।

आर्टिकल पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज

Leave a Comment