AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

पहले प्रयास में ही सरकारी शिक्षक बनने के लिए क्या करें – योग्यता, कोर्स, सैलरी जानें

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताएंगे टीचर कैसे बनें। ( Teacher banne ke liye kya kare – How to become a teacher in Hindi)

बचपन में सभी ने खेल-खेल में टीचर की एक्टिंग जरूर की होगी। अगर हम ये कहें कि हर बच्चा ये जरूर सोचता है कि उसे टीचर बनना है तो ये गलत नहीं होगा।

अगर आपने भी यही सोचा था और बड़े होने के बाद भी यही सपना साकार करना चाहते हैं, आपको पढ़ाना अच्छा लगता है और बच्चों से अच्छी तरह घुल मिल जाते हैं तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

Advertisement

इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे PRT, TGT और PGT क्या हैं? PRT बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होती है? PRT बनने के लिए क्या करें? TGT कैसे बनें? PGT बनने के लिए क्या करें? TET क्या है? बीएड कैसे करें? टीचर की सैलरी कितनी होती है? टीचर बनने के फायदे और बीएड करने के लिए कुछ इंस्टीट्यूट।

दोस्तों आपने ये तो सुना होगा कि टीचर बनने के लिए बीएड करना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ कोर्स हैं जो आपको टीचर बनाते हैं। हम आपको स्टेप बाइ स्टेप सभी की जानकारी देंगे।

इसमें सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि PRT, TGT और PGT क्या है?

  • PRT – इसका फुल फार्म है primary teacher. जो कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं।
  • TGT – इसका फुल फार्म है trained graduate teacher जो कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं।
  • PGT – इसका फुल फार्म है post graduate teacher. ये कक्षा 11 और 12 के बच्चों को पढ़ाते हैं। हालांकि ये कक्षा 9 और 10 को भी पढ़ा सकते हैं।

अब जबकि आप PRT, TGT और PGT को अच्छी तरह समझ चुके हैं तो आपको ये समझने में आसानी रहेगी कि टीचर कैसे बनें।

PRT ( Teacher banne ke liye kya kare) –

आइये अब जानते है कि प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए क्या करना होगा –

PRT बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होती है?

PRT टीचर बनने के लिए आपको कम से कम बारहवीं पास करना होगा। आपकी उम्र कमसे कम 17 वर्ष होनी चाहिए। बारहवीं में आपको 50% नंबर लाने होते हैं।

जो लोग आरक्षित वर्ग से आते हैं, महिलाओं और PHD कैटेगरी के होने पर मार्क्स और उम्र सीमा में छूट मिलती है।

PRT बनने के लिए क्या करें ?

दोस्तों जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा आपको सबसे पहले बारहवीं पास करना होगा। आप किसी भी विषय से बारहवीं पास करके PRT बन सकते हैं।

इसके बाद एक डिप्लोमा कोर्स करना होता है जिसे D El Ed कहा जाता है।

D El Ed का फुल फार्म है “Diploma in Elementary Education”.

ये दो साल का कोर्स होता है। इसे आप किसी सरकारी या प्राइवेट इंस्टीट्यूट से कर सकते हैं। इसे चार सेमेस्टर में बांटा गया है। जो कि 6 महीने के सेमेस्टर होते हैं।

जब आप D El Ed पूरा कर लेते हैं तो टीचर की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसका equivalent कोर्स होता है D Ed. यहां एक बात बताना जरूरी हो जाता है कि धीरे-धीरे इस कोर्स की मान्यता कम होती जा रही है। क्योंकि समय समय पर नई शिक्षा नीति लागू होती है। इसलिए अब बीएड को ही महत्व दिया जाता है।

बीएड की जानकारी हम आगे आपको दे रहे हैं।

TGT कैसे बनें ?

इसके लिए आपको सबसे पहले ग्रेजुएशन पूरा करना होगा। ग्रेजुएशन आप किसी भी सब्जेक्ट से कर सकते हैं। आपको कम से कम 50% मार्क्स लाने होंगे। यहां भी आरक्षित वर्ग के लिए छूट का प्रावधान रखा गया है।

इसके बाद बीएड का कोर्स करना होगा। बीएड दो साल का होता है।

PGT बनने के लिए क्या करें ?

दोस्तों जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है PGT के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन करना होता है। पहले आप ग्रेजुएशन करेंगे। फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करेंगे। इसके बाद आपको बीएड करना होगा।

दोस्तों ऐसा नहीं है कि आपने बीएड कर लिया और आपको टीचर की नौकरी मिल गई। हां अगर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना है तो बीएड काफी है। आप बीएड करें और स्कूलों में अप्लाई कर दें।

लेकिन अगर आप सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो एक कदम और पार करना होगा। इसे TET कहा जाता है। आइए जानते हैं TET क्या है।

TET क्या है?

TET का फुल फार्म है “Teachers Eligibility Test”. ये सेंट्रल और स्टेट दोनों लेवल पर होता है।

सेंट्रल लेवल पर इसे CTET कहते हैं। स्टेट लेवल पर इसे TET ही कहा जाता है और इसके आगे स्टेट का नाम जोड़ देते हैं। जैसे यूपी TET, बिहार TET.

अगर आप CTET का एग्जाम देते हैं तो देश भर में टीचर के लिए निकली सरकारी वेकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप केंद्रीय विद्यालयों में भी पढ़ा सकते हैं।

जब आप स्टेट TET क्वालिफाई करते हैं तो संबंधित स्टेट में टीचर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप इसे बीएड या डीएड दोनों के बाद दे सकते हैं।

TET के लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष होती है। लेकिन हर राज्य में कुछ अंतर हो सकता है। जैसे कि CTET के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

TET के दो लेवल होते हैं लेवल 1 और लेवल 2. अगर आप पहला लेवल पार करते हैं तो PRT तक के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। लेवल 2 पार करके आप TGT या उससे ऊपर पंहुचते हैं।

TET एक MCQ टाइप पेपर होता है। इसमें 150 सवाल होते हैं जिनके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। इसे क्लीयर करने के लिए जनरल कैटेगरी को 60% और आरक्षित वर्ग को 55% नंबर लाने होते हैं।

बीएड कैसे करें?

दोस्तों वैसे तो ये आर्टिकल टीचर कैसे बनें इस पर लिखा गया है। लेकिन टीचिंग की बात बीएड के बिना अधूरी रह जाएगी। इसलिए हम आपको संक्षेप में बीएड की जानकारी दे रहे हैं।

बीएड एक तरह का प्रोफेशनल कोर्स होता है। इसका फुल फार्म है बैचलर ऑफ एजुकेशन

अधिकतर कॉलेज इसके लिए entrance exam लेते हैं। पर कुछ कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन भी देते हैं।

ये दो साल का कोर्स होता है जिसे 6 महीनों के चार सेमेस्टर में बांटा गया है। सरकारी कॉलेज में बीएड की फीस कम होती है। प्राइवेट कॉलेज की फीस ज्यादा होती है। फिर भी एक एवरेज के अनुसार ये कोर्स दस हजार की रेंज से स्टार्ट होता है। हमने आगे के सेक्शन में कुछ इंस्टीट्यूट्स की जानकारी दी है।

टीचर की सैलरी कितनी होती है ?

टीचर की सैलरी कितनी होती है ये दो बातों पर निर्भर करता है।

पहला कि आप सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं या प्राइवेट स्कूल में और दूसरा आप किस क्लास के बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

एक सरकारी टीचर की सैलरी प्राइवेट से ज्यादा होती है। इसी तरह एक PGT की सैलरी PRT से ज्यादा होती है।

हम आपको एक बेसिक जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टीचर की सैलरी कितनी होती है।

  • PRT की सैलरी लगभग 40,000 रुपए तक होती है।
  • TGT की सैलरी लगभग 50,000 रुपए तक होती है।
  • PGT की सैलरी लगभग 55,000 रुपए तक होती है।

प्राइवेट स्कूल में टीचर की सैलरी इससे कम होती है। ये लगभग 10,000 रुपए से लेकर 30,000 रुपए तक हो सकती है।

टीचर बनने के फायदे –

शिक्षक बनने के बहुत सारे फायदे है जो कि निचे बताये गये है –

  • टीचिंग एक बहुत ही प्रतिष्ठित जॉब है।
  • आप स्टूडेंट्स को पढ़ाकर उनका भविष्य बनाते हैं।
  • हमारे समाज में टीचर को भगवान का दर्जा दिया जाता है।
  • स्टूडेंट्स का बहुत प्यार और सम्मान भी मिलता है।
  • टीचर को अच्छी सैलरी मिलती है।
  • यदि आप सरकारी टीचर बनते हैं तो आपको बाकी सरकारी नौकरियों की तरह रिटायरमेंट बेनिफिट भी मिलते हैं।
  • टीचिंग की जॉब की टाइमिंग ऐसी होती है कि आप जॉब करते हुए घर और बाहर के काम भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
  • टीचर को साल में बहुत सी छुट्टियां मिलती हैं।
  • ओवरटाइम की कोई पाबंदी नहीं होती।
  • आप ट्यूशन से भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
  • जब आपके पढ़ाए हुए बच्चे सफलता के ऊंचे लेवल को छूते हैं तो आपको गर्व महसूस होता है।
  • आप किसी भी सब्जेक्ट से पढ़ाई करके टीचर बन सकते हैं।
  • इसमें म्यूजिक, योगा, आर्ट्स एंड क्राफ्ट और स्पोर्ट्स जैसे सब्जेक्ट्स भी शामिल हैं।

बीएड करने के लिए कुछ इंस्टीट्यूट –

  1. Delhi University
  2. Banaras Hindu University
  3. Calicut University
  4. Govt College of Education for Women
  5. Kamla Nehru Mahavidyalaya
  6. University of Lucknow
  7. IGNOU

आपके शहर में बीएड करने के लिए कौन सा इंस्टीट्यूट है हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

इसे भी देखें – बीएड कॉलेज की पूरी लिस्ट देखें 

Teacher Kaise Bane Hindi
Teacher Kaise Bane Hindi

टीचर कैसे बनें

  • आप PRT, TGT और PGT लेवल के टीचर बन सकते हैं।
  • PRT के लिए सबसे पहले बारहवीं पास करें।
  • इसके बाद D El Ed या D Ed कोर्स करें।
  • अब आप PRT के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • TGT बनने के लिए ग्रेजुएशन पूरा करें।
  • अब बीएड करें।
  • यदि आप PGT बनना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करना होगा।
  • इसके बाद आपको बीएड करना होगा।
  • इसके बाद आप टीचिंग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • यदि आप सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो TET या CTET exam क्लीयर करना होगा।
  • CTET क्लीयर करके आप केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • अब हर जगह बीएड को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए आपको D Ed या D El Ed की जगह बीएड को महत्व देना चाहिए।

निष्कर्ष – Teacher banne ke liye kya kare

दोस्तों आज हमने आपको बताया टीचर कैसे बनें। (Teacher banne ke liye kya kare)

हमने डीटेल में जानकारी दी कि PRT, TGT और PGT क्या हैं? PRT बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होती है? PRT बनने के लिए क्या करें? TGT कैसे बनें? PGT बनने के लिए क्या करें? TET क्या है? बीएड कैसे करें? टीचर की सैलरी कितनी होती है?

हमने टीचर बनने के फायदे और बीएड करने के लिए कुछ इंस्टीट्यूट जैसे टॉपिक भी कवर किए।

उम्मीद है कि ये जानकारी आपको अच्छी तरह समझ आ गई होगी और सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर अब भी कोई सवाल है या किसी पाइंट को डीटेल में समझना चाहते हैं तो हमें बताएं। आप चाहें तो हमारे होम पेज पर इस तरह के बहुत से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्सक्राइब करें और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप हमारे साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ

Leave a Comment