AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Station Master kaise bane. – Station Master Salary | स्टेशन मास्टर योग्यता, उम्र-सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस

हैलो दोस्तों, आज का आर्टिकल है Station Master kaise bane. इस आर्टिकल में आपको स्टेशन म,एस्टर बनने की पूरी जानकारी मिलेगी

इसमें जो टॉपिक कवर होंगे वो इस तरह हैं-

  • Station Master kya hota hai,
  • Station Master banne ke liye eligibility,
  • Station Master banne ke liye Qualifications,
  • Station Master बनने के लिए Age Limit,
  • Station Master Selection process,
  • Station Master Salary,
  • स्टेशन मास्टर का प्रमोशन कैसे होता है और
  • स्टेशन मास्टर की ड्यूटी कितने घंटे की होती है।

आपने बहुत सी फिल्मों में रेल्वे स्टेशन के सीन देखे होंगे। इनमें से ज्यादातर में स्टेशन मास्टर को भी दिखाया जाता है।

जब वी मेट फिल्म में गीत बनी करीना कपूर भी अपनी गाड़ी छूट जाने पर स्टेशन मास्टर के पास ही जाती है, इसी स्टेशन मास्टर जॉब की पूरी जानकारी आपको दी जाएगी।

स्टेशन मास्टर क्या होता है ?

हम सबने स्टेशन मास्टर का नाम सुना होता है। बहुतों ने अपने सफर के दौरान एक पैनल पर लाल, हरी, पीली लकीरों और बत्तियों पर उंगलियां फिराते हुए स्टेशन मास्टर को देखा भी होगा।

जो कि उस स्टेशन पर किसी वक्त आ रही गाड़ियों के आवागमन के सिग्नल होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को अच्छी तरह नहीं समझते हैं कि स्टेशन मास्टर क्या होता है और स्टेशन मास्टर के क्या काम होते हैं?

Station Master kaise bane puri jankari
Station Master kaise bane puri jankari

जिस तरह कलेक्टर जिले का इंचार्ज होता है, स्टेशन मास्टर अपने रेलवे स्टेशन का इंचार्ज होता है। इनको रेलवे स्टेशन का बॉस भी कह सकते हैं।

स्टेशन मास्टर के क्या काम होते हैं?

इनका काम होता है रेलवे स्टेशन पर होने वाले हर काम को सुपरवाइज करना।

यानि गाड़ियों के सही तरीके से आवागमन का ध्यान रखना, उनका प्लेटफार्म नंबर डिसाइड करना, सामान ढुलाई पर निगरानी, स्टेशन की स्वच्छता और सुविधाएं देखना, किसी तरह के विवाद का निपटारा, अपने जूनियरों को उनके काम बांटना और गाइड करना।

अब जानते हैं स्टेशन मास्टर बनने की eligibility.

स्टेशन मास्टर के लिए योग्यता

सबसे पहले बारहवीं पास करें।

दोस्तों बारहवीं एक तरह का फाउंडेशन है जो आपको हायर स्टडीज के लिए तैयार करता है। ज्यादातर बच्चे इस दौरान ये तय कर लेते हैं कि उनको आगे क्या करना है। इसलिए सबसे पहले आप अच्छे नंबरों से बारहवीं पास कर लीजिए।

अब ग्रेजुएशन पूरा करें।

स्टेशन मास्टर बनने के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक यानि ग्रेजुएशन है। इसलिए अगला चरण होगा ग्रेजुएशन पूरा करना। आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हों, स्टेशन मास्टर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मिनिमम परसेंटेज की भी कोई कंडीशन नहीं होती है।

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी लें।

दोस्तों आज हर काम कंप्यूटर की मदद से होता है।

रेलवे में भी हर जगह कंप्यूटर इस्तेमाल होते हैं। इसलिए एक स्टेशन मास्टर के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।

क्षेत्रीय भाषा की जानकारी है प्लस पाइंट

रेलवे को 17 जोन में बांटा गया है। आप जिस जोन के लिए आवेदन करते हैं वहां प्रचलित भाषा का ज्ञान आपके बहुत काम आता है।

ऐसा इसलिए है कि स्टेशन मास्टर को स्टाफ के लगभग सभी लोगों और यात्रियों के संपर्क में आना होता है।

लोकल लैंग्वेज की जानकारी इस काम को आसान कर देती है।

Station Master के लिए Qualifications

दोस्तों ऊपर आपने पढ़ी eligibility. लेकिन पढ़ाई-लिखाई के अलावा भी हर जॉब की अपनी कुछ डिमांड होती है। इसे आप एप्टीट्यूड भी कह सकते हैं।

अगर स्टेशन मास्टर की जॉब की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी qualification होगी लीडरशिप क्वालिटी और टीम भावना

क्योंकि इसमें अलग-अलग प्रोफाइल के लोगों के साथ काम करना होता है। उनको गाइड करना होता है। इसलिए जिन लोगों में ये क्वालिटीज नहीं हैं उनको काम करने में मुश्किल आ सकती है।

दूसरा गुण होगा डिसीजन मेकिंग। रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है या यों कहें कि आपस में उलझा हुआ है कि एक गाड़ी का समय न जाने कितनी गाड़ियों को प्रभावित कर देता है।

कई बार स्टेशन मास्टर के सामने ऐसी कंडीशन आ जाती है जब उनको कुछ पलों में गाड़ी के रूट या टाइमिंग को लेकर फैसले करने पड़ते हैं। ऐसे में सूझबूझ के साथ डिसीजन लेने की क्वालिटी जरूरी है।

तीसरा गुण होना चाहिए प्रेशर हेंडलिंग। कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी लेट हो जाती है या गाड़ी के अंदर बेडरोल, खाना, सफाई जैसी कुछ समस्या होती है।

ऐसे में यात्री झल्लाकर या गुस्से में स्टेशन मास्टर को ही पकड़ते हैं। तब एक स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारी बनती है कि वो उनकी समस्याओं को सुने और कुशलता से उनका निपटारा करे। और इन सबमें उसकी ड्यूटी भी प्रभावित न हो।

स्टेशन मास्टर के लिए उम्र-सीमा

स्टेशन मास्टर बनने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 32 वर्ष है।

जो लोग आरक्षित वर्ग से आते हैं उनको नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।

स्टेशन मास्टर बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

इंडियन रेलवे की तरफ से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किए जाते हैं। आपको सभी प्रमुख समाचार पत्रों, रेलवे की वेबसाइट और इंटरनेट पर इसकी जानकारी मिल जाती है।

Station Master kaise bane
Station Master kaise bane

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि RRB की तरफ से परीक्षा आयोजित की जाती है।  इसे NTPC यानि Non Technical Popular Category कहा जाता है। महिला और पुरुष दोनों ही ये एग्जाम दे सकते हैं।

इसके बारे में अब हम डीटेल में बात करेंगे।

सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है।

ये ऑनलाइन एग्जाम होता है। इसमें गणित, जनरल अवेयरनेस, इंटेलीजेंस और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाते हैं। ये ऑब्जेक्टिव पेपर होता है।

इसके लिए आपको 90 मिनट का समय मिलता है और 100 प्रश्न हल करने होते हैं। इसे CBT1 भी कहते हैं।

यह राउंड सिर्फ क्वालीफाई करने के लिए होता है और इसके मार्क्स मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते।

इसे क्वालीफाई करने के लिए जनरल कैंडीडेट को 40%, ओबीसी और एससी को 30% और एसटी कैंडीडेट को 25% मार्क्स लाने होते हैं।

इसके बाद मुख्य परीक्षा ली जाती है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर लेते हैं उनको मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है।

इसमें भी ऊपर बताए गए विषयों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न ही होते हैं। लेकिन यहां आपको 120 प्रश्नों लिए 90 मिनट का समय मिलता है। यह भी ऑनलाइन टेस्ट होता है। इसे CBT2 भी कहते हैं।

अब नंबर आता है एप्टीट्यूड टेस्ट का

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाता है। इसे साइको टेस्ट या CBT3 भी कहा जाता है।

इसमें उम्मीदवार की लगन, पर्सनालिटी, एनालिसिस करने की क्षमता, जजमेंट पावर, लीडरशिप जैसे गुणों को परखा जाता है।

ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस पोस्ट पर किसी योग्य उम्मीदवार को ही होना चाहिए।

अब एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। इसमें CBT2 के 70% और साइको टेस्ट के 30% नंबर जोड़े जाते हैं। फाइनली डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाता है।

लास्ट राउंड में डॉक्युमेंट्स को वेरिफाई किया जाता है। इसमें स्कूल-कॉलेज की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (अगर एप्लीकेबल है तो), फोटो, आई कार्ड, पता जैसी जानकारियों की बारीकी से जांच होती है।

इस राउंड को पार करने वालों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है। इसे क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों का सलेक्शन स्टेशन मास्टर के पद पर होता है और इनकी ट्रेनिंग शुरु की जाती है।

 

इसे भी पढ़े – तहसीलदार कैसे बनें ? सैलरी जानें

इसे भी पढ़े – लोको पायलट कैसे बने – वेतन कितना होगा

इसे भी पढ़े – आईएएस अधिकारी बनने का तरीका 

इसे भी पढ़े – SSC CGL क्या है ? कैसे तयारी करें ?

Station Master Salary

स्टेशन मास्टर का पद ग्रुप सी में आता है। Station Master ki salary 5200-20,200 और ग्रेड पे 4200 रुपए होता है। इस तरह इनकी कुल सैलरी लगभग 38,000-42,000 महीना बनती है।

इसके अलावा टीए, डीए, सरकारी मकान या हाउस रेंट, मेडिकल, फ्री रेल यात्रा, पीएफ, पेंशन जैसी सुविधाएं भी इसमें जुड़ जाती हैं।

दोस्तों पहले ASM यानि असिस्टेंट स्टेशन मास्टर की पोस्ट से शुरुआत होती थी और फिर उनको SM यानि स्टेशन मास्टर बनाया जाता था। सातवें वेतनमान के बाद अब स्टेशन मास्टर के पद पर ही भर्ती होती है।

स्टेशन मास्टर का प्रमोशन कैसे होता है?

जब कोई कैंडिडेट सफलतापूर्वक 5-10 साल की नौकरी पूरी कर लेता है तो उसको स्टेशन सुपरिटेंडेंट के पद पर प्रमोट कर दिया जाता है।

हालांकि कुछ कैंडीडेट अपनी बेहतर परफार्मेंस के आधार पर इससे जल्दी तरक्की पा लेते हैं।

इसके कुछ समय बाद इनका प्रमोशन असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के पद पर हो जाता है। आप इसके बाद आगे डिवीजनल ऑपरेशन मैनेजर के पद तक जा सकते हैं। ये दोनों पोस्ट ग्रुप बी में आती हैं।

स्टेशन मास्टर की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?

दोस्तों आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि रेल यातायात तो रोजाना 24 घंटे चलता है। कोई भी व्यक्ति इतनी ड्यूटी तो नहीं कर सकता। तो स्टेशन मास्टर कैसे अपना काम करते हैं?

स्टेशन मास्टर की ड्यूटी शिफ्ट में बांटी जाती है। यह 6-8 घंटे की शिफ्ट होती है। इस तरह एक रेलवे स्टेशन पर 3 से 4 स्टेशन मास्टर नियुक्त किए जाते हैं।

हालांकि बड़े स्टेशनों पर रेल यातायात के भारी दबाव की वजह से ये संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

ऐसा सुनने में आया है कि अब यह ड्यूटी 12 घंटे करना तय किया गया है। इस संबंध में कोई भी आदेश कन्फर्म होने पर हम इसे यहां अपडेट कर देंगे।

Station Master kaise bane Puri Jankari

  • स्टेशन मास्टर की पोस्ट भारतीय रेलवे में ग्रुप सी की पोस्ट होती है।
  • इसके लिए मिनिमम क्वालीफिकेशन ग्रेजुएशन है।
  • आयु सीमा 18-32 वर्ष है।
  • RRB की तरफ से स्टेशन मास्टर की पोस्ट के लिए वेकेंसी की नोटिफिकेशन दी जाती है।
  • आपको फार्म भरकर अप्लाई करना होता है।
  • सबसे पहले CBT1 और CBT2 टेस्ट होते हैं।
  • इनमें गणित, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और इंग्लिश के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • इन एग्जाम के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट होता है।
  • मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
  • सलेक्टेड कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग दी जाती है।
  • ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर लेने पर जॉइनिंग दी जाती है।

Conclusion – Station Master kaise bane

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल Station Master kaise bane समझ आ गया होगा।

अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछिए। ये भी बताइए कि आपको हमारा काम कैसा लगा। इस तरह हम अपने काम को और बेहतर बना सकेंगे।

यदि आपको education, government jobs, computer और science से जुड़ी जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है तो आप हमारा होम पेज जरूर विजिट कीजिए।

हमारे आर्टिकल पसंद आने पर आप हमें सब्स्क्राइब भी कर सकते हैं ताकि हर नए आर्टिकल की जानकारी आप तक तुरंत पंहुच
जाए।

इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। इस तरह आप बहुत से लोगों की मदद कर सकते हैं।
आपने ये आर्टिकल पढ़ा इसके लिए आपका धन्यवाद।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment