AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

SSC CGL kya hai – SSC CGL पोस्ट, सैलरी, एग्जाम – पूरी जानकारी

SSC CGL kya hai पूरी जानकारी प्राप्त करें – दोस्तों अगर SSC CGL के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

SSC CGL full details in hindi – 

इस आर्टिकल में हमने SSC CGL से जुड़ी पूरी जानकारी दी है। तो चलिए सबसे पहले हम देख लेतें हैं कि इस आर्टिकल में हमने किस-किस पॉइंट पर लिखा है-

SSC CGL kya hai – SSC CGL क्या होता है?

SSC CGL का फुल फॉर्म ‘Staff Selection Commission Combined Graduate Lavel’ होता है।

SSC बोर्ड प्रति वर्ष CGL की परीक्षा करवाता है जिसमें उसकी योग्यता अनुसार भाग लेने के वाले अभ्यर्थी उसमें भाग लेते है एवं उस परीक्षा को पास  कर चयन किये जाने पर सरकारी नौकरी प्राप्त करते हैं।

SSC CGL me kaun kaun se post hote hai – एसएससी CGL में कौन-कौन से पोस्ट होते हैं ?
Advertisement

बहुत सारे छात्र यह नही जानते हैं कि अगर वे SSC CGL की परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो उनको किस तरह के जॉब करने को मिलेगा।

SSC CGL के अंतर्गत बहुत सारे डिपार्टमेंट आते हैं जिनमे आपके द्वारा एग्जाम में प्राप्त किये गए मार्क्स के अनुसार नौकरी मिलती है। अर्थात प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग मानदंड निर्धारित किये गए हैं।

वैसे तो इसमें बहुत सारे पदों पर भर्ती होती हैं जिनमे से हम कुछ मुख्य पदों को जानेंगे। जैसे- Assistant audit Officer, Income Tax inspector, Assistant, Central Excise inspector, Sub inspector (CBI)…..etc.

SSC CGL ki eligibility kya hai – SSC CGL की योग्यता क्या है?

राष्ट्रीयता / नागरिकता – SSC CGL परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता – SSC CGL की परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

ये भी पढ़े – स्नातक (ग्रेजुएशन) क्या होता है ?

स्नातक की डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए अन्यथा वह अमान्य होगी। अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री किसी भी विषय से हो वह परीक्षा में भाग लेने योग्य होगा।

परन्तु CGL के किसी विशेष डिपार्टमेंट में नौकरी पाने के लिए स्नातक में उस डिपार्टमेंट से जुड़े विषय में डिग्री होनी चाहिए अथवा आप जिस विषय से ग्रेजुएट है आपको उसी के अनुसार पद दिए जाएंगे।

शारीरिक योग्यता – SSC CGL परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 32 वर्ष होना चाहिए।किंतु इसमें भी अलग-अलग पद के लिए आयु सीमा निर्धारित होती है।

इसके अतिरिक्त अलग-अलग कैटेगरी के लिए आयु में छूट का भी प्रावधान है।

SSC CGL ka syllabus aur pattern kya hota hai – SSC CGL का सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न क्या होता है ?

SSC बोर्ड SSC CGL की परीक्षा का आयोजन चार चरणों में करती है। जिसमे से प्रत्येक में उतीर्ण होने पर ही CGL पोस्ट पर नौकरी मिलती है।

ये चार चरण है-

Tier I – यह परीक्षा (CBT- Computer Based Testing) अर्थात ऑनलाइन होती है। इस परीक्षा में mcq (multiple choice question) पूछे जाते है।

इस परीक्षा में 100 प्रश्न होते है जिसके लिए कुल अंक 200 होते है। एक प्रश्न के सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलते है और उत्तर गलत होने पर 0.50 अंक काट लिए जाते है।

इन प्रश्नों को हल करने के लिए अधिकतम 60 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें चार खण्ड होते हैं-

  1. General Intelligence and Reasoning
  2. General Awareness
  3. Quantitative Aptitude
  4. English Comprehension

प्रत्येक खंड से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं।

ssc cgl kya hota hai
ssc cgl kya hota hai

Tier II – टियर I को पास करने के बाद ही टियर II की परीक्षा के लिए आप योग्य होंगे।

यह परीक्षा भी CBT (ऑनलाइन) फॉर्म में होती है एवं इसमें भी objective multiple type प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में भी चार पेपर होते है –

  1. Quantitative ability – यह पेपर 2 घण्टे के लिए होता है जिसमे कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किये गए हैं , नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
  2. English language and Comprehension – इस पेपर के लिए भी 2 घण्टे निर्धारित किये गए हैं, इसमें प्रश्नों की संख्या 200 होती है एवं कुल अंक भी 200 होते हैं।
    इसमें भी गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
  3. Statistics – इस पेपर में भी 200 अंको के लिए 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।जिसके लिए 2 घण्टे निर्धारित किये गए हैं , इसमें भी नेगेटिव मार्किंग होते हैं।
  4. General studies (Finance and Economics) – ये पेपर 2 घण्टे का होता है जिसमे 100 प्रश्न 200 अंको के लिए पूछे जाते हैं।

Note :- पेपर 1 एवं पेपर 2 की परीक्षा cgl के प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है जबकि पेपर 3 एवं पेपर 4 के कुछ विशेष पदों के लिए होते हैं। इसलिए अगर आपको उन पदों पर नौकरी चाहिए तभी आप उसके अनुसार पेपर देंगे ।

ये भी पढ़े – इनकम टैक्स ऑफिसर कैसे बने ?

Tier III – यह परीक्षा पेेेन और पेपर वाली होती है जिसकी शैली वर्णात्मक होती है। यह परीक्षा के लिए सिर्फ दो भाषाओं का विकल्प होता है। Hindi एवं English आप उत्तर हिंदी में दे या इंग्लिश में, दोनों में से एक चुनना होता है।

इस परीक्षा में आपकी लेखन शैली को देखा जाता है इसमें application, essay, letter इत्यादि लिखने को दिए जाते हैं।

यह परीक्षा 100 अंको की होती है जिसके लिए 1 घण्टे की समय सीमा निर्धारित की गई है।

Tier IV – ये परीक्षा कंप्यूटर स्किल्स को देखने के लिए ली जाती है। इसमें भी दो पेपर होते हैं-

1. Data Entry Skill Test- इसे सामान्यतः DEST भी कहते हैं। यह परीक्षा में वह अभ्यर्थी भाग लेते हैं जिन्होंने Tax Assistant की पोस्ट के लिए आवेदन किया है।

2. Computer Proficiency Test – यह परीक्षा भी कुछ विशेष पदों के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जैसे – कुछ विशेष inspector की पोस्ट एवं कुछ विशेष assistant की पोस्ट के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है।

SSC CGL ke Liye apply kaise kare – SSC CGL के लिए अप्लाई कैसे करें?

दोस्तों SSC CGL का नोटिफिकेशन SSC के ऑफिसियल वेबसाइट पर आते हैं। आप वहाँ पर क्लिक कर अपने फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

SSC Official Website – Click Here

SSC CGL crack kaise kare – SSC CGL एग्जाम पास कैसे करें?

SSC CGL की परीक्षा ऑफिसर लेवल की परीक्षा है तो निश्चित तौर पर इसे क्रेक करना आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नही है।

इस परीक्षा को पास करने के लिए बस एक सही गाइडेन्स की जरूरत होती है। और उतनी ही ईमानदारी से पढ़ने की भी जरूरत होती है।

ssc cgl full details in hindi
ssc cgl full details in hindi

सबसे पहले दोस्तों आप अपनी तैयारी इस परीक्षा के सिलेबस के अनुसार ही करना चाहिए।

इसके साथ आपको previous year पेपर सॉल्व करना चाहिए।

Mock test सॉल्व करने चाहिए।

एवं प्रत्येक पेपर को टाइमर के साथ सॉल्व करना चाहिए जिससे आप अपनी स्पीड बढ़ा सकें।

इसे भी पढ़े – Police Inspector Kaise bane पूरी जानकारी

इसके अलावा आपको अपने द्वारा सॉल्व किये गए प्रत्येक प्रश्न को बारीकी से analyse करना चाहिए जिससे आप अपनी कमियों को ढूंढकर सुधार सके ।

SSC CGL ki taiyari ke liye sabse achhi kitab kaun si hai – SSC CGL की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताब कौन सी है?

अगर आप SSC CGL में पहली बार में ही सिलेक्शन पाना चाहते है तो बहुत जरुरी है कि आपकी GK और किर्रेंट अफेयर्स भुत अच्छी होनी चाहिए तभी आपका सिलेक्शन हो पाएगा –

हम भी चाहते है कि आपका सपना पूरा हो इसीलिए हम अपने टेलीग्राम चैनल पर प्रतिदिन GK और current affairs के प्रश्न पूछते है, आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिये जिससे कि आपकी जनरल नॉलेज बहुत अच्छी हो जाएगी और आपका चयन भी हो जाएगा |

GK & Current Affairs – Telegram से जुड़ें 

SSC CGL salary kitna hota hai -SSC CGL की सैैलरी कितना होता है?

SSC CGL में कई सारे पोस्ट होते हैं जिसमे उन्हें उनके पद के अनुसार सैलरी दी जाती है। फिर भी अगर हम बात करें सैलरी की तो इसकी न्यूनतम सैलरी लगभग ₹18,000 एवं  अधिकतम सैलरी लगभग ₹2,50,000 तक है किंतु ये अलग अलग पद के लिए है ।

निष्कर्ष – एसएससी CGL क्या है ?

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको SSC CGL से जुडी संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। आशा करता हूँ यह आर्टिकल पढ़कर आपके सारे doubts क्लियर हो गए होंगे।

लेकिन फिर भी आपको कुछ जानना या पूछना है तो आप हमें कमेंट कर के पूछ सकते हैं।

दोस्तों! ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ये भी आप कमेंट कर के जरूर बताएं एवं इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कीजिये …..धन्यवाद !

1 thought on “SSC CGL kya hai – SSC CGL पोस्ट, सैलरी, एग्जाम – पूरी जानकारी”

Leave a Comment