AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

SDM full form in Hindi | 2024 में SDM बनने का पूरा प्रोसेस जानें – योग्यता, हाइट, एग्जाम, सैलरी

SDM full form in Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप SDM कैसे बन सकते है, इस लेख में SDM बन्ने का पूरा प्रोसेस बाते जाएगा इसीलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरुर पढ़े –

आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि आज हमें SDM के दफ्तर में कुछ काम है या कि अगर आप ये काम कराना चाहते हैं तो आपको एसडीएम के ऑफिस जाना होगा।

हो सकता है कि आपमें से कुछ कभी SDM ऑफिस गए भी हों। यह सब सुनकर और देखकर आप भी सोचते होंगे एसडीएम क्या होता
है (SDM Kya hota hai ?) एसडीएम फुल फार्म (SDM full form) क्या है? एसडीएम बनने के लिए क्या करें?

इस आर्टिकल में हम इसी SDM के पद से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आप जानेंगे

  • SDM full form in Hindi
  • Advertisement
  • एसडीएम का मतलब क्या होता है ?
  • SDM kaun hota hai (एसडीएम अधिकारी क्या है)
  • SDM का क्या काम होता है? (एसडीएम के कार्य)
  • SDM kaise bane (How to become SDM in Hindi)
  • SDM banne ke qualification
  • SDM banne ke liye kitni height chahiye
  • SDM banne ka process(SDM banne ke liye kya kare)
  • SDM exam pattern
  • SDM selection process
  • SDM ki salary kitni hoti hai

 

यदि आप भी SDM बनना चाहते हैं या इस पद की जानकारी में रुचि है तो आप  बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं।

इस आर्टिकल को पढ़कर आपको आपके हर सवाल का जवाब मिल जाएगा और किसी दूसरे आर्टिकल को पढ़ने की जरूरत नहीं होगी।

आइये सबसे पहले जानते है कि SDM full form in Hindi क्या है ?

SDM full form (SDM full form in Hindi)

दोस्तों सबसे पहले जानते हैं SDM का full form क्या होता है?

SDM full form is Sub-Divisional Magistrate सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट।

हिन्दी में इसे उप प्रभागीय न्यायाधीश कहा जाता है।

SDM का मतलब क्या होता है ?

दोस्तों जिलों को प्रशासनिक सुविधा और कुशलता के लिए उपखंडों में बांटा जाता है। उपखंडों को आगे तहसील में बांटते हैं।

जैसा कि नाम से जाहिर है एसडीएम किसी प्रभाग या जिला उपखंड का अधिकारी होता है। वह अपने उपखंड का इंचार्ज होता है।

राज्य प्रशासनिक सेवा में SDM सबसे बड़ी पोस्ट होती है।

 

इसे भी पढ़े – Indian Army information in Hindi

इसे भी पढ़े – News Anchor Kaise bane ?

SDM kaun hota hai (एसडीएम अधिकारी क्या है )

एसडीएम एक क्लास वन सरकारी अधिकारी होता है। एसडीएम प्रशासनिक और कुछ न्यायिक कामकाज देखते हैं।

इसके लिए उन्हें सरकार की तरफ से बहुत से अधिकार और शक्तियां दी जाती हैं।

हम अगले सेक्शन में विस्तार से इनको समझेंगे।

SDM का क्या काम होता है? (एसडीएम के कार्य)

अब आपने समझ लिया कि SDM full form, एसडीएम का मतलब क्या होता है और एसडीएम अधिकारी क्या है।

अब आपको एसडीएम के कार्य की जानकारी देते हैं।

SDM अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली जमीन से जुड़े व्यापार की देखरेख करता है। उपखंड के सभी तहसीलदार उसके अंडर में होते हैं।

इसके साथ-साथ वह बहुत से सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी करता है जिनमें कि जाति प्रमाण पत्र, मैरिज रजिस्ट्रेशन, शस्त्रों का लाइसेंस शामिल है।

SDM के काम में विधानसभा और लोकसभा चुनावों की निगरानी करना, सरकारी नीतियों का लागु करना भी आता है।

न्यायिक कामकाज के अंतर्गत उनको अधिकार होता है कि वो अपने एरिया के लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए अपनी सूझबूझ के अनुसार काम करें।

sdm-ka-matlab-,-sdm-ke-kary
sdm-ka-matlab-,-sdm-ke-kary

उदाहरण के लिए अगर विवाह के सात साल के भीतर महिला की संदिग्ध मृत्यु हो जाती है तो एसडीएम पूछताछ कर सकते हैं या पुलिस
को जांच के निर्देश दे सकते हैं। वे हिरासत में हुई मौत की जांच भी कर सकते हैं।

इसके अलावा किसी प्राकृतिक या मानव जनित आपदा के प्रबंधन में भी एसडीएम और उनके विभाग की जिम्मेदारी होती है।

SDM kaise bane (How to become SDM in Hindi)

अब जानते हैं कि एसडीएम कैसे बनें (SDM kaise बने?।

दोस्तों इसके लिए आपके पास दो रास्ते हैं। एक है UPSC Exam और दूसरा है state PSC exam.

हम आपको दोनों की जानकारी देंगे। इन दोनों एक्जाम के लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स तैयारी करते हैं पर सिर्फ कुछ ही हैं जिनको सफलता मिल पाती है क्योंकि ज्यादातर उम्मीदवार बिना पूरी जानकारी या तैयारी के ही एग्जाम दे देते हैं।

हम आपको SDM exam Pattern और सिलेबस की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में देंगे ताकि आपको पहले प्रयास में ही सफलता मिल जाए।

UPSC exam clear करने पर आपको जो पहली पोस्ट मिलती है वह एसडीएम होती है। इसी तरह स्टेट पीएससी में भी हाई रैंकिंग वाले उम्मीदवारों को एसडीएम की पोस्ट ऑफर की जाती है।

SDM banne ke Qualification

एसडीएम बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसमें मिनिमम मार्क्स की कोई रिक्वायरमेंट नहीं है। ग्रेजुएशन के फाइनल इयर में भी आप यह एक्जाम दे सकते हैं।

UPSC exam में न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होती है।

अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है

  • सामान्य वर्ग 32 वर्ष
  • ओबीसी 35 वर्ष
  • एससी/एसटी 37 वर्ष

इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांग व्यक्तियों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

हर राज्य में पब्लिक सर्विस कमीशन भी समय-समय पर एग्जाम कंडक्ट कराता है। इसके लिए भी मिनिमम एज 21 वर्ष है और मैक्सिमम एज हर स्टेट के लिए अलग-अलग हो सकती है।

इसकी पूरी जानकारी आपको स्टेट पीएससी की वेबसाइट पर मिल जाती है। जब एग्जाम की नोटिफिकेशन आती है तो उसमें भी क्वालीफिकेशन डीटेल में दी जाती है। आप उसे अच्छे से पढ़कर ही अप्लाई करें।

SDM banne ke liye kitni height chahiye ?

दोस्तों SDM लोक प्रशासन से जुड़ा हुआ पद है। इसमें कोई फिजिकल टेस्ट या क्राइटेरिया नहीं होता।

इसलिए अगर आप शिक्षा और उम्र की रिक्वायरमेंट को पूरा करते हैं तो आप भी बाकी कैंडिडेट्स की तरह एग्जाम देकर एसडीएम बन सकते हैं भले ही आपकी हाइट कितनी भी हो।

इस पद के लिए दिव्यांग उम्मीदवार भी योग्य होते हैं। आपको ऐसे बहुत से कर्तव्यनिष्ठ और कड़क अधिकारियों की जानकारी इंटरनेट पर मिल जाएगी जो एक एवरेज हाइट के पैमाने पर खरे नहीं उतरते पर बहुत मुस्तैदी और कुशलता से काम कर रहे हैं।

इसलिए एसडीएम बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए इसका कोई क्राइटेरिया नहीं रखा गया है।

SDM banne ka process( SDM banne ke liye kya kare)

दोस्तों उम्मीद है कि आपने SDM full form in Hindi आर्टिकल में अब तक दी गई जानकारी पूरी तरह से पढ़ ली है।

अब आपको एसडीएम बनने का प्रोसेस 

  • एसडीएम बनने के लिए सबसे पहले ग्रेजुएशन करें।
  • यदि आप फाइनल इयर में हैं तो भी एलिजिबल हैं।
  • इसके लिए कोई मिनिमम मार्क्स निर्धारित नहीं हैं।
  • यूपीएससी या स्टेट पीएससी एक्जाम की तैयारी शुरु करें।
  • पहले प्री एग्जाम दें।
  • उसके बाद मेन्स एग्जाम दें।
  • इसके बाद इंटरव्यू राउंड क्लीयर करें।
  • सलेक्टेड उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले ट्रेनिंग दी जाती है।
  • ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद पोस्टिंग लेकर एसडीएम के तौर पर काम शुरु करें।
  • एसडीएम बनने के लिए एज लिमिट 21-32 वर्ष होती है।

 

इसमें यूपीएससी या स्टेट पीएससी जो भी एग्जाम आप दे रहे हैं उसके और आरक्षण के नियमों के अनुसार छूट मिलती है।

ये थी जानकारी कि एसडीएम बनने के लिए क्या करें।

अभी भी आपके मन में कुछ सवाल रह गए होंगे जैसे कि

  • एसडीएम एग्जाम पैटर्न क्या होता है?
  • एसडीएम सलेक्शन प्रोसेस क्या है और
  • एसडीएम की सैलरी कितनी होती है।

अगले सेक्शन्स में आपको ये सारी इन्फॉर्मेशन मिल जाएगी।

SDM Exam Pattern

एसडीएम बनने के लिए आपको इन तीन स्टेज को क्लीयर करना होता है

  1. प्रारंभिक परीक्षा (prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (मेन्स)
  3. इंटरव्यू

प्रारंभिक परीक्षा (prelims)

  • प्रिलियम में दो पेपर होते हैं जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन होते हैं।
  • हर पेपर 200-200 नंबर का होता है।
  • इसके लिए आपको 2-2 घंटे दिए जाते हैं।
  • इनमें माइनस मार्किंग भी की जाती है।

मुख्य परीक्षा(Mains)

  • मेन्स में नौ पेपर होते हैं
  • जिसमें दो पेपर 300-300 नंबर और बाकी के 7 पेपर 250-250 नंबर के होते हैं।
  • इनके लिए 3-3 घंटे का समय दिया जाता है।
  • ये सब्जेक्टिव (लिखित) टाइप के प्रश्न होते हैं।
  • इनमें से अंग्रेजी और भारतीय भाषा के पेपर को सिर्फ क्वालीफाई करना होता है।
  • बाकी के 7 पेपर निबंध, जनरल स्टडीज और ऑप्शनल सब्जेक्ट के होते हैं जिनके नंबर मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं।

साक्षात्कार(Interview)

  • इंटरव्यू  के लिए 45 मिनट का समय रखा गया है।
  • यह 275 नंबर का होता है।
  • इसमें उम्मीदवार एक पैनल के सामने बैठता है
  • जहां उसकी प्रशासनिक दक्षता, नॉलेज, निर्णय लेने की क्षमता, पर्सनालिटी, बुद्धिमत्ता की कड़ी परीक्षा ली जाती है।

अब हम आपको SDM के लिए सिलेबस की जानकारी देते हैं।

इसके लिए आपको सामान्य अध्ययन, कोई एक भारतीय भाषा, अंग्रेजी, सिविल सर्विस एप्टीट्यूड और एक ऑप्शनल सब्जेक्ट डीटेल में पढ़ना होता है।

सामान्य अध्ययन में आपको देश-विदेश की घटनाएं, इतिहास, आर्थिक गतिविधियां, बेसिक साइंस जैसी तैयारी करनी होती है। भारतीय भाषा के तौर पर आप संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कोई भी एक भाषा ले सकते हैं।

ऑप्शनल सब्जेक्ट आपके ग्रेजुएशन का कोई एक सब्जेक्ट भी हो सकता है या आप कोई ऐसा सब्जेक्ट ले सकते हैं जिसमें आपको रुचि हो जैसे कि लोक प्रशासन, इतिहास, हिन्दी।

sdm-ki-salary-kitni-hoti-hai
sdm-ki-salary-kitni-hoti-hai

दोस्तों हमने आपको एसडीएम एग्जाम पैटर्न की पूरी और सही जानकारी दी है। आप ध्यान रखें कि हर राज्य के एग्जाम पैटर्न, मार्क्स और सिलेबस में अंतर हो सकता है।

इसलिए आपको संबंधित वेबसाइट से क्राॅस चेक करके ही तैयारी करनी चाहिए।

 

इसे भी जानें – IAS Officer Kaise bane ?

इसे भी पढ़े – ग्रेजुएशन में कौन-सा सब्जेक्ट लें ?

इसे भी पढिये – Lawyer Kaise Bane – Lawyer (वकील) की सैलरी कितनी होती है ?

SDM selection process

अब जानते हैं एसडीएम सलेक्शन प्रोसेस।

  • एसडीएम सलेक्शन प्रोसेस में सबसे पहला राउंड होता है प्री एग्जाम क्लीयर करना।
  • इसमें पेपर I और पेपर II होते हैं। पेपर I के  नंबर मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं।
  • पेपर II में आपको सिर्फ पासिंग मार्क्स लाने होते हैं क्योंकि इसके बिना आप अगले चरण के लिए क्वालीफाई नहीं करते।
  • मेन्स और इंटरव्यू और भी कठिन चरण होते हैं। इनके नंबर भी फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं।
  • एसडीएम एक बहुत बड़ा और जिम्मेदारी का पद है इसलिए इंटरव्यू के माध्यम से एक कैंडीडेट को अच्छी तरह समझा जाता है कि वह इस पद के योग्य है भी या नहीं।
  • इसमें आपके प्रशासनिक योग्यता, कॉमनसेंस, डिसीजन मेकिंग, पर्सनालिटी, प्रेशर हैंडलिंग की एबिलिटी जैसे बहुत से गुणों को परखा जाता है।
  • इस तरह एसडीएम सलेक्शन प्रोसेस में आप तीन मुश्किल चरणों से गुजरते हैं और इनको सफलता से पार करने पर अपनी ड्रीम जॉब एसडीएम पाकर कार्यभार संभालते हैं।

SDM ki salary kitni hoti hai ?

अब जानते हैं कि एसडीएम की सैलरी कितनी होती है। एक एसडीएम को ग्रेड पे के अनुसार न्यूनतम 56100 रुपए से लेकल अधिकतम 103000 रुपए तक सैलरी मिल सकती है।

इसके अलावा भी बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं जैसे कि

  • सरकारी आवास
  • गाड़ी और ड्राइवर
  • सिक्योरिटी गार्ड
  • घरेलू स्टाफ जैसे कुक और माली
  • बिजली
  • फोन
  • मुफ्त इलाज
  • पेंशन

Conclusion – SDM full form in Hindi

दोस्तों SDM full form in Hindi आर्टिकल में आपने एसडीएम बनने और उनके अधिकारों से संबंधित बातें जानीं जैसे एसडीएम का मतलब क्या होता है?
एसडीएम अधिकारी क्या है, SDM का क्या काम होता है? How to become SDM in hindi, क्वालीफिकेशन, एसडीएम बनने का प्रोसेस, एक्जाम पैटर्न, सलेक्शन प्रोसेस और एसडीएम की सैलरी कितनी होती है।

जैसा कि आपने देखा यह बहुत ही सम्मान और रुतबे का पद है पर इसकी जिम्मेदारी भी उतनी ही है।

इसमें वर्क प्रेशर तो होता ही है आम जनता और उनकी भलाई से जुड़े मुद्दों को सही ढंग से हैंडल करना भी शामिल है।

यदि आप भी पूरी लगन से तैयारी करते हैं तो आप भी एसडीएम बन सकते हैं। तो देर किस बात की, आज से ही शुरु कीजिए।

अगर आपको भी लगता है कि आप भी SDM बन सकते है तो कमेंट में लिख के जरुर बताएं |

यदि आपके मन में कोई और सवाल हैं तो हम 24×7 आपकी मदद करने को तैयार हैं। आपको बस कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न लिखना है।

आप अगर और भी किसी जॉब या एग्जाम से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो हमें जरूर बताइए।

इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर और अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।

ये था आर्टिकल SDM full form in Hindi। एक नई जानकारी के साथ हम जल्द ही आपसे मिलेंगे।

Article by – Nidhi Neer

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें |

1 thought on “SDM full form in Hindi | 2024 में SDM बनने का पूरा प्रोसेस जानें – योग्यता, हाइट, एग्जाम, सैलरी”

Leave a Comment