AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

BA me konse subjects hote hai | सबसे अच्छा बीए सब्जेक्ट जानें | BA Subjects in Hindi | BA में कौन-कौन विषय होते हैं ?

BA me konse subjects hote hai– B.A. में कौन-कौन विषय होते हैं |

BA me konse subjects hote hai
BA me konse subjects hote hai

BA Subjects – Full information in Hindi

BA full form in Hindi – BA me konse subjects hote hai

BA का full form है – Bachelor of Arts (बैचलर ऑफ आर्ट्स)

यह एक 3 साल का ग्रेजुएशन कोर्स होता है। जिसे प्राप्त कर लेने के बाद कोई भी व्यक्ति ग्रेजुएट कहलाता है।

आज के इस लेख के अंत तक आपको यह पता चलेगा कि B.A. me konse subjects hote hai।

हम सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसे जानने के बाद आपको अपने बीए के विषय चुनने में काफी मदद मिलेगी , इसीलिए यह आर्टिकल B.A. me konse subjects hote hai को पूरा अंत तक पढिये |

Advertisement

BA Course me Admission kaise le –  बी.ए. कोर्स में कौन भर्ती हो सकते हैं ?

12 वीं पास करने के बाद सभी लोग कॉलेज जाने की इच्छा रखते हैं,

बीए की डिग्री विद्यार्थी हासिल करते हैं जो मुख्य रूप से कला क्षेत्र के विद्यार्थी होते हैं जिनको आर्ट्स के छात्र के नाम से भी जाना जाता है।

जो विद्यार्थी कला क्षेत्र के विषयों को लेकर आगे ग्रेजुएशन करना चाहते हैं उनके ग्रेजुएशन के डिग्री को ही बी.ए. कोर्स कहा जाता है जो` कि 3 साल का होता है।

BA me konse subjects hote hai – बी.ए. में कौन-कौन से मुख्य विषय होते हैं?

आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर बी.ए में कितने विषय होते हैं BA me konse subjects hote hai ?

1.Hindi– हिंदी एक ऐसा विषय है जो भारत वर्ष में लगभग 80% से भी अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।

हिंदी एक साहित्यिक विषय है जिस पर हिंदी से जुड़े तमाम साहित्य विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है।

बी.ए के पूरे 3 साल खत्म होते-होते हिंदी लेकर पढ़ने वाले बच्चे हिंदी साहित्य जगत के कहानी, कविता, नाटक, लेख, हिंदी व्याकरण, मातृभाषा, हिंदी को लेकर कितने विरोध हुए, हिंदी को लेकर इतिहास में क्या कहा गया, हिंदी साहित्य का इतिहास कितने भागों में विभक्त है आदि।

इन सभी विषयों की जानकारी पूरे 3 साल में बच्चों को विस्तार से दी जाती है।

2.English– हिंदी के तरह ही इंग्लिश भी एक साहित्यिक विषय है और इंग्लिश में भी बच्चों को अंग्रेजी साहित्य के विषय में अंग्रेजी साहित्य के तमाम कविता, नाटक,व्याकरण ,कवि इत्यादि के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी बच्चों को पूरे 3 साल में दी जाती है।

3.History– इतिहास बचपन से ही हर विद्यार्थी पढ़ कर आता है। जिन विद्यार्थियों को दसवीं के बाद भी इतिहास पसंद होता है, वह कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में भी इतिहास पढ़ते हैं |

और फिर आगे चलकर इतिहास को ही अपना मुख्य विषय बना कर पढ़ाई करते हैं। बीए में जो विद्यार्थी इतिहास लेकर पड़ते हैं उनको
भारत के इतिहास विश्व के इतिहास के विषय में पढ़ाया जाता है।

4.Philosophy– फिलोसोफी जिसे हिंदी में दर्शनशास्त्र भी कहते हैं। दर्शन शास्त्र के अंतर्गत विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकता से परिचय करवाया जाता है।

जो विद्यार्थी जीवन में दार्शनिक बनना चाहते हैं ऐसे ही विद्यार्थी बी.ए में फिलॉसफी को अपना मुख्य विषय बनाते हैं एवं 3 साल बहुत ही रुचि लेकर फिलोसोफी की पढ़ाई करते हैं।

5.Political Science – जो विद्यार्थी राजनीति में रुचि रखते हैं वे विद्यार्थी पॉलिटिकल साइंस को लेकर ही अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। राजनीतिक और आर्थिक से जानना है और राजनीति के क्षेत्र में प्रसिद्धि भी प्राप्त करनी है तो पॉलिटिकल साइंस एक मात्र एक ऐसा जरिया है,

जिसे पढ़कर आप राजनीति के गहराई तक पहुंच सकते हैं। पॉलिटिकल साइंस जिसे राजनीतिक विज्ञान भी कहा जाता है इसमें लोकतंत्र

के साथ-साथ राजनीति से जुड़े हर छोटे एवं बड़ी बातों को बहुत ही विस्तार से पढ़ाया जाता है।

BA Subjects in Hindi
BA Subjects in Hindi

6.Psychology – साइकोलॉजि को हिंदी में मनोविज्ञान कहा जाता है। यह एक बहुत ही इंटरेस्टिंग विषय है।

यदि आप किसी के मस्तिष्क को पढ़ना चाहते हैं और किसी व्यक्ति को स्कैन करके उसके विषय में सब कुछ पता लगाना चाहते हैं तो यह विषय आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

कहा जाता है कि मनोविज्ञान में मानव मन के मस्तिष्क का अध्ययन बहुत ही विस्तार से होता है। इसलिए जो भी व्यक्ति साइकोलॉजि को अपना विषय बनाते हैं वह व्यक्ति किसी के भी मन को आसानी से पढ़ लेते हैं।

7.Physical Education– फिजिकल एजुकेशन का विषय स्वास्थ्य से संबंधित होता है।

इस विषय के अंतर्गत बच्चों को तरह-तरह के योगा शरीर को हमेशा फिट रखने के लिए एक्सरसाइज शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए किस तरह के व्यायाम आवश्यक है यह सभी बातें पढ़ाई जाती हैं।

ये भी जानें – बीए की फीस कितनी होती है ?

इस विषय को पढ़ने के बाद व्यक्ति एक अच्छा ट्रेनर बन सकता है जो किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ करने में मदद कर सकता है एवं जो
लोग एक अच्छा एवं स्वस्थ जीवन यापन करना चाहते हैं फिजिकल एजुकेशन पढ़ने वाले लोग आगे जाकर ऐसे लोगों को मदद कर सकते हैं।

8.Public Administration– जिनका सपना बचपन से ही सिविल सर्विस में जाने का था ऐसे लोगों के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय बहुत ही खास होता है।

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का विषय 1 विद्यार्थियों को सिविल सर्विस के लिए तैयार करता है और प्रशासन को कैसे संभाला जाए किस तरीके से काम किया जाए |

इन सभी बातों की जानकारी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय को पढ़ाते समय बताया जाता है बी.ए. का यह एक बहुत ही मुख्य विषय है।

9.Sanskrit – संस्कृत विषय हालांकि थोड़ा कठिन है।

लेकिन यह उन लोगों के लिए आसान विषय जो लोग संस्कृत को लेकर ही आगे पढ़ना चाहते हैं एवं बढ़ना चाहते हैं,

संस्कृत लेकर पढ़ने वाले विद्यार्थी आगे चलकर एक अच्छे शिक्षक एवं अच्छे रिसर्च बनते हैं और संस्कृत पढ़ने वाले लोगों का करियर भी बहुत उज्जवल होता है।

 

इसे भी पढ़े – बीए के बाद क्या करें ? कुछ ऐसे करियर जिसमे आसानी से लाखो कमा सकते है |

 

10. Journalism and Mass communication – जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना चाहते हैं।

जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स इन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को संपूर्ण मीडिया जगत की जानकारी दी जाती हैं जिससे वह
आगे चलकर एक अच्छे रिपोर्टर एवं अपना खुद का भी न्यूज़ चैनल खोल सकते हैं।

11. Social work– जिन लोगों को समाज सेवा में रुचि हैं ऐसे लोगों के लिए यह कोर्स बहुत ही खास हैं।

डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर तो सब बनना चाहते हैं। लेकिन समाज सेवा बहुत कम ही लोग करते हैं।

इस विषय के अंतर्गत छात्रों को किस तरीके से अपने कार्य के जरिए लोगों की मदद करनी है इसकी जानकारी दी जाती हैं।

12. Home science – यह एक ऐसा साइंस है, जिसमें खाना बनाना से लेकर बच्चों की परवरिश ,घर का निर्माण से लेकर मानव का विकास इन सभी विषयों की जानकारी दी जाती है।

गृह विज्ञान का विषय परिवार से जुड़े हर प्रकार की बातों को विस्तार से बताता है एवं किस तरीके से अपने घर को व्यवस्थित एवं सुंदर
करके रखना चाहिए इन सभी विषयों की जानकारी गृह विज्ञान के अंतर्गत दी जाती हैं।

13. Geography– भूगोल ऐसा विषय है जिसमें संपूर्ण पृथ्वी से जुड़े सभी तरीके की बातों को बहुत ही ज्यादा विस्तार पूर्वक पढ़ाया जाता है।

14.Economics – अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय हैं जिस पर यदि विद्यार्थी रुचि लेता है तो उसे बहुत सारी जानकारियां हासिल होती है। जैसे हमारे देश के अर्थशास्त्र के विषय में पूरी जानकारी मिलती है।

बैंक से जुड़ी बातें, पैसों का लेनदेन, बाजार, व्यापार ,आर्थिक नीति किस तरीके से चीजों की मांग बढ़ती है ,पूर्ति होती है आयात -निर्यात इन सभी विषयों पर विस्तार से पढ़ाया जाता है।

यह थे वे सारे मुख्य विषय जो कि बी. ए. कोर्स के अंतर्गत आते हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारा ब्लॉग
पसंद आया होगा तो इसे लाइक शेयर एंड कमेंट जरूर करें।

इसे भी पढ़े – बीएससी में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते है ?

इसे भी पढ़े – B.Com kya hota hai – बी.कॉम क्या होता है?

हमनें जाना कि BA me konse subjects hote hai, आइये इसे संछेप में देखते है

बी.ए. में कौन-कौन से मुख्य विषय होते हैं ?

  1. Hindi
  2. English
  3. History
  4. Philosophy
  5. Political Science
  6. Psychology
  7. Physical Education
  8. Public Administration
  9. Sanskrit
  10. Journalism and Mass communication
  11. Social work
  12. Home science
  13. Geography
  14. Economics

 

BA Subject  – Watch Video

अगर आप जानना चाहते है कि BA me konse subjects hote hai तो आप इस विडियो को भ देख सकते है

 

BA me konse subjects hote hai – Conclusion

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में जाना कि BA me konse subjects hote hai ,

मुझे उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रही होगी , अगर आपको अब भी कुछ पूछना हो तो कमेंट कर के जरुर पूछे

और हाँ, कमेंट कर के जरुर बताइए कि आपके पसंदीदा सब्जेक्ट कौन-सा है |

आप अब किस विषय के बारे में जानना चाहते है वो भी कमेंट कर के बता सकते है |

आप सभी ने इस आर्टिकल “BA me konse subjects hote hai” को पढ़ा , आप सभी का धन्यवाद |

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें |

 

 

1 thought on “BA me konse subjects hote hai | सबसे अच्छा बीए सब्जेक्ट जानें | BA Subjects in Hindi | BA में कौन-कौन विषय होते हैं ?”

Leave a Comment