AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Loco Pilot kaise bane [2024] | Loco Pilot सैलरी, चयन प्रक्रिया, उम्र-सीमा जानें

आज हम आपको बताएंगे Loco Pilot kaise bane full information in Hindi.

हैलो दोस्तों! आप सब कैसे हैं?

आज की आर्टिकल में आप को लोको पायलट के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी, इसमें आप पढ़ेंगे

  • Loco Pilot kya hota hai,
  • Loco Pilot banne ke liye eligibility,
  • Loco Pilot banne ke liye qualifications,
  • Loco Pilot Age Limit,
  • Loco Pilot Selection Process और
  • Loco Pilot ki salary kitni hoti hai.

 

सरकारी नौकरी की बात करने पर ज्यादातर स्टूडेंट्स IAS, प्रोफेसर या टीचर बनने नौकरी का ही सोचते हैं।

लेकिन इनके अलावा और भी अच्छी जॉब हैं जिनसे आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

Loco Pilot बनना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए बहुत हायर स्टडीज जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन

Advertisement
या ग्रेजुएशन की भी जरूरत नहीं होती है।

Loco Pilot kaise bane
Loco Pilot kaise bane

 

Loco Pilot के पद पर सीधी भर्ती नहीं होती है। सबसे पहले असिस्टेंट लोको पायलट की जॉब मिलती है,  उसके बाद सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट और फाइनली आप लोको पायलट बनते हैं।

लेकिन इसके लिए आपको एग्जाम देना होता है। ये पूरी जानकारी आपको Loco Pilot kaise bane इस आर्टिकल में दी गई है। इसलिए इसे पूरा पढ़ें।

सबसे पहले जानते हैं कि Loco Pilot kya hota hai?

Loco Pilot kya hota hai ?

दोस्तों आप सभी ने रेल से सफर किया होगा।

जो व्यक्ति रेल को चलाते हैं उनको लोको पायलट कहा जाता है।

ये एक सरकारी नौकरी है जो भारतीय रेलवे के अंतर्गत आती है। यह पद ग्रुप सी में आता है।

भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। जिससे रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। इसलिए ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है क्योंकि हजारों यात्रियों की सुरक्षा इनके हाथ में होती है।

रेल चलाने के साथ-साथ Loco Pilot को रेलगाड़ी और पटरियों की जाँच, मेंटेनेंस और छोटी-मोटी तकनीकी खराबियों की रिपेयर भी सिखाई जाती है। ताकि ये किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

आप ये भी न सोचें कि ये पद सिर्फ पुरुषों के लिए ही हैं। भारतीय रेलवे में बहुत सी महिलाएं भी लोको पायलट बनकर अच्छी तरह से अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। और यह काम वे सालों से कर रही हैं।

सुरेखा शंकर यादव जी भारत की पहली महिला लोको पायलट हैं जिन्होंने अपनी सेवा 1988 में शुरु की।

Loco Pilot banne ke liye eligibility,

सबसे पहले दसवीं पास करें

लोको पायलट बनने के लिए सबसे पहले आपको दसवीं पास करनी होती है।

ये जरूरी है कि आप जिस बोर्ड से दसवीं पास कर रहे हैं वह मान्यता प्राप्त हो। आप चाहें तो बारहवीं के बाद भी डिप्लोमा कर सकते हैं लेकिन इस तरह आपको दो साल और पढ़ाई करनी पड़ेगी।

दसवीं पास करने के बाद आपको IIT या फिर पॉलीटेक्निक से 2 साल का डिप्लोमा करना होता है। ये डिप्लोमा आप ऑटोमोबाइल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिकल विषयों से कर सकते हैं।

आप जिस इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा कर रहे हैं उसे NCVT, SCVT या AICTE से मान्यता होनी चाहिए।

 

इसे भी पढ़े – ग्रेजुएशन क्या है पूरी जानकारी

इसे भी पढ़े –तहसीलदार कैसे बनें ?

Loco Pilot banne ke liye Qualifications,

आपने Loco Pilot ke liye eligibility जान ली है। शैक्षणिक योग्यता के अलावा भी कुछ क्वालीफिकेशन हैं जो कि एक उम्मीदवार में होनी चाहिए।

  1. उम्मीदवार को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।
  2. उसकी नजर कमजोर नहीं होनी चाहिए। विजन 6/6 होना चाहिए। कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए।
  3. इसके अलावा किसी तरह की गंभीर बीमारी जैसे दौरे पड़ना, हार्ट की प्राब्लम या मानसिक समस्याएं नहीं होनी चाहिए।
  4. Loco Pilot बनने के लिए मिनिमम हाइट का कोई क्राइटेरिया नहीं है पर उम्मीदवार का वजन, लंबाई के अनुपात में होना चाहिए।

Loco Pilot Age Limit,

असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होती है।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग और Ex serviceman उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Loco Pilot Selection Process

असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए RRB यानि रेल्वे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से विज्ञापन जारी किए जाते हैं।

उम्मीदवारों को अपनी योग्यता सुनिश्चित करके आवेदन फार्म जमा करना होता है। इसके कुछ समय बाद एडमिशन कार्ड जारी किए जाते हैं जिसमें एग्जाम का सेंटर दिया जाता है।

RRB यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करता है। अब हम आपको इनकी डीटेल में जानकारी देंगे।

पहला चरण – CBT यानि computer based test

यह 1 घंटे का पेपर होता है जिसमें 75 सवाल पूछे जाते हैं। ये ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं। ये प्रश्न गणित, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और साइंस के होते हैं।

इस परीक्षा में न्यूनतम कट ऑफ नंबर लाने पर ही आप अगले स्टेज में जा सकते हैं। ये कट ऑफ इस तरह हैं

  • जनरल 40%
  • ओबीसी एवं एससी 30%
  • एसटी 25%

द्वितीय चरण

यह भी CBT यानि कंप्यूटर आधारित एग्जाम होता है लेकिन इसे फिर से दो भागों में बांटा जाता है A और B.

भाग A में 100 प्रश्न होते हैं जिनके लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें गणित, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और बेसिक इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

भाग B टेक्निकल विषयों पर आधारित होता है। इसमें 75 प्रश्न होते हैं जिनके लिए एक घंटे का समय दिया जाता है। इस पेपर में उम्मीदवारों के पढ़े हुए विषय के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं।

आपने जिस फील्ड की पढ़ाई की होती है उस सेक्शन के सवाल हल करने होते हैं। यानि ऑटोमोबाइल डिप्लोमा किए हुए लोग ऑटोमोबाइल से जुड़े प्रश्न हल करेंगे और इलेक्ट्रानिक्स वाले इलेक्ट्रानिक्स के प्रश्न।

जो लोग इसमें 35% नंबर लाते हैं वो तीसरे स्टेज के लिए क्वालीफाई करते हैं।

तीसरा चरण –  CBAT यानि computer based aptitude test

इस टेस्ट को पर्सनालिटी या साइकोलॉजिकल टेस्ट भी कह सकते हैं।

इसमें उम्मीदवार की पर्सनालिटी, मुश्किल समय में डिसीजन लेने की क्षमता और integrity जैसे पहलू चेक किए जाते हैं।

इसे क्वालीफाई करने के लिए 42% नंबर लाने होते हैं।

पहले और दूसरे चरण में माइनस मार्किंग भी होती है जबकि तीसरे चरण में माइनस मार्किंग नहीं होती।

 

इसे भी पढ़े –पायलट कैसे बने ? कितना खर्च होगा ?

इसे भी पढ़े –आईएएस अधिकारी कैसे बने ?

 

चौथा चरण – डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन

सभी उम्मीदवारों के ओरिजनल डॉक्युमेंट्स की बारीकी से जांच की जाती है और योग्य पाए गए उम्मीदवारों को अगले चरण में भेज दिया जाता है।

पांचवां और आखिरी चरण है मेडिकल फिटनेस टेस्ट

जैसा कि आपने पढ़ा लोको पायलट एक बहुत जिम्मेदारी का काम है। इसलिए उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट किया जाता है।

शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से पूरी तरह फिट उम्मीदवारों का ही सलेक्शन होता है। मेडिकल फिटनेस क्राइटेरियाज की जानकारी हम आपको पहले के सेक्शन में दे चुके हैं।

इन पांच चरणों को पार करने के बाद असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर आपकी भर्ती हो जाती है और ट्रेनिंग शुरु की जाती है।

ट्रेनिंग पूरी करके सबसे पहले मालगाड़ी चलाने की ड्यूटी दी जाती है। इसमें अनुभव हो जाने पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की अनुमति मिलती है।

जब कैंडीडेट सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे कर लेता है तब उसे सुपरफास्ट ट्रेन जैसे कि राजधानी, शताब्दी और दूरांतो जैसी ट्रेन चलाने का मौका मिलता है।

Loco Pilot kaise bane puri jankari
Loco Pilot kaise bane puri jankari

Loco Pilot ki salary kitni hoti hai ?

लोको पायलट की सैलरी 5200-20,200 और ग्रेड पे 1900 रुपए होती है।

इसके अलावा इनको टीए, डीए, नाइट ड्यूटी अलाउंस, ओवरटाइम, रनिंग अलाउंस जैसे आकर्षक भत्ते भी मिलते हैं।

रनिंग अलाउंस का मतलब है हर 100 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 100 रुपए का अलाउंस।

इसके अलावा इनको रेलवे की तरफ से क्वार्टर या हाउस रेंट अलाउंस भी दिया जाता है।

सरकारी नौकरी होने की वजह से लोको पायलट पेंशन, चिकित्सा सुविधा और समय-समय पर होने वाले इन्क्रीमेंट के हकदार भी होते हैं।

यदि इन सबकी गिनती की जाए तो असिस्टेंट लोको पायलट 40-50,000 रुपए महीना कमाते हैं। वहीं लोको पायलट महीने का 1 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।

Loco Pilot kaise bane puri jankari

  • Loco Pilot एक प्रमोशनल पोस्ट है। यानि पहले आपको असिस्टेंट लोको पायलट की पोस्ट मिलती है।
  • प्रमोशन के बाद आप लोको पायलट बनते हैं।
  • यह एक सरकारी नौकरी है जो भारतीय रेलवे के अंतर्गत आती है।
  • यह ग्रुप सी की पोस्ट है।
  • Loco Pilot banne ke liye मिनिमम क्वालीफिकेशन दसवीं है।
  • दसवीं के साथ आपके पास IIT या पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • लोको पायलट बनने के लिए उम्र सीमा 18-28 वर्ष होती है।
  • Loco Pilot बनने के लिए RRB की तरफ से एग्जाम कंडक्ट कराया जाता है।
  • रिटन एग्जाम और मेडिकल फिटनेस टेस्ट क्लीयर करने के बाद उम्मीदवारों की ट्रेनिंग होती है।
  • ट्रेनिंग पूरी करने के बाद असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर जॉइनिंग दी जाती है।

 

Conclusion – Loco Pilot kaise bane

दोस्तों आज आपने जाना Loco Pilot kaise bane. Loco Pilot बनने के बाद आपको लोको सुपरवाइजर और पावर कंट्रोलर जैसे पदों पर प्रमोट किया जा सकता है।

लोको पायलट बनना एक चुनौतीपूर्ण काम है। लेकिन सरकारी नौकरी होने की वजह से इसमें बहुत सी सुविधाएं भी शामिल हैं। ये बात इसे एक बेहतरीन करियर चॉइस के रूप में ऊपरी पायदान पर रखती है।

इसलिए हमने आपको Loco Pilot kya hota hai, eligibility, qualifications, age, selection process और Loco Pilot ki salary kitni hoti hai ये सब विस्तार से समझाया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको Loco Pilot kaise bane इससे जुड़े हर सवाल का आपको जवाब मिल गया होगा।

अगर कोई सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। यह भी बताएं कि हमारा काम आपको कैसा लगा।

आप हमारे होम पेज पर जरूर विजिट कीजिए और अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आए तो हमें सब्स्क्राइब करना न भूलें। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Article by –  NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

1 thought on “Loco Pilot kaise bane [2024] | Loco Pilot सैलरी, चयन प्रक्रिया, उम्र-सीमा जानें”

Leave a Comment