AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Police Constable Kaise Bane – योग्यता, हाइट, सैलरी, प्रमोशन, कार्य सबकुछ जानें

Police Constable Kaise Bane -हैलो दोस्तों, आज हम आपको बताएंगे पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें। पुलिस की नौकरी का सपना बहुत लोग देखते हैं। इसके लिए मेहनत तो जरूरी है

Advertisement

अगर आपके पास सही जानकारी न हो तो मेहनत बेकार भी हो सकती है। इसलिए हम आज आपको पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

पुलिस विभाग एक बहुत बड़ा नेटवर्क है और इसमें बहुत सी पोस्ट होती हैं। सबके लिए क्वालिफिकेशन और सलेक्शन प्रोसेस अलग होता है। हम इस आर्टिकल में पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें इस पर फोकस कर रहे हैं।

हम जो टॉपिक कवर करेंगे वो इस तरह हैं

  • पुलिस कांस्टेबल क्या होता है?
  • पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्वालिफिकेशन?
  • सलेक्शन प्रोसेस?
  • पुलिस कांस्टेबल की क्या ड्यूटी होती है?
  • पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?
  • कांस्टेबल का प्रमोशन कैसे होता है?
  • पुलिस कांस्टेबल बनने की तैयारी कैसे करें?
  • पुलिस कांस्टेबल बनने के फायदे।

आप हमारे साथ आखिर तक बने रहिए ताकि आप ये सब अच्छी तरह जान सकें। 

पुलिस कांस्टेबल क्या होता है?

पुलिस कांस्टेबल एक पोस्ट है जो पुलिस विभाग के अंतर्गत आती है। ये पुलिस में सबसे प्राइमरी पोस्ट होती है।

इसके ऊपर सीनियर कांस्टेबल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और फिर हायर पोस्ट होती हैं। पुलिस कांस्टेबल को हिंदी में सिपाही या आरक्षी बोलते हैं। महिला और पुरुष दोनों ही पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं। 

आइये अब जानते है कि पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या योग्य होनी चाहिए ?

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्वालिफिकेशन

दोस्तों पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए निम्न योग्यता की जरूरत होती है।

  1. आपको किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास होना चाहिए।
  2. बारहवीं में मिनिमम मार्क्स का कोई नियम नहीं है। आप 33% नंबर लाकर भी आवेदन कर सकते हैं
  3. लंबाई पुरुषों के लिए कम से कम 168 सेमी और महिलाओं के लिए 160 सेमी होनी चाहिए।
  4. वजन लंबाई के अनुपात में होना चाहिए।
  5. सीने का माप बिना फुलाए 83 सेमी और फुलाकर 87 सेमी होना चाहिए।
  6. उम्र सीमा 18-25 वर्ष होती है।
  7. कोई बड़ी या गंभीर बीमारी जैसे डायबिटीज, दिल की बीमारी नहीं होनी चाहिए।
  8. आरक्षित वर्ग को लंबाई, सीने की माप और उम्र सीमा में छूट मिलती है।
  9. अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके दो से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए।

नोट– ये नियम साल 2005 से लागू किया गया है। इससे पहले ऐसा कोई नियम नहीं था। 

ये तो हुई पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्वालिफिकेशन। आप एक बात अच्छी तरह याद रखिए कि पुलिस की नौकरी 24×7 वाली नौकरी है।

फील्ड पर जाकर दौड़-भाग करनी होती है। त्योहार पर छुट्टी मिलने की गारंटी नहीं होती। किसी केस की जांच पड़ताल के लिए कभी भी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। इसलिए आपको इन बातों के लिए मानसिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी है। 

Police Constable Kaise Bane – सलेक्शन प्रोसेस

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आपको तीन चरण पार करने होते हैं। पहला है रिटन एग्जाम, दूसरा फिजिकल टेस्ट और तीसरा मेडिकल एग्जाम।

अब इनको डीटेल में समझते हैं। सबसे पहले आपको कांस्टेबल भर्ती का फार्म भरना होता है। इसके बाद तय तारीख पर आपको रिटन एग्जाम में बैठना होता है। 

रिटन एग्जाम का प्रोसेस

ये MCQ यानि बहुविकल्पीय पेपर होता है। इसमें आपसे करंट अफेयर्स, लॉजिक, रीजनिंग, मैथ्स, कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 100 प्रश्न होते हैं जिनको 90 मिनट में हल करना होता है। गलत जवाब के लिए माइनस मार्किंग भी होती है। इस राउंड को पास करने वालों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। 

फिजिकल फिटनेस टेस्ट 

  • इसमें 5 km की दौड़ होती है। पुरुष उम्मीदवार को 25 मिनट और महिला उम्मीदवार को इसे 35 मिनट में पूरा करना होता है।
  • जो लोग इस टेस्ट को पार कर लेते हैं उनको सीने की माप देनी होती है। 

नोट– सीने की माप का टेस्ट सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए होता है। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

जब आप दूसरा चरण भी पार कर लेते हैं तो डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसमें सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट बारीकी से चेक किए जाते हैं कि वे सही हैं या कहीं जाली तो नहीं। इसके बाद मेडिकल टेस्ट देना होता है। 

मेडिकल टेस्ट

इसमें आंखों की जांच, कान की जांच, एक्स रे, सोनोग्राफी जैसे बेसिक टेस्ट किए जाते हैं जिससे उम्मीदवार की हेल्थ का सही स्टेटस पता लगाया जा सके।

जैसे नजर 6/6 होनी चाहिए। घुटने जुड़े नहीं होने चाहिए। जब इस चरण को भी आप पास कर लेते हैं तो कांस्टेबल के रूप में आपका सलेक्शन हो जाता है। 

पुलिस कांस्टेबल की क्या ड्यूटी होती है

थाने में ड्यूटी करना
ग्राउंड पर ड्यूटी करना
किसी केस की जांच पड़ताल में सहयोग देना
किसी बड़े आयोजन जैसे जुलूस, सभा में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना
कोर्ट में पेशी के दौरान ड्यूटी देना
पेट्रोलिंग में ड्यूटी करना
अस्पताल में कैदी या विचाराधीन कैदी की निगरानी करना
सरकारी ऑफिसर या जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा में भूमिका निभाना
इसके अलावा सीनियर अधिकारी जो भी विभागीय काम सौंपें उनको पूरा करना 
पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चालक की पोस्ट के लिए भी हो सकती है। ऐसे में आपको पुलिस विभाग के सरकारी वाहन जैसे जीप या कार चलानी होती है 

पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है

पुलिस कांस्टेबल की सैलरी 5,200-20,200 ग्रेड पे 2,000 के हिसाब से होती है। इस तरह कुल वेतन लगभग 22,000 से 25,000 के बीच होता है। इसके अलावा सरकारी क्वाटर, पीएफ, पेंशन और परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान भी रहता है। 

कांस्टेबल का प्रमोशन कैसे होता है?

पुलिस कांस्टेबल बनने के बाद समय-समय पर आपको प्रमोट किया जाता है। ये इस तरह होता है

  • कांस्टेबल 
  • हेड कांस्टेबल 
  • ASI
  • SI
  • सर्कल इंस्पेक्टर 

पुलिस कांस्टेबल बनने की तैयारी कैसे करें ?

1. फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें।

2. रोज दौड़ और जंप का अभ्यास करें।

3. अखबार और कॉम्पिटीशन की मैग्जीन पढ़ते रहें ताकि जनरल अवेयरनेस की तैयारी होती रहे।

4. दसवीं तक के लेवल के मैथ्स की तैयारी करें।

5. कंप्यूटर की पढ़ाई पर ध्यान दें।

6. अगर फिजीक कमजोर है या वजन कम है तो अच्छा और पौष्टिक खाना खाएं और कसरत करें ताकि मसल्स मजबूत हों और शरीर गठीला बन जाए।

7. अगर वजन ज्यादा है तो इसे सही करें।

8. पिछले पेपर हल करते रहें।

9. एक टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। 

Police-constable-banne-ke-liye-kya-kare
Police-constable-banne-ke-liye-kya-kare

पुलिस कांस्टेबल बनने के फायदे

  • पुलिस की नौकरी सरकारी नौकरी है इसलिए इसमें जॉब सिक्योरिटी होती है।
  • आप सिर्फ 18 साल की उम्र से ही एक सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।
  • देश और जनता की सेवा करने का मौका मिलता है।
  • अगर बहुत बढ़िया परफार्मेंस दी तो आप एसआई या फिर और हायर पोस्ट पर प्रमोट हो सकते हैं।
  • नौकरी के दौरान बहुत से भत्ते मिलते हैं।
  • नौकरी से रिटायर होने पर पेंशन मिलती है। 

इसे भी पढ़े –

पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें

  • पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आपको बारहवीं पास होना चाहिए।
  • उम्र सीमा 18-25 वर्ष होती है।
  • लंबाई 168 सेमी पुरुष उम्मीदवार और 160 सेमी महिला उम्मीदवार के लिए होनी चाहिए।
  • आपको रिटन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है।
  • कांस्टेबल की सैलरी 22,000-25,000 के बीच होती है। 

Conclusion – Police Constable Kaise Bane

आज आपने पढ़ा 12th बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें (Police Constable Kaise Bane)। हम उम्मीद करते हैं आपको ये सब जानकारी अच्छी तरह समझ आ गई होगी और आपके हर सवाल का जवाब मिल गया होगा।

अगर कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट सेक्शन में बताएं। आप हमारे ब्लॉग पर और भी बेहतरीन आर्टिकल पढ़ सकते हैं। हमारा काम पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप हमारे साथ यूट्यूब और टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज पर जाएँ

Leave a Comment