AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

CBI Officer kaise bane – योग्यता, हाइट,एग्जाम, सैलरी की पूरी जानकारी

CBI officer kaise bane

नमस्कार दोस्तों! कैसे हैं आप सब?

आज हम आपको बताएंगे CBI full form. CBI officer kaise bane, CBI ka kya kaam hota hai, CBI officer ki salary

ये सब बातें आपको इस आर्टिकल में पूरी तरह समझाई जाएंगी।

आप रोजाना अखबारों और टीवी समाचारों में सीबीआई का नाम सुनते होंगे। बहुत सी फिल्मों में भी कलाकार CBI officer का रोल प्ले करते हैं।

इन सबसे आपके मन में सवाल आता होगा कि CBI full form kya hai? CBI के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है? और क्या हम भी CBI officer बन सकते हैं?

तो आज इस आर्टिकल CBI full form को पढ़कर आपको हर सवाल का जवाब मिल जाएगा।

इस आर्टिकल को पढ़कर आप जानेंगे

  • CBI full form,
  • CBI officer kaise bane,
  • CBI ka kya kaam hota hai,
  • CBI ke liye konsi padhai karni padti hai,
  • Eligibility,
  • CBI officer ke liye kitni height chahiye,
  • CBI me job kaise paye (CBI me bharti kaise hoti hai) और
  • Advertisement
  • CBI officer ki salary.

सबसे पहले जानते हैं CBI full form.

CBI full form – सीबीआई  का फुल फॉर्म

CBI full form होता है Central Bureau of Investigation.

इसे हिन्दी में केंद्रीय जाँच ब्यूरो कहा जाता है।

CBI full form in Hindi is केंद्रीय जाँच ब्यूरो

वैसे तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से ही काम कर रही है पर इसका नाम सीबीआई 1 अप्रैल 1963 को दिया गया।

यह देश की सबसे बड़ी जाँच एजेंसी है जो अपराध और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों से जुड़ी जाँच पड़ताल करती है।

सीबीआई का मुख्यालय (हेड ऑफिस) नई दिल्ली में है।

CBI officer kaise bane – How to become CBI Officer in hindi

अब हम आपको बताएंगे CBI officer kaise bane?

CBI ऑफिसर बनने के दो तरीके हैं।

एक तो आप कॉम्पिटीटिव एग्जाम देकर CBI officer बन सकते हैं। दूसरे आप पुलिस विभाग से डेप्युटेशन (deputation) यानि प्रतिनियुक्ति या प्रमोशन के बाद भी CBI जॉइन कर सकते हैं।

ग्रुप A CBI officer banne ke liye यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम देना होता है और IPS बनना होता है।

जब आप काम करते हुए सात साल पूरे कर लेते हैं तब आप सीबीआई में जा सकते हैं। यहां आपको तीन से चार साल के लिए काम दिया जाता है। इसे और बढ़ाया भी जा सकता है।

CBI officer kaise bane
CBI officer kaise bane

UPSC CSE एग्जाम पास करने के बाद आप सीबीआई में DySP (डिप्टी एसपी) के पद पर भी जॉइनिंग ले सकते हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब सीबीआई में वेकेंसी हो।

इसे भी पढ़े – UPSC एग्जाम क्या है पूरी जानकारी

सीबीआई में इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए SSC GCL एग्जाम देना होता है। इसमें चार स्टेज होती हैं।

• TIER 1

  1. यह 2 घंटे का ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होता है।
  2. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके लिए 200 नंबर निर्धारित होते हैं।
  3. इसमें रीजनिंग (तर्क), जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान), गणित और अंग्रेजी के प्रश्न होते हैं।
  4. यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम होता है।

• Tier 2

  1. इसमें 200 नंबर का एक पेपर quantitative aptitude (मात्रात्मक योग्यता जिसमें प्रोबेबिलिटी, परम्यूटेशन कांबिनेशन, डेटा एनालिसिस जैसे प्रश्न होते हैं) और
  2. 200 नंबर का पेपर अंग्रेजी का होता है।
  3. इनके लिए भी 2-2 घंटे मिलते हैं।
  4. यह एग्जाम भी कंप्यूटर से लिया जाता है।

• Tier 3

  • यह निबंधात्मक लिखित परीक्षा होती है।

• Tier 4

  • इसमें कंप्यूटर स्किल, इंटरव्यू और डॉक्युमेंट्स की जाँच होती है।
  • जो उम्मीदवार चुन लिए जाते हैं उनको ट्रेनिंग के बाद जॉइनिंग मिलती है।

नोट– सब इंस्पेक्टर से ऊंची पोस्ट पर नियुक्ति प्रमोशन या डेप्युटेशन से ही होती है। पांच साल सब इंस्पेक्टर की तरह काम करके आप इंस्पेक्टर बन जाते हैं।

इस तरह आगे तरक्की होकर आप एसपी तक के लेवल तक पंहुच सकते हैं।

इसे भी पढ़े – SSC CGL क्या है – पोस्ट, सैलरी, एग्जाम – पूरी जानकारी

CBI ka kya kaam hota hai –

सीबीआई का काम होता है – राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार की तरफ से जाँच करना।

पहले सीबीआई सिर्फ आर्थिक मामले ही देखती थी पर 1965 में इसके काम को और बढ़ा दिया गया। इसके लिए सीबीआई के कुछ डिवीजन (शाखाएं) बनाए गए हैं। जो निम्नलिखित है –

  1. एंटी करप्शन डिवीजन सरकारी कर्मचारियों, पीएसयू, सरकारी संष्थाओं, लोक प्रतिनिधियों द्वारा किए गए आर्थिक अपराध और घोटालों की जांच करता है।
  2. इकोनॉमिक ऑफेंस डिवीजन फॉरेन करेंसी (विदेशी मुद्रा), ऐतिहासिक महत्व की चीजों की तस्करी, एक्सपोर्ट इम्पोर्ट, नारकोटिक्स (नशीले पदार्थ), वन्य जीवों और उनके अंगों को खरीदने-बेचने से जुड़े मामले देखता है।
  3. स्पेशल क्राइम डिवीजन हत्या, आतंकवाद, बम विस्फोट, अपहरण, अंतर्राष्ट्रीय अपराध जैसे मामलों की जांच करता है।
  4. सीबीआई से जुड़े मामलों को विशेष अदालत में रखा जाता है।

CBI ke liye konsi padhai karni padti hai – सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए क्या पढना पड़ता है ?

दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि CBI के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

CBI ke liye अलग से कोई कोर्स या पढ़ाई नहीं करनी होती है। आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने के बाद सीबीआई में भर्ती हो सकते हैं।

आपको हमने CBI officer kaise bane सेक्शन में बताया है कि एग्जाम में क्या-क्या विषय होते हैं। आपको उसे ही ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी होती है।

इसके लिए आप अखबारों, मैगजीन, इंटरनेट और प्रतियोगी (competitive) किताबों की मदद ले सकते हैं।

आपको अंग्रेजी भाषा और रीजनिंग पर पकड़ मजबूत करनी चाहिए।

कूछ स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी करते हैं और कुछ कोचिंग भी लेते हैं।

सीबीआई ऑफिसर की कोई खास वर्दी भी नहीं होती है। वे सादे कपड़ों में ही काम करते हैं।

Eligibility – सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए योग्यता

CBI officer बनने के लिए योग्यता इस तरह है

  • CBI officer banne ke liye आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • फाइनल इयर के स्टूडेंट्स भी एलिजिबल होते हैं।
  • जनरल कैटेगरी के लिए एज लिमिट 20-30 साल होती है।
  • ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए मैक्सिमम एज 33 साल और एससी/एसटी के दिए 35 साल होती है।
  • नजर कमजोर नहीं होनी चाहिए।
  • सीबीआई ऑफिसर का काम वही अच्छी तरह कर सकता है जिसमें साहस हो।
  • तेज दिमाग और शारीरिक और रूप से मजबूत होना चाहिए।

सीबीआई का काम बहुत जोखिम वाला और थकाने वाला होता है। जाँच करने के लिए लगातार यात्रा भी करनी पड़ जाती है। इस वजह से अपने परिवार से दूर भी रहना पड़ता है।

इसे भी पढ़े – ग्रेजुएशन क्या होता है कैसे करें ?

इसलिए बहुत जरूरी है कि इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आप सीबीआई ऑफिसर बनने के बारे में सोचें।

CBI officer ki salary
CBI officer ki salary

CBI officer ke liye kitni height chahiye – सीबीआई ऑफिसर के लिए हाइट

सीबीआई ऑफिसर के लिए हाइट इस तरह होनी चाहिए

  • पुरूष  उम्मीदवार 165 सेन्टीमीटर
  • महिला उम्मीदवार 150 सेन्टीमीटर
  • पहाड़ी और आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए 5 सेन्टीमीटर की छूट होती है।
  • पुरुषों के लिए सीने की माप फुलाकर 76 cm होनी चाहिए। महिलाओं के लिए यह टेस्ट नहीं होता।

CBI me job kaise paye (CBI me bharti kaise hoti hai)

CBI ऑफिसर बनने का पूरा प्रोसेस

  • CBI full form होता है Central Bureau of Investigation.
  • सीबीआई में भर्ती होने के लिए यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम या SSC CGL एग्जाम देना होता है।
  • यूपीएससी एग्जाम देकर पहले आप एक आईपीएस की तरह काम करते हैं। कुछ साल बाद आप सीबीआई में भर्ती हो सकते हैं।
  • SSC CGL एग्जाम देकर आपको सब इंस्पेक्टर के तौर पर सीबीआई में सीधी भर्ती मिल जाती है।
  • उम्मीदवार को किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • सीबीआई जॉब के लिए एज लिमिट 20-30 वर्ष होती है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 3-5 साल छूट मिलती है।
  • सीबीआई में भर्ती होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 165 cm और महिला उम्मीदवारों की हाइट 150 cm होनी चाहिए।
  • पुलिस विभाग में कुछ साल काम करके भी सीबीआई में जा सकते हैं।

CBI officer ki salary – सीबीआई ऑफिसर की सैलरी

दोस्तों CBI officer ki salary होती है 9300-34800 और ग्रेड पे 4200।

इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली और सुविधाएं जैसे घर, मंहगाई भत्ता, यात्रा भत्ता (TA), इलाज, पेंशन भी मिलती हैं।

इतना ही नहीं एक सीबीआई ऑफिसर को समाज में बडा रुतबा, मान-सम्मान हासिल होता है। इसके साथ-साथ देश सेवा का मौका भी मिलता है।

इन सब बातों की वजह से सीबीआई में जॉब करना बहुत से युवाओं का सपना होता है।

CBI full form आर्टिकल को पढ़कर आपको यकीन हो गया होगा कि आप भी सीबीआई ऑफिसर बन सकते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष) – CBI officer kaise bane

दोस्तों आज आपने जाना CBI full form, CBI officer kaise bane, CBI ka kya kaam hota hai, CBI ke liye konsi padhai karni padti hai, Eligibility, CBI officer ke liye kitni height chahiye, CBI me job kaise paye (CBI me bharti kaise hoti hai) और CBI officer ki salary.

हमें कमेंट करके बताइए कि आपको ये आर्टिकल कैसा लगा। कोई सुझाव या शिकायत हो तो भी जरूर बताएं।

हम रोज अपने ब्लॉग पर करियर, जॉब, हिन्दी व्याकरण और ज्ञानवर्धक टॉपिक के लेख लेकर आते हैं। आप हमें सब्स्क्राइब कीजिए ताकि आप तक ये जानकारी पंहुचती रहे।

अगर हमारा काम आपको पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

आप हमारे होम पेज पर जाइये, वहां आपको और भी बहुत से महत्वपूर्ण आर्टिकल मिलेंगे , उन्हें भी जरुर पढिये |

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Article by – NIDHI NEER

Leave a Comment