AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

B.Tech kya hota hai [2024] – कैसे करें, फीस, एडमिशन, सैलरी, जॉब सबकुछ जानें

B.Tech Kya Hota Hai -B.Tech Course details in Hind

कुछ करियर आप्शन ऐसे होते है जिनकी डिमांड कभी कम नही होती है और बीटेक कोर्स भी उन्ही में से एक है।

आज के लेख में हम आपको बीटेक कोर्स के बारे में सबकुछ बताने वाले है जैसे कि –

  • B.Tech kya hota hai ?
  • B.Tech ka matlab kya hota hai ?
  • B.Tech me kya hota hai ?
  • बीटेक करने से क्या बनते है ?
  • बीटेक कौन कर सकता है ?
  • बीटेक में एडमिशन कैसे होगा ?
  • बीटेक की फीस कितनी होती है ?
  • Advertisement
  • बीटेक के बाद कौन-सी जॉब लगती है ?
  • बीटेक कोर्स करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है ?
  • बीटेक में कौन-कौन से कोर्स होते है ?


इस आर्टिकल में हम ये भी जानेंगे कि किस तरह से बीटेक आपको इंजीनियर बनने में मदद कर सकता है।

क्या आपका भी सपना अभियंता (इंजीनियर) बनने का है। अगर आपका जवाब हां है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इंजीनियर बनने के लिए आपको बीटेक क्या होता है, यह जरूर जानना चाहिए।


“बीटेक” यह नाम हम में से हर किसी ने जरूर ही सुन रखा होगा। और आप भी सोचते होंगे कि बीटेक कोर्स क्या होता है , बीटेक करने से क्या फायदा होता है ,

लेकिन मेरे दोस्त आपको बिल्कल टेंशन न लीजिये क्यूंकि जैसे कि हमने पहले ही बताया कि आपको इस आर्टिकल में बीटेक के बारे में सबकुछ बताया जाएगा तो चलिए शुरू करते है –

बीटेक क्या होता है ( What is B.Tech Course in Hindi)

तो आइये सबसे पहले जानते है कि बीटेक क्या है (B.Tech kya hota hai)

दोस्तों बीटेक एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता है |

B.Tech का फूल फॉर्म होता है “Bachelor of Technology”

बीटेक कोर्स में आपको कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से रिलेटेड सब्जेक्ट्स के बारे में पढाया जाता है।

बीटेक करने के बाद आप engineer बनते है यानी कि अगर आपको इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर सवांरना है तो बीटेक का कोर्स आपके लिए बहुत अच्छा कोर्स है ।

बीटेक में कई तरह के इंजीनियरिंग कोर्स होते है जिसके बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में आगे बताया है इसीलिए बिटेल की पूरी जानकारी के लिए ये आर्टिकल पूरा पढियेगा।

बीटेक कितने साल का कोर्स होता है ?

अपने ये तो जान लिया न कि बीटेक का मतलब क्या होता है और बीटेक करने से क्या बनते है, आइये अब थोडा और आगे बढ़ते है और जानते है कि बीटेक का कोर्स कितने साल का होता है ?

दोस्तों बीटेक का जो कोर्स होता है वो चार साल का होता है , आप इसको ऐसे भी बोल सकते है कि बीटेक का कोर्स 8 सेमेस्टर का होता है |

लगता है कि आप थोडा कंफ्यूज हो गये है बीटेक 4 साल का होता है या 8 semester का ?

थोडा कंफ्यूज हो गये न तो कोई न आइये आपको आपकी confusion दूर करते है,

देखो जैसा कि मैंने बोला कि बीटेक चार का होता है वो बिल्कुल सही है ,

दरअसल 1 साल में 2 semester होते है और 1 semester होता है 6 महीने का, इस प्रकार 1 साल में हुए 2 semester और 4 साल में हुए 8 semester

अब मुझे उम्मीद है कि आप समझ गये होने आइये अब जानते है कि बीटेक कौन कर सकता है ?

बीटेक के लिए योग्यता (एलिजिबिलिटी)

अगर आप बीटेक करने की सोच रहे है तो आपको बता दे की इसके लिए आपको साइंस स्ट्रीम से 12वी पास करना होगा। इसके साथ में आपको विषय के तौर पर क्लास 12th में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स पढ़ा होना चाहिए।

कुछ कॉलेजों में मिनिमम परसेंटेज मार्क्स के साथ 12वी पास किया होना चाहिए। यह कॉलेज टू कॉलेज अलग अलग हो सकता है।

इसके बाद आपको जेईई का एग्जाम क्वालीफाई करना होगा इसके बाद ही आप बीटेक का कोर्स कर पाएंगे।

इसके अलावा आप चाहे तो इस कोर्स में सीधे तौर पर भी प्रवेश ले सकते हैं। हालाकि सीधे तौर पर प्रवेश आप सिर्फ प्राइवेट कॉलेज में ही ले पाएंगे।

अच्छे और नामी गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश लेने को लिए आपको जेईई में अच्छे अंक लाने होंगे। इसके बाद ही आपको ऐडमिशन मिलेगा।

बीटेक में एडमिशन की प्रक्रिया (एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम)

बीटेक कोर्स को करने के लिए आपको किसी कॉलेज में एडमिशन लेना होगा जो बीटेक कोर्स ऑफर करे।

बीटेक करने के लिए कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए 3 तरीके है।

पहला 12वी के नंबर के आधार पर, दूसरा एंट्रेंस टेस्ट देकर और तीसरा डायरेक्ट ऐडमिशन। आईए हम इन तीनों ही तरीको को विस्तार से जानते है।

1. 12वी के मार्क्स के आधार पर (मेरिट बेसिस)

बहुत से कॉलेज आपको आपके 12वी के मार्क्स के आधार पर बीटेक के लिए दाखिला देते है। आप अपने 12वी के अच्छे मार्क्स के आधार पर बीटेक में दाखिला ले सकते है। इसे मेरिट बेसिस एडमिशन कहा जाता है।

2. जेईई के मार्क्स के आधार पर

जेईई यानी (ज्वाइंट्स एंट्रेंस टेस्ट) यह NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा संचालित किया जाता है।

इसमें अच्छे मार्क्स लाने पर आप देश के उच्च कोटि के कॉलेजों से बीटेक का कोर्स कर सकते है।

यह दो लेवल पर होता है जेईई मेंस और जेईई एडवांस

जेईई मेंस के आधार पर आप एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में दाखिला ले सकते है। इसके साथ ही जेईई एडवांस क्वालीफाई करने पर आप आईआईटी ( इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) में दाखिला ले सकते है।

दोनो ही संस्थानों से आप बीटेक कर सकते है। दोनो ही अच्छे और श्रेष्ठ संस्थान है। इसके साथ ही कई अन्य तरह के एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है, जिसके नाम हम आपको नीचे उपलब्ध करा रहे है। आप इन्हे भी संज्ञान में ले सकते है।

  1. BITSAT (बिट्स पिलानी में प्रवेश के लिए)
  2. MIT (मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए)
  3. WBJEE (पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए)
  4. KITEE (कलिंग इंजीनियरिंग कॉलेज भुवनेश्वर के लिए)
  5. VITEEE (VIT University के लिए)

इसके साथ ही आपको बता दे की अगर आप चाहे तो डायरेक्ट भी बीटेक में एडमिशन करा सकते है। कई प्राइवेट कॉलेज आपको डायरेक्ट एडमिशन भी उपलब्ध कराते है। हालाकि हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वह कॉलेज अच्छा हो और वहा की पढ़ाई अच्छी हो। ऐसे ही किसी भी कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन लेने से बचे।

कौन-कौन से कोर्स होते है बीटेक में ?

आप बीटेक बहुत से कोर्स में कर सकते है जैसे बीटेक इन सिविल, बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स, बीटेक इन कंप्यूटर साइंस, बीटेक इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और भी बहुत से इसके ब्रांच है।

इसमें आपको लगभग 40-50 कोर्सेस मिलेंगे। सभी अपने आप में बेहतरीन है। आप अपने रुचि और समझ से किसी कोर्स का चयन कर सकतें है।

जिस समय आप एडमिशन ले रहे हो, उस समय के डिमांड के अनुसार कोर्स का चयन करें।

बीटेक की कुछ प्रसिद्ध शाखाएं

  • एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
  • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • नैनो टेक्नोलॉजी
  • बायोटेक इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग

बीटेक कोर्स की फीस कितनी है ?

इसकी फीस अलग अलग कॉलेजों में अलग अलग हो सकती है।

सरकारी कॉलेजों में बीटेक की फीस कम होती है तो वही प्राइवेट कॉलेजों में फीस कुछ अधिक होता हैं।

सरकारी कॉलेजों में इसकी फीस प्रति वर्ष 30 से 40 हजार होता है तो वहीं प्राइवेट कॉलेज में इसकी फीस प्रति वर्ष 1 से 3 लाख तक जा सकता है।

कुछ सरकारी कॉलेज में 1 साल की फीस 60-80 हज़ार भी हो सकते है, ये अलग-अलग राज्यों पर भी निर्भर करता है , वैसे आपको स्च्लोर्शिप भी मील सकती है ?

हालाँकि जो IITs कॉलेज है उनकी फीस 8-10 लाख तक हो सकती है पूरे कोर्स की ।

बीटेक के टॉप कॉलेज

पूरे भारत में हजारों प्राइवेट और सरकारी कॉलेज है, जो बीटेक का कोर्स उपलब्ध कराते हैं।

यहा हम आपको कुछ फेमस कॉलेज की लिस्ट दे रहे है जिसे आप रेफरेंस के लिए प्रयोग कर सकते है। आप चाहे तो NIRF की लिस्ट को भी देख सकते है। Nirf के लिस्ट से आप देश के टॉप कॉलेज रैंक वाइस देख पाएंगे।

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,खरगपुर
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  6. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पिलानी
  7. मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मणिपाल
  8. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, चेन्नई

इसके साथ ही कई एनआईटी और आईआईटी कॉलेज है जो इस लिस्ट में होने चाहिए। लेकिन हमने कुछ के नाम ही सम्मिलित किया है। पूरे भारत के एनआईटी और आईआईटी के सभी कॉलेज अच्छे है।

बीटेक कोर्स का स्कोप

अगर आपने अपनी पढ़ाई किसी अच्छे कॉलेज से की है तो आपका भविष्य सुनहरा है।

इसके साथ ही अपने कोर्स में भी मन लगाकर पढ़ना होगा। ऐसा करने से आपको एक अच्छी सैलरी वाला जॉब मिल सकता है। अधिकतर अच्छे कॉलेज में तो लास्ट ईयर आते आते प्लेसमेंट मिलने लगता है।

यह प्लेसमेंट करोड़ों के सालाना तन्खावा तक पहुंच जाता है। कई बड़े बड़े कंपनी में आपको काम करने का मौका मिलता है।

बीटेक का भविष्य

ये तो अब हर कोई मानता है की आने वाला समय टेक्नोलॉजी से भरा परा होगा। हर जगह टेक्नोलॉजी ही छाया हुआ होगा। जिस तरह से हर दिशा में टेक्नोलोजी बढ़ रहा है उस हिसाब से भविष्य में बीटेक की मांग बढ़ेगी ही।

इस हिसाब से ऐसा माना जा सकता है की भविष्य में भी बीटेक कोर्स उतना ही उपयोगी होगा जितना आज है। बढ़ता टेक्नोलॉजी भविष्य में बीटेक के कोर्स की मांग को और बढ़ा सकता है।

बीटेक के बाद जॉब

बीटेक करने के बाद आपको कई जगह नौकरी मिल सकती है। आपको देश विदेश की कई कंपनियों में नौकरी करने का मौका मिलेगा।

बीटेक की मांग हर जगह है। हम आपको कुछ टॉप की कंपनियों के नाम बता रहे है जहा आप काम कर सकते है।

  • विप्रो
  • एचसीएल
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • इंटेल
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • गूगल
  • एप्पल
  • फ्लिपकार्ट
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा

बीटेक में बाद गवर्नमेंट जॉब

गवर्नमेंट जॉब की डिमांड हर जगह है। अगर आप भी चाहते है की इंगीनरिंग करने के बाद आप गवर्नमेंट जॉब करे तो हम आपको बताते है की आप कौन कौन से गवर्नमेंट जॉब कर सकते है। यह एक छोटे से सूची हैं, इसके अतरिक्त भी कई गवर्नमेंट जॉब उपलब्ध है।

  1. PSUs
  2. Railways
  3. Defense
  4. Ssc
  5. Banking

बीटेक के बाद मिलने वाला वेतन

कोई भी कोर्स करने से पहले हमारे मन में सवाल उठता है कि, यह कोर्स करने के बाद हमे कितनी सैलरी वाली जॉब मिलेगी। अगर आपके मन में भी यह सवाल है की बीटेक करने के बाद हमे कितनी सैलरी मिलेगी, तो आइए हम आपको बताते है।

बीटेक करने के बाद अगर आप जॉब करते है तो आपको कम से कम 30 से 5 0हजार तक सैलरी मिल सकती है। हालाकि यह इस बात पर निर्भर करता ही की आपका स्किल और टैलेंट कितना है और आप किस कंपनी में जॉब कर रहे है।

अगर आप किसी एमएनसी या बड़ी कंपनी में काम कर रहे है तो आपको सैलरी प्रति महीना लाखो में भी जा सकती है।

बीटेक करने के बाद क्या करें ?

बहुत सारे छात्र बीटेक के बाद जॉब करना पसंद करते है और कुछ छात्र बीटेक के बाद आगे की पढाई करना चाहते है ।

अगर आप बीटेक करने के बाद भी पढ़ना चाहते है तो आप एमटेक या M.E कर सकते हैं।

एमटेक यानी मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है तो वही M.E का मतलब मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग होता है।

इन दोनो ही कोर्स करने के बाद आप एक्स्ट्रा स्पेशलाइजेशन पा लेंगे जिससे एक अच्छे जॉब की संभावना बनेगी।

इसमें ऐडमिशन के लिए आप GATE ( graduate aptitude test) में सामिल होना होगा। इसके साथ ही आप एमबीए, एमसीए समेत कई अन्य कोर्स भी कर सकते है।

B.tech-kya-hai-purijankari
B.tech-kya-hai-purijankari

बीटेक के लिए सही कॉलेज का चुनाव कैसे करे ?

एक सही कॉलेज का चुनाव करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना। आपको सिर्फ कुछ चीजों का ध्यान रखना हैं।

जैसे की आप जिस कॉलेज में जा रहे है उसका रैंक कितना है। एक अच्छा रैंक कॉलेज के माहौल को बताता है।

अगर आप एक अच्छी नौकरी चाहते है तो आपको कोशिश करना चाहिए की आप जेईई का एग्जाम क्वालीफाई करके एनआईटी या आईआईटी में दाखिला ले।

हर वर्ष यहा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एक अच्छा पैकेज मिलता है। कई छात्रों को तो करोड़ों के पैकेज भी मिलते है

इसके साथ ही हमे एडमिशन लेने से पूर्व इन बातो का ध्यान रखना चाहिए।

● रैंक:- सबसे पहले कॉलेज का रैंक देखे। एक अच्छा रैंक आपको अच्छा कॉलेज देगा जो आपको एक अच्छा भविष्य हो सकता है।

कॉलेज में पढ़ाई का माहौल कैसे है – इसके लिए आप कॉलेज के एलुमनी लिस्ट देख सकते है। इससे यह पता चलेगा की इस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र कोन कोन रहे है।

● प्लेसमेंट कैसा है – क्या पिछले वर्ष प्लेसमेंट हुआ था। अगर हां तो उसका क्या स्तर रहा था।

● हाईएस्ट एंड लोएस्ट प्लेसमेंट पैकेज। यह हमे बताता हैं की मिलने वाले प्लेसमेंट का क्या रेंज था।

इन सभी चीजों का ध्यान रखने से आप एक अच्छे कॉलेज का चुनाव कर पाएंगे। और एक अच्छे कॉलेज के चुनाव से एक अच्छा भविष्य बना पाएंगे।

Top 10 Engineering College in India –

भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट निम्नलिखित है –

RankNameScorePlace
1IIT Madras90.19Chennai, Tamilnadu
2IIT Delhi88.96Delhi, New Delhi
3IIT Bombay85.16Mumbai, Maharastra
4IIT Kanour83.22Kanpur, UP
5IIT Kharagpur82.03Kharagpur, West Bengal
6IIT Roorkee78.08Roorkee, Uttarakhand
7IIT Guwahati73.84Guwahati, Assam
8IIT Hyderabad68.69Hyderabad, Telengana
9NIT Tiruchirapalli66.08Tiruchirapalli, Tamilnadu
10NIT Karnataka64.19Surathkal, Karnataka
Top 10 engineering college in India.


इसे भी पढ़े –

बीटेक से जुड़े कुछ महत्पूर्ण सवाल

Q. बीटेक का फुल फॉर्म।

इसका फुल फॉर्म बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है।

Q. बीटेक कितने वर्ष को होता है?

बीटेक कोर्स 4 वर्ष का होता है।

Q. बीटेक कोर्स करने के लिए हमे क्या पढ़ा हुआ होना चाहिए?

बीटेक करने के लिए आपको 12वी पास होना चाहिए। इसके साथ में आपको 12वी में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना चाहिए।

Q. बीटेक की फीस कितनी होती है?

गवर्नमेंट कॉलेजों में 30 से 70 हजार प्रति वर्ष तो वही प्राइवेट में 80 हजार से 2 लाख तक हो सकता है।

Q. क्या हम पॉलीटेक्निक का कोर्स करने का बाद बीटेक कर सकते हैं?

हां, आप पॉलीटेक्निक के बाद भी बीटेक कर सकते है। इसके लिए आपको डायरेक्ट सेकंड ईयर में एडमिशन की भी सुविधा मिलती है।

Q. बीटेक के लिए सबसे अच्छा ब्रांच कोन सा है?

हर ब्रांच का अपना महत्व है, आपको चाहिए की आप हर ब्रांच के बारे में जानकारी एकत्रित करे और अपने रुचि के अनुसार चयन करें।

Q. बीटेक के बाद कौन सा कोर्स कर सकते है?

बीटेक का बाद आप एमटेक यानी मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कर सकते है। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है। जिसकी अवधि 2 वर्ष की होती है।

निष्कर्ष – B.Tech kya hota hai

तो दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में बताया कि B.Tech kya hota hai और हमने अपनी तरफ से बीटेक की पूरी जानकारी देने की कोशिश की |

फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट जरुर करें और कमेंट कर के ये भी बताये कि आपको ये आर्टिकल कैसे लगी , इसे शेयर भी जरुर करें |

आप हमारे youtube चैनल को भी सब्सक्राइब कर लीजिए और जनरल नॉलेज के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ें –

ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे होम पेज पर जरुर जाएँ –

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज

Leave a Comment