AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

RTO officer kaise bane – सैलरी, चयन-प्रक्रिया, योग्यता, हाइट, उम्र-सीमा जानें

RTO officer kaise bane – हैलो दोस्तों, आज आप जानने वाले है कि आरटीओ ऑफिसर कैसे बनें (How to Become RTO Officer in Hindi)।

हर कोई एक अच्छी नौकरी करके भविष्य बनाना चाहता है। जब बात एक सरकारी नौकरी की हो तो इस भविष्य में सुरक्षा नाम का शब्द और मजबूती ले आता है।

इसलिए अगर आप भी एक ऐसी नौकरी चाहते हैं जो अच्छा और सुरक्षित भविष्य दे सके तो आरटीओ ऑफिसर बनने के बारे में सोच सकते हैं। इस जॉब का अपना रुतबा भी होता है और जिम्मेदारी भी।

Advertisement

आप अखबारों या न्यूज में आरटीओ ऑफिस और आरटीओ ऑफिसर शब्द लगभग रोज पढ़ते सुनते होंगे। इसी से इसके महत्व का अंदाजा लगा लीजिए।

यही वजह है कि इस आर्टिकल “RTO officer kaise bane” में हमने आरटीओ ऑफिसर क्या होता है, RTO full form, RTO ऑफिसर बनने के लिए योग्यता, RTO officer selection process, RTO ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है, आरटीओ ऑफिसर के कार्य जैसी बातें डीटेल में बताई हैं।

इससे एक ही जगह से आपको सारी और सही जानकारी मिल जाएगी। इसीलिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढिएगा |

आरटीओ ऑफिसर क्या होता है, RTO full form

दोस्तों RTO ऑफिस का नाम आपने जरूर सुन रखा होगा। अगर आप गाड़ी चलाते हैं या घर में किसी के पास लाइसेंस है तो आपको इसकी थोड़ी-बहुत जानकारी जरूर होगी।

ये एक सरकारी विभाग (department) है जो कि भारत सरकार के अंतर्गत आता है। इस विभाग को मोटर वाहनों से जुड़े अधिनियमों के पालन, देखरेख और रक्षा के लिए बनाया गया है।

RTO का full form “Regional Transport Office” होता है,  हर एक शहर में एक आरटीओ ऑफिस होता है।

आरटीओ ऑफिसर वो ऑफिसर होता है जो इन दफ्तरों में एक अधिकारी के तौर पर काम करता है।

सरल भाषा में समझने के लिए हम इसे आरटीओ ऑफिस का इंचार्ज कह सकते हैं। आरटीओ ऑफिसर के कार्य क्या होते हैं ये हमने आगे
समझाया है।

RTO ऑफिसर बनने के लिए योग्यता

RTO ऑफिसर बनने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

आपने किसी भी स्ट्रीम यानि साइंस, कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया हो आप आटीओ ऑफिसर बनने के योग्य हैं।आपके मिनिमम मार्क्स 55% होने चाहिए।

कुछ राज्यों में बारहवीं के बाद ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल जैसे विषयों में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी योग्य माने जाते है।

आरटीओ ऑफिसर बनने के लिए एज लिमिट 21-30 साल होती है। सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में 3-10 साल तक छूट दी जाती है।
आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

नोट– हर राज्य के अपने रूल होते हैं। इसलिए एज लिमिट, क्वालिफिकेशन और मिनिमम मार्क्स में थोड़ा- बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए आपको नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि आप एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को सही तरह समझ सकें।

RTO officer kaise bane puri jankari
RTO officer kaise bane puri jankari

RTO officer selection process – चयन प्रक्रिया

इससे पहले कि हम आगे बढ़ें आप सबसे महत्वपूर्ण बात समझ लीजिए।

RTO कोई डायरेक्ट पोस्ट नहीं होती है। इसके लिए पहले आपको MVI (Motor Vehicle Inspector) या ARTO ऑफिसर बनना होता
है।

कहीं कहीं IMV नाम की पोस्ट भी होती है। ये सारी पोस्ट B ग्रुप में आती हैं। इनके लिए राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से एग्जाम लिया जाता है। कुछ राज्यों में परिवहन विभाग की तरफ से भी भर्ती की जाती है।

कुछ सालों तक MVI या ARTO ऑफिसर की पोस्ट पर काम करने के बाद RTO के तौर पर तरक्की मिल जाती है।

जैसे कि पहले आपको MVI grade 2 पर 4-5 साल काम करना होता है। इसके बाद आपको MVI grade 1 पर प्रमोट किया जाता है। 8-9 साल काम करके आप RTO के लेवल पर पंहुचते हैं। बीच बीच में कुछ एग्जाम भी क्लीयर करने होते हैं।

RTO selection process में तीन चरण होते हैं

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  3. इंटरव्यू

1. लिखित परीक्षा (written test)

ये 200 नंबर का एग्जाम होता है। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाता है।

इस एग्जाम में करेंट अफेयर्स, इतिहास, बेसिक साइंस, जनरल अवेयरनेस, हिंदी, अंग्रेजी, राज्य की भाषा (तेलगू, मराठी), भूगोल,
रीजनिंग, ऑटोमोबाइल, एप्टीट्यूड जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होती है।

2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट

इसमें शारीरिक जाँच, हाइट, आई साइट, वेट जैसी चीजें जाँची जाती हैं।

3. इंटरव्यू

पहले दो चरण पार करने के बाद इंटरव्यू लिया जाता है। इसके बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

RTO ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है ?

आरटीओ ऑफिसर ग्रेड बी की पोस्ट होती है। इसके लिए 15,600-55,000 रुपए की सैलरी और 4200 रुपए ग्रेड पे दी जाती है।

हर राज्य के अनुसार इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। इसके साथ सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले दूसरे भत्ते जैसे चिकित्सा सुविधा, वाहन, घर, पीएफ, टीए भी दिए जाते हैं।

आरटीओ ऑफिसर के कार्य क्या है ?

दोस्तों एक आरटीओ ऑफिसर के ऊपर निम्न दायित्व होते हैं

  • नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन यानि पंजीयन करना
  • कमर्शियल गाड़ियों के परमिट जारी करना
  • जो लोग गाड़ी चलाने का लाइसेंस लेना चाहते हैं उनका टेस्ट लेना
  • वाहन चलाने के लिए लाइसेंस जारी करना
  • लाइसेंस का नवीनीकरण (renew) करना
  • अपने शहर की सभी गाड़ियों का रिकॉर्ड रखना
  • Motor Vehicle Tax वसूल करना
  • गाड़ियों की कंडीशन की जांच करना कि ये सड़क पर चलाए जाने के लिए सही हैं या नहीं
  • गाड़ियों के इन्श्योरेंस की जांच करना
  • कोई दुर्घटना होने पर ये जांच करना कि गाड़ी कितनी डैमेज हुई है

हम इसे इस तरह summarize कर सकते हैं कि RTO Officer गाड़ियों और उनको चलाने वाले लोगों से जुड़ा सारा डेटा रखता है। इसके साथ एक आरटीओ ऑफिसर इस बात का भी ध्यान रखता है कि परिवहन से जुड़े नियमों का सही तरह से पालन किया जाए।

आप ये न सोचें कि इतने सारे काम बेचारा एक आरटीओ ऑफिसर अकेले किस तरह कर सकता है। किसी भी आरटीओ ऑफिस में एक पूरी टीम होती है। ये अलग-अलग लेवल पर एक दूसरे को सहयोग करते हैं।

लेकिन RTO ऑफिसर इनका सीनियर होता है। हर तरह के सर्टिफिकेट और लाइसेंस उसके साइन के बाद ही जारी और valid होते हैं।

RTO officer kaise bane ?

  • आरटीओ ऑफिसर के लिए डायरेक्ट भर्ती नहीं होती।
  • आपको पहले MVI या ARTO के लिए अप्लाई करना होता है।
  • इसकी भर्ती के लिए राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से परीक्षा आयोजित की जाती है।
  • मिनिमम क्वालीफिकेशन ग्रेजुएशन है।
  • कुछ राज्य ऑटोमोबाइल या मेकेनिकल विषयों में डिप्लोमा होल्डर को भी मौका देते हैं।
  • इस एग्जाम के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21-30 साल होती है।
  • सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाती है।
  • जब आप कुछ साल MVI या ARTO के पद पर काम कर लेते हैं उसके बाद प्रमोट होकर RTO ऑफिसर बन सकते हैं।
  • आरटीओ ऑफिसर ग्रेड बी की पोस्ट होती है।
  • आरटीओ ऑफिसर अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाहनों का पंजीयन, इंश्योरेंस, लाइसेंस जारी करना, डेटाबेस रखना जैसे काम करता है।

 

  1. इसे भी पढ़े – CBI ऑफिसर कैसे बनें – सैलरी ?
  2. इसे भी पढ़े – वकील (Lawyer) कैसे बने ?
  3. इसे भी पढ़े –  कॉलेज में प्रोफेसर कैसे बने ?
  4. इसे भी पढ़े – आईएस अधिकारी कैसे बनें ?

निष्कर्ष -RTO officer kaise bane ?

इस आर्टिकल RTO ऑफिसर कैसे बनें में आपने पढ़ा आरटीओ ऑफिसर क्या होता है, RTO full form, RTO ऑफिसर बनने के लिए योग्यता, RTO officer selection process, RTO ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है, आरटीओ ऑफिसर के कार्य।

हम उम्मीद करते हैं कि आप जो जानकारी ढूंढ रहे थे वो आपको इस आर्टिकल से मिल गई होगी। अगर अब भी आपके मन में कोई सवाल या कन्फ्यूजन है तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

हमारे होम पेज पर आपको एजुकेशन, करियर और कॉम्पिटीटिव एग्जाम से जुड़े बहुत से अच्छे टॉपिक मिल जाएंगे। आप चाहें तो उनको पढ़कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं। ये आर्टिकल पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब करें।

Article by – Nidhi Neer

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ 

2 thoughts on “RTO officer kaise bane – सैलरी, चयन-प्रक्रिया, योग्यता, हाइट, उम्र-सीमा जानें”

Leave a Comment