AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Traffic Rules in Hindi – सबसे महत्वपूर्ण सांकेतिक चिन्ह | यातायात के नियम

Traffic rules in hindi (यातायात नियम हिंदी में)

हमारे देश में हर रोज हजारों लोगों की जान सिर्फ सड़क हादसों की वजह से जाती है।

सड़क दुर्घटना के कई वजह हो सकते है, जैसे तेज रफ़्तार, ख़राब सड़क, यातायात के नियमों की अनदेखी और भी बहुत से वजह है।

Advertisement

आज हम इस आर्टिकल में आपको यातायात के नियमो के बारे में बताएंगे (Traffic Rules in Hindi)।

इन नियमो को जान कर और अपनाकर आप भी सड़क दुर्घटना जैसे चीजों से बच पाएंगे। ये नियम देखने में भले छोटे लग सकते है पर अनदेखी करने से और न जानने से ये जान के दुश्मन बन सकते है।

ट्रैफिक नियम (Traffic rules) का मतलब सिर्फ लाल, हरी और पीली बत्ती का मतलब जानना ही नहीं होता, बल्कि इसके लिए आपको बहुत कुछ जानना होता है। हर छोटी बड़ी जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे।

तो बने रहिए हमारे साथ और जानिए ट्रैफिक रूल्स यानी यातायात नियम।

क्यों जरूरी है ट्रैफिक रूल्स (Important of traffic rules) – Traffic Rules in Hindi

भारत एक बहुत बड़ा देश है। यहां दुनिया की सबसे ज्यादा सड़के है और सबसे ज्यादा वाहन भी यही है। लेकिन ट्रैफिक रूल्स का सही से पालन न होने से हर रोज कई लोगो की जान जाती है।

इतना ही नही हर रोज इन हादसों के वजह से जान और माल दोनो का ही नुकसान होता है। इस तरह के नुकसान से बचने के लिए ही ट्रैफिक रूल्स जरूरी है। कई बार तो दूसरो की गलती की वजह से भी हमारा एक्सीडेंट हो जाता है, इसलिए भी
सड़क सुरक्षा जैसे चीजों को हर किसी को जानना चाहिए।

कुछ सामान्य Traffic Rules जिसे हमे जानना चाहिए –

  • सही लेन का प्रयोग

हमेशा सड़क के बाए ओर का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही अपने लेन में बने रहे। ऐसा करने से आप एक अच्छे वाहन चालक का परिचय देते है।

  • ध्यान बनाए रखे

ट्रैफिक में कभी भी मोबाइल या ध्यान भटकने वाले चीजों का प्रयोग न करे। हमेशा रोड पर ध्यान बनाए रखे।

याद रखे आप दूसरो के गलती के वजह से भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है, इसलिए दूसरे लोगो के गतिविधि पर भी ध्यान बनाए रखे।

  • हॉर्न का सही उपयोग करे।

जरूरत होने पर ही हॉर्न का प्रयोग करें। इसके साथ ही जरूरत न होने पर हॉर्न के प्रयोग से बचे, इससे अन्य चालकों का ध्यान बिगड़ सकता है।

  • ओवरटेकिंग को कहे ना

ओवरटेकिंग से बचे। हमेशा अपने लाने में ही चले। ओवरटेकिंग से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इससे बचना चाहिए।

  • इंडिकेटर का प्रयोग करे

जब भी आप टर्न लेने वाले हो तो गाड़ी में लगे हुए इंडिकेटर का प्रयोग करे। इंडिकेटर के न होने के स्तिथि में आप हाथ से भी सिग्नल दे सकते है।

  • ड्रंक एंड ड्राइव से बचे

हमेशा होश में गाड़ी चलाए। शराब पीकर या नींद में गाड़ी न चलाए। इससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसा करने से आप अपने साथ अन्य लोगो के जान को भी खतरे में डाले देंगे, इसलिए हमेशा होश में गाड़ी चलाए।

यदि आप थके हुए है तब भी गाडी रोक कर थोडा विश्राम कर लें फिर गाडी चलायें ।

  • गाड़ी की समय समय पर जांच

हमेसा गाड़ी की सर्विसिंग कराए। गाड़ी का ब्रेक, साइड मिरर, सीट बेल्ट और अन्य पार्ट्स पर ध्यान रखे। इससे दुर्घटना होने की संभावना कम रहेगी।

ट्रैफिक नियम और ट्रैफिक पुलिस – Traffic Rules (in Hindi)

सड़क पर जब भी ड्राइव करे, ट्रैफिक पुलिस के आदेशों का पालन करे। इसके साथ ही ट्रैफिक लाइट्स और ट्रैफिक रूल्स को भी भली भाती फॉलो करे।

  • जेब्रा क्रॉसिंग पर रुके

जहा कही भी आपको जेब्रा क्रॉसिंग दिखे वहा आपको सावधानी से रुकते हुए जाना चहिए। इस क्रॉसिंग का निर्माण यात्रियों के रोड पार करने के लिए बनाया जाता है। इसलिए यहा आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

Traffic-Rules-Information-in-Hindi


आईए, अब हम आपको सड़क पर दिखने वाले साइनबोर्ड के बारे में जानते है। ये साइन बोर्ड अकसर सांकेतिक होते है, इनपर कुछ नही या बहुत कम लिखा होता है। इसपे बने सिंबल से आपको इसका मतलब समझना होता है।

यही कारण है की इन्हे समझना मुस्किल होता है। आईए हम आपको ये सभी रोड साइन एक एक कर के बताते है।

ट्रैफिक लाइट्स

यह मुख्यत तीन रंग की होती है। लाल बत्ती, पीली बत्ती और हरी बत्ती। आईए हम तीनो के बारे में एक एक
कर के जानते है।

  • Red light (लाल बत्ती)

इसका मतलब रुकना होता है। लाल बत्ती हमे बताती है को हमे रुकना है। जब आपको लाल बत्ती दिखाई दे तो उस स्थान पर रुक जाना चाहिए।

  • Yellow light (पीली बत्ती)

पीली बत्ती अर्थात अब चलने का समय है। यह इस लिए जलाया जाता है की व्यक्ति अब चलने के तैयार हो
जाए।

  • Green light ( हरी बत्ती)

हरी बत्ती का मतलब है की अब आप आगे जा सकते हैं। इसके जलने के बाद आप आगे बढ़ सकते है।

रोड के किनारे दिखने वाले बोर्ड्स

  • नो पार्किंग (No parking)
Traffic-Rules-Hindi-No-Parking
Traffic-Rules-Hindi-No-Parking

यह चिह्न दर्शाता है की आप यहा पार्किंग नही कर सकते है। यह चिह्न जहा दिखे वहा आप अपने गाड़ी को पार्क न करे। ऐसे स्थान पर पार्किंग करने पर आपको फाइन भी देना पर सकता है।

  • पैदल चालक वर्जित
Traffic-Rules-Sign-in-Hindi
Traffic-Rules-Sign-in-Hindi


इस तरह के साइन का मतलब हैं की यह रास्ता पैदल चालक के लिए नहीं है। यहा आप गाड़ी से आजा सकते है, पैदल नही।

  • साइकिल वर्जित ( no cycling jone)
Traffic-Rules-Hindi-No-Cycling
Traffic-Rules-Hindi-No-Cycling

इस चिन्ह का मतलब है की आप यहा साइकलिंग नही कर सकते। साफ अर्थ में कहे तो यहा साइकिल नही चला सकते।

  • यूटर्न वर्जित (No u-turn)
Traffic-Rules-_-No-U-Turn
Traffic-Rules-_-No-U-Turn

इसका मतलब है की आप यूटर्न नही ले सकते। आपको सीधे ही जाना होगा। आप चाह कर भी पीछे नहीं जा सकते।

  • No left turn
Traffic-Rules-No-Turn-Left
Traffic-Rules-No-Turn-Left

इस साइन का मतलब है की आप बाई और नही मुड़ सकते है।

  • No right turn
Traffic-Rules-No-Turn-Right
No-Turn-Right

इस साइन का मतलब है की आप दाई और नही मुड़ सकते है।

  • ओवरटेक ना करे (No ओवरटेकिंग)
Traffic-Rules-No-Overtake
N-Overtake

इसका मतलब है की आप इस सड़क पर ओवरटेकिंग नही कर सकते।

  • स्पीड लिमिट

यह हमे बताता है को हम किस रफ्तार तक गाड़ी चला सकते है। हमे लिमिट के अंदर ही गाड़ी चलाना चाहिए।

ये तो कुछ साइन बोर्ड थे जो आपको सड़क के किनारे दिखते है। अब चूँकि आप इनका अर्थ जान चुके है तो आप भली भाती अब इनका पालन कर सकेंगे।

लेकिन यातायात रूल्स इतने ही नहीं है, आपको और भी चीजे जानने चाहिए। आईए हम आपको और बचे रूल्स यानी नियम समझाते है।

ये भी जानें –


ट्रैफिक रूल्स और फाइन्स

दोस्तो अगर आप ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करेंगे और पकड़े जाएंगे तो आपको फाइन देना पर सकता है। इसके साथ इंडियन ट्रैफिक रूल्स के हिसाब से आपको सजा भी हो सकती है या फिर दोनो।

आईए आपको बताते है सब कुछ विस्तार से।

हमे हर कानून का पालन करना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते तो हमे सजा या फिर फाइन, या फिर दोनो ही हो सकता है।

  • ड्राइविंग लाइसेंस

यह एक तरह का लाइसेंस होता है, जो आपको इस बात के लिए दिया जाता है की आप गाड़ी चलाने योग्य है और आप गाड़ी चला सकते हैं। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाते है और पकड़े जाते है तो आपको नए नियमों के अनुसार 5,000 तक फाइन देना पर सकता है।

  • तेज रफ्तार गाड़ी चलाना

अधिकतम सीमा से तेज गाड़ी चलाने पर भी आपको फाइन लग सकता है। ओवरस्पीडिंग करने पर आपको काम से काम 1,000 का जुर्माना लग सकता है।

  • ड्रंक एंड ड्राइव

शराब पी कर गाड़ी चलाने एक कानूनी जुर्म है। ऐसा करने पर आपको नए नियमो के अनुसार 10,000 तक जुर्माना देना पर सकता है। साथ में ऐसा करने पर आपको जेल भी हो सकता है।

  • सीट बेल्ट न लगाने पर

अगर आप कार से यात्रा कर रहे है तो यह जरूरी है की आप सीट बेल्ट जरूर लगाएं। ऐसा न करने के स्थिति में आपको 1,000 तक का जुर्माना देना पर सकता है।

  • हेलमेट न लगाने पर

जब भी आप दो पहिया से यात्रा करते है तो यह जरूरी होता है की हेलमेट का प्रयोग करे। हेलमेट का प्रयोग न करने पर आपको 1,000 तक का जुर्माना और साथ में 3 महीने तक लाइसेंस रद्द हो सकता है।

  • इमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर

अगर आप इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी इन सब को रास्ता नहीं देते है तो भी आपको जुर्माना देना पर सकता है। इसके लिए आपको 1,000 का तक का जुर्माना लग सकता है।

  • ओवरलोडिंग करने पर

2 पहिया वाहन: 2 पहिया वाहन पर ओवरलोडिंग करने पर आपको 2 हजार का जुर्माना देना पर सकता है, साथ में 3 महीने के लिए लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

अन्य बड़ी गाड़ियों पर ओवरलोडिंग होने पर प्रति व्यक्ति या फिर वजन के अनुसार जुर्माना देना पड़ सकता है।

निष्कर्ष – Traffic Rules in Hindi

हमारे देश में हर किसी को ट्रैफिक के नियमो(Traffic Rules in Hindi) की जानकारी नहीं है। इसलिए भी हमने यह आर्टिकल लिखा ताकि हर कोई इन नियमो से रूबरू हो सके।

बढ़ते हादसों के वजह से भी ट्रैफिक रूल्स का पालन आज कल बहुत जरूरी हो गया है। हर व्यक्ति को चाहिए की वह इन सभी नियमो का भली भाती पालन करे। ऐसा करने से आप न सिर्फ एक अच्छे नागरिक बनते है बल्कि अपने और दूसरे के जान की भी रक्षा करते है।

दोस्तो, ये था “Traffic Rules in Hindi” जिन्हे हमे जरूर जानना चाहिए। हमने हर जरूरी ट्रैफिक रूल्स को आपसे साझा किया है।

फिर भी अगर कुछ जानना हो या आप कुछ बताना चाहते हो तो कमेंट करके हमे बता सकते है। इस तरह के और भी ज्ञान भरे टॉपिक्स और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे।

ज्यादा जानकारी के लिए हमारे होप्मे पेज पर जाएँ – होमपेज

Leave a Comment