AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

GATE Exam kya hai | GATE Full Form | गेट परीक्षा योग्यता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, कैसे तैयारी करें ?

गेट परीक्षा कि पूरी जानकारी पायें – GATE Exam kya hai

GATE Exam kya hota hai
GATE Exam kya hota hai

 

इस आर्टिकल में आप जानेंगे GATE exam kya hai? गेट एग्जाम क्या होता है information in Hindi.

 

अगर आप मैथ्स या साइंस के स्टूडेंट हैं और इस फील्ड में शानदार कैरियर बनाना चाहते हैं तो आप एकदम सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं।

क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको गेट एग्जाम से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी जैसे

  • GATE exam kya hai,
  • GATE exam full form in Hindi,
  • GATE exam ke liye eligibility,
  • GATE exam kab hota hai,
  • GATE exam pattern,
  • GATE exam pass karne ke fayde और
  • गेट एग्जाम की तैयारी कैसे करें।

आइये सबसे पहले जानते हैं की  GATE exam kya hai ?

GATE Exam kya hai ?

GATE एक वार्षिक एग्जाम है। इसे इंजीनियरिंग, टेक्नॉलॉजी और साइंस में हायर स्टडीज जैसे M.E., M.Tech और Ph.D. करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स देते हैं।

GATE exam को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान और सातों आईआईटी द्वारा रोटेशनल बेस पर आयोजित किया जाता है।

यह एग्जाम श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, यूएई, इथोपिया, सिंगापुर जैसे देशों में भी आयोजित किया जाता है।

Advertisement

इसे भी पढ़े – इंजीनियर बनने में कितना पैसा लगेगा ?

पहले यह एग्जाम 25 सब्जेक्ट्स के लिए होता था। 2021 में हुए एग्जाम के लिए इसमें पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान जैसे दो नए विषयों को शामिल किया गया।

इस वजह से आर्ट्स के स्टूडेंट्स भी GATE Exam के लिए eligible हो गए।

गेट एग्जाम को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। 2019 में मेडिकल छात्रों को ध्यान में रखते हुए इसमें बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का पेपर जोड़ा गया था।

GATE full form –

आपने पढ़ा कि GATE exam kya hai. अब जानते हैं GATE full form in Hindi

GATE exam full form in English

Gate exam full form is Graduate Aptitude Test in Engineering.

GATE exam full form in Hindi –

Gate exam full form in Hindi is ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग।

GATE Exam ke liye eligibility – गेट एग्जाम के लिए योग्यता

गेट एग्जाम के लिए eligibility इस तरह है

  1. इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, बी. फार्मा. और टेक्नॉलॉजी में बैचलर डिग्री होल्डर या फाइनल इयर के स्टूडेंट्स।
  2. साइंस, मैथ्स, statistics या कंप्यूटर एप्लीकेशन की किसी भी ब्रांच में मास्टर डिग्री होल्डर या फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स।
  3. GATE exam ke liye कोई अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं है। यानि आप किसी भी एज तक ये एग्जाम दे सकते हैं।
  4. इसी तरह टोटल नंबर ऑफ अटेम्प्ट की भी कोई लिमिट नहीं है।

तो ये थी GATE exam ke liye eligibility.

GATE Exam kya hai
GATE Exam kya hai

आने वाले सेक्शन्स में आप पढ़ेंगे GATE exam ke liye kaise apply kare, GATE exam ki fees कितनी होती है, GATE exam pass karne ke fayde….. तो दोस्तों आप इस इ को पढ़ रहे है न ?

GATE exam ke liye kaise apply kare, Gate exam kab hota hai

  • गेट एग्जाम के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के लड़कों के लिए GATE exam ki fees 1500 रुपए होती है।
  • लड़कियों, आरक्षित वर्ग और PWD कैंडिडेट्स के लिए GATE exam ki fees 750 रुपए होती है।
  • GATE exam ke liye application अगस्त और  सितंबर के महीने में भरी जाती है।
  • आपको गेट की वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन फार्म भरकर अपने डॉक्युमेंट्स, सिग्नेचर और फोटो के साथ अपलोड करना होता है।

GATE Exam ki fees – गेट एग्जाम कि फीस कितनी है ?

इसके बाद GATE exam ki fees बारी जाती है। इसके लिए डेबिट/ क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको फार्म सबमिट करने से पहले अच्छी तरह चेक कर लेना चाहिए ताकि गल्ती की कोई गुंजाइश न रहे।

फिर भी अगर आपको लगता है कि कुछ गल्ती रह गई है तो आप फार्म करेक्शन की डेट अनाउंस होने पर एक्सट्रा फीस देकर सुधार कर सकते हैं।
गेट एग्जाम फरवरी माह में होता है। इस वक्त Covid 19 के प्रकोप की वजह से कुछ बदलाव संभव हैं।

इसे भी पढ़े –  पोस्ट ग्रेजुएशन क्या है – फीस जानें |

GATE Exam pattern –

  • यह एक कंप्यूटर बेस्ट (ऑनलाइन एग्जाम) होता है।
  • इसमें ऑब्जेक्टिव और न्यूमेरिकल दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • इसमें आपके मेन सब्जेक्ट (कोर सब्जेक्ट) और जनरल एप्टीट्यूड के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • मेन सब्जेक्ट से 55 और जनरल एप्टीट्यूड से 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • मैक्सिमम मार्क्स 100 होते हैं।
  • एग्जाम के लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है।
  • एग्जाम में आपको virtual calculator दिया जाता है।

 

Gate exam pass karne ke fayde

Gate exam pass karne ke fayde बहुत सारे हैं।

  • आपको हायर स्टडीज के लिए टॉप के कॉलेजों में एडमिशन मिल जाता है।
  • Gate score card तीन साल के लिए वैलिड होता है। किसी वजह से आप एक बार एडमिशन न भी ले पाएं तो आप अगले सेशन में पढ़ाई कर सकते हैं।
  • अगर आप ग्रेजुएशन आईआईटी/एनआईटी जैसे इंस्टीट्यूट से न भी कर पाए तो पोस्ट ग्रेजुएशन करने का ऑप्शन मिल जाता है।
  • कैरियर का बहुत अच्छा स्कोप होता है।
  • गेट एग्जाम पास करने के बाद आप जर्मनी और सिंगापुर की कुछ यूनिवर्सिटीज में भी पढ़ाई कर सकते हैं।
  • पीएसयू में गेट स्कोर वाले कैंडिडेट्स की बहुत डिमांड है।
  • गेट क्वालिफाइ करने वाले उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फैलोशिप, सीनियर रिसर्च फैलोशिप, UGC, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से विभिन्न स्कॉलरशिप और स्टाइपेंड दिए जाते हैं।

 

इसे भी पढ़े – सरकारी टीचर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – आईएएस ऑफिसर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – UGC NET Exam क्या है?

इसे भी पढ़े – न्यूज़ एंकर कैसे बने ?

Gate Exam ki taiyari kaise kare – गेट एग्जाम कि तैयारी कैसे करें ?

अब हम आपको Gate exam ki taiyari kaise kare इसके लिए कुछ आसान और बेहतरीन टिप्स दे रहे हैं।

1. गेट एग्जाम का सिलेबस अच्छी तरह समझ लें।

किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे पहले उसका सिलेबस पूरी तरह मालुम होना चाहिए।

तभी आप पूरी तैयारी कर पाएंगे। यह एग्जाम 27 कैटेगरी में होता है। आप जिस कैटेगरी से एग्जाम दे रहे हैं उसका सिलेबस चेक कर लें।

इसके बाद गेट एग्जाम की तैयारी शुरु करें।

GATE EXAM Full Information

2. एक टाइम टेबल बनाएं।

दोस्तों टाइम टेबल बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आप एक निश्चित समय में तैयारीकर पाते हैं। अगर टाइम टेबल न हो तो कई बार ऐसा होता है कि एग्जाम सर पर आ जाता है और आपकी पढ़ाई ही पूरी नहीं हो पाती।

रिवीजन जरूर करते रहें। आप जो टॉपिक complete कर लेते हैं उसका रिवीजन जरूरी है ताकि आप पढ़ा हुआ भूल न जाएं। आप कम से कम हफ्ते में एक बार रिवीजन जरूर करें।

3. पुराने प्रश्नपत्र हल करते रहें।

दोस्तों इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और एक तय समय में पेपर हल करने का अभ्यास भी हो जाता है।

4. गेट एग्जाम की तैयारी के लिए इंटरनेट की मदद लें।

आज इंटरनेट और वीडियोज पर हर सब्जेक्ट की जानकारी मौजूद है। आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

इस बात का ध्यान दीजिए कि पढ़ाई के लिए मोबाइल या कंप्यूटर खोलें तो सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करें। ऐसा न हो कि आप इधर-उधर की साइट खोलकर अपना कीमती समय खराब करने लगें।

5. अपनी सेहत का ध्यान रखें

पढ़ाई अपनी जगह है पर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहेंगे तभी तो मन लगाकर पढ़ सकेंगे ना। अपने खान-पान और नींद के साथ समझौता न करें।

6. डीमोटिवेट न हों

दोस्तों कभी-कभी अच्छी तरह से पढ़ाई करने के बाद भी आपका मनोबल गिरने लगता है। आपको लगता है कि आप सही तरह से तैयारी नहीं कर रहे या आपका सलेक्शन नहीं होगा।

इन सब ख्यालों को मन से निकाल फेंकिए। जब कभी आपको लगे कि आप निराश हो रहे हैं, मोटिवेशनल किताब पढ़ने लगें। दोस्तों और फेमिली से बात करें। इससे निश्चित तौर पर आपको मदद मिलेगी।

GATE Exam kya hai पूरी जानकारी –

  1. GATE exam full form is Graduate Aptitude Test in Engineering.
  2. यह एग्जाम हायर स्टडीज जैसे M.E., M.Tech. और Ph.d. करने के लिए दिया जाता है।
  3. इसके लिए मिनिमम क्वालीफिकेशन इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और टेक्नॉलॉजी में बैचलर डिग्री है।
  4. कंप्यूटर, साइंस, सांख्यिकी में मास्टर किए उम्मीदवार भी GATE exam दे सकते हैं।
  5. फाइनल इयर के स्टूडेंट्स भी ये एग्जाम दे सकते हैं।
  6. यह कम्प्यूटर बेस्ट एग्जाम होता है।
  7. इसका रिजल्ट तीन साल तक वैलिड होता है।
  8. GATE exam के लिए कोई मैक्सिमम एज लिमिट नहीं है।
  9. इस एग्जाम को क्वालीफाई करके आप टॉप इंस्टीट्यूट जैसे IIT, NIT में पढ़ सकते हैं।
  10. सिंगापुर और जर्मनी की कुछ यूनिवर्सिटीज भी GATE qualified स्टूडेंट्स को एडमिशन देती हैं।

 

Conclusion – Gate exam kya hai ?

आज आपने जाना Gate exam kya hai. गेट एग्जाम से जुड़ी जानकारी जैसे Gate exam full form, Gate exam full form in Hindi, Gate exam ke liye eligibility, Gate exam ke liye kaise apply kare, exam kab hota hai, Exam pattern,

Gate exam pass karne ke fayde, Gate exam ki taiyari kaise kare.

दोस्तों किसी भी एग्जाम में सफलता तभी मिल सकती है जब आपको उसकी पूरी जानकारी हो और आप मन लगाकर तैयारी करें। हमने अपना काम कर दिया। अब आपकी बारी है। अगर आपके पास एग्जाम से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। और भी कोई जानकारी चाहते हों, सुझाव या शिकायत हो तो जरूर कमेंट करें।

हमारे होम पेज पर करियर और एग्जाम से जुड़े और भी बहुत से आर्टिकल हैं। अगर आपको हमारा काम पसंद आया तो हमें सब्स्क्राइब करें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

2 thoughts on “GATE Exam kya hai | GATE Full Form | गेट परीक्षा योग्यता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, कैसे तैयारी करें ?”

Leave a Comment