AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

BCA Course details in Hindi 2024 – बीसीए में कितना खर्च आता है – सबकुछ जानें

हैलो दोस्तों, इस आर्टिकल में हम लाए हैं BCA course details in Hindi. दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान हो जिसका वास्ता कंप्यूटर से न हुआ हो।

इस बात से आप कंप्यूटर का महत्व समझ सकते हैं। नई तकनीकों के आते जाने से इसकी जरूरत और भी बढ़ती जा रही है। इस वजह से कंप्यूटर कोर्स की बहुत डिमांड है। BCA course भी इनमें से एक है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं BCA course details in Hindi.

अगर आपको भी कंप्यूटर या टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना है या फिर कोई भी अच्छी जॉब चाहते हैं तो इस आर्टिकल BCA course details in Hindi को पूरा पढ़िए।

इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे

  • BCA kya hota hai
  • BCA ka full form क्या होता है
  • BCA के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
  • BCA में एडमिशन कैसे लें
  • BCA duration- BCA करने में कितना टाइम लगता है
  • Advertisement
  • BCA में कितना खर्च आता है- Cost of BCA in India
  • BCA syllabus
  • BCA के बाद क्या करें
  • BCA करने के क्या फायदे हैं
  • Top colleges and universities for BCA
  • BCA से मिलते जुलते कोर्स

BCA kya hota hai ?

BCA एक बैचलर डिग्री कोर्स है। इसे आप बारहवीं के बाद कर सकते हैं। ये कंप्यूटर की फील्ड का कोर्स है। आप इसे रेग्युलर या फिर डिस्टेंस लर्निंग मोड से भी कर सकते हैं।

BCA ka full form क्या होता है

BCA का फुल फार्म होता है Bachelor of Computer Application. इसे हिंदी या आम बोलचाल में BCA या बीसीए ही कहा जाता है।

BCA के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?


BCA के लिए क्वालिफिकेशन इस तरह होती है-

  1. आपको कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए।
  2. बारहवीं में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। वैसे कुछ कॉलेज 45% का रूल भी फॉलो करते हैं।
  3. आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को मार्क्स में 5% तक की छूट मिलती है।
  4. कुछ कॉलेज बारहवीं में PCM वाले स्टूडेंट्स को ही एडमिशन देते हैं जबकि कुछ कॉलेज किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को एडमिशन देते हैं।
  5. BCA करने के लिए उम्र सीमा 17-25 वर्ष होती है।

BCA में एडमिशन कैसे लें


बीसीए में एडमिशन लेने के लिए आपको दो रास्ते मिलते हैं। एक तो entrance exam देना पड़ता है। दूसरा आप बारहवीं के नंबरों के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी ले सकते हैं।

ज्यादातर टॉप लेवल के कॉलेज entrance exam ही लेते हैं। इनमें से कुछ कॉलेज एग्जाम क्लीयर करने पर इंटरव्यू भी लेते हैं। उसके बाद एडमिशन की लिस्ट तैयार करते हैं। BCA में एडमिशन लेने के लिए कुछ entrance exams इस तरह हैं

  • SET (Symbiosis Entrance Test)
  • GSAT (For GITAM)
  • IPU CET (For Indraprastha University)
  • BU MAT (For BV Pune)
  • LUCSAT (Lucknow University Computer Science Admission Test)

BCA duration- BCA करने में कितना टाइम लगता है

बीसीए करने में तीन साल का समय लगता हैं। इसे 6 सेमेस्टर में बांटा गया है। यानि हर साल आपको 2 सेमेस्टर पढ़ने होते हैं।

BCA में कितना खर्च आता है- Cost of BCA in India

दोस्तों अगर आप किसी प्राइवेट इंस्टीट्यूट से BCA करते हैं तो लगभग 2-5 लाख का खर्च आता है। वहीं किसी सरकारी इंस्टीट्यूट से BCA करने पर 50 हजार से 80 हजार तक का खर्च आता है।

बीसीए में क्या पढना होता है ?


BCA का सेमेस्टर वाइज सिलेबस इस तरह होता है

1st semesterFundamentals of Computers
English foundation
Basics of Programming
Mathematics
Statistics
2nd semesterAdvance English
Discrete Mathematics
Data Structure
Visual Programming
Operating Systems
3rd semesterInterpersonal Communication
User Interface Design
Software Engineering
Database Management System
C++
4th semesterProfessional English
Computer Networks
Java
DBMS
Web Technology
5th semesterUnix Programming
Graphics and Animation
Business Intelligence
Python Programming
Coding
6th semesterAlgorithm
Server Computing
Cloud Computing
Computer Architecture
Multimedia Application

BCA के बाद क्या करें ?


जब आप BCA कर लेते हैं तो आपके पास तीन रास्ते बनते हैं। हायर स्टडीज का, काम करने का या फिर कॉम्पिटीटिव एग्जाम देने का। अब इनको डीटेल में समझते हैं।

हायर स्टडीज

आप BCA के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स की पहली चॉइस आम तौर पर MCA होती है। लेकिन आप बीएड, एमए, कोई डिप्लोमा या MBA भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई भी कर सकते हैं।

जॉब

BCA के बाद आपके पास बहुत से करियर ऑप्शन होते हैं। सबसे पहले तो IT और Software कंपनियों में बहुत स्कोप होता है। Wipro, TCS, Oracle, IBM, Infosys जैसी बड़ी कंपनियां हमेशा अच्छे कैंडिडेट्स की तलाश में रहती हैं।

यहां पर सॉफ्टवेयर टेस्टर, वेब डेवलपर, वेब डिजायनर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, प्रोग्रामर जैसी जॉब मिलती हैं। यदि सैलरी की बात करें तो शुरुआत में ही लगभग 3-5 लाख की जॉब मिल जाती है।

आगे जाकर प्रमोशन होता है और अगले दो से तीन सालों में आप 7-8 लाख तक पहुंच सकते हैं। आप अपना कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खोल सकते हैं या एक फ्री लांसर के तौर पर ऊपर बताई पोस्ट में से कोई भी काम कर सकते हैं।

इसके अलावा लगभग हर सेक्टर में एक ना एक कंप्यूटर एक्सपर्ट की जरूरत होती ही है। इसलिए आप आसानी से जॉब पा सकते हैं। आप स्कूल या किसी इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर ट्रेनर की जॉब भी कर सकते हैं।

कॉम्पिटीटिव एग्जाम


आप BCA करके लगभग हर कॉम्पिटीटिव एग्जाम दे सकते हैं। जैसे Banking, State PCS और UPSC एग्जाम।

इसके अलावा आप स्टेट और नेशनल लेवल पर होने वाले दूसरे एग्जाम जैसे पुलिस, टीचिंग, क्लेरिकल, पोस्टल डिपार्टमेंट के एग्जाम लिए भी एलिजिबल होते हैं।

BCA करने के क्या फायदे हैं

  • BCA एक जॉब ओरिएंटेड कोर्स है। इसे करने के बाद आपके पास बहुत से करियर ऑप्शन होते हैं।
  • बीसीए की पढ़ाई बहुत ज्यादा खर्चीली नहीं है पर इसे पूरा करके अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल जाती है।
  • अच्छे कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की जरूरत दुनियाभर में होती है इसलिए आपको ग्लोबल लेवल पर जॉब के मौके मिल सकते हैं।

Top colleges and universities for BCA

  1. Madras Christian College
  2. Delhi University
  3. IGNOU
  4. Amity University
  5. Presidency College, Bengaluru
  6. Bharati Vidyapeeth Deemed University
  7. SICSR, Pune
  8. VIT, Tamil Nadu
  9. Xavier’s Institute of Computer Application
  10. NIM, Mumbai

BCA से मिलते जुलते कोर्स

दोस्तों कंप्यूटर की फील्ड में और भी ग्रेजुएशन कोर्स हैं। जैसे BE in Computer Science, BSc IT, BSc in Computer Science और BTech in Computer Science.

हर कोर्स की अपनी वेल्यू है। हम किसी को कम या ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं कह सकते। ये आपके ऊपर है कि आप कितनी अच्छी तरह नॉलेज गेन करते हैं और उसे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इस्तेमाल करते हैं।

BCA-kya-hota-hai
BCA-kya-hota-hai

इसे भी पढ़े –

BCA course details in Hindi- BCA kya hota hai

  • BCA एक बैचलर डिग्री कोर्स है।
  • ये तीन साल का कोर्स है जिसे कंप्यूटर की फील्ड में किया जाता है।
  • BCA करने के लिए आपको बारहवीं पास होना चाहिए।
  • बारहवीं में आपके कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
  • BCA में एडमिशन के लिए entrance exam देना होता है। कुछ कॉलेज बारहवीं के नंबरों के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी देते हैं।
  • BCA के बाद आप IT और software के क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।

Conclusion – BCA course details in Hindi


आज आपने पढ़ा BCA course details in Hindi. आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर किसी कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे होम पेज पर विजिट करके ऐसे बहुत से आर्टिकल पढ़ सकते हैं जिनसे आपको सही और पूरी जानकारी मिल सकती है।

अगर कोई सुझाव या शिकायत हो तो कमेंट सेक्शन में लिखिए। हम आपको यूट्यूब पर भी मिलेंगे। आपको हमारा काम पसंद आता है तो हमें सब्सक्राइब करें और आर्टिकल को अपने दोस्तों से शेयर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Instagram से जुड़ें – Instagram

Leave a Comment