AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

BCA Course kya hai kaise kare – BCA कॉलेज, फीस, योग्यता, सैलरी, करियर

BCA full form | BCA course kya hai kaise kare – 

इस आर्टिकल में आपको BCA कोर्स की पूरी जानकारी मिलेगी

आज का दौर कंप्यूटर का है। ऐसे में में अगर आप 12वीं पढ़ चुके हैं और कंप्यूटर के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए BCA Course सबसे बेहतर साबित होगा।

आप आर्टिकल को पूरा पढ़ेंगे तो आप ये भी समझ जाएँगे कि BCA Course kya hai kaise kare

BCA cours ki puri jankari
BCA cours ki puri jankari

BCA Course से संबंधित आपके मन में आने वाली दुविधाओं को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में हमने

  1. BCA full form,
  2. BCA course Kya Hai,
  3. BCA Kaise Kare,
  4. BCA Colleges in India,
  5. BCA Course Fees आदि के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है।

आपको बता दें, BCA एक ऐसा कोर्स है जिसे करने के बाद आपको कंप्यूटर फील्ड में कई सारी अच्छी job मिल सकती है, जहां से आप अच्छे पैसे कमा पाएंगे।

Advertisement

BCA full form –

BCA full form (बीसीए का फुल फॉर्म) है BACHELOR OF COMPUTER APPLICATION.

BCA Kya Hai (बी.सी.ए. क्या है)

BCA (BACHELOR OF COMPUTER APPLICATION) के नाम से ही पता चलता है कि यह एक स्नातक स्तरीय कोर्स है।

यह कोर्स 12वीं के बाद किया जाता है। इस कोर्स की अवधि 3 साल की होती है जिस दौरान Computer Science और Computer Application से जुड़े विषयों को पढ़ाया व सिखाया जाता है।

Qualification For BCA Course – BCA कोर्स के लिए योग्यता 

BCA Course करने की इच्छा रखने वालों के 12वीं में minimum 45% अंक होने चाहिए। साथ ही 12वीं में PCM (भौतिकी, रसायन एवं गणित) सब्जेक्ट भी होनी चाहिए।

लेकिन आपको कई ऐसी यूनिवर्सिटी भी मिल जाएंगी, जहां BCA Course के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास हो तो चलेगा।

अगर आप Goverment College में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वहां आपको एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना होगा।

आपको कुछ गिने चुने गवर्नमेंट कॉलेज ऐसे भी मिल जाएंगे जहां एडमिशन 10+2 के अंको के आधार पर होता है।

BCA Course Fess (बीसीए कोर्स फीस)

आपको लगभग हर संस्थान में BCA कोर्स की फीस अलग-अलग देखने को मिल जाएगी।

अगर आप प्राइवेट कॉलेज से यह कोर्स करते हैं तो आपको इसके लिए अच्छे खासे पैसे (60 हजार – 2 लाख तक) खर्च करने पड़ सकते हैं।

वहीं, अगर आप गवर्नमेंट कॉलेज से इस कोर्स को करते हैं तो आपका खर्च 5 – 15 हजार तक आता है।

BCA Syllabus

अगर आप भी BCA करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि BCA Course के अंतर्गत किन-किन Subjects को पढ़ना होता है।

पर इससे पहले यह जान लीजिए कि BCA तीन साल का होता है जिसके अंतर्गत आपको 6 सेमेस्टर पास करने होते हैं।

इन 3 सालों में सिलेबस अलग-अलग होते हैं। प्रथम वर्ष में आपको अलग subject, द्वितीय वर्ष में अलग subject और तृतीय वर्ष में अलग subject पढ़ने होते हैं।

यहां नीचे हम आपको कॉमन सिलेबस बताएंगे जिससे आप आसानी से समझ जाएंगे कि आपके BCA में किस प्रकार के सिलेबस को पढ़ना होता है।

  • Visual Basic
  • C Programming
  • System Analysis & Design
  • Organizational Behavior
  • Computer Fundamentals
  • Computer Laboratory & Practical Work
  • Data Structure
  • Database Management
  • Programming using PHP
  • System Analysis & Design
  • Java
  • Operating System
  • HTML
  • Web Scripting
  • Development
  • Networking
  • World wide web
  • Advanced c language programming
  • Database management
  • Mathematics
  • Software Engineering
  • Object-Oriented Programming Using C++
  • Oracle

Education and Career Scope in BCA – BCA के बाद करियर 

BCA course करने वालों को डेटा स्ट्रक्चर, जावा, नेटवर्किंग, डाटाबेस, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे C, C++ आदि से संबंधित पूरा ज्ञान हो जाता है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो BCA करने के बाद आपको कंप्यूटर से जुड़ी लगभग सभी चीजों की जानकारी हो जाएगी, जिसकी मदद से आप कंप्यूटर फील्ड में बड़ी आसानी से काम कर पाएंगे।

BCA में क्या सिखाया जाता है और BCA करने के बाद Career Scope क्या है…

आइए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करते हैं –

सॉफ्टवेयर (Software)

BCA course में सॉफ्टवेयर डेवलप करने का पूरा ज्ञान दिया जाता है। जिससे व्यक्ति को सॉफ्टवेयर को कैसे मैनेज करना है इसका पूरा ज्ञान हो जाता है।

इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर के रूप में अपना करियर आसानी से बना सकते हैं।

कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network)

कंप्यूटर से अन्य डिवाइस को कनेक्ट करना ही कंप्यूटर नेटवर्क कहलाता है। BCA course करने के दौरान व्यक्ति को कंप्यूटर नेटवर्क की पूर्ण जानकारी दी जाती है।

इसमें एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से कैसे जोड़ना है, इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम से अन्य सारी डिवाइस (प्रिंटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर) को कैसे जोड़ा जा सकता है, की भी विस्तृत जानकारी दी जाती है।

BCA course kya hai kaise kare
BCA course kya hai kaise kare

वेब डिजाइन (Web Design)

अगर आप एक प्रोफेशनल वेब डेवलपर बनना चाहते हैं तो BCA course आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

BCA course के अंतर्गत व्यक्ति को वेबसाइट और ऐप बनाने को सिखाया जाता है। साथ ही व्यक्ति को एप्लीकेशन के बारे में भी पढ़ाया जाता है।

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Computer Programming Language)

BCA कोर्स में व्यक्ति को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाती है। इसमें C language, C++, Java, VB, Net, Xml जैसे कंप्यूटर लैंग्वेज के बारे में पूरे विस्तार से बताया जाता है।

बेसिक कंप्यूटर ज्ञान

BCA course में आपको बेसिक कंप्यूटर ज्ञान की पूरी जानकारी दी जाती है। जिससे व्यक्ति को कंप्यूटर का पूरा knowledge हो जाता है और वह आसानी से कंप्यूटर को एक्सेस कर पाता हैं।

ऊपर बताए गए जानकारियों से आप आसानी से समझ ही गए होंगे कि BCA course करने के बाद आप अपना करियर सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर या प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में बना सकते हैं।

आप चाहें तो कंप्यूटर इंजीनियर या वेब डिजाइनिंग में भी अपना करियर बना सकते हैं।

आप मल्टीनेशनल आईटी सेक्टर की कंपनी में भी कार्यरत हो सकते हैं।

इसके अलावा, अगर बात की जाए गवर्नमेंट सेक्टर में तो आप IT एक्सपर्ट के रूप में इंडियन आर्मी, नेवी, पुलिस, एयरफोर्स, बैंकिंग सेक्टर, एसएससी, रेलवे, एजुकेशन सेक्टर आदि में कार्यरत हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े – आसानी से SDM कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – 12th बाद सरकारी नौकरी – SSC CHSL- पूरा प्रोसेस जानें

BCA के बाद किस चीज की पढ़ाई करें

अगर आप BCA के बाद आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए विकल्पों में से किसी में भी अध्ययन करके अपना करियर बना सकते हैं-

  1. Data Analyst
  2. Data Scientist
  3. Digital Marketer
  4. Cyber Security Expert
  5. ISM (Information Security Management)
  6. Penetration Tester

इसके अलावा आप चाहें तो MCA (Master Of Computer Application) या MBA (Master of Business Administration) का कोर्स भी कर सकते हैं।

BCA के बाद सैलरी

BCA के बाद शुरुआती जॉब में 12 से 15 हजार रुपये ही सैलरी मिलती है लेकिन जब जॉब करते हुए 5 साल का अनुभव हो जाता है तब सैलरी 50 से 60 हजार तक भी हो सकती है।

मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने पर आपकी सैलरी लाखों रुपए तक पहुंच सकती है।

 

इसे भी पढ़े – सीआईडी ऑफिसर सैलरी, योग्यता पूरी जानकारी

इसे भी पढ़े – LIC Agent कैसे बने – सैलरी जानें |

इसे भी पढ़े – इंजीनियर बनने में कितना पैसा लगेगा ?

 

BCA Course के लिए Colleges

भारत में आपको BCA Course करने के लिए बहुत सारे कॉलेज मिल जाएंगे। जिनमें से कुछ Best BCA Colleges के नाम हम आपको यहां बताएंगे, इनमें से किसी में भी आप अपनी सुविधानुसार एडमिशन ले सकते हैं।

  • गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली
  • रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
  • माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल
  • MS यूनिवर्सिटी, बड़ोदरा
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर
  • जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन, अहमदाबाद
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुम्बई
  • छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर
  • मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चेन्नई
  • द आक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ साइंस, बैंगलोर
  • प्रेसिडेंसी कॉलेज, बैंगलोर
  • टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी, कोलकाता
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एनर्जी एंड स्टडीज, देहरादून
  • DAV कॉलेज, चंडीगड़
  • गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, छत्तीसगढ़
  • गुरुकुल कांगिणी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार
  • गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर
  • बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी

इसके अलावा, आप चाहे कहीं भी एडमिशन लें लेकिन वहां की टीचिंग फकलिटी, लैब प्रैक्टिकल व कैंपस प्लेसमेंट की पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लीजिए।

BCA के बाद क्या करें

BCA की डिग्री पाने के बाद आप सबसे पहले कंप्यूटर फील्ड या फिर किसी अच्छे आईटी कम्पनी में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें। इससे आपको काम किस तरह होता है यह जानने में बहुत मदद मिलेगी।

अगर आप BCA के बाद कंप्यूटर के फील्ड में ही और आगे अध्ययन करना चाहते हैं तो आपके लिए MCA (Master Of Computer Application) करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

निष्कर्ष

BCA एक ऐसा कोर्स है जिसे करने के बाद आपको कंप्यूटर के फील्ड में कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

इसलिए, अगर आप कंप्यूटर के क्षेत्र में अपने भविष्य को उज्जवल करना चाहते हैं तो आपके लिए बीसीए सबसे बेहतर साबित होगा।

आज के आर्टिकल में हमने आपको BCA full form | BCA Course Kya Hai Kaise Kare के बारे में पूरी जानकारी दी है।

हम आशा करते हैं कि आपके लिए हमारा आज का आर्टिकल उपयोगी साबित होगा।

आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें, जिससे उन्हें भी BCA Course करने में मदद मिले।

हमारे होम पेज पर जाएँ, वहां आपको और भी बहुत से मत्वपूर्ण आर्टिकल मिलेंगे , उन्हें भी जरुर पढ़े –

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment