AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

LIC Agent Salary – [2024] | LIC Agent कैसे बने ? पूरा प्रोसेस जानें

हैलो दोस्तों! आज का आर्टिकल है LIC Agent Salary. इसे पढ़कर आप जानेंगे LIC agent Kaise bane full information in Hindi.

हर कोई एक अच्छी नौकरी या बिजनेस करके अपनी लाइफ सैटल करने का सपना देखता है।

लेकिन अच्छी नौकरी मिलना तो मुश्किल होता ही है उस पर ऑफिस के माहौल में एडजस्ट करने में भी बड़ी परेशानियां आती हैं।

इसी तरह बिजनेस करना भी सबके लिए संभव नहीं है। Covid 19 की वजह से तो वैसे भी लोगों का काम-काज ठप हो रहा है।

ऐसे में हम अगर आपको एक ऐसी राह बताएं जिसमें न तो बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी हो और थोड़ा सा वक्त लगाकर आप मनचाही कमाई करने लगें तो? और तो और ऐसा काम जिसे आप अपनी नौकरी या पढ़ाई करते हुए भी कर सकें तो कितना अच्छा होगा ना।

LIC agent salary LIC agent Kaise bane

Advertisement

LIC agent salary आर्टिकल इसी पर बेस्ड है। इसे अगर आप पूरा पढ़ते हैं तो अपने भविष्य के लिए एक नई राह बना सकते हैं। आज आप पढ़ेंगे

  • LIC kya hai,
  • जीवन बीमा क्या होता है?
  • LIC agent kaise bane,
    LIC agent registration,
  • Eligibility,
  • LIC agent ki salary kitni hoti hai और
  • LIC agent banne ke fayde.

हम आपको LIC के कुछ फेमस प्लान्स भी बताएंगे। सबसे पहले जानते हैं LIC kya hai.

LIC kya hai ?

LIC का फुल फार्म है Life Insurance Corporation of India.

LIC को हिन्दी में भारतीय जीवन बीमा निगम कहा जाता है। आम बोलचाल में इसे LIC या एलआईसी ही कहते हैं।

अब समझते हैं कि LIC kya hai? इसके नाम से आपने इतना तो अंदाजा लगा लिया होगा कि यह एक बीमा कंपनी है।

आपने सही समझा है। LIC भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। LIC की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी।

LIC 60 साल से भी ज्यादा समय से अपनी सर्विस दे रही है।

गांव हो या शहर आज लगभग हर घर में एक ऐसा व्यक्ति जरूर होगा जिसने LIC policy ली होगी।

हमें कमेंट करके बताएं कि आप या आपके परिवार में किसी ने LIC policy ली है?

LIC का स्लोगन है “योगक्षेमम् वहाम्यहम”

जीवन बीमा क्या होता है ?

एक LIC agent बनने के लिए सबसे जरूरी है कि आप यह समझें कि जीवन बीमा क्या होता है?

जीवन बीमा एक कॉन्ट्रैक्ट है। यह बीमा कराने वाले और बीमा कंपनी के बीच किया जाता है।

इसमें बीमा कराने वाला, कंपनी को एक निश्चित रकम का भुगतान करता है। इसे प्रीमियम कहा जाता है। इसके बदले में कंपनी उसे फायनेंशियल सिक्योरिटी की गारंटी देती है।

बीमा की अलग-अलग कैटेगरी होती हैं। आप लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रेवल इंश्योरेंस ले सकते हैं।

आप अपनी कीमती चीजों जैसे घर, दुकान, गाड़ी और यहां तक कि मोबाइल का बीमा भी करा सकते हैं।

.LIC agent Kaise bane
.LIC agent Kaise bane

LIC Agent kaise bane ?

LIC agent banne ke liye आपको नजदीकी LIC ब्रांच में विकास अधिकारी से संपर्क करना होता है।

आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। (ऑनलाइन आवेदन की जानकारी अगले सेक्शन LIC agent registration में दी गई है।)

ये अधिकारी आपसे एक इंटरव्यू लेते हैं। इसमें आपकी पर्सनालिटी, कस्टमर सर्विस देने की योग्यता, बेसिक मैथ्स, कन्विंसिंग पावर जैसे गुणों को परखा जाता है।

अगर आप इंटरव्यू क्लीयर कर लेते हैं तो आपको एक ट्रेनिंग दी जाती है। यह 25 घंटे की ट्रेनिंग होती है।

इसमें आपको इंश्योरेंस की बेसिक जानकारी, प्रोडक्ट नॉलेज, प्रेजेंटेशन स्किल जैसी चीजें सिखाई जाती हैं। ट्रेनिंग पूरी करके आपको IRDAI का एग्जाम देना होता है।

जब आप ये एग्जाम पास कर लेते हैं तो आपको LIC एजेंट का लाइसेंस, आई कार्ड और कोड मिल जाता है।

अब आप LIC agent के तौर पर काम शुरु कर सकते हैं। अगर आपकी family या friends में से कोई LIC agent हो तो कमेंट सेक्शन में बताएं।

LIC agent registration

अब LIC agent registration प्रोसेस समझते हैं।

  1. LIC की वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसका लिंक है https://agencycareer.licindia.in/agt_req/
  3. अब अपनी डीटेल भरें जैसे नाम, कॉन्टेक्ट नंबर, एज, पता, मेल आईडी।
  4. इस तरह LIC agent registration पूरा करें।
  5. कुछ समय बाद आपको LIC की तरफ से कॉन्टेक्ट किया जाएगा।
  6. इसके बाद आपको LIC ऑफिस जाकर डेवलपमेंट ऑफिसर से बात करनी होगी।
  7. इसके बाद वही प्रोसेस है जो आप ऊपर के सेक्शन LIC agent kaise bane में पढ़ चुके हैं।
  8. आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें या ऑफलाइन इसमें लगभग 1000 रुपए का खर्च आता है।

इसमें रजिस्ट्रेशन फीस, स्टडी मटेरियल, एग्जाम फीस जैसे अमाउंट शामिल हैं।

LIC एजेंट बनने के लिए योग्यता – Eligibility –

LIC एजेंट बनने की eligibility बहुत सिम्पल है।

आपको मिनिमम 10वीं पास होना चाहिए।

मिनिमम एज 18 साल होनी चाहिए।

इसके अलावा LIC आपसे कोई और eligibility नहीं मांगती। फिर भी आपको कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए।

ऐसे लोग जिनकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है और जो लोगों को कन्विंस कर सकते हैं, वो इस काम को बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

दरअसल इसमें आपको LIC का एक प्रोडक्ट ही तो सेल करना है।

इसलिए जितनी अच्छी तरह आप बात करेंगे उतने ज्यादा चांस होंगे कि लोग आपसे पॉलिसी करा लें। एक LIC agent में धैर्य (patience) और self motivation होना बहुत जरूरी है।

LIC agent salary.
LIC agent salary.

कई बार ग्राहक आपको बार-बार पॉलिसी समझने के लिए बुलाते हैं। कई बार वो ये समझ नहीं पाते कि कौन सी पॉलिसी लेनी है।

कई बार डॉक्युमेंट्स के लिए उनके चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसमें आपका समय और energy लगती है। इस वजह से हो सकता है कि आप इरिटेट हो जाएं। यहीं आपके धैर्य की परीक्षा होती है। आपको ठंडे दिमाग से काम लेकर ये सोचना चाहिए कि ये सब काम का हिस्सा है।

हो सकता है कुछ दिन ऐसे हों जब आप एक भी पॉलिसी न बेच पाएं। इसलिए self motivation, LIC एजेंट की जरूरी क्वालिटी है।

आपको अच्छे, समझदार, टेढ़े, चिड़चिड़े हर तरह के ग्राहक मिलेंगे।

एक बात का और ध्यान रखें। पॉलिसी बेचने के लिए कभी भी झूठ का सहारा न लें। ग्राहक को अच्छी तरह पॉलिसी की पूरी और सही जानकारी दें।

LIC agent ki salary kitni hoti hai ?

दोस्तों अब जानते हैं LIC agent ki salary kitni hoti hai?

इसका सीधा जवाब है कि LIC agent salary नहीं पाते। उनका काम के बदले कमीशन मिलती है।

यानि अगर वो एक पॉलिसी बेचते हैं तो उनको उसके अमाउंट का एक फिक्स्ड परसेंट मिलता है। यह कमीशन 2% से लेकर 35% जैसा बड़ा भी हो सकता है।

आप जितनी ज्यादा policy बेचते हैं उतनी ही ज्यादा कमाई करते हैं। अब यह आप पर निर्भर है कि आप ग्राहक की जरूरत समझते हुए कौन सी पॉलिसी उसे सजेस्ट करते हैं। तो दोस्तों LIC agent salary नहीं कमीशन पर काम करते हैं।

LIC agent banne ke fayde

LIC agent banne ke fayde बहुत से हैं।

  • जो लोग किसी वजह से बहुत। पढ़-लिख नहीं पाते वो भी LIC agent बन सकते हैं।
  • आप यह काम 18 साल की उम्र के बाद कभी भी शुरु कर सकते हैं।
  • आपके पास कोई फिक्स्ड वर्किंग आवर जैसी कंडीशन नहीं होती।
  • आप मेहनत करके जितना चाहें उतना कमा सकते हैं।
  • यह काम आप अपनी नौकरी या पढ़ाई करते हुए पार्ट टाइम कर सकते हैं।
  • होम मेकर्स भी इस काम को कर सकती हैं। इस तरह वो घर भी संभाल सकती हैं और अपने पैरों पर खड़ी भी रह सकती हैं।
  • अगर किसी दिन आप काम न करना चाहें तो किसी से छुट्टी मांगने की जरूरत भी नहीं होती।
  • आप किसी की लाइफ या फ्यूचर सिक्योर करने में उसकी मदद कर रहे हैं। यह बात आपको बहुत सेटिस्फेक्शन देती है।
  • आप नए लोगों से मिलकर बहुत कुछ सीखते हैं और अच्छा क्लाइंट बेस बनाते हैं।
  • जो एजेंट सबसे अच्छी परफार्मेंस देते हैं उनको LIC की तरफ से रिवार्ड, सर्टिफिकेट, ट्रेवल पैकेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • परफार्मेंस के बेस पर आपको Corporate Club, Chairman's Club, MDRT Club जैसे prestigious clubs की मेंबरशिप मिल सकती है। (इनकी डीटेल में जानकारी के लिए कमेंट करें)।
  • कोई रिटायरमेंट की एज नहीं होती। जब तक चाहें तब तक काम कर सकते हैं।
  • LIC agents को निजी जरूरतों जैसे मकान, गाड़ी के लिए बिना ब्याज के लोन मिलता है।
  • अगर आप सफलतापूर्वक 15 साल तक LIC agent के तौर पर काम कर लेते हैं तो ग्रेच्युटी के हकदार हो जाते हैं।
  • LIC ऑफिस में जब जॉब निकलती हैं तो योग्य LIC agents को प्राथमिकता दी जाती है।

तो देखा आपने LIC agent बनने के फायदे कितने सारे हैं।

इसे भी पढ़े – Beautician कोर्स कैसे करें – कितना कमा सकते है ?

इसे भी पढ़े –  आसानी से पुलिस कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – सरकारी टीचर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – बैंक में जॉब कैसे पायें – योग्यता, सैलरी, परीक्षा, सबकुछ जानें

ये हैं LIC के कुछ फेमस प्लान

  • जीवन अक्षय
  • जीवन निधि
  • जीवन आनंद
  • जीवन उमंग
  • जीवन लाभ
  • जीवन सुरभि
  • बचत प्लस
  • चिल्ड्रन मनी बैक प्लान

Conclusion – LIC agent salary-LIC agent Kaise bane

दोस्तों आप पढ़ रहे थे आर्टिकल LIC agent salary. आज आपने जाना LIC kya hai, जीवन बीमा क्या होता है? LIC agent kaise bane, LIC agent registration, Eligibility, LIC agent ki salary kitni hoti hai, LIC agent banne ke fayde. आपने LIC के कुछ फेमस प्लान्स भी जाने।

आपको ये आर्टिकल “LIC agent salary LIC agent Kaise bane” कैसा लगा हमें जरूर बताइएगा।

दोस्तों LIC agent बनना ऐसा काम है जिसमें आपकी सफलता पूरी तरह आपकी परफार्मेंस पर निर्भर करती है। अगर आप ठान लें तो आपको कोई नहीं रोक सकता।

शुरुआत में आपको अपने ग्राहक बनाने में वक्त लग सकता है। जैसे-जैसे लोग आपको जानने लगते हैं, उनके reference से आपको खुद ब खुद काम मिलने लग जाता है।

आप कैरियर, कॉम्पिटीटिव एग्जाम, एजुकेशन और हिन्दी व्याकरण के अच्छे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारा होम पेज विजिट कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा काम पसंद आए और कुछ अच्छा पढ़ने की चाहत हो तो हमें सब्स्क्राइब करें।

हमारे होम पेज पर जाइये , वहां आपको और भी महत्वपूर्ण आर्टिकल मिलेंगे जिसे आप जरुर पढना |

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

1 thought on “LIC Agent Salary – [2024] | LIC Agent कैसे बने ? पूरा प्रोसेस जानें”

Leave a Comment