AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

LIC AAO exam kya hai – योग्यता, वेतन, परीक्षा पैटर्न, तैयारी की पूरी जानकारी

LIC AAO exam kya hai – हैलो दोस्तों, आज हम आपको LIC AAO exam क्या है इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

आम तौर पर हम LIC एजेंट की जॉब बारे में ही सुनते हैं यानि जो लोग आपको पॉलिसी बेचते हैं। लेकिन
LIC का दायरा बहुत बड़ा है।

LIC भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस प्लेटफार्म है और इसमें बहुत सारी पोस्ट होती हैं। अगर आप कभी LIC ऑफिस गए होंगे तो आपने भी बहुत सा स्टाफ वहां काम करते देखा होगा।

LIC की ब्रांच शहरों ही नहीं बल्कि कस्बों में भी हैं। इसलिए लगभग हर साल LIC में बहुत सी भर्तियां होती हैं। LIC AAO भी इनमें से एक है।

अगर आप ये एग्जाम क्लीयर कर लेते हैं तो एक अच्छा करियर बना सकते हैं। LIC AAO के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

Advertisement

इस आर्टिकल “LIC AAO exam kya hai” में हम आपको बताएंगे

  • LIC AAO का फुल फार्म क्या है?
  • LIC AAO क्या काम करते हैं।
  • LIC AAO exam kya hai?
  • LIC AAO exam क्वालिफिकेशन,
  • LIC AAO exam fees कितनी होती है,
  • LIC AAO exam pattern,
  • LIC AAO ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?
  • LIC AAO exam के लिए आवेदन कैसे करें?
  • LIC AAO exam की तैयारी कैसे करें

LIC AAO का फुल फार्म क्या है ?

दोस्तों LIC के फुल फार्म से तो आप सब परिचित होंगे। यानि Life Insurance Corporation of India. AAO का फुल फार्म है Assistant Administrative Officer. इस तरह LIC AAO का फुल फार्म हुआ LIC Assistant Administrative Officer.

इसे हिंदी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी कहा जाता है।

हम यहां ये भी क्लीयर कर दें कि AAO कोई एक पोस्ट नहीं है यानि इसमें भी अलग-अलग कैटेगरी होती हैं। जैसे AAO आईटी, सीए, लीगल, एक्चूरियल, जनरलिस्ट, राजभाषा। यानि आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि LIC के अलग विभागों में अलग AAO होते हैं।

LIC AAO क्या काम करते हैं ?

LIC AAO का काम मुख्य रूप से backoffice तरह का होता है लेकिन जरूरत पड़ने पर इनको ग्राहकों से बात भी करनी पड़ सकती है।

ये अपने सीनियर यानि AO को काम में हेल्प करते हैं। इसमें अपने डिपार्टमेंट से जुड़े कामकाज देखना, पॉलिसी की समीक्षा करना, अलग-अलग विभागों से को ऑर्डिनेट करना, क्लेम देखना जैसे काम शामिल हैं।

LIC AAO की जॉब प्रोफाइल पोस्ट पर भी निर्भर करती है। जैसे AAO आईटी सभी तकनीकी क्षेत्र से जुड़े काम देखते हैं। AAO Legal किसी तरह की लीगल डीलिंग या समस्याओं को देखते हैं।

आपको भारत में हर उस जगह पोस्टिंग दी जा सकती है जहां LIC की ब्रांच है। हालांकि जॉइनिंग के बाद ऑफिस के काम से ट्रेवल करने के मौके कम ही आते हैं।

LIC AAO exam kya hai?

जैसा आपने ऊपर पढ़ा कि LIC के विभागों में AAO की पोस्ट होती है। इनकी भर्ती के लिए जो एग्जाम
लिया जाता है उसे LIC AAO exam कहा जाता है।

ये एग्जाम LIC ही कंडक्ट कराती है। LIC AAO exam एक नेशनल लेवल का एग्जाम है। अब हम जानते हैं LIC AAO exam की क्वालिफिकेशन और LIC AAO exam पैटर्न जैसी बातें।

LIC AAO exam क्वालिफिकेशन –

  • LIC AAO Qualification इस प्रकार है –
  • उम्र सीमा 21-30 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 3-15 साल तक की छूट दी जाती है।

शैक्षिक योग्यता हर पोस्ट के हिसाब से अलग होती है। जैसे

  • AAO IT के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या फिर एमसीए।
  • AAO CA के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्लीयर करना चाहिए।
  • AAO राजभाषा के लिए हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • AAO लीगल के लिए LLB पास होना चाहिए।

LIC AAO exam fees कितनी होती है ?

जनरल और ओबीसी कैंडीडेट के लिए 600 रुपए बाकी कैंडीडेट के लिए 100 रुपए

LIC AAO exam pattern

LIC AAO exam में तीन स्टेज होती हैं। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू।

1. प्रारंभिक परीक्षा (preliminary exam)

ये एक ऑनलाइन एग्जाम होता है। इसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। इतने समय में आपको 100 प्रश्न हल करने होते हैं।

इसमें 35 रीजनिंग, 35 मैथ्स और 30 अंग्रेजी के सवाल पूछे जाते हैं। ये ऑब्जेक्टिव टाइप का पेपर होता है। इसमें से अंग्रेजी का पेपर सिर्फ क्वालीफाई करना होता है।

2. मुख्य परीक्षा

ये भी ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होता है। इसमें 325 नंबर होते हैं। 300 नंबर के प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं जबकि 25 नंबर के सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसमें रीजनिंग एंड कंप्यूटर, जनरल अवेयरनेस, इंश्योरेंस एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज के 30-30 प्रश्न होते हैं।

प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन में आपकी पोस्ट से रिलेटेड सेक्शन को हल करना होता है। AAO लीगल के लिए 25 नंबर का लेटर ड्राफ्टिंग या लीगल ड्राफ्टिंग सेक्शन होता है।

3. इंटरव्यू

जब आप ऊपर बताए दोनों लेवल क्लीयर कर लेते हैं तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

LIC AAO ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?

एक LIC AAO की बेसिक सैलरी लगभग 55,000 रुपए महीना तक हो सकती है।

इसके अलावा इनको मेडिकल, लाइफ इंश्योरेंस, वाहन का इंश्योरेंस, टीए, डीए, एचआरए, लोन, तरह-तरह के कूपन, पीएफ और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यानि आपको लगभग 70 से 75,000 रुपए महीना मिलते हैं।

LIC AAO exam के लिए आवेदन कैसे करें?

LIC AAO exam साल में एक बार होता है। हालांकि कोविड की वजह से इसकी फ्रीक्वेंसी बदली थी।

इस एग्जाम की नोटिफिकेशन आपको LIC की वेबसाइट और सभी प्रमुख समाचार पत्रों में मिल जाएगी। इसे पूरी तरह पढ़कर अपनी योग्यता समझें। अगर आप सारे पैरामीटर पूरे करते हैं तो फार्म भर सकते हैं।

फार्म ऑनलाइन भरा जाता है। इसमें आपको अपनी डीटेल जैसे नाम, जन्मतिथि, क्वालिफिकेशन, कॉन्टेक्ट डीटेल जैसी जानकारी भरनी होती है।

अपने सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान, डॉक्युमेंट्स और फोटो अपलोड करने होते हैं। इसके बाद फीस जमा करनी होती है। इस तरह आपका फार्म जमा हो जाता है।

इस प्रोसेस को ध्यान से पूरा करना चाहिए क्योंकि किसी तरह की गड़बड़ होने पर फार्म रिजेक्ट हो सकता है। फोटो और सिग्नेचर के खास स्पेसिफिकेशन होते हैं।

जैसे कि pixel और फाइल साइज और कौन से रंग की इंक इस्तेमाल करनी है। इनको पढ़कर और समझकर ही डीटेल अपलोड करें।

LIC AAO exam की तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों किसी भी एग्जाम की तैयारी समय से शुरू करनी चाहिए। जितना समय आपके पास रहेगा उतना ज्यादा रिवीजन आप कर पाएंगे।

इसलिए अगर आपने एग्जाम देने का सोचा है तो बिना देर किए तैयारी में जुट जाएं। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। आगे LIC AAO exam की तैयारी के लिए कुछ books के नाम भी बताएंगे।

  • सबसे पहले सिलेबस पता करें।
  • एक टाइम टेबल बना लें कि आपको कितने दिन में कितना सिलेबस पूरा करना है।
  • पुराने प्रश्न पत्र हल करें।
  • करंट अफेयर की तैयारी के लिए न्यूज पेपर और समाचार पर नजर रखें।
  • अंग्रेजी की तैयारी पर खास ध्यान दें।
  • अपने सब्जेक्ट की तैयारी भी अच्छी तरह करें
  • हफ्ते भर में जो पढ़ा उसका रिवीजन करते रहें।
  • बीच-बीच में रिलैक्स होने के लिए समय निकालें।
  • LIC AAO के परीक्षा में GK और करंट अफेयर्स के प्रश्न भी आते है तो आप हमारे Telegram से जुड़ कर अपनी GK और करंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है |

LIC AAO exam क्लीयर करने के बाद करियर ऑप्शन

जब आप LIC AAO exam क्लीयर कर लेते हैं तो पहले आपको AAO की पोस्ट पर जॉइनिंग मिलती है।

पहले एक या दो साल आपको प्रोबेशन पर रखा जाता है। इसमें आपको एक बांड भी भरना पड़ता है। यानि अगर आप जॉब छोड़ना चाहें तो आपको पैनल्टी भरनी पड़ेगी।

कुछ सालों बाद आपको AO यानि Administrative Officer की पोस्ट पर प्रमोट कर दिया जाता है। इसमें लगभग 5 साल तक का समय लग जाता है।

आगे चलकर आप ABM यानि Assistant Branch Manager और Branch Manager भी बन सकते हैं। आगे आपके पास डिवीजनल मैनेजर से लेकर जोनल मैनेजर तक बनने का मौका होता है।

इस तरह से देखा जाए तो LIC AAO exam क्लीयर करना बहुत ही अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है।

LIC AAO exam क्या है?

  1. LIC AAO exam का फुल फार्म है LIC Assistant Administrative Officer exam.
  2. ये एग्जाम LIC कंडक्ट करती है।
  3. ये नेशनल लेवल पर होने वाला एग्जाम है।
  4. LIC AAO exam के लिए उम्र सीमा 21-30 वर्ष होती है।
  5. सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलती है।
  6. LIC AAO की भर्ती लीगल, आईटी, सीए, राजभाषा अधिकारी जैसी पोस्ट पर होती है।
  7. इनकी क्वालिफिकेशन पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

LIC AAO exam में तीन चरण होते हैं।

  • प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू।
  • LIC AAO exam क्लीयर करने के बाद पहले एक या दो साल आपको प्रोबेशन पर रखा जाता है।
  • LIC AAO बनने के बाद आप प्रमोट होकर जोनल मैनेजर तक बन सकते हैं।
  • LIC AAO की सैलरी लगभग 75,000 रुपए महीना तक होती है।

निष्कर्ष – LIC AAO exam kya hai

दोस्तों ये था आर्टिकल LIC AAO exam kya hai.

इसमें हमने आपको exam pattern, LIC AAO exam fees, LIC AAO सैलरी, जॉब प्रोफाइल जैसी पूरी जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपने आर्टिकल पूरा पढ़ा है और सारी जानकारी अच्छी तरह।समझ ली है।

अगर कोई सवाल है तो कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सही और पूरी जानकारी पहुंचाई जाए।

अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे होम पेज पर विजिट करके
इस तरह के ढेरों आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

अगर हमारा काम अच्छा लगे तो हमें सब्सक्राइब करिए और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए। आप हमारे साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ

Leave a Comment