AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

MPPSC kya hota hai – MPPSC में कौन सी पोस्ट मिलती है | सैलरी जानें

हैलो दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे MPPSC kya hota hai. जो स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी या खास तौर पर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं या फिर एक शानदार करियर बनाना चाहते हैं उनको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

 अक्सर ये होता है कि आप मेहनत तो बहुत करते हैं पर सफल नहीं हो पाते। इसकी एक वजह ये भी होती है कि आपके पास पूरी जानकारी नहीं होती। पर अब सारी चिंता भूलकर बस तैयारी में मन लगा लीजिए

Advertisement

अगर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेते हैं तो आपको सारी जानकारी मिल जाएगी और किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं रहेगा।

इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे

  • MPPSC kya hota hai?
  • MPPSC full form
  • MPPSC कौन से एग्जाम कंडक्ट कराता है?
  • MPPSC exam कौन दे सकता है? MPPSC eligibility
  • MPPSC exam pattern
  • MPPSC में कौन सी पोस्ट मिलती है
  • MPPSC exam clear करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?
  • MPPSC की तैयारी कैसे करें
  • MPPSC kya hota hai?


दोस्तों MPPSC एक संस्था है जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार में बहुत सी भर्तियां की जाती हैं। इसकी तरफ से लिए जाने वाले एग्जाम को MPPSC exam कहा जाता है।

इस संस्था की स्थापना साल 1956 में हुई थी। हर साल लाखों बच्चे इसके एग्जाम को देकर अपनी किस्मत आजमाते हैं।

MPPSC full form

MPPSC का फुल फार्म होता है Madhya Pradesh Public Service Commission. यानि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग।

MPPSC कौन से एग्जाम कंडक्ट कराता है?

MPPS के माध्यम से स्टेट सिविल सर्विस, फॉरेस्ट सर्विस और इंजीनियरिंग सर्विस जैसे महत्वपूर्ण एग्जाम लिए जाते हैं। हमने आगे MPPSC के सिविल सर्विस एग्जाम को विस्तार से समझाया है।

MPPSC exam कौन दे सकता है? MPPSC eligibility

आपने ये समझ लिया कि MPPSC kya hota hai. अब आपको बताते हैं कि MPPSC exam के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

  • आपको किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • यदि आप ग्रेजुएशन के फाइनल इयर में हैं तो भी ये एग्जाम दे सकते हैं।
  • ग्रेजुएशन किसी मान्यताप्राप्त संस्था से किया होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन में कम से कम 33% मार्क्स होने चाहिए। यानि हर ग्रेजुएट ये एग्जाम दे सकता है।
  • आपकी उम्र 21-35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग, महिला और PWD उम्मीदवारों को उम्र में 3-10 साल तक की छूट दी जाती है।
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को भी उम्र सीमा में छूट दी जाती है।
  • भले ही ये एग्जाम MPPSC है पर अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं तो भी ये एग्जाम दे सकते हैं।

MPPSC Exam pattern क्या है ?

दोस्तों, MPPSC exam के तीन चरण होते हैं। पहला है preliminary जिसे बोलचाल में pre कहते हैं, दूसरा mains और तीसरा इंटरव्यू। ये एग्जाम आम तौर पर साल में एक बार होता है। आप ये पेपर हिंदी और इंग्लिश में दे सकते हैं।

Pre Exam यानि प्रारंभिक परीक्षा। ये आपका पहला दरवाजा है। इसमें 200-200 नंबर के दो पेपर होते हैं। पहला पेपर है general studies का। दूसरा पेपर होता है aptitude test. इन दोनों पेपरों में कुल 100 प्रश्न होते हैं। यानि हर प्रश्न के लिए 2 मार्क्स होते हैं।

अगर आपने सवाल का सही जवाब दिया तो आपको 2 मार्क्स मिलेंगे। गलत जवाब के लिए कोई माइनस मार्किंग नहीं होती। ये दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं। दोनों के लिए आपको 2-2 घंटे का टाइम मिलता है।

general studies के सिलेबस में करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, बेसिक साइंस, राजनीतिक घटनाक्रम जैसे विषय शामिल हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट में आपके मुख्य विषय के प्रश्न होते हैं।

मुख्य विषय के बारे में हमने अगले पैराग्राफ में बताया है। ये दोनों पेपर क्वालिफाइंग नेचर के होते हैं। यानि आपको बस मिनिमम नंबर लाकर पास होना है। ये मिनिमम नंबर 40% होते हैं। इनके स्कोर आपकी मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते। इसे पार करके आप मेन्स के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।

अगला चरण है मेन्स एग्जाम का। इसमें टोटल 6 पेपर होते हैं। इनमें से 2 जनरल अवेयरनेस के पेपर होते हैं। दो पेपर आपके चुने हुए मुख्य विषय के, एक भाषा और एक निबंध का पेपर होता है।

पहले 4 पेपर 300-300 नंबर के होते हैं। बाकी दो पेपर 100-100 नंबर के होते हैं। मुख्य विषय का मतलब वो सब्जेक्ट होता है जिसे आप PSC exam के लिए चुनते हैं। ये गणित, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर, मनोविज्ञान, हिंदी साहित्य, जीव विज्ञान जैसे आपके ग्रेजुएशन के पढ़े हुए विषय हो सकते हैं।

लेकिन ये जरूरी नहीं कि आपको अपनी स्ट्रीम का विषय ही लेना है। जैसे बहुत से स्टूडेंट्स लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र या इतिहास जैसे अपने मन पसंद विषय लेकर भी एग्जाम देते हैं। आप भी मनचाहा विषय चुन सकते हैं पर ये चुनाव सिर्फ आर्ट्स की स्ट्रीम वाले विषयों में से ही किया जा सकता है।

ग्रेजुएशन की स्ट्रीम से जुड़ा सब्जेक्ट लेने का फायदा ये रहता है कि आपको पहले से ही उसकी काफी जानकारी रहती है। जहां तक निबंध के पेपर की बात है तो उसमें आपको कोई एक या दो टॉपिक दिए जाते हैं जिन पर आपको विस्तार से और तथ्यों के साथ निबंध लिखना होता है।

यह सारे पेपर 3-3  घंटे के होते हैं। निबंध का पेपर 2 घंटे का होता है। जो लोग इस राउंड को क्लीयर करते हैं वो तीसरे राउंड में आ जाते हैं।

इस तरह अब आता है तीसरा चरण यानि इंटरव्यू। ये 175 नंबर का होता है। इंटरव्यू एक पैनल के सामने होता है। इसमें चार से पांच लोग हो सकते हैं। ये जरूरी नहीं है कि आपसे अपने मेन सब्जेक्ट से जुड़े या फिर जीके के प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

पैनल के लोग आपसे इस तरह के सवाल पूछते हैं जिससे आपकी नॉलेज, प्रशासनिक योग्यता, साहस, presence of mind, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल पता चल सके। ये लोग खुद अपनी फील्ड के स्कॉलर होते हैं। प्रोफेसर, प्रशासनिक सेवा के अधिकारी या फिर रिटायर्ड ऑफिसर भी इसमें शामिल रहते हैं।

आपको बस अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखना है। अगर किसी सवाल का जवाब न पता हो तो घुमाने फिराने या बहाने बनाने की जगह साफ बोल दीजिए। बहस करना या खुद को सही साबित करना जैसी चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं।

इंटरव्यू और मेन्स के नंबर मिलाकर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

MPPSC में कौन सी पोस्ट मिलती है ?

MPPSC के माध्यम से ग्रुप A और B की पोस्ट मिलती हैं। जैसे राज्य की प्रशासनिक और पुलिस सेवा में डीएम और डीएसपी जैसी बड़ी पोस्ट।

इसके अलावा राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले टैक्स, excise, महिला और बाल कल्याण, आरटीओ, लेबर, हेल्थ, एजुकेशन, श्रम जैसे विभागों में अधिकारी, रजिस्ट्रार, असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, इंचार्ज, असिस्टेंट कमिश्नर जैसे पद मिल सकते हैं।

MPPSC exam clear करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?


जैसा आपने ऊपर पढ़ा कि MPPSC में कौन-कौन सी पोस्ट होती हैं। हर पोस्ट की सैलरी और भत्ते अलग होते हैं। फिर भी किसी जॉब में कम से कम 45-50,000 की सैलरी से शुरुआत होती है। इसके साथ मकान, TA, DA, मेडिकल, पीएफ, पेंशन जैसी सुविधाएं भी जुड़ी रहती हैं।

इसे भी पढ़े –

MPPSC की तैयारी कैसे करें


दोस्तों अब आपने ये तो अच्छी तरह समझ लिया है कि MPPSC kya hota hai. अब बारी आती है कि MPPSC की तैयारी कैसे करें।

MPPSC-kya-hai
MPPSC-kya-hai
  1. हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपको पढ़ाई में आसानी रहेगी। अगर आप पूरी लगन से MPPSC की तैयारी में जुट जाएं तो सफलता आपसे दूर नहीं होगी
    सबसे पहले आप MPPSC exam syllabus अच्छी तरह पता लगा लें।
  2. अब एक टाइम टेबल बना लें। याद रखिए टाइम टेबल बनाने से कुछ नहीं होता जब तक आप उसे फॉलो न करें।
  3. सबसे आसान टॉपिक पहले तैयार कर लें ताकि मुश्किल टॉपिक के लिए समय बचा रहे।
  4. जो कुछ आप पढ़ रहे हैं उसे रिवीजन करते रहना जरूरी है ताकि पढ़ा हुआ हिस्सा याद रहे।
  5. बीच-बीच में मॉक टेस्ट देते रहें।
  6. ज्यादातर स्टूडेंट्स कोचिंग लेते हैं पर ऐसे भी बहुत से बच्चे हैं जो सेल्फ स्टडी से ही सफलता हासिल कर लेते हैं।
  7. अगर आप कोचिंग जॉइन कर रहे हैं तो उसका रिकॉर्ड अच्छी तरह चेक कर लीजिए। फीस, सक्सेस रिजल्ट, टीचिंग स्टाफ, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं पता होना जरूरी है।
  8. अखबार, मैग्जीन, समाचारों पर ध्यान देते रहें। इनसे जनरल अवेयरनेस का काफी हिस्सा कवर हो जाता है।
  9. क्योंकि ये एग्जाम MPPSC है तो मध्य प्रदेश से जुड़ी जानकारी पर ज्यादा ध्यान दें। राज्य के इतिहास, संस्कृति, पुरस्कार, खानपान, वेशभूषा से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं।
  10. पिछले प्रश्न पत्र जरूर हल करें। इससे ये भी समझ आ जाता है कि तैयारी कितनी है और ये भी कि आप तय समय सीमा में पेपर पूरा कर पा रहे हैं या नहीं।

Conclusion – MPPSC kya hota hai


दोस्तों हमें उम्मीद है आपने ये आर्टिकल MPPSC kya hota hai पूरी तरह पढ़ धिया होगा और आपको सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे।

अगर आपके मन में कोई सवाल या कन्फ्यूजन है तो हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। हमें आपकी मदद करके बहुत खुशी होगी।

अगर आप करियर एडवाइस, कॉम्पिटीटिव एग्जाम और नौकरियों से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो हमारे होम पेज पर जाकर इसी तरह के और भी ज्ञानवर्धक आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

अगर हमारा काम आनको पसंद आता है तो हमें सब्सक्राइब करें। आप हमारे साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment