AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

BSc ki fees kitni hai – बीएससी में कैसे एडमिशन होगा – बीएससी के बाद सैलरी

हैलो दोस्तों, आप सब कैसे हैं? आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे BSc ki fees kitni hai. देखिए ये तो हर स्टूडेंट जानता है कि BSc क्या है लेकिन जब आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने का या कोई कोर्स करने का सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाग में जो सवाल आते हैं उनमें एक फीस को लेकर भी होता है।

अगर आप बीएससी करना चाहते हैं तो ये जरूर जानना चाहेंगे कि BSc की फीस कितनी है। इसलिए आज हम यही डिस्कस करेंगे कि BSc ki fees kitni hai

Advertisement
आपको बस ये आर्टिकल पूरा पढ़ना है। इस आर्टिकल में हम ये टॉपिक्स कवर कर रहे हैं-

  • BSc क्या होता है?
  • BSc का full form क्या होता है?
  • BSc करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
  • BSc admission process
  • BSc करने में कितना वक्त लगता है?
  • BSc की फीस कितनी होती है?
  • BSc के बाद करियर ऑप्शन और सैलरी
  • BSc के बाद क्या पढ़ें
  • BSc किन सब्जेक्ट्स में कर सकते हैं?
  • BSc एडमिशन के लिए entrance एग्जाम
  • BSc करने के लिए बेस्ट कॉलेज

BSc क्या होता है


BSc एक ग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता है। यानि इसे करके आप ग्रेजुएट कहलाते हैं। आपके पास BSc करने के बहुत से तरीके हैं। आप रेग्युलर यानि कॉलेज जाकर या फिर ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड से भी BSc कर सकते हैं।

BSc का full form क्या होता है?

दोस्तों BSc का फुल फार्म होता है Bachelor of Science यानि कि विज्ञान में स्नातक।

BSc करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

 
यदि आप बीएससी करना चाहते हैं तो आपको निम्न योग्यता पूरी करनी चाहिए।

  1.  आपको कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए।
  2. आपने जिस भी बोर्ड या स्कूल से बारहवीं की है वो मान्यताप्राप्त होना चाहिए।
  3. बारहवीं में आपको PCM या PCB स्ट्रीम पढ़नी होगी।
  4. बारहवीं में आपके कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
  5. हालांकि ऐसा कोई पक्का नियम बिल्कुल नहीं है। 33% वाले बच्चे भी BSc कर सकते हैं। पर अगर आप किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहें तो वहां कट ऑफ काफी ज्यादा होता है।
  6. आपकी उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
  7. अधिकतम उम्र 25 साल होती है।
  8. अगर आप ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से बीएससी करना चाहते हैं तो उम्र की कोई लिमिट नहीं है।

BSc में कैसे एडमिशन होगा ?


BSc में एडमिशन के लिए ज्यादातर कॉलेज मेरिट बेस का रूल फॉलो करते हैं। यानि फॉर्म भरने वाले बच्चों की बारहवीं के नंबरों के आधार पर एक कट ऑफ लिस्ट बना दी जाती है।

कुछ कॉलेज entrance exam लेते हैं। डिस्टेंस मोड से BSc की जाए तो कोई भी एडमिशन ले सकता है चाहे कितने भी मार्क्स हों। हमने आगे के सेक्शन में कुछ entrance exams और BSc करने के लिए कुछ अच्छे कॉलेजों की जानकारी दी है जिनकी मदद से आप BSc में एडमिशन ले सकते हैं।

BSc करने में कितना वक्त लगता है?


BSc एक ग्रेजुएट यानि बैचलर डिग्री कोर्स है। इसे पूरा करने में तीन साल लगते हैं। या तो इसे first, second and final year में बांटा जाता है या फिर सेमेस्टर सिस्टम में जहां कुल 6 सेमेस्टर होते हैं।

BSc की फीस कितनी है?


दोस्तों अब बारी है हमारे मेन टॉपिक की यानि BSc की फीस कितनी है। BSc की फीस कितनी होगी ये पूरी तरह कॉलेज के सलेक्शन पर निर्भर करता है। सरकारी कॉलेज की फीस हमेशा प्राइवेट कॉलेज से कम होगी। अगर हम एक एवरेज बात करें कि BSc ki fees kitni hai तो ये कुछ इस तरह हो सकता है-

सरकारी कॉलेज8000- 15,000 रुपए
प्राइवेट कॉलेज50,000- 2 लाख रुपए

कुछ कॉलेजों में ये फीस 2 लाख से ज्यादा भी हो सकती है।

BSc के बाद करियर ऑप्शन और सैलेरी?


दोस्तों BSc एक बहुत ही स्कोप वाली डिग्री है। यदि आप किसी अच्छे इंस्टीट्यूट और नंबरों से BSc कर लेते हैं तो बहुत बढ़िया करियर बना सकते हैं।

अगर हम सेक्टर की बात करें तो सरकारी, प्राइवेट, हेल्थकेयर,  स्कूल, रेलवे, रिसर्च, आईटी, डिफेंस, फार्मा जैसे हर सेक्टर में बीएससी किए लोगों की जरूरत होती है।

हालांकि बीएससी के भी प्रकार या स्पेशलाइजेशन होते है जो हमने आगे बताया है। इनके हिसाब से भी आपका करियर बदल सकता है। जैसे बीएससी सांख्यिकी से करने वाले लोग सांख्यिकी से जुड़े कामों में करियर बना सकते हैं। कंप्यूटर से बीएससी करने वाले लोग कंप्यूटर के सेक्टर में करियर बना सकते हैं।

अगर सैलरी की बात करें तो आप लगभग 3 लाख सालाना से शुरूआत कर सकते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी।

BSc के बाद क्या पढ़ें ?


आप जब BSc कर लेते हैं तो आपको आगे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करने का मौका मिल जाता है। अब आप चाहें तो MSc कर सकते हैं। यदि चाहें तो B Ed कर सकते हैं।

अब यहां अच्छी बात ये है कि आप अपनी स्ट्रीम बदल भी सकते हैं। यानि अगर आपको साइंस से आर्ट्स लेना है तो आप ले सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स रिसर्च की फील्ड में आगे बढ़ जाते हैं। क्योंकि BSc की ज्यादातर स्ट्रीम रिसर्च ओरिएंटेड ही होती है।

आपके सामने M Phil और PhD का रास्ता भी खुला होता है। आप ज्यादातर कॉम्पिटीटिव एग्जाम देने के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं।

BSc किन सब्जेक्ट्स में कर सकते हैं?


वैसे तो BSc मुख्य रूप से दो तरह की होती है। एक PCM और दूसरा PCB स्ट्रीम। हालांकि इनमें भी आगे बहुत तरह के कॉम्बिनेशन बन सकते हैं। जैसे आप माइक्रोबायलॉजी, बायोटेक, फूड साइंस, आईटी, कंप्यूटर, एग्रीकल्चर, मेडिकल टेक्नॉलॉजी, statistics, बायोकेमिस्ट्री जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ सकते हैं।

इनमें से कुछ के लिए आपके पास बारहवीं में PCM होना चाहिए और कुछ के लिए PCB होना चाहिए। इसके अलावा भी आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। पहला बीएससी पास और दूसरा बीएससी ऑनर्स।

ये भी पढ़े –

BSc एडमिशन के लिए entrance एग्जाम


आगे बताए गए कुछ एग्जाम क्लीयर करके आप बीएससी में एडमिशन ले सकते हैं

  • JNU entrance exam
  • BHU entrance exam
  • CUET
  • NPAT
  • SUET
  • Madras University entrance exam

BSc करने के लिए बेस्ट कॉलेज

bsc-course-fees
bsc-course-fees

वैसे तो लगभग हर कॉलेज बीएससी का कोर्स ऑफर करता है। लेकिन हम कुछ ऐसे इंस्टीट्यूट बता रहे हैं जो देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में गिने जाते हें। यहां पढ़ने जाने का सपना हर बच्चा देखता है

  • JNU
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • बम्बई यूनिवर्सिटी
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी
  • Christ University
  • Fergusson College
  • RKMRC
  • Mount Carmel College
  • Gujarat Vidyapeeth

Conclusion – BSc ki fees kitni hai


तो दोस्तों आज हमने आपको बताया BSc ki fees kitni hai. हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा और सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे।

आपके किसी सवाल का जवाब न मिला हो, इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सुझाव या शिकायत है तो भी जरूर बताएं। अगर आपको करियर, साइंस, सरकारी नौकरी जैसे टॉपिक पढ़ने अच्छे लगते हैं तो आप हमसे जुड़कर ऐसे ढेरों आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

आप हमारे साथ इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी मुलाकात कर सकते हैं। हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्सक्राइब कीजिए। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment