AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Police banne ke liye kitne marks chahiye – Constable, SI, IPS के लिए

दोस्तों आप सब कैसे हैं? उम्मीद है कि आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर चुके हैं और हर नए आर्टिकल की जानकारी आप तक पहुंच रही है। आज हम बता रहे हैं- Police banne ke liye kitne marks chahiye

Advertisement
?

असल में स्टूडेंट्स लगभग सारी जानकारी पर ध्यान देते  हैं जैसे कोई एग्जाम कब होना है, मिनिमम क्वालिफिकेशन और सिलेबस लेकिन उस एग्जाम में सफल होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए ये पाइंट अक्सर छूट जाता है।

जबकि अगर हम पुलिस की नौकरी की ही बात करें तो जब तक आपको ये पता न हो कि पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए तब तक आपकी तैयारी कैसे पूरी हो पाएगी? इसलिए ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

इससे पहले कि हम अपने मेन टॉपिक पर आएं पहले कुछ बेसिक जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे। जैसे पुलिस कैसे बनें और पुलिस बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। इसलिए आप पढ़ना जारी रखिए।

पुलिस कैसे बनें- पुलिस बनने के लिए क्या करें ?


अगर आप पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास तीन रास्ते हैं। पहला तो कांस्टेबल या सब इंस्पेक्टर का एग्जाम देकर पुलिस विभाग जॉइन कर लीजिए।

दूसरा स्टेट लेवल पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम क्लीयर करके पुलिस में भर्ती हो जाइए। तीसरा है कि आप यूपीएससी की तैयारी करके आईपीएस जैसे टॉप रैंक के पुलिस अधिकारी बन जाइए।

Police banne ke liye kitne marks chahiye इसकी जानकारी हम आपको इन तीनों तरीकों को ध्यान में रखते हुए देंगे।

कांस्टेबल बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

 
पुलिस में भर्ती होने के लिए कांस्टेबल सबसे आसान और कम समय लेने वाला तरीका है।

  • यहां आसानी और कम समय से मतलब है आपकी न्यूनतम उम्र जो कि 18 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह क्वालिफिकेशन सिर्फ बारहवीं पास होनी चाहिए। जबकि बाकी किसी भी पुलिस भर्ती में आपको कम से कम 21 वर्ष की उम्र और ग्रेजुएशन पूरा करना होता है।
  • आप किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास करके कांस्टेबल का एग्जाम दे सकते हैं।
  • अधिकतम उम्र 25 वर्ष होती है।
  • आपको कांस्टेबल बनने के लिए स्टेट लेवल पर एक एग्जाम देना होता है।
  • ये 100 नंबर का ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होता है।
  • इसे पार करके फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होता है।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।
  • कांस्टेबल बनने के लिए बारहवीं में कितने नंबर होने चाहिए ऐसा कोई रूल नहीं है। अगर आप 40% भी लाए हैं तो भी ये एग्जाम दे सकते हैं।

    आप ये मत सोचिए कि कांस्टेबल तो entry level की पोस्ट है तो हम इसकी तैयारी भला क्यूं करें। आगे चलकर आपको प्रमोशन मिलता है और आप इंस्पेक्टर या उससे बड़ी रैंक के ऑफिसर भी बन सकते हैं।

    अब बात करते हैं सब इंस्पेक्टर या फिर इससे ऊंची पोस्ट के बारे में कि इस तरह से पुलिस में भर्ती होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए।

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

सब इंस्पेक्टर की पोस्ट ASI से ऊपर होती है। आप ये कह सकते हैं कि पुलिस ऑफिसर शब्द सब इंस्पेक्टर की पोस्ट से ही शुरू होता है। सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको

  1. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए।
  2. ग्रेजुएशन में कम से कम 45% नंबर होने चाहिए।
  3. उम्र सीमा 21-28 वर्ष होनी चाहिए।
  4. फिजिकल फिटनेस जैसे लंबाई, वजन, नजर स्टैंडर्ड पैमाने पर खरे उतरने चाहिए।
  5. आपके ऊपर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं होना चाहिए।
  6. आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  7. सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको कॉम्पिटीटिव एग्जाम से गुजरना पड़ता है।
  8. पहले एक रिटन टेस्ट होता है। इसमें 100 सवाल होते हैं जिनको 2 घंटे में हल करना होता है। एग्जाम में जनरल अवेयरनेस, मैथ्स, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी के सवाल होते हैं।
  9. जब आप ये राउंड पार कर लेते हैं तो आपको फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ता है। दौड़, लंबी कूद, तेज चलना जैसे टेस्ट लिए जाते हैं। इसे पार करने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।
  10. अगले राउंड में इंटरव्यू लिया जाता है। इसे भी पार कर लेने पर आप सब इंस्पेक्टर बन जाते हैं।

    अब बारी आती है स्टेट लेवल PCS और UPSC exam की।

इनके सिलेबस और पैटर्न लगभग एक से होते हैं। हमने UPSC, MPPSC जैसे आर्टिकल पहले पब्लिश किए हुए हैं। आप उनको पढ़कर डीटेल में जानकारी ले सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि –

पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

  • आपको कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन में मिनिमम मार्क्स का नियम नहीं है।
  • उम्र सीमा 21-35 वर्ष होती है।
  • पहले एक रिटन टेस्ट होगा जिसे pre कहा जाता है।
  • इसके बाद mains और फिर इंटरव्यू होता है।
  • आपको हिंदी या कोई भारतीय भाषा, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, लॉजिक, रीजनिंग, एक ऑप्शनल सब्जेक्ट जैसे इतिहास, लोक प्रशासन, भूगोल की तैयारी करनी पड़ती है। निबंध लेखन का भी एक पेपर होता है।
  • इंटरव्यू में सलेक्ट हो जाने पर आपको ट्रेनिंग और फिर जॉइनिंग दी जाती है।

पुलिस की सैलरी कितनी होती है


दोस्तों पुलिस की सैलरी कितनी होती है ये उनकी पोस्ट, स्टेट और लोकेशन जैसी बातों पर निर्भर करता है।

  • कांस्टेबल की सैलरी 25,000 से 60,000 के बीच होती है।
  • SI की सैलरी 38,000 से 80,000 के बीच होती है।
  • IPS की सैलरी 1 लाख से 2.25 लाख के बीच होती है।

इसके साथ सरकारी नौकरी में मिलने वाली सुविधाएं जैसे पीएफ, टीए, डीए, पेंशन, घर, मेडिकल भी शामिल हैं।

Police-banne-ke-liye-kitne-number-jaruri-hai-
Police-banne-ke-liye-kitne-number-jaruri-hai-

बड़ी रैंक वाले अधिकारियों को कुक, गाड़ी, ड्राइवर, पीए, फोन जैसी और सुविधाएं भी मिलती हैं।

Please note- दोस्तों हम यहां एक बात क्लीयर कर देना चाहते हैं कि पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए इस आर्टिकल में हमने आपको एक बेसिक जानकारी दी है।

हर स्टेट के रूल अलग होते हैं। इसलिए आप किसी भी एग्जाम की तैयारी या एप्लीकेशन भरते समय सारी डीटेल अच्छी और पूरी तरह चेक कर लें।

इसी तरह फिजिकल स्टैंडर्ड भी अलग हो सकते हैं। जैसे कि महिला और पुरुष के लिए अधिकतम और न्यूनतम हाइट का पैमाना अलग है।

इतना ही नहीं पहाड़ी इलाके के लोगों को हाइट और सीने की माप में छूट भी दी जाती है। उम्र सीमा में भी सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलती है।

इसे भी पढ़े –

conclusion – Police banne ke liye kitne marks chahiye


तो दोस्तों आज हमने जिस विषय पर बात की वो था पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए (Police banne ke liye kitne marks chahiye)। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

हम एजुकेशन, एग्जाम और करियर से जुड़े नए आर्टिकल रोजाना लेकर आते हैं। अगर आप भी ऐसी कोई तैयारी कर रहे हैं, अपनी नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं या फिर आपको भी अपडेट रहना अच्छा लगता है तो आप हमें सब्सक्राइब कर सकते हैं। आप चाहें तो हमारे साथ सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी जुड़ सकते हैं।

टेलीग्राम से जुड़ें – Telegram

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment