AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

ANM Nursing Course क्या है 2024 – योग्यता, फीस, एडमिशन, सैलरी जानें

ANM Nursing Course in hindi – हैलो दोस्तों, आप सबका स्वागत है। आज हम आपके लिए एक और जॉब ओरिएंटेड कोर्स की जानकारी लेकर आए हैं।

ये आर्टिकल है ANM course details in Hindi. मेडिकल सेक्टर की अपार संभावनाओं को देखते हुए हमने इससे जुड़े बहुत से आर्टिकल पहले भी आप तक पहुंचाए हैं।

इसी कड़ी में आज आप पढ़िए ANM course details in Hindi. अगर आप नर्सिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। क्योंकि जब तक आपके पास पूरी जानकारी न हो आप सही कदम नहीं बढ़ा सकते।

हम इस आर्टिकल में ये टॉपिक्स कवर कर रहे हैं-

  • ANM course क्या है – ANM Nursing Course in hindi
  • Advertisement
  • ANM full form
  • ANM course duration
  • ANM course के लिए योग्यता
  • ANM course fees
  • ANM course syllabus
  • ANM course में एडमिशन कैसे लें
  • ANM करने के बाद जॉब और सैलरी
  • ANM course का क्या महत्व है
  • ANM और बीएससी नर्सिंग कोर्स में कौन सा बेहतर है?
  • ANM course के फायदे
  • Top institutions for ANM course

ANM course क्या है ?

ANM एक डिप्लोमा है जिसे नर्सिंग की फील्ड में किया जाता है। इसे आप बारहवीं पास करने के बाद कर सकते हैं।

ANM full form

ANM का फुल फार्म है Auxiliary Nurse Midwifery. हिंदी या बोलचाल में इसे एएनएम कहा जाता है।

ANM course duration

ANM course duration 2 साल की होती है। इसके बाद 6 महीने की इंटर्नशिप करनी होती है।

ANM course के लिए योग्यता


ANM course के लिए योग्यता इस तरह है-

  • ANM course के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास होना चाहिए।
  • यानि आप आर्ट्स के स्टूडेंट हों तो भी ANM की पढ़ाई कर सकते हैं।
  • बारहवीं में आपके कम से कम 40% नंबर होने चाहिए।
  • आपकी उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए।
  • अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
  • कुछ राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल में अधिकतम उम्र सीमा 27 वर्ष होती है।
  • ANM course सिर्फ महिलाओं के लिए ही ओपन है।
  • कुछ राज्यों में सिर्फ PCB बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स ही ANM course के लिए एलिजिबल होते हैं।

ANM course fees


ANM course आप प्राइवेट और सरकारी दोनों इंस्टीट्यूट से कर सकते हैं। प्राइवेट इंस्टीट्यूट में फीस लगभग 1 लाख से 2 लाख के बीच होती है। सरकारी इंस्टीट्यूट में ये फीस 15-25 हजार के बीच होती है।

आप जहां से भी ANM course करें बस इतना ध्यान रखिए कि वो मान्यता प्राप्त हो। इसके साथ वहां इंटर्नशिप की अच्छी सुविधा हो। क्योंकि जब तक आपको प्रेक्टिकल नॉलेज नहीं होगी तब तक आपको काम करना मुश्किल रहेगा।

ANM course syllabus

ANM course में आपको वो सारी जानकारी दी जाती है जो एक नर्सिंग असिस्टेंट या दाई को होनी चाहिए।

1st year ANM syllabus2nd year ANM syllabus
Community Health NursingMidwifery Theory
Primary Healthcare Nursing- part 1Midwifery Practical
Health Promotion and NutritionPrimary Healthcare Nursing- part 2
Child Health and NursingAntenatal Ward Management
Labour Room BasicsHealthcare Management
Neonatal Care
Post Natal Care
Hygiene Practices and Sanitization

इसके साथ-साथ अस्पताल में काम आने वाली मशीनों की जानकारी, उनका सामान्य रख रखाव, दवाइयों की बेसिक जानकारी और उनसे जुड़ी सावधानियां, ऑपरेशन थियेटर तैयार करना और वहां सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मदद करना, हेल्थ केयर सेंटर की देखभाल और मरीजों के रिकॉर्ड रखने जैसे काम भी सिखाए जाते हैं।

एएनएम को हम अस्पताल और मरीज के बीच सबसे पहली कड़ी की तरह समझ सकते हैं। इसलिए इनको मरीजों के बर्ताव और मनोविज्ञान की बेसिक जानकारी भी दी जाती है ताकि ये अपना काम पूरी जिम्मेदारी से कर सकें।

इसे भी पढ़े –

ANM course में एडमिशन कैसे लें?


ANM course में एडमिशन दो तरह से होता है। एक तरीका है entrance exam का। इसमें आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में एग्जाम देना होता है।

इसके लिए आपको दो घंटे का समय मिलता है। कुल 100 सवाल हल करने होते हैं। ये पेपर हिंदी, अंग्रेजी और राज्यों की अपनी प्रचलित भाषाओं जैसे बंगाली, उड़िया में होता है।

इसमें बेसिक साइंस, हेल्थ, जीके, अंग्रेजी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा बारहवीं के नंबरों के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी ले सकते हैं। ज्यादातर इंस्टीट्यूट इसी तरह एडमिशन देते हैं।

ANM करने के बाद जॉब और सैलरी


ANM के बाद आप इन सेक्टर्स में जॉब कर सकते हैं

  • सरकारी अस्पताल
  • प्राइवेट अस्पताल
  • प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर
  • कम्यूनिटी हेल्थ केयर सेंटर
  • मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट
  • एनजीओ
  • होम केयर नर्स
  • मेटरनिटी केयर सेंटर
  • नर्सिंग ट्यूटर
  • अगर सरकारी नौकरी हो तो लगभग 30,000 के आसपास शुरुआत होती है। इसके साथ पीएफ, पेड लीव, पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। सरकारी नौकरी आपको ग्रामीण क्षेत्र में मिलती है। प्राइवेट नौकरी में आप 15 हजार के आसपास शुरुआत करते हैं। धीरे-धीरे सैलरी बढ़ने लगती है।

ANM course का क्या महत्व है?


आपने नर्सिंग के और भी कोर्स सुने होंगे जैसे BSc Nursing और GNM. आपके मन में ये सवाल आ सकता है कि इनमें से कौन सा बेहतर है और इतने सारे कोर्स बनाने की क्या जरूरत पड़ी?

जहां तक ANM course के महत्व की बात है तो इसे मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। शहरों में तो अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं हैं पर भारत की ज्यादातर आबादी आज भी गांवों में ही है।

यहां प्राइमरी हेल्थ केयर सर्विस पर बहुत फोकस किया जाता है। ANM कोर्स के बाद नर्सिंग असिस्टेंट तैयार होकर इन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हैं।

इस तरह ग्रामीण लोगों को भी प्रशिक्षित लोगों की मदद मिल जाती है। वरना आज भी लोग मजबूरी में झोला छाप डॉक्टर या झाड़ फूंक जैसी चीजों का सहारा लेते हैं।

ANM और बीएससी नर्सिंग कोर्स में कौन सा बेहतर है?

  • ANM और बीएससी नर्सिंग कोर्स में कौन सा बेहतर है ये पूरी तरह आपकी सोच और चॉइस पर निर्भर है। दोनों के अपने फायदे हैं। हम दोनों की तुलना करके बता रहे हैं। इसे देखकर आपके लिए फैसला आसान हो जाएगा
  • ANM सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं। बीएससी नर्सिंग महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
  • ANM की फीस लगभग 2 लाख तक होती है जबकि BSc Nursing की फीस लगभग 5 लाख होती है।
  • ANM दो साल का कोर्स है जबकि BSc Nursing चार साल का।
  • BSc Nursing के लिए NEET का एग्जाम देना होता है।
  • ANM एक डिप्लोमा है जबकि बीएससी नर्सिंग डिग्री कोर्स है।
  • बीएससी नर्सिंग के बाद ANM से ज्यादा सैलरी मिलती है।

ANM course के फायदे

  1. आप किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं करके ANM बन सकते हैं।
  2. फीस कम लगती है।
  3. समय कम लगता है।
  4. सरकारी नौकरी मिलने की राह आसान हो जाती है।
  5. बहुत आदर और सम्मान मिलता है।
ANM-Nursing-Course-kya-hai-
ANM-Nursing-Course-kya-hai-

Top institutions for ANM course

  1. राजीव गांधी पैरामेडिकल कॉलेज, दिल्ली
  2. CMJ University, Meghalaya
  3. बत्रा नर्सिंग कॉलेज, भोपाल
  4. PG कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर
  5. ANM Training School, Hooghly
  6. ANM Training School ID & BG Hospital, Kolkata
  7. ANM Training School, Rajkot
  8. IIMT, Meerut

ANM Nursing course details in Hindi

  1. ANM का फुल फार्म है Auxiliary Nurse Midwifery.
  2. ये दो साल का डिप्लोमा कोर्स है।
  3. इसके बाद 6 महीने की इंटर्नशिप होती है।
  4. ANM के लिए आपको कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए।
  5. उम्र सीमा 17-35 वर्ष होती है।
  6. ANM कोर्स करके आप सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों और हेल्थ केयर से जुड़े सेक्टर्स में नौकरी कर सकते हैं।

ConclusionANM Nursing Course in hindi


इस आर्टिकल में हमने आपको बताया ANM Nursing course details in Hindi. आप ये मत सोचिए कि ये डिप्लोमा कोर्स है तो इसका कोई महत्व नहीं होगा या ग्रेजुएशन से कम महत्व होगा।

हर पढ़ाई महत्वपूर्ण होती है। अगर आप मेहनत करें और अच्छे नंबर लाएं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। हमने इसलिए पूरी डीटेल में आपको जानकारी दी है ताकि आपको एक ही जगह सारे सवालों के जवाब मिल जाएं।

फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में बताइए। अगर आपको किसी और विषय पर भी आर्टिकल पढ़ना हो तो हमें बताइए। अगर आर्टिकल पसंद आए तो इसे शेयर करें और हमें सब्स्क्राइब करें

Leave a Comment