AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

300+Flowers name in Hindi-English (फूलों के नाम) | सभी देशों के राष्ट्रिय फूल

Flowers name in hindi (फूलों के नाम हिंदी में)

प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए फूलों का अहम योगदान होता है और पृथ्वी पर अलग-अलग किस्म के फूल पाए जाते हैं, और यह फूल मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं।

मानव जीवन में जितनी जरूरत रोटी की होती है उतनी ही जरूरत फूलों की भी होती है, क्योंकि फूलों का एक महत्वपूर्ण स्थान हमारे जीवन में होता है। फूल जिनसे हमें बहुत सारी जड़ी बूटी और दवाइयां भी प्राप्त होती हैं। कहते हैं ना फूल और फल बीमारी को जड़ से खत्म कर देते हैं।

Advertisement

क्या आप जानते हैं फूल बहुत सारे प्रकार के होते हैं और हर फूल में अलग-अलग प्रकार के विशेषता भी पाई जाती है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको फूलों के नाम के साथ-साथ उनके वैज्ञानिक नाम कुछ फूलों के संस्कृत नाम, हिंदी नाम और इंग्लिश नाम सभी के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

इसी के साथ हम आपको इस आर्टिकल में यह भी बताएंगे कि फूल हमारे जीवन में किस प्रकार योगदान देते हैं और यह किस लिए हमारे जीवन में बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

फूलों के नाम – Flowers name in hindi

हिंदी में फूल का नामअंग्रेजी में फूल का नामवैज्ञानिक नामसंस्कृत में नाम
गुलाबRoseRosaपाटलम
चमेलीJasmineJasminumजाति पुष्पम
जुहीJasmineJasminum auriculatumयुथिका
कमल (श्वेत)White lotusNelumbian nuciferaकैरवम
कमल (लाल)Red lotusLiliumकोकनदम, पदम
कमल नीलाBlue lotusNymphaea caeruleaइंदीवरमः
खिला फूलFlower feedingStrobilanthes kunthianaविकचम्, विकसितम्, सफुटम्, प्रफुल्लम्
मुरझाया फूलDead flowersम्लानम्
अमलतासGolden shower flowerCassia fistulaव्याधिघात           
मोगराJasminum sambacArabian jasmineमल्लिका
नागकेसरCobra saffronCeylon ironwoodनागपुष्प
पलाशButea monospermaBytes monoकिंशूक
पारिजातNight jasmineClitoria ternateaशेफालिका
धतूराHarebellDaturaधतूर
गुलमोहरDelonix RegiaDelonix regiaआभरण
नाग चंपाCobra saffronPterospermum acerifoliumनागा पुष्पा
गेंदे का फूलYellow marigoldTagetesस्‍थलपद्मम्
नीलकमलBlue water lilyNymphaea nouchaliकृष्ण कमलम
गुढ़लHibiscusHibiscus rosa sinensisजपपुशम

फूलों से मिलने वाले लाभ

फूल हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं। फूल बहुत सारे काम के लिए उपयोग किए जाते हैं। जैसे कि –

  • भगवान को चढ़ाने के लिए फूल का इस्तेमाल किया जाता है।
  • घर की साजिश सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • औषधि और दवाई बनाने के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • मेहमान के स्वागत के लिए फूलो की माला बनाई जाती है।

आइए अब आपको कुछ फूल के लाभ बताते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

पलाश के फूल – पलाश के फूल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अगर किसी को डायबिटीज है तो इसके अंदर डायबिटीज को नियंत्रण करने के गुण पाए जाते हैं। इसी के साथ अगर बार-बार प्यास लगने की समस्या है तो इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। कफ पित्त कम करने के लिए भी पलाश के फूल बहुत ही उपयोगी होते हैं।

कनेर के फूल – कनेर के फूल का लेप बनाकर बवासीर और कुष्ठ रोग के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ इसके पत्तों का रस पिलाने से सांप और बिच्छू का जहर भी कम हो जाता है। सफेद या लाल कनेर के फूल को गाय के पेशाब में मिलाकर अगर दाद पर लगाया जाए तो वह ठीक हो जाता है।

सूरजमुखी का फूल – सूरजमुखी के फूल के तेल का अगर इस्तेमाल किया जाए तो बालों को मजबूती मिलती है। इसी के साथ अस्थमा के रोगी को भी राहत मिलती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सूरजमुखी के तेल का प्रयोग किया जाता है।

रजनीगंधा का फूल – रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल तेल बनाने के लिए किया जाता है। इसी के साथ इन फूलों का इत्र भी बनाया जाता है। रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ता बनाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है।

कुमुदिनी का फूल – अगर हिंदू मान्यता की बात की जाए तो हिंदू मान्यता के अनुसार विद्या की देवी श्री सरस्वती जी इसी फूल पर विराजमान होती हैं, इसीलिए इस फूल का इस्तेमाल इनकी पूजा करने के लिए किया जाता है।

चमेली का फूल – चमेली के फूल की सुगंध बहुत ही अच्छी होती है, जिसकी वजह से तनाव कम होता है और मूड बूस्टर का काम करती है। इसी के साथ अगर तनाव और अनिद्रा जैसी परेशानी है तो इसके लिए चमेली के फूल का इस्तेमाल किया जाता है।

फूलों के नाम हिंदी में – फूलों के नाम अंग्रेजी में

  • काली हल्दी का फूल – Black Turmeric flower
  • कमल का फूल – Lotus
  • गुलाब का फूल – Rose
  • केवड़ा – Pandanus
  • नरगिस – Narcissus (Daffodil)
  • कामिनी – Murraya
  • माधवी पुष्प – Hiptage
  • पटसन – Flax
  • हरसिंगार – Night flowering jasmine
  • गुल मेहंदी – Balsam
  • बबुने का फूल  – Chamomile
  • छुई मुई – Shame plant
  • घृतकुमारी – Aloe vera flower
  • गोखरू – Puncture Vine
  • सदाबहार – periwinkle
  • चंद्रमलिका – Chrysanthemum flower
  • लैवेंडर के फूल – Lavender
  • पीला कनेर – Yellow Oleander
  • चंपा – Magnolia
  • कंद पुष्प – Tulip

फूलों से मिलने वाले लाभ

चंपा का फूल – चंपा का फूल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। सिर दर्द, कान दर्द और आंख की बीमारियों को दूर करना, इसी के साथ मूत्र रोग से संबंधित परेशानी, पथरी और बुखार में भी चंपा के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। पेट दर्द में या पेट में कीड़े पड़ जाते हैं तो ऐसी परेशानी को दूर करने के लिए चंपा बहुत ही फायदेमंद होता है।

गेंदे का फूल –  कैंसर के रोगियों के लिए गेंदे के फूल को इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ इस में ट्यूमर वृद्धि को रोकने का भी गुण पाया जाता है। इससे दाद खाज खुजली और अनेक प्रकार की त्वचा दाग धब्बे और स्किन प्रॉब्लम के लिए गेंदे के फूल का इस्तेमाल किया जाता है।

मोगरा का फूल – मोगरा सबसे ज्यादा अपनी खुशबू के लिए जाना और पहचाना जाता है। इसी के साथ खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। यह फूल नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और स्किन के लिए ग्लोइंग मोस्ट राइजिंग और एंटी एजिंग का काम करता है।

कमल का फूल – कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है। इसी के साथ सफेद बालों को दूर करने के लिए और रूसी को खत्म करने के लिए कमल का फूल बहुत ही सहायक होता है।

गुलाब का फूल – गुलाब के फूल में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। कील मुंहासे दूर करने के लिए, वजन कम करने के लिए, थकान दूर करने के लिए, लू से बचने के लिए, इसी के साथ लाल गुलाब ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी काम करता है।

चांदनी का फूल – चांदनी के फूल में बहुत सारे उपयोगी तत्व पाए जाते हैं। सर दर्द में फूलों का इस्तेमाल और कलिकाओं का उपयोग आंखों के दर्द में भी इस्तेमाल किया जाता है।

गुड़हल के फूल – इसफूल की पंखुड़ियां कुछ लाल गुलाबी सफेद पीले और नारंगी रंग की होती हैं। इसका आयुर्वेदिक इस्तेमाल चाय में किया जाता है। लो ब्लड प्रेशर में यह बहुत ही फायदेमंद होता है। रक्त स्राव के साथ-साथ बालों का झड़ना हाई ब्लड प्रेशर और खांसी में भी मदद करता है। यह गर्भनिरोधक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

गुलदाउदी के फूल – यह फूल सजावटी पीले रंग के फूल होते हैं। इस फूल का रस चक्कर, हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करता है। इसकी पंखुड़ियों से बने गरम गरम चाय पीने से सर दर्द और बुखार कम होता है।

फूलों के नाम

फूलों के नाम हिंदी मेंफूलों के नाम अंग्रेजी मेंफूलों के वैज्ञानिक नाम
लताCreeper flowerParthenocissus
सफेद धतूराDatura flowerDatura stramonium
सूरजमुखी का फूलDahliaDahlia pinnata
गुलखैराHollyhockAlcea
मोतियाMotiaJasminum sambac
ऑर्किडLady’s slipper orchidCypripedioideae
केतकीPandanusPandanus utilis
नागफनीPrickly pearOpuntia
खसखस या अफ़ीमpoppypapaver somniferum
बसंती गुलाबPrimrosePrimula vulgaris
अनार का फूलpomegranatepunica granatum
सीता अशोकAshok FlowerSaraca asoca
सिरोय कुमुदिनीSiroi LilyLilium mackliniae
सावनीCommon crape myrtleLagerstroemia
मौलसिरीSpanish CherryMimusops elengi
भरंगीBlue fountain bushRotheca
ब्रह्म कमलBrahma kamalSaussurea obvallata
बचनागGlory LilyGloriosa superba
झुमका लताPurple passionpassiflora incarnata

भारत के राजकीय फूल का नाम

भारत के सभी राज्यों में कुछ अलग अलग फूल लोकप्रिय होते हैं उसी के हम आपको नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें हम भारत के राज्य की सूची कह सकते हैं

  1. राज्य का नाम—-  फूल का नाम
  2. पश्चिम बंगाल — प्राजक्ता
  3. आंध्र प्रदेश —- चमेली
  4. उत्तराखंड —- ब्रह्म कमल
  5. अरुणाचल प्रदेश —- फॉक्स्टेल आर्किड
  6. उत्तर प्रदेश —- पलाश
  7. त्रिपुरा —- नागकेसर
  8. असम —- फॉक्सटेल ऑर्किड
  9. बिहार —– आर्किड ट्री
  10. छत्तीसगढ़ —– मेरीगोल्ड
  11. तेलंगना —— तरवड़
  12. तमिलनाडु —— कलिहारी
  13. गोवा —– फ़्रांगीपानी
  14. गुजरात —– अफ्रीकी गेंदा
  15. सिक्किम —— नोबेल डेंडरोबियम
  16. राजस्थान —— रोहिडा
  17. हरियाणा ——- कमल फूल
  18. हिमाचल प्रदेश —— गुलाबी रोडडेड्रोन
  19. झारखंड —— पलाश
  20. पंजाब ——- ग्लेडियोलस
  21. उड़ीसा ——- अशोक वृक्ष
  22. कर्नाटक —— कमल का फूल
  23. केरल —— अमलतास
  24. नागालैंड ——- रोडडेड्रोन
  25. मध्य प्रदेश ——– लिली
  26. मिजोरम ——- रेड वांडा
  27. महाराष्ट्र ——- जरूल
  28. मेघालय ——- लेडी स्लिपर आर्किड
  29. मणिपुर ——- सिरोय कुमुदिनी

केंद्रीय शासित प्रदेश के राजकीय फूल

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  —– अंडमान पायीनमा
  2. चंडीगढ़ ——- पलाश
  3. दिल्ली ——- कोई भी नहीं
  4. जम्मू और कश्मीर —— अल्फाल्फा
  5. लद्दाख —— अभी तक कोई नहीं
  6. लक्ष्यद्वीप ——- नीलकुरिंजी
  7. पांडुचेरी ——- कैनन बॉल फूल

इसी तरह से अलग-अलग देशों के भी राष्ट्रीय फूल अलग-अलग होते हैं हम यहां पर उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके राष्ट्रीय पुष्प उन्होंने निर्धारित किए हुए हैं-

Flowers-name-in-hindi-english
Flowers-name-in-hindi-english

देश का नाम —— राष्ट्रीय फूल का नाम

  • कंबोडिया – रोमदुओल
  • इंडोनेशिया – मेंलाटी पुतिह
  • इजराइल – सिकलेमेन
  • इराक – गुलाब
  • ईरान – टयूलिप
  • किगिस्तान – ट्यूलिप
  • कुवैत – रौंतेरियम एप्पपोसम
  • जॉर्डन – ब्लैक आइरिस
  • ताइवान – बेर
  • तुर्की – ट्यूलिप
  • दक्षिण कोरिया – हिबिस्कुस सीरियाकस
  • नेपाल – रोडोडेन्ड्रोन
  • पाकिस्तान – चमेली
  • फिलिपिंस – अरबी चमेली
  • बांग्लादेश – वाटर लिली
  • ब्रूनेई – सिम्पोर
  • भारत – कमल का फूल
  • भूटान – ब्लू पॉपी
  • मकाउ – कमल का फूल
  • मलेशिया – चीनी गुड़हल
  • म्यानमार – नार्रा
  • मालदीव – पैडॉक
  • लाओस – प्लुमेरिया
  • श्रीलंका – वॉटर लिली
  • सिंगापुर – सिंगापुरी ऑर्किड
  • हॉन्ग कोंग – बौहिनिया ब्लैकियाना

निष्कर्ष – Flowers name in hindi

दोस्तों इस आर्टिकल “Flowers name in hindi english” में हमने आपको अलग-अलग तरह के फूलों के बारे में जानकारी दी है। कुछ फूलों के संस्कृत नाम भी बताए हैं और कुछ फूलों के वैज्ञानिक नाम भी बताए हैं।

फूल जो हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। फूल के जरिए हमे बहुत सारी औषधियां प्राप्त होती है, जिससे हमें बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित अन्य और कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इंस्टाग्राम, यूट्यूब इत्यादि पेज को भी फॉलो कर सकते हैं या कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ

Leave a Comment