AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

LLM kya hota hai – एलएलएम कोर्स फीस, एडमिशन, सब्जेक्ट, सैलरी जानें

LLM kya hota hai – हैलो दोस्तों,आज हम जानने वाले है LLM कोर्स के बारे में, आज हम आपको बतायेंगे कि LLM kya hota hai?

आपमें से बहुत से स्टूडेंट्स होंगे जो लॉ की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते होंगे। ऐसे स्टूडेंट्स भी होंगे जो एक अच्छा और शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और करियर एडवाइस चाहते हैं।

आप जिस भी कैटेगरी में आते हों ये आर्टिकल आप सबके काम का है। इसलिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से और पूरा जरूर पढ़ना चाहिए।

आपको वकील का नाम सुनकर तारीख पर तारीख या फिर जॉली LLB याद नहीं आ जाता? मुझे तो इस आर्टिकल को लिखते वक्त बार-बार काले कोट नजर आते थे।चलिए हँसी मजाक अपनी जगह। अब काम की बात करते हैं कि LLM kya hota hai. इस आर्टिकल को हमने इन टॉपिक्स में कवर किया है-

Advertisement
  • LLM क्या होता है?
  • LLM का full form क्या होता है?
  • क्वालिफिकेशन
  • LLM कैसे करें- LLM में एडमिशन कैसे होता है
  • LLM कहां से करें
  • LLM करने में कितना समय लगता है?
  • LLM की फीस कितनी होती है?
  • LLM करने के बाद करियर ऑप्शन क्या होते हैं?
  • LLM के क्या स्पेशलाइजेशन होते हैं?
  • LLM के बाद सैलरी कितनी होती है

LLM क्या होता है – LLM course kya hai ?


दोस्तों LLM, कानून यानि लॉ के क्षेत्र में मिलने वाली डिग्री है। ये एक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। आप इसे रेग्युलर, ऑनलाइन और डिस्टेंस किसी भी तरह से कर सकते हैं।

LLM का full form क्या होता है?


LLM का फुल फार्म होता है Master of Legislative Law. हिंदी में या आम बोलचाल में हम LLM ही कहते हैं। LLM शब्द लैटिन भाषा से आया है जहां इसे Legum Magister कहा जाता है।

हालांकि इसका मतलब भी कानून में मास्टर यानि पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री ही होता है। वैसे अब लोग LLM को Master of Law भी कहते हैं।

LLM ke liye Qualification kya hai ?


आपने ये तो जान लिया कि LLM क्या होता है और LLM का फुल फार्म क्या होता है। अब जानते हैं LLM करने के लिए क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए।


• आपको कम से कम LLB पास होना चाहिए। यानि आपके पास वकालत में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।


• आपने 12 वीं करके integrated LLB किया हो या फिर ग्रेजुएशन करके एलएलबी किया हो आप LLM के लिए एलिजिबल होते हैं।


• LLB में आपके कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।


• LLM करने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होती।


• यदि न्यूनतम उम्र की बात करें तो इसे 17 वर्ष भी लिया जा सकता है। क्योंकि जो बच्चे 12वीं के बाद सीधे integrated LLB करते हैं वो लगभग इसी उम्र से शुरूआत करते हैं। फिर आगे चलकर वो LLM कर सकते हैं।

LLM कैसे करें- LLM में एडमिशन कैसे होता है?


दोस्तों यदि आप LLM में एडमिशन लेना चाहते हैं तो हर कॉलेज के अपने नियम हैं। कुछ कॉलेज तो नेशनल और स्टेट लेवल पर होने वाले कॉम्पिटीटिव एग्जाम के माध्यम से एडमिशन देते हैं।

कुछ कॉलेज मेरिट बेस पर भी एडमिशन देते हैं। कुछ कॉलेज GD या इंटरव्यू भी लेते हैं। कुछ कॉलेज एडमिशन देने के लिए अपने लेवल पर भी एग्जाम लेते हैं।

LLM एडमिशन के लिए कुछ एग्जाम इस तरह हैं

  1. CLAT PG
  2. BHU PET
  3. IPU CET
  4. LSAT India
  5. TS PGLCET (तेलंगाना राज्य स्तर का एग्जाम)
  6. DU LLM
  7. AILET

LLM कहां से करें

दोस्तों अब हम LLM करने के लिए कुछ अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के नाम बता रहे हैं।

  • राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • Delhi University
  • BHU
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • NLSIU
  • NLU
  • NUJS
  • Symbiosis Law School
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
  • JNU
  • IGNOU

LLM करने में कितना वक्त लगता है?


LLM एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है। इसे पूरा करने में दो साल लगते हैं। कहीं-कहीं इसे 6 महीने के चार सेमेस्टर में बांट दिया जाता है।

LLM की फीस कितनी होती है?


LLM की फीस कितनी होती है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप सरकारी कॉलेज से LLM कर रहे हैं या प्राइवेट कॉलेज से LLM कर रहे हैं। सरकारी कॉलेज में LLM की फीस लगभग 50,000 तक होती है। प्राइवेट कॉलेज में LLM की फीस 5 लाख तक या उससे भी ज्यादा हो सकती है।

LLM करने के बाद करियर ऑप्शन क्या होते हैं?


किसी भी फील्ड में पढ़ाई करने के बाद आपके पास कम से कम तीन रास्ते तो खुल जाते हैं। पहला है हायर स्टडीज का।

दूसरा है self employment या कहीं नौकरी करने का और तीसरा है कॉम्पिटीटिव एग्जाम देने का। LLM करने के बाद भी आपके पास ये तीनों रास्ते खुले रहते हैं। हम आपके एक के बाद एक तीनों डीटेल में बता रहे हैं।

हायर स्टडीज- इसमें आप LLM करके आगे M Phil या PhD की पढ़ाई कर सकते हैं।

जॉब करना- आप LLM करके या तो अपनी खुद की प्रेक्टिस शुरु कर सकते हैं या फिर किसी लॉ फर्म, कार्पोरेट सेक्टर या गवर्नमेंट सेक्टर की नौकरी कर सकते हैं।

आप एनजीओ या मानव अधिकार आयोग जैसी संस्थाएं जॉइन कर सकते हैं। लॉ स्कूल में पढ़ा सकते हैं। लॉ की किताबें लिख सकते हैं। लीगल एडवाइजर बन सकते हैं।

आप नोटरी बन सकते हैं। आप किसी ट्रस्ट के ट्रस्टी बन सकते हैं। ऐसे लोग जिनके पास काफी धन दौलत होती है वो एक वकील अपाइंट करके अपनी संपत्ति की देखरेख करते हैं। आप भी ये काम कर सकते हैं।

कॉम्पिटीटिव एग्जाम- LLM करके आप बहुत से कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं जैसे NET, UPSC, स्टेट लेवल PSC. वकालत से जुड़े भी कई तरह के एग्जाम होते हैं जैसे सिविल जज का एग्जाम।

इसे भी पढ़े –

LLM के क्या स्पेशलाइजेशन होते हैं


आपके पास हर तरह के पोस्ट ग्रेजुएशन में कई सब्जेक्ट ऑप्शन रहते हैं। जैसे आर्ट्स में इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, विज्ञान में बायोलॉजी, फिजिक्स। इसी तरह लॉ में भी कई तरह की स्पेशलाइजेशन होती हैं। आप इनमें से कोई भी एक स्ट्रीम चुनकर LLM कर सकते हैं।

LLM-kya-hota-hai-in-hindi
LLM-kya-hota-hai-in-hindi
  1. Taxation Law
  2. Constitutional Law
  3. Family Law
  4. Insurance Law
  5. Corporate Law
  6. Human Rights
  7. Corporate Law
  8. Environmental Law
  9. International Trade and Business Law
  10. Criminal Law
  11. Intellectual Property Law

LLM के बाद सैलरी कितनी होती है


ये सवाल आपके मन में आना स्वाभाविक है कि LLM करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है। देखिए इसके जवाब के लिए काफी बातें समझनी होंगी।

अगर आपने किसी टॉप की यूनिवर्सिटी से अच्छे नंबरों के साथ LLM किया है तो आप कम से कम 8-10 लाख सालाना से तो शुरुआत कर ही सकते हैं। अगर खुद की प्रेक्टिस करते हैं और वो अच्छी तरह जम गई तो फिर कहना ही क्या।

आपने सुना भी होगा कि बड़े वकील एक हियरिंग का लाखों रुपया लेते हैं। यानि अगर आपमें टैलेंट है तो आप भी भरपूर कमाई कर सकते हैं। फिर भी एक एवरेज आमदनी की बात की जाए तो आप सालाना 5-8 लाख तो कमा ही सकते हैं।

Conclusion – LLM kya hota hai in Hindi


तो दोस्तों आज हमने जिस विषय पर बात की वो था LLM kya hota hai. आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में बताइए। अगर आपके मन में कोई सवाल है या कोई सुझाव या शिकायत है तो भी जरूर लिखें।

हम बहुत मेहनत करके आप तक नई जानकारी पहुंचाते हैं। आप चाहें तो हमसे जुड़कर आप भी रोज नए आर्टिकल पढ़ सकते हैं। इससे आपको अपना करियर और भविष्य बनाने में मदद मिलेगी। आप हमारे साथ इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये आर्टिकल पसंद आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ज्यादा जानकरी के लिए – होम पेज

Leave a Comment