AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

NDA full form in hindi | NDA सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी

दोस्तों आज का आर्टिकल है NDA full form in hindi (एनडीए फुल फार्म)।

अगर आप डिफेंस सर्विस में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखते हैं तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको NDA  full form के साथ-साथ NDA की A to Z जानकारी देंगे।

nda full form
nda full form

आप जानेंगे

  • एनडीए फुल फार्म इन हिन्दी (NDA full form in hindi),
  • NDA Kya hai ?
  • NDA Exam kya hota hai full information in hindi,
  • NDA ke liye qualification,
  • NDA ke liye kitne percentage chahiye,
  • NDA के फार्म कब आते हैं,
  • NDA का Syllabus in Hindi,
  • NDA exam pattern.
  • एनडीए एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं और
  • एनडीए एग्जाम की तैयारी कैसे करें।

इसलिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।

NDA जॉइन करके आप एक आर्मी ऑफिसर, नेवी ऑफिसर या एयरफोर्स ऑफिसर की पोस्ट पर पंहुचते हैं।

भारतीय सेनाओं का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और इसका एक हिस्सा बनना बहुत सम्मान की बात है।

एनडीए के लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स तैयारी करते हैं लेकिन उसके लिए आपको NDA ka full form, NDA kya hota hai, NDA exam pattern और भी बहुत सी जानकारियां मालूम होनी चाहिए ताकि आपको एक बार में ही सफलता मिल जाए।

Advertisement

क्योंकि अगर आप आधी-अधूरी जानकारी के साथ एग्जाम  देते हैं तो सफलता मुश्किल है। ऐसे में हमारा आर्टिकल NDA full form आपकी बहुत मदद करेगा।

NDA full form in Hindi – Full form of NDA

 

आपने बहुत बार NDA शब्द सुना होगा। NDA का full form in Hindi होता है

NDA – National Defence Academy नेशनल डिफेंस एकेडमी

जिसे हिंदी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहते है |

NDA full form is National Defence Academy.

NDA kya hai – What is NDA in Hindi ?

 

NDA एक जॉइंट डिफेंस सर्विस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है जो खड़कवासला, पुणे में स्थित है।

इसमें भारत की तीनों सेनाओं यानि थल सेना (Army), जल 0सेना (Navy) और वायु सेना (Air Force) में जाने वाले उम्मीदवारों की ट्रेनिंग होती है।

जिसमें उनको देश की रक्षा, युद्ध कौशल, टेक्नोलॉजी, हथियार चलाने जैसी एक्टिविटीज के लिए दिमागी और शारीरिक रुप से तैयार
किया जाता है।

ट्रेनिंग के बाद उनको जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन अवार्ड किया जाता है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी।

यह संपूर्ण विश्व में इस तरह की पहली एकेडमी है।

NDA क्या है पूरी जानकारी – विडियो

 

इसे भी पढ़े –SDM कैसे बने ?योग्यता, हाइट, एग्जाम , सैलरी सबकुछ जानें

इसे भी पढ़े – Indian Army information in Hindi | पहली बार में फौज में भर्ती निकाले

NDA Exam kya hota hai ?

 

दोस्तों आपने समझ लिया है कि NDA Kya hai ।

अब जानते हैं कि NDA exam kya hai.

नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन के लिए एक एग्जाम लिया जाता है जिसे NDA Exam कहा जाता है।

जो लोग सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनको यह एग्जाम देना होता है।

एनडीए एग्जाम  यूपीएससी के माध्यम से कराया जाता है और यह नेशनल लेवल का एक्जाम होता है

जिसे बारहवीं के बाद दिया जाता है और अगर आप इसमें सफल होते हैं तो आप भी आर्मी, नेवी या एयर फोर्स के अफसर बन सकते हैं।

NDA ke liye Qualification/NDA eligibility

 

NDA eligibility निम्नलिखित है –

  • सिर्फ अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।
  • NDA ke liye age limit 16.5 से 19 वर्ष होती है।
  • उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना चाहिए। जो बच्चे बारहवीं का एग्जाम  दे रहे हैं वो भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • नेवी या एयरफोर्स के लिए PCM विषयों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • NDA के लिए फिजिकल क्वालीफिकेशन भी निर्धारित की गई है।
  • मिनिमम हाइट 157 cm होनी चाहिए।  इसमें नियमों के हिसाब से 2-5 cm तक की छूट होती है। इसके अलावा वजन, हड्डियों की मजबूती, सीने का माप जैसे पैरामीटर भी होते हैं।
  • इसके साथ-साथ मेडिकल टेस्ट भी होता है और यदि आप ओवरवेट या अंडरवेट होते हैं, नाक की हड्डी टेढ़ी है, पाइल्स, टॉन्सिल है तो आपको रिजेक्ट कर दिया जाता है।

दोस्तों NDA के लिये फिजिकल क्वालीफिकेशन की ये एक बेसिक जानकारी है। इसमें तीनों सेनाओं के हिसाब से कुछ वेरिएशन हो सकता है।

NDA ke liye kitne percentage chahiye ?

दोस्तों एनडीए एक्जाम को देने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर यह है कि एनडीए के लिए मिनिमम पर्सेंट जैसी कोई कंडीशन नहीं है।

NDA ke liye kitne percentage chahiye
NDA ke liye kitne percentage chahiye

12वीं में 45% लाने वाले बच्चे भी उतने ही योग्य हैं जितना  60% या 80% लाने वाले।

इसलिए अगर आप बारहवीं का एग्जाम दे रहे हैं और सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो पर्सेंटेज की चिंता किए बिना पूरी लगन से एनडीए एक्जाम की तैयारी करें।

NDA full form” आर्टिकल में अब तक आप NDA का full form, NDA Kya hai, एनडीए का एग्जाम क्या होता है, एनडीए के लिए क्वालीफिकेशन और एनडीए के लिए कितने परसेंट चाहिए ये जान चुके हैं।

अब आगे बढ़ते हैं।

NDA के फॉर्म कब आते है ?

 

NDA का एग्जाम साल में दो बार अप्रैल और सितंबर में आयोजित किया जाता है।

इसे NDA I और NDA II कहा जाता है।

एनडीए के फार्म अप्रैल के एग्जाम के लिए दिसंबर में और सितंबर में होने वाले एग्जाम के लिए जून में आते हैं। इसका आवेदन शुल्क सब वर्गों के लिए 100 रुपए है।

ये फार्म ऑनलाइन भरे जाते हैं।

NDA ka syllabus in hindi –

 

हम नेक्सट सेक्शन में आपको एनडीए एग्जाम का पैटर्न बता रहे हैं पर उससे पहले एनडीए का सिलेबस (NDA syllabus in Hindi) जानना जरूरी है।

इसे अच्छी तरह समझना जरूरी है ताकि आप सही ढंग से एनडीए एग्जाम की तैयारी कर पाएं।

दोस्तों एनडीए एक्जाम देने के लिए आपको सामान्य योग्यता और गणित की तैयारी करनी होती है।

सामान्य योग्यता में आपसे सामान्य ज्ञान, समकालीन घटनाक्रम, अंग्रेजी, भौतिकी, भूगोल, इतिहास, कैमिस्ट्री, फिजिक्स जैसे विषयों पर सवाल पूछे जाते हैं।

गणित के लिए आपको बारहवीं के लेवल का मैथ्स जिसमें Trignometry, Integral Calculus, Differential Calculus, MatrixAlgebra, Statistics की तैयारी करनी होती है।

तो ये था NDA ka syllabus in Hindi. अब आपको एनडीए का एग्जाम पैटर्न समझाते हैं।

इसे भी पढ़े –Pilot Kaise bane – कितना खर्च होगा ,- पायलट बनने का पूरा प्रोसेस जानें

इसे भी पढ़े – ग्रेजुएशन में कौन-सा सब्जेक्ट लें ?

NDA Exam Pattern

 

अब बात करते हैं NDA Exam Pattern की।

  • NDA Exam ऑफलाइन एग्जाम होता है। इसमें दो चरण होते हैं।
  • पहला writtern exam और दूसरा एसएसबी इंटरव्यू
  • सबसे पहले रिटन एग्जाम पास करें।
  • लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं गणित और सामान्य योग्यता
  • यह 900 नंबर का पेपर होता है।
  • गणित का सेक्शन 300 नंबर का होता है जिसमें 120 प्रश्न होते हैं।
  • दूसरा सेक्शन जिसे GAT कहा जाता है उसमें इंग्लिश के 50 प्रश्न (200 नंबर) और
  • सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न (400 नंबर) के होते हैं।
  • ये objective type questions होते हैं।
  • इसमें हर गलत उत्तर के लिए माइनस मार्किंग की जाती है। दोनों सेक्शन के लिए 2.5-2.5 घंटे का समय दिया जाता है।
  • अब SSB इंटरव्यू दें
  • जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम पास कर लेते हैं, उन्हें SSB interview (Service Selection Board) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है इंटरव्यू उनका psychological test और intelligence चेक की जाती है।
  • इसके 5 राउंड होते हैं। इसके लिए भी 900 नंबर रखे गए हैं।
  • अब मेडिकल राउंड क्लीयर करें
  • इंटरव्यू क्लीयर करने पर आपको मेडिकल जांच से गुजरना होता है।
  • जब आप इसे क्लीयर कर लेते हैं तो एनडीए में एडमिशन मिलता है और फिर तीन साल की ट्रेनिंग होती है।
  • एनडीए ट्रेनिंग पूरी करने पर आर्मी, नेवी या एयर फोर्स जॉइन करें

 

ट्रेनिंग पूरी करने पर स्टूडेंट्स को उनकी पसंद के अनुसार या उनकी तीन साल की परफार्मेंस के आधार पर आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में से कोई एक ब्रांच मिलती है।

  • आर्मी के लिए चुने गए उम्मीदवार IMA देहरादून जाते हैं,
  • नेवी के लिए Indian Naval Academy केरेला और
  • एयर-फोर्स में सलेक्टेड उम्मीदवार हैदराबाद जाते हैं।

जहां उनको एक साल का प्रशिक्षण दिया जाता है। उसके बाद वे डिफेंस सर्विस का एक हिस्सा बन जाते हैं।

NDA exam kitni bar de skte hai ?

 

हम जानते हैं कि अब आप सोच रहे होंगे कि NDA exam कितनी बार दे सकते हैं।

ये एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। दोस्तों एनडीए एग्जाम देने की कोई लिमिट नहीं है।

जब तक एक कैंडीडेट अधिकतम आयु सीमा को पार नहीं कर लेता वह एग्जाम दे सकता है।

एनडीए एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?

 

दोस्तों एनडीए मुश्किल परीक्षा है और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।

nda full form in hindi
nda full form in hindi

हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो एनडीए की तैयारी में आपके काम आएंगे।

  • एक टाइम टेबल बनाइये और उसे फॉलो कीजिए।
  • लगातार घंटों तक पढ़ने से अच्छा होता है कि बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें।
  • न्यूज पेपर और करंट अफेयर्स की मैगजीन पढ़ते रहें।
  • अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत बनाएं।
  • एनसीईआरटी की किताबों से आपको सिलेबस कवर करने में बहुत मदद मिलेगी।
  • पिछले सालों के प्रश्नपत्र जरूर हल करें। इससे आपको अपनी तैयारी का सटीक अंदाजा लगता है।
  • कभी भी निराशा या चिंता को खुद पर हावी न होने दें।
  • आपकी जो भी हॉबी हो जैसे म्यूजिक, पेंटिंग, डांस उसके लिए कुछ वक्त जरूर निकालें ताकि आपका दिमाग शांत रहे।
  • रोज कुछ देर खुली हवा में घूमें।
  • एग्जाम की तैयारी के लिए दूसरों के पढ़ने के तरीके की नकल न करें।
  • किसी को देर रात तक जागकर पढ़ने की आदत होती है तो किसी को सुबह जल्दी उठकर।
  • आप वैसे ही पढ़ें जिसमें आपका मन लगता है।

 

इसे भी पढ़े – सरकारी टीचर कैसे बने | टीचर बनने का पूरा प्रोसेस

से भी पढ़े – आसानी से Air Hostess kaise bane ?

एनडीए की जानकारी स्टेप बाई स्टेप

दोस्तों अब हम आपको एनडीए एग्जाम की पाइंट वाइज जानकारी देते हैं।

  • एनडीए का फुल फार्म है नेशनल डिफेंस एकेडमी
  • इस अकादमी में भर्ती होने के लिए एनडीए एग्जाम देना होता है।
  • यह एग्जाम साल में दो बार होता है जिसे यूपीएससी कंडक्ट कराती है।
  • एनडीए के लिए क्वालीफिकेशन 12वीं है।
  • एज लिमिट 16.5 से 19 साल होती है।
  • इसके लिए सिर्फ अनमैरिड पुरूष उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं।
  • एग्जाम के बाद आपको मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू देना होता है।
  • सलेक्टेड उम्मीदवारों को तीन साल के लिए खड़कवासला में ट्रेनिंग दी जाती है।
  • इसके बाद वो आर्मी, नेवी या एयरफोर्स जॉइन करते हैं और आगे ट्रेनिंग लेते हैं।

 

Conclusion – NDA full form in hindi

 

दोस्तों ये था आज का आर्टिकल NDA Full Form ।  इसमें आपने जाना

  • एनडीए क्या है,
  • NDA Full Form in hindi ,
  • एनडीए एग्जाम क्या होता है?
  • एनडीए के लिए क्वालीफिकेशन,
  • पर्सेंटेज,
  • एनडीए के फार्म कब आते हैं,
  • NDA ka syllabus in Hindi,
  • NDA exam pattern,
  • एनडीए एग्जाम  कितनी बार दे सकते हैं और
  • एनडीए एक्जाम की तैयारी कैसे करें।

उम्मीद है कि आपको आर्टिकल से पूरी जानकारी मिल गई होगी। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा।

एनडीए से पढ़े हुए उम्मीदवारों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाई है और उनको परमवीर चक्र, अशोक चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र जैसे पदकों से सम्मानित किया गया है।

NDA Full form in hindi – Video

एनडीए ने तीनों सेनाओं को उनके चीफ भी दिए हैं। आप भी एनडीए जॉइन करके एक दिन ऐसा ऊंचा ओहदा और पदक पा सकते हैं।

आप कमेंट कर के बताइए की आप किस सेना का हिस्सा बनना चाहते है – थल सेना , वायु सेना या फिर जल सेना ?

आपको कमर कस के एग्जाम की तैयारी करनी है बस फिर सफलता आपसे दूर नहीं है। आपके साथ हैं।

हम लगातार नए टॉपिक्स पर इन्फॉर्मेशन लाते रहते हैं। यदि आप भी अपडेटेड रहना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहिए और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

Article by – Nidhi Neer

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें

1 thought on “NDA full form in hindi | NDA सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी”

Leave a Comment