AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

LDC kya hota hai | एलडीसी के कार्य और सैलरी की पूरी जानकारी | LDC full form

क्या आप भी जानना चाहते है कि LDC kya hota hai ?

एलडीसी में क्या काम होता है ? एलडीसी की योग्यता क्या है, एलडीसी की सैलरी कितनी होती है ? एलडीसी को हिंदी में क्या कहते है ?

अगर आपके मन में ये सारे सवाल है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहें है क्यूंकि इसे पूरा पढ़ लेने के बाद आपके मन से सारे डाउट दूर हो जायेंगे और आपको पूरी तरह समझ आ जाएगा कि एलडीसी क्या होता है |

Advertisement

हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वो मेहनत करके एक अच्छी नौकरी हासिल करे और अगर वो नौकरी सरकारी हो तो कहना ही क्या।

हर कोई डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस तो नहीं बन सकता पर ऐसे बहुत से करियर ऑप्शन हैं जो आपको एक अच्छा और well settled जीवन दे सकते हैं, LDC इनमें से एक है।

अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको बहुत हाई क्वालिफिकेशन की जरूरत भी नहीं होती। इसलिए आज हम आपको LDC kya hota hai इस पर डीटेल में जानकारी देंगे।

आपको बस ये आर्टिकल पूरा पढ़ना है जिससे कि आप LDC के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें |

इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं

  • LDC kya hota hai (LDC full form in Hindi),
  • LDC बनने के लिए क्वालिफिकेशन,
  • LDC कैसे बनें,
  • LDC exam pattern,
  • LDC exam syllabus,
  • LDC की सैलरी कितनी होती है,
  • LDC job profile और
  • LDC exam की तैयारी कैसे करें।

LDC kya hota hai- LDC full form in Hindi

दोस्तों सबसे पहले जानते हैं LDC का फुल फार्म क्या होता है।

LDC का full form है Lower Division Clerk. इसे हिंदी में अवर श्रेणी लिपिक कहा जाता है।

आम बोलचाल में इनको बाबू कहा जाता है। आपने भी सुना होगा न कि इनका लड़का कलेक्ट्रेट में बाबू लग गया है।

LDC किसी एक डिपार्टमेंट में की जाने वाली जॉब नहीं है बल्कि इसे एक ग्रुप कहा जा सकता है क्योंकि बहुत से सरकारी विभागों
में LDC की पोस्ट होती हैं।

जैसे मंत्रालय, सचिवालय, पुलिस विभाग। LDC की जॉब केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों में ही होती है।

LDC में काम क्या होता है? LDC job profile

बहुत से लोगो के मन में ये सवाल होता है कि एलडीसी में क्या काम होता है तो आइये ये भी जान लेते है |

एलडीसी में जॉब लगने के बाद आपको निम्नलिखित कार्य करने होते है –

  • ऑफिस की फाइलों की देखभाल और रिकॉर्ड मेंटेन करना
  • ऑफिस में आए और गए पत्राचार का रिकॉर्ड रखना
  • मेल भेजना
  • डिक्टेशन लेना और लेटर टाइप करना
  • डाटा एंट्री

आप ये कह सकते हैं कि ऑफिस को चलाने में जो बुनियादी काम होते हैं वो LDC job profile में आते हैं।

LDC बनने के लिए क्वालिफिकेशन

अगर आप एक LDC बनना चाहते है तपो निम्नलिखित योग्यताएं होनी जरुरी है – 

  1.  LDC बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए।
  2.  आपको कम से कम 50% नंबर लाने होते हैं।
  3.  आयु सीमा 18 से 27 साल होती है।
  4.  अरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 3-10 वर्ष तक और मार्क्स में 5-10% तक की छूट मिलती है।
  5.  आपके पास कंप्यूटर का डिप्लोमा होना चाहिए।
  6.  आपको हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आनी चाहिए।

LDC कैसे बनें

LDC बनने के लिए आपके पास दो रास्ते हैं।

एक तो आप SSC यानि कर्मचारी चयन आयोग का एग्जाम देकर LDC बन सकते हैं। दूसरा आप राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से एग्जाम देकर भी LDC बन सकते हैं।

इसके अलावा अलग-अलग डिपार्टमेंट भी अपनी तरफ से एग्जाम ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े – 

LDC exam pattern

LDC बनने के लिए आपको दो लेवल पार करने होते हैं।

पहला है रिटन एग्जाम और दूसरा computer proficiency test.

रिटन एग्जाम एक objective type का पेपर होता है। इसका पैटर्न इस तरह होता है

  1. जनरल अवेयरनेस
  2. मैथ्स
  3. रीजनिंग
  4. इंग्लिश

ये पेपर 200 नंबर का होता है। चारों सेक्शन से 50-50 सवाल होते हैं। इनको 2:30 घंटे में हल करना होता है। गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर काट दिए जाते हैं।

LDC exam syllabus

जनरल अवेयरनेस में आपसे करंट अफेयर, देश विदेश की घटनाएं, इतिहास इत्यादि पूछे जाते हैं।

मैथ्स दसवीं तक के लेवल का होता है। जैसे ब्याज, हानि लाभ, बीजगणित, क्षेत्रफल, दशमलव सिस्टम, प्रतिशत जैसे प्रश्न होते हैं।

रीजनिंग में कोड वर्ड क्रैक करना, जोड़ी मिलाना, relationship जैसे सवाल होते हैं।

इंग्लिश में आपसे बेसिक ग्रामर, comprehension जैसे सवाल पूछे जाते हैं।

एग्जाम के नोटिफिकेशन के साथ आपको सिलेबस की पूरी जानकारी दी जाती है। आपको इसे ध्यान से पढ़कर तैयारी करनी चाहिए।

Computer/ typing test

जो उम्मीदवार पहला राउंड क्लीयर कर लेते हैं उनको अगले राउंड में कंप्यूटर पर टेस्ट देना होता है।

इसमें ये देखा जाता है कि आपको कंप्यूटर चलाने की कितनी जानकारी है। इसके साथ एक टाइपिंग का टेस्ट भी होता है। इसमें आपको पांच से आठ मिनट तक का टाइम दिया जाता है। उसमें कोई text type करना होता है।

आपकी हिंदी टाइपिंग स्पीड कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

जब आप ये राउंड भी पार कर लेते हैं तो एक मेरिट लिस्ट बनाकर फाइनल सलेक्शन किया जाता है।

नोट– दोस्तों एग्जाम के टाइप के हिसाब से ऊपर बताए पैटर्न थोड़े अलग हो सकते हैं। हमने यहां आपको एक जनरल पैटर्न बताया है।

LDC की सैलरी कितनी होती है?

अब हम जान लेते है कि एलडीसी की सैलरी कितनी होती है –

LDC ग्रुप C में आने वाली जॉब है। इसमें आपकी शुरुआत लगभग 20,000- 35,000 रुपए महीने से होती है।

आप किस शहर में और किस डिपार्टमेंट में पोस्टेड हैं इस पर भी सैलरी निर्भर करती है।

इसके अलावा हर सरकारी नौकरी की तरह इसमें भी आपको सर्कार की तरफ से बहुत साड़ी सुविधाएँ दी जाती है जैसे कि हाउस अलाउंस, इलेक्ट्रिसिटी अलाउंस, मेडिकल अलाउंस इत्यादी | 

इसे भी पढ़े –

LDC kya hota hai ldc KA KAAM , ldc sALARY
LDC kya hota hai ldc KA KAAM , ldc sALARY


LDC exam की तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों हम कुछ छोटे-छोटे टिप्स दे रहे हैं जो LDC exam की तैयारी में आपकी मदद करेंगे।

  1. सबसे पहले पूरा syllabus पता कर लें।
  2. अब एक टाइम टेबल बना लें कि कितने दिन में कितना syllabus cover करना है।
  3. अब पढ़ाई शुरू करने के साथ नोट करते रहें कि आप इसे सही तरह फॉलो कर पा रहे हैं या नहीं।
  4. समय-समय पर मॉक टेस्ट देते रहें।
  5. पुराने question paper जरूर सॉल्व करें।
  6. अपनी डाइट और आराम का भी ध्यान रखें।

LDC क्या होता है? LDC कैसे बनें

  • LDC का फुल फार्म है Lower Division Clerk
  • ये एक सरकारी नौकरी है जो ग्रुप C में आती है
  • LDC बनने के लिए आपको कम से कम 12वीं पास होना चाहिए
  • आपके पास कंप्यूटर में डिप्लोमा होना जरूरी है
  • LDC बनने के लिए age limit 18-27 वर्ष होती है
  • LDC की सैलरी 20000-35,000 के बीच होती है
  • LDC बनने के लिए competitive exam देना होता है
  • इसमें दो राउंड होते हैं written exam और computer test

निष्कर्ष – LDC kya hota hai

दोस्तों आज हमने आपको बताया LDC kya hota hai.

हमें उम्मीद है कि आपको जितनी जानकारी चाहिए थी वो पूरी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

इसके साथ अपना फीडबैक भी जरूर दें ताकि हमें अपने काम को और बेहतर बनाने में मदद मिले।

सभी सरकारी नौकरी के लिए GK और करंट अफेयर्स पढ़ना जरूरी है इसीलिए अगर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से free में जुड़ कर अपनी GK और करंट अफेयर्स को और बेहतर कर सकते है |

Telegram चैनल पर जाएँ – Telegram 

अगर आप कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी करते हैं या आपको करियर और एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ना अच्छा लगता है तो आप हमारे होमपेज पर जरूर विजिट करिए।

अगर हमारी मेहनत अच्छी लगे तो हमें सब्सक्राइब कीजिए और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज पर जाएँ

Leave a Comment