AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Singer kaise bane घर बैठे | गायक (Singer) कैसे बने | अच्छा सिंगर बनने का प्रोसेस

singer kaise bane.(How to become a Singer)

दोस्तों आप सब कैसे हैं?

आज हम आपके लिए बहुत ही interesting topic लेकर आए हैं singer kaise bane.(How to become a Singer)

हम सब हमेशा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या आईएएस बनने की बात करते हैं लेकिन सफलता के और भी रास्ते हैं।

Singer बनकर भी आप बहुत सफल हो सकते हैं तो आइए जानते हैं singer kaise bane या फिर आप singer kaise banenge.

इस आर्टिकल में हम आपको ये सब बताने जा रहे हैं

  • Singer बनने के लिए क्वालिफिकेशन,
  • singer kaise bane,(How to become a Singer)
  • Top music colleges in India,
  • singer बनने में कितना खर्च आता है,
  • singer बनने के लिए ऑडीशन कैसे दें और
  • singer के पास क्या करियर ऑप्शन होते हैं।

तो आइये शुरुआत करते है कि गायक बनने के लिए क्या करना पड़ता है –

Singer बनने के लिए क्वालिफिकेशन

दोस्तों सिंगर बनने के लिए सबसे जरूरी बात है कि आपकी आवाज अच्छी होनी चाहिए।

गायक बनने के लिए आवाज को ही सिंगिंग की एकलौता क्वालिफिकेशन कहा जा सकता है क्योंकि भले ही आप कितने मन से सिंगिंग करना चाहें, जब तक आपकी आवाज अच्छी नहीं होगी आप कुछ नहीं कर पाएंगे।

गाने वाले ज्यादातर लोगों की आवाज कुदरती तौर पर अच्छी होती है और आप इसे अभ्यास से और भी निखार सकते हैं।

एक और बात जो आपको ध्यान रखनी चाहिए कि अगर आपको singer बनना है तो आपको स्टेज और पब्लिक परफार्मेंस का डर मन से निकालना होगा क्योंकि एक गायक को अक्सर स्टेज पर लोगों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करना होता है।

यहां सबसे मजे की बात है कि singer banne ke lie म्यूजिक की पढ़ाई करना अनिवार्य शर्त नहीं है। ज्यादातर मामलों में एज लिमिट भी नहीं होती। दूसरी कोई पढ़ाई या जॉब करते हुए भी सिंगर बन सकते हैं।

ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो ज्यादा पढ़े लिखे न होते हुए भी सिंगर बनकर एक शानदार जिंदगी जी रहे हैं।

Singer kaise bane – गायक कैसे बनें ?

दोस्तों सिंगर बनने के लिए आपके पास बहुत से रास्ते हैं।

1. म्यूजिक की पढाई करें-

पहले नंबर पर आता है म्यूजिक की डिग्री लेना। जिस तरह आप विज्ञान और कॉमर्स जैसे किसी भी दूसरे विषय की पढ़ाई करते हैं उसी तरह म्यूजिक की पढ़ाई भी होती है। ये आर्ट्स स्ट्रीम में आता है।

आप चाहें तो ग्यारहवीं से ही म्यूजिक पढ़ सकते हैं। आगे चलकर आप म्यूजिक में बीए, एमए और फिर पीएचडी भी कर सकते हैं।

जब आपके पास ऐसी डिग्री आ जाती है तो आप शौकिया तौर पर गाने वालों से हटकर एक ट्रेंड सिंगर कहलाते हैं।

डिग्री के अलावा आपके पास सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स का ऑप्शन भी रहता है जहां मिनिमम क्वालिफिकेशन की कोई लिमिट नहीं रहती।

2. किसी अच्छे गायक से सीखे कर सिंगर बनें –

दूसरा तरीका है किसी स्थापित गायक से गाना सीखना। इसमें आप गुरू शिष्य परंपरा के अनुसार अपने गुरू के पास जाकर गाने का रियाज करते हैं। इसमें भी उम्र या क्वालिफिकेशन का कोई बंधन नहीं होता।

आप किसी भी उम्र से सीखना शुरू कर सकते हैं। बहुत से नामी गायक इस तरह से स्टूडेंट्स को सिखाते हैं।

3. रियलिटी शो के द्वारा सिंगर बनें –

तीसरा रास्ता है रियालिटी शोज

इनमें आपको पहले जजेस के सामने ऑडीशन देना होता है। इसके बाद कुछ चुने हुए लोगों के साथ कॉम्पिटीशन होता है। आपको जजेस, फिल्म और संगीत की दुनिया के नामी लोगों के सामने अपना कौशल दिखाना होता है।

अगर इनको आपका काम पसंद आता है तो ये खुद आपको काम का ऑफर देते हैं। कई बार ये शो इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट करते हैं जिसमें जीतने वालों को फिल्म या म्यूजिक एल्बम में गाने का मौका दिया जाता है।

4. खुद का एल्बम निकालें –

अगला तरीका है अपना म्यूजिक एल्बम रिलीज करना।

अगर आपको लगता है कि आपकी आवाज अच्छी है और लोगों को पसंद आ सकती है तो आप खुद ही म्यूजिक एल्बम रिलीज कर सकते हैं। लेकिन इसमें बहुत पैसा और रिसोर्स लगते हैं।

लेकिन अगर आपका काम लोगों को पसंद आ गया यानि एल्बम हिट हो जाए तो बहुत नाम और पैसा कमा सकते हैं।

5. सोशल मीडिया का सहारा लें –

लेकिन निराश न हों। एक और आसान और सस्ता तरीका है। लेकिन इसमें भी बहुत नाम और कमाई है। ये तरीका है सोशल मीडिया

खास तौर पर यूट्यूब और इंस्टाग्राम। आप अपना अकाउंट बनाकर अपनी सिंगिंग के ऑडियो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।

जैसे-जैसे आपका चैनल या अकाउंट ग्रो करेगा वैसे-वैसे आप ऊंचाई तक पहुंचते जाएंगे। आपको इनमें से जो भी तरीका अच्छा या आसान लगे आप वो चुन सकते हैं।

फिर भी यहां एक बात तो कॉमन होगी कि आपको लगातार प्रेक्टिस करके अपनी आवाज निखारनी होगी। कुल मिलाकर हम यही कह सकते हैं कि आप सिंगर बनने के लिए ऊपर बताया कोई भी रास्ता चुनें आपके सामने स्ट्रगल होगा।

क्योंकि जैसे आप कोई भी पढ़ाई करके आगे नौकरी या खुद को सेटल करने के लिए मेहनत करते हैं वैसे ही सिंगिंग लाइन में भी होता है।

काम कोई भी हो अगर आपको अपना नाम बनाना है तो मेहनत तो करनी ही होगी , मैंने सही बोला न ?

अब आइये जानते है सिंगर बनने के लिए और क्या करना होगा –

Top music colleges in India

  1. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
  2. भारतीय संगीत महाविद्यालय, ग्वालियर
  3. भातखंडे म्यूजिक इंस्टीट्यूट, लखनऊ
  4. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़
  5. बंगाल म्यूजिक कॉलेज, कोलकाता
  6. Delhi School of Music
  7. KM College of Music and Technology, TN

Singer बनने में कितना खर्च आता है?

दोस्तों ये एक ऐसा सवाल है जिसका कोई एक जवाब नहीं होगा क्योंकि बहुत से लोग सिर्फ अपनी अवाज के दम पर या बिना किसी म्यूजिक की डिग्री के ही काम पा जाते हैं।

इस तरह इनके लिए सिंगर बनने का खर्च जीरो होता है। इसी तरह बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो म्यूजिक की ट्रेनिंग लेते हैं फिर मुंबई जैसे बड़े शहर में जाकर सालों स्ट्रगल करते हैं फिर कहीं जाकर उनको काम मिलता है।

कुछ लोग अपनी जेब से लाखों खर्च करके पहले अपना म्यूजिक एल्बम रिलीज करते हैं और फिर करियर बनाते हैं।

Singer बनने के लिए ऑडीशन कैसे दें?

जब कभी टीवी चैनल वाले कोई शो करते हैं तो अपने चैनल और सोशल मीडिया पर हफ्तों पहले इस बात की जानकारी देना शुरू कर देते हैं कि ऑडीशन कब और कहां होगा। आप उस तारीख पर बताई गई जगह पहुंच जाइए और ऑडीशन दे दीजिए।

हर चैनल का अपना प्रोसेस होता है। कोई पहले आपको अपनी गायकी का ऑडियो या वीडियो भेजने के लिए कहता है। कोई सीधे जजेस के सामने ऑडीशन देने के लिए बोलता है। आप बस हौसला करके ऑडीशन दीजिए। अगर आपमें टैलेंट होगा तो आप जरूर सफल होंगे।

How to become a Singer
How to become a Singer

Singer के पास क्या करियर ऑप्शन होते हैं

दोस्तों अब पहले जैसा जमाना नहीं है जब एक सिंगर को सिर्फ रेडियो या फिल्मों में काम मिलता था या फिर वो किसी म्यूजिक स्कूल में नौकरी करते थे।

आज सिंगर के पास अनलिमिटेड स्कोप है। फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल, एड की जिंगल और म्यूजिक एल्बमों में नए सिंगर आते रहते हैं और आजकल तो वेब सीरीज का नया ट्रेंड भी आया है तो उसमे भी आपको काम मिल सकता है |

बहुत से म्यूजिक चैनल भी टैलेंटेड लोगों को प्रमोट करते हैं। हर चैनल पर गाने के रियालिटी शो आते हैं। यहां पर भी आपको काम मिल सकता है।

श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान ऐसे ही रियालिटी शो से उभरे हुए नाम हैं। आप लाइव स्टेज शो भी कर सकते हैं।

आप अपना म्यूजिक स्कूल खोल सकते हैं अब तो ऑनलाइन क्लासेज की भी बहुत डिमांड है।

कुछ संस्थाएं समय- समय पर सुगम संगीत, भजन, जगराता, ऑर्केस्ट्रा, गीत-गजल संध्या जैसे आयोजन करती हैं। आपको इनमें भी अच्छा काम मिल सकता है।

इसे भी पढ़े –

निष्कर्ष – singer kaise bane

दोस्तों ये था आर्टिकल singer kaise bane. हमने अपनी तरफ से आपको पूरी जानकारी दी है।

फिर भी अगर आपको लगता है कि कोई सवाल रह गया है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए और इस आर्टिकल को शेयर भी जरुर कीजिये

अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत है तो भी लिखें। अगर आपको करियर और जॉब से जुड़े आर्टिकल पढ़ना अच्छा लगता है तो आप हमारे होम पेज पर ऐसे ढेर सारे आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

अगर हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्सक्राइब करें। हमारी जानकारी अपने दोस्तों और जानने वालों से शेयर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज पर जाएँ

Leave a Comment