AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Doctor kaise bane?| डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा |डॉक्टर के लिए कोर्स

इस आर्टिकल में आप जानेंगे Doctor kaise bane ? Doctor banne ke liye kya karna chahie ? यानी कि डॉक्टर कैसे बने इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी |

Doctor kaise bane,,
Doctor kaise bane,,

डाॅक्टरी एक ऐसा प्रोफेशन है जो जिसमें पैसा तो है ही साथ में सम्मान भी बहुत मिलता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो जानना चाहते हैं कि डाॅक्टर कैसे बनें तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं।

इस आर्टिकल में आप जानेंगे

  • डाॅक्टर कैसे बनें
  • डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?
  • एमबीबीएस डाॅक्टर कैसे बनें
  • एमबीबीएस कितने साल का होता है
  • Advertisement
  • 12th के बाद डाॅक्टर कैसे बनें
  • डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा
  • डाॅक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद कैसे तैयारी करें
  • डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होगा
  • डाॅक्टर कैसे बनें स्टेप बाय स्टेप जानकारी (डाॅक्टर बनने के लिए क्या करना होगा ?

 

आइये समझते हैं Doctor kaise bane , doctor banne ke liye konsa course karna hota hai, doctor banne ki puri jankari..

लाखों बच्चे डाॅक्टर बनने का सपना देखते हैं। अगर आपके पास डाॅक्टर बनने की जानकारी और मेहनत का कांबिनेशन हो तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

Doctor kaise bane ? Doctor banne ke liye kya karna chahie ? – Video

 

 

मेहनत करना आपका काम है और सही जानकारी देना हमारा काम। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए ताकि आपको डॉक्टर बन्ने की  पूरी जानकारी मिल जाए और अलग-अलग आर्टिकल ढूंढना न पड़े।

आइये जानते हैं डाॅक्टर बनने के लिए क्या करना चाहिए ? Doctor kaise bane पूरी जानकारी।

डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें? Doctor banne ke liye kya karna chahie ?

दोस्तों डाॅक्टर बनने के लिए आपको एक बैचलर डिग्री लेनी होती है। इसमें आपके पास MBBS, BDS (dentist), BAMS (आयुर्वेदिक डाॅक्टर), BHMS (होम्योपैथिक), BUMS (यूनानी), BNYS (नेचुरोपैथी और योग), BVSc and AH  (वेटरनरी) जैसे बहुत से विकल्प होते हैं।

आप अपनी रुचि, बजट और मेरिट के अनुसार इनमें से एक में एडमिशन ले सकते हैं। डाॅक्टर बनने के लिए कितना पैसा लगता है, मेरिट लिस्ट कैसे बनती है और एडमिशन का क्या प्रोसेस होता है इसके बारे में आगे बताया गया है।

आम तौर पर जब डाॅक्टर बनने की बात होती है तो ज्यादातर बच्चे एमबीबीएस का ही सपना देखते हैं। क्योंकि इसमें आगे बहुत ज्यादा स्कोप है। इसलिए अगले सेक्शन में हम आपको बता रहे हैं एमबीबीएस डाॅक्टर कैसे बनें।

MBBS डाॅक्टर कैसे बनें – Doctor kaise bane ?

दोस्तों MBBS डाॅक्टर बनने के लिए आपको सबसे पहले PCB विषयों के साथ 12वीं करनी होगी। इसके बाद NEET (UG) exam देना होगा। इसे आम बोलचाल में NEET ही कहा जाता है।

अगर आप क्वालिफाई कर जाते हैं तो आप भी किसी मेडिकल काॅलेज में MBBS की पढ़ाई कर सकते हैं।

NEET Exam से जुड़ी जानकारी आपको डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होगा सेक्शन में मिल जाएगी। दोस्तों यही नहीं अगर आप ऊपर बताया कोई और कोर्स भी करना चाहें तो भी यही तरीका है।

अब आप जान चुके हैं कि MBBS Doctor kaise bane । अब जानेंगे MBBS कितने साल का होता है।

MBBS कितने साल का होता है ?

दोस्तों MBBS करने के लिए साढ़े चार साल लगते हैं। इसके बाद इंटर्नशिप करनी भी जरूरी होती है। इसके लिए एक साल और लगता है। इस तरह एमबीबीएस करने के लिए कुल साढ़े पांच साल का वक्त लगता है।

12th के बाद डाॅक्टर कैसे बनें ?

अब जानते हैं, 12th के बाद डाॅक्टर कैसे बनें।

बारहवीं के बाद डाॅक्टर बनने के लिए क्या करें।

  • PCB विषयों के साथ बारहवीं करें।
  • जनरल कैटेगरी के लिए 50% marks जरूरी हैं।
  • आरक्षित वर्ग के लिए 40% marks होने चाहिए।
  • अच्छी तरह से NEET exam की तैयारी करें।
  • NEET एग्जाम अच्छे नंबरों से क्वालीफाई करें।
  • मेडिकल काॅलेज में एडमिशन लें।
  • डॉक्टर बन्ने के लिए मेडिकल का साढ़े पांच साल का कोर्स करें
  • कोर्स खत्म करने के बाद आप एक डॉक्टर बन जाएँगे |

डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा ?

आप पढ़ रहे हैं Doctor kaise bane पूरी जानकारी।

अब तक आपने पढ़ा कि डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें? एमबीबीएस डाॅक्टर कैसे बनें, एमबीबीएस कितने साल का होता है और
12th के बाद डाॅक्टर कैसे बनें। अब आप जानना चाहेंगे कि डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा?

दोस्तों डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन से काॅलेज में एडमिशन ले रहे हैं और कौन सा कोर्स कर रहे हैं।

Doctor banne ke liye kya karna chahie
Doctor banne ke liye kya karna chahie

अगर आप एमबीबीएस में एडमिशन लेते हैं तो एक सरकारी काॅलेज की फीस 15,000 से लेकर एक लाख सालाना हो सकती
है। सबसे कम फीस AIIMS की है जो लगभग 1600 रुपए सालाना होती है।

वहीं एमबीबीएस प्राइवेट काॅलेज की फीस 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक हो सकती है। कुछ कॉलेजों की फीस इससे भी ज्यादा है।

इसी तरह BAMS का कोर्स करते है तो आपकी फीस काफी कम लगेगी |

इसे भी पढ़े – BAMS कोर्स की फीस कितनी होती है ? BAMS डॉक्टर सैलरी जानें |

इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आप अच्छे नंबरों से NEET एग्जाम पास करें ताकि आप मेरिट लिस्ट में ऊपर हों और मनपसंद काॅलेज चुन सकें।

डाॅक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद कैसे तैयारी करें ?

एक बार अगर आप ये तय कर लेते हैं कि आपको डाॅक्टर बनना है तो दसवीं के बाद उसकी तैयारी शुरु कर देनी चाहिए |

अब जानते हैं कि डाॅक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद कैसे तैयारी करें।

1. ग्यारहवीं में साइंस लें  – डाॅक्टर बनने के लिए आपको ग्यारहवीं में साइंस स्ट्रीम लेनी होती है। इसमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलाॅजी पढ़नी होगी।

जो बच्चे PCMB पढ़ते हैं उनके पास चाॅइस होती है कि वो बारहवीं के बाद मेडिकल या फिर मैथ्स दोनों में से कोई एक राह पकड़ लें।

अगर आप जानना चाहते है कि 12th साइंस के बाद क्या करे तो निचे दिए गये आर्टिकल को जरुर पढ़े |

इसे भी पढ़े – 12th साइंस के बाद क्या करें | ऐसे करियर जिसमे सैलरी बहुत ज्यादा है |

2. NEET एग्जाम की तैयारी करें  – 

दोस्तों आपने ऊपर पढ़ा कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET का एग्जाम देना होता है। इसके लिए कुछ स्टूडेंट्स दसवीं से ही तैयारी शुरु कर देते हैं।

आपको एग्जाम के लिए बहुत मन लगाकर पढ़ाई करनी होती है तभी आप यह एग्जाम क्लीयर कर पाएंगे। आप कोचिंग जाॅइन कर सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी भी करते हैं।

इसे भी पढ़े – NEET में Passing Marks कितना है , कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा ?

3. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लें-

जब आप NEET क्वालीफाई करके मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो आपको साढ़े चार साल पढ़ाई करनी होती है। इसके बाद इंटर्नशिप पूरी करके आपको डिग्री मिलती है

लेकिन इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस होता है। यानि आपने जो कोर्स किया उससे रिलेटेड काउंसिल में आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद ही आप आगे जाॅब या प्रेक्टिस कर सकते हैं।

4. रिलेटेड काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करें।

MBBS के स्टूडेंट्स मेडिकल काउंसिल और BDS के स्टूडेंट्स डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इसी तरह अन्य कोर्स के लिए भी उनकी संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
उम्मीद है कि डाॅक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद कैसे तैयारी करें आपने अच्छी तरह समझ लिया।

डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होगा ?

डॉक्टर बन्ने के लिए एग्जाम कि जानकारी –

  • मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए जो entrance exam होता है उसे NEET (UG) कहा जाता है।
  • NEET का  फुल फार्म होता है National Eligibility Entrance Test (Under Graduate).
  • यह एग्जाम ऑफलाइन होता है।
  • जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 800 रुपए एग्जाम फीस है।
  • आयु सीमा 17-25 वर्ष होती है।
  • इसमें Physics, Chemistry, Botany और Zoology के 45-45 यानि कुल 180 प्रश्न होते हैं
  • यह 720 नंबर का पेपर होता है।
  • एग्जाम में माइनस मार्किंग भी होती है।
  • एग्जाम के रिजल्ट के बाद एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।
  • जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 550-600, ओबीसी के लिए 500-600 और एससी/एसटी के लिए 450 से ज्यादा नंबर लाने होते हैं तभी एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन का चांस रहता है।
  • एग्जाम रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग होती है जहां पहले ऑल इंडिया लेवल के लिए 15% सीट और फिर बाकी 85% सीट के लिए एडमिशन होता है।

इस सेक्शन में आपने जाना डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होगा। साथ ही जैसे हमने डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें सेक्शन में कहा था, आपको मेरिट लिस्ट और एडमिशन जैसी जानकारी भी दी।

डाॅक्टर कैसे बनें स्टेप बाय स्टेप जानकारी (डाॅक्टर बनने के लिए क्या करना होगा)

डॉक्टर कैसे बने पूरी जानकारी –

  • दशवीं के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी सब्जेक्ट लें।
  • अच्छे नंबरों से बारहवीं पास करें।
  • NEET (UG) एग्जाम की तैयारी करें।
  • NEET एग्जाम क्वालीफाई करें।
  • मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लें।
  • साढ़े चार साल का मेडिकल कोर्स करें
  • फाइनल इयर के बाद इंटर्नशिप करें।
  • मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करें।
  • आगे की पढ़ाई जारी रखें या फिर प्राइवेट प्रेक्टिस या जॉब की तैयारी शुरु करें।

 

Conclusion – Doctor kaise bane ? Doctor banne ke liye kya karna chahie ?

दोस्तों ये था आर्टिकल डाॅक्टर कैसे बनें? डाॅक्टर बनने के लिए क्या करना होगा information in Hindi.

इसे पढ़कर आपने जाना डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए? एमबीबीएस डाॅक्टर कैसे बनें, एमबीबीएस कितने साल का होता है (duration of MBBS), 12th के बाद डाॅक्टर कैसे बनें? डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा, डाॅक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद कैसे तैयारी करें,

डाॅक्टर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होगा और डाॅक्टर कैसे बनें स्टेप बाय स्टेप जानकारी (डाॅक्टर बनने के लिए क्या करना होगा)।

हम उम्मीद करते हैं आपके मन में आ रहे सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर आप कोई और जानकारी चाहते हैं तो हमें जरूर बताइए।

इसके अलावा अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं या शिकायत है तो भी जरूर बताएं ताकि हम आने वाले आर्टिकल और बेहतर बना सकें।

दोस्तों हमारे ब्लॉग पर आपको बहुत से काॅम्पिटीटिव एग्जाम और कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसके लिए आप होम पेज विजिट कीजिए।

आप कमेंट कर के बताइए कि आपको Doctor Kaise Bane Puri Jankari आर्टिकल कैसी लगी , और आप किस बारे में जानना चाहते है वो भी कमेंट कर के जरुर बताइए |

अगर आपको हमारा काम अच्छा लगा तो इसे सोशल मीडिया और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलिए। ऐसी ही नई-नई जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

8 thoughts on “Doctor kaise bane?| डाॅक्टर बनने में कितना पैसा लगेगा |डॉक्टर के लिए कोर्स”

Leave a Comment