AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Essay on Mera Bharat Mahan in hindi – 10 Lines, 300 Words, 700 Words – मेरा भारत महान पर निबंध

Essay on Mera Bharat Mahan in hindi – मेरा भारत महान पर निबंध

दोस्तों ! जैसा कि हम सभी जानते हैं मेरा भारत महान पर निबंध (Essay on mera bharat mahan in hindi) एक ऐसा विषय है, जिसे प्राइमरी से लेकर उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। बच्चों के परीक्षाओं में भी इस विषय पर निबंध आते हैं।

यहां हमने Essay on mera bharat mahan in hindi को लिखने के कई तरीके बताए हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होगा।

Advertisement

Essay on Mera Bharat Mahan in hindi -10 lines

आज के इस लेख Mera Bharat mahan essay 10 lines के अंतर्गत मेरा भारत महान पर निबंध 10 लाइन हम बताने जा रहे हैं, जो कक्षा 1 से लेकर 10 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है।

उच्च स्तर और कॉलेज स्तर पर भी मेरा भारत महान (Mera Bharat mahan essay 10 lines) पर यह निबंध प्रस्तुत किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं Mera Bharat mahan essay 10 lines, जिसे इस प्रकार लिखा जा सकता है –

  1. भारत एक ऐसा देश है, जहां विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं।
  2. यहां विविधता पाई जाती है लेकिन विविधता में भी एकता देखने को मिलती है।
  3. भारत के झंडे का नाम तिरंगा है, जिसमें केसरिया, सफेद और हरा रंग होता है।
  4. भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में हिमालय पर्वत और दक्षिण में हिंद महासागर मौजूद है।
  5. भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” और राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” है।
  6. भारत में पर्यटन स्थल के रूप में ताजमहल, लाल किला, विक्टोरिया मेमोरियल, क़ुतुब मीनार, सूर्य मंदिर, एलोरा की गुफाएं आदि प्रमुख हैं।
  7. भारत का अपना संविधान भी है, जो कानून व्यवस्था को सही तरीके से चलाने में सरकार की मदद करता है।
  8. भारत में कई महापुरुषों ने जन्म लिया, जिनमें से रविंद्र नाथ टैगोर, विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री आदि प्रमुख हैं।
  9. भारत के इतिहास में कई वीरांगनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, अरूणा आसिफ अली आदि का नाम याद किया जाता है।
  10. भारत एक लोकतांत्रिक देश है क्योंकि यहां की जनता खुद सरकार का चुनाव करती है।

Mera Bharat Mahan essay in hindi – 150 words

जैसा कि हमने आपको Essay in hindi on Mera Bharat Mahan 10 lines ऊपर बताया है, अब हम Mera bharat mahan essay 150 words में लिखने के लिए बता रहे हैं, जिसे अक्सर विद्यालयों के पाठ्यक्रम के साथ-साथ परीक्षाओं में भी पूछा जाता है।

Mera bharat mahan essay 150 words इस प्रकार से शुरू किया जा सकता है –

भारत देश एक ऐसा देश है जो सबसे अलग और सभी देशों से हटकर है। हमारे भारत को सोने की चिड़िया के नाम से भी जाना जाता था।

यहां सभी धर्मों के लोग एक साथ एकजुट होकर रहते हैं। यहां विविधता में एकता पाई जाती है क्योंकि सभी धर्म और जातियों के लोगों के रहने के बावजूद वे आपस में मिल जुल कर रहते हैं।

भारत की संस्कृति लंबे समय से चली आ रही है और आज भी इसका बहुत अधिक महत्व है।

भारत में सूर्य, वायु, जल, अग्नि और वृक्षों की भी पूजा की जाती है। भारत की संस्कृति के साथ-साथ यहां के पर्व, त्योहार, नृत्य एवं कलाएं भी दुनिया भर में जानी जाती हैं।

भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां घूमने के लिए भारत के बाहर से भी विदेशों से लोग आते हैं और यहां के सभ्यता और संस्कृति के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

इसलिए भारत को मेरा भारत महान (mera bharat mahan) भी कहा जाता है।

Mera Bharat Mahan essay 300 words : मेरा भारत महान पर निबंध

इस लेख के माध्यम से हमने आपको Mera Bharat mahan essay 10 lines के साथ-साथ Mera bharat mahan essay 150 words लिखने के तरीके बताएं हैं।

यदि आप इसे और विस्तार से लिखना चाहते हैं तो Mera bharat mahan essay 300 words के माध्यम से आप मेरा भारत महान पर निबंध (Mera Bharat mahan essay in Hindi) लिख सकते हैं, जो कुछ इस तरह से है –

पूरी दुनिया में भारत सबसे अनोखा देश है। भारत एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग धर्म, जाति और भाषा के लोग रहते हैं। इसलिए भारत के बारे में कहा जाता है कि इसमें विविधता में एकता पाई जाती है।

भारत के लोग सभी धर्मों और उसके त्योहारों को एक समान महत्व देते हैं। भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं।

यहां होली, दिवाली और दुर्गा पूजा के साथ-साथ ईद, रमजान, क्रिसमस और गुरु पर्व भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। भारत में सभी संस्कृतियों का मेल देखा जाता है।

हमारे देश भारत पर कई बार मुगलों और अंग्रेजों के आक्रमण हुए लेकिन इसके बावजूद आज भारत एकजुट है।

भारत में अपनेपन की भावना बहुत अधिक है, जो सालों से चलती आ रही है और आज भी देखी जाती है। भारत की संस्कृति वाकई में सबसे अलग और शानदार है। भारत की संस्कृति आज पूरी दुनिया में जानी जाती है। यहां तक कि
भारत के सभ्यता को बाहर के लोग भी काफी मानते हैं।

यहां तक कि भारत में लोगों के रहन-सहन आदि को भी खूब पसंद किया जाता है। भारत में अपने से बड़ों का सम्मान किया जाता है और छोटों को भी खूब प्यार दिया जाता है।

हमारे भारत को ऐसे ही Mera bharat mahan नहीं कहा जाता है। सदियों से चले आ रहे हमारे सभ्यता के कारण ही इसे Mera bharat mahan के नाम से हम जानते हैं।

भारत में भाईचारे का भी काफी महत्व है। लोग यहां बड़े ही प्रेम से भाई चारे के साथ रहते हैं। भारत की सभ्यता और संस्कृति लंबे समय से चलती आ रही है, जिसे लोग आज भी बहुत ऊंचा स्थान देते हैं।

भारत के इन विशेषताओं को देखते हुए हम Mera bharat mahan भी कहते हैं, जो अपने आप में पूरा है।

Essay in Hindi on Mera Bharat Mahan 700 Words –

मेरा भारत महान निबंध हिंदी में प्राइमरी से लेकर उच्च स्तर तक के सभी विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल होता है।

यही कारण है कि परीक्षाओं में भी Mera Bharat mahan essay in Hindi पूछे जाते हैं। आइए जानते हैं Mera Bharat mahan essay के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी –

भारत विविधताओं वाला एक अनोखा देश है। भारत की सभ्यता और संस्कृति पूरी दुनिया में जानी जाती है। आज देश विदेश के लोग भारत के संस्कृति को अपना रहे हैं।

भारत एशिया महादेश में आता है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि हैं। भारत के पड़ोसी देशों के साथ भारत का संबंध बहुत अच्छा है।

भारत में 6 तरह की ऋतुएं पाई जाती है। भारत उन देशों में से एक है जहां समय पर गर्मी, बरसात, सर्दी आदि के मौसम दिखाई देते हैं।

यह कई तरह के फसल उगाए जाते हैं जैसे – चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि। भारत की 70% जनसंख्या खेती के काम पर ही निर्भर करती है। बाकी की जनसंख्या विभिन्न प्रकार के रोजगार से जुड़ी है। भारत में किसान, शिक्षक, डॉक्टर, वैज्ञानिक, वकील आदि के काम से जुड़े लोग रहते हैं।

हमारा भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। भारत को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस आदि ने अपनी भूमिका निभाई।

भारत का खुद का एक संविधान है, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किया गया था। भारत में कई ऐसे वैज्ञानिक हुए जिन्होंने भारत को तरक्की की ओर जाने में मदद किया। इनमें से सीवी रमन, एपीजे अब्दुल कलाम आदि हैं।

इसके साथ ही भारत के महापुरुषों में चाणक्य का नाम भी हम काफी शान से लेते हैं। पूरी दुनिया में इतना अनोखा देश केवल भारत ही है। भारत की तरह कोई भी देश आज तक नहीं बन पाया है।

भारत के राष्ट्रीय झंडे का नाम तिरंगा है। इस तिरंगे में 3 रंग होते हैं, जो केसरिया, सफेद और हरा है।

तिरंगे के बारे में ऐसा कहा जाता है कि तिरंगे में केसरिया रंग शक्ति, सफेद रंग सच्चाई और हरा रंग हरियाली को दिखाता है।

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है। भारत का राष्ट्रगान रविंद्र नाथ टैगोर ने और राष्ट्रीय गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था।

भारत में घूमने के लिए कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पुराने समय की कई ऐसी चीजें भी हैं, जिनके सामानों को म्यूजियम में रखा गया है। इन्हें भी लोग दूर दूर से देखने आते हैं।

भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के त्योहार भी मनाए जाते हैं। यहां हर धर्मों और जाति के लोग बिना झगड़े के साथ रहते हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई सभी धर्मों के लोग यहां मिल जुल कर रहते हैं।

भारत में सभी व्यवसाय से जुड़े लोगों को समान महत्व दिया जाता है। यहां कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। भारत में देवी देवताओं के साथ-साथ प्रकृति की भी पूजा की जाती है।

भारत में गाय को गौ माता भी कहा जाता है। भारत में एक से बढ़कर एक विद्वान ने जन्म लिया। यहीं पर रामायण, महाभारत, गीता जैसे महान उपन्यासों की रचना हुई है।

भारत में एक तरफ हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा, होली, दीपावली जितने उत्साह से मनाया जाता है, उतने ही उत्साह से मुसलमानों का प्रमुख त्योहार ईद और रमजान भी मनाया जाता है। भारत में सिक्ख धर्म के लोग प्रमुख त्योहार गुरु पर्व और वैशाखी भी काफी खुशी से मनाते हैं। इसके अलावा यहां ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस डे भी मनाया जाता है। भारत में हर धर्म के लोग हर त्योहारों को मनाते हैं, जो भारत की एकता को दिखाता है। यह सब कारण है कि भारत को “मेरा भारत महान” भी कहा जाता है।

आज भारत विकासशील देशों की श्रेणी में है। भारत 200 सालों से अंग्रेजों का गुलाम था लेकिन इसके बावजूद वह आज इतनी ऊंचाई तक पहुंच चुका है।

भारत हर क्षेत्र में अब आगे बढ़ रहा है। भारत शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा और तकनीक आदि में तरक्की की ओर है।

भारत में जनता जिसे चुनती है वही व्यक्ति शासन कर सकता है। इसलिए यहां लोकतंत्र शासन चलता है।

आने वाले समय में भारत और अधिक मजबूत देश बनने वाला है। भारत की सेना भी काफी मजबूत है।

निष्कर्ष – Essay on Mera Bharat Mahan in hindi

दोस्तों हमने इस लेख में मेरा भारत महान पर निबंध ( Essay in Hindi on Mera Bharat Mahan) लिखने के तरीके आपको बताये है –

अलग-अलग छात्रों को उनकी कक्षाओं के अनुसार कम या ज्यादा शब्दों में मेरा भारत महान पर निबंध लिखने को कहा जाता है इसीलिए हमने आपको कुल चार तरीके बताये है जिसपर आप मेरा भारत महान पर निबंध लिख सकते है |

उम्मीद करते है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आई होगी , आप कमेंट कर के जरुर बताये और आप और किस टॉपिक पर निबंध चाहते है वो भी कमेंट करें –

अपनी gk और करंट अफेयर्स को बेहतर करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल; से जुड़ें जहाँ पर हम हर रविवार को टेस्ट लेते है और ज्यादा जानकारी के लिए हमारे होमपेज पर जाएँ –

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

3 thoughts on “Essay on Mera Bharat Mahan in hindi – 10 Lines, 300 Words, 700 Words – मेरा भारत महान पर निबंध”

Leave a Comment