AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

भारत के पड़ोसी देश – राजधानी, राष्ट्रिय खेल, पशु, मुद्रा, फुल, फल सबकुछ जानें

Bharat ke padosi desh aur rajdhani – भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी

आज के इस आर्टिकल में हम आपसे बात करने जा रहे हैं भारत के पड़ोसी देश (India neighbour country name) और उनकी

Advertisement
राजधानी के बारे में।

आपने अक्सर सुना होगा भारत और उनके पड़ोसी देशों के बारे में। जी हां, ऐसी बहुत सारी जानकारी होती है जो भारत के पड़ोसी देश के नाम से संबंधित होती हैं या उनके बारे में आपको जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

 इसीलिए हम आपके लिए आज इस आर्टिकल में भारत के पड़ोसी देशों (India and its neighbour country) के बारे में पूरी जानकारी लेकर आए हैं।

इनके जरिए आप उन देशों के बारे में और उनकी राजधानी के बारे में और भी कई अन्य चीजों के बारे में जान सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तो अगर आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी – Bharat ke padosi desh aur rajdhani

क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं।

 अगर नहीं तो आइए हम आपको इस बात से अवगत करवाते हैं कि भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं।

भारत के पड़ोसी देश का नामराजधानी का नाम
नेपालकाठमांडू
बांग्लादेशढाका
पाकिस्तानइस्लामाबाद
श्रीलंकाकोलंबो
मालदीपमाले
भूटानथिम्पू
म्यानमारनैप्यदा
चीनबीजिंग
अफगानिस्तानकाबुल

भारत और पड़ोसी देश की राजधानी और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां – Bharat ke padosi desh aur rajdhani

दोस्तों हमने अभी जाना कि भारत और उसके पड़ोसी देश के नाम और राजधानी , आइये अब हम आपको बताते है भारत के पडोसी देशो की सम्पूर्ण जानकारी

भारत और पड़ोसी देश की राजधानीनेपाल (Nepal)

सबसे पहले हम बात करने जा रहे हैं, नेपाल के बारे में। इसके बारे में आपको थोड़ी बहुत जानकारी देते हैं।

  • नेपाल की राजधानी काठमांडू है, इसी के साथ यह नेपाल का सबसे बड़ा शहर भी है।
  • नेपाल के पूर्वी सीमा से लेकर पश्चिमी सीमा तक नेपाल की कुल लंबाई लगभग 885 किलोमीटर है।
  • वहीं अगर नेपाल की चौड़ाई की बात की जाए तो यह उत्तर से दक्षिण तक बिल्कुल भी बराबर नहीं है।
  • वहीं अगर नेपाल के पूर्वी हिस्से की बात की जाए तो उसकी अपेक्षा पश्चिमी हिस्सा अधिक चौड़ाई में है और मध्य भाग थोड़ा सा पतला प्रतीत होता है।
  • अगर नेपाल की अधिकतम चौड़ाई की बात की जाए तो यह लगभग 241 किलोमीटर है वही न्यूनतम चौड़ाई इसकी 145 किलोमीटर की है और नेपाल की औसत चौड़ाई 193 किलोमीटर है।
  • अब बात करते हैं नेपाल की सीमा के बारे में तो नेपाल की उत्तर सीमा चीन के स्वशासित क्षेत्र तिब्बत में पड़ता है, इसी के साथ दक्षिण पूरब और पश्चिम तीनों तरफ की सीमा भारत से मिलती है।
  • नेपाल की मुद्रा नेपाली रुपया है।
  • नेपाल में 85% से भी ज्यादा नागरिक हिंदू धर्म को अपनाने वाले हैं इसीलिए नेपाल की मुख्य भाषा नेपाली ही है।
  • नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है।
  • नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी हिमालयन मोनल है।
  • नेपाल का राष्ट्रीय फूल रोडोड्रेनडॉन है।
  • नेपाल का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।

India and its neighbour country – बांग्लादेश (Bangladesh)

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।
  • बांग्लादेश विश्व में ऐसा देश है, जिसमें आबादी बहुत ही ज्यादा है इसीलिए यह आठवें नंबर पर आता है आबादी के लिए इस देश की आबादी लगभग 16.4 करोड़ से भी ज्यादा है।
  • बांग्लादेश में लगभग 98% लोग बंगाली ही बोलते हैं।
  • बांग्लादेश एक ऐसा देश है जिसमें मुस्लिम बड़ी आबादी में पाया जाता है, इसीलिए इसका नंबर तीसरे नंबर पर मुस्लिम बहुल देश है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय पक्षी रॉयल बंगाल टाइगर है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल कटहल है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।
  • बांग्लादेश में कुल राज्य की संख्या 8 है।
  • बांग्लादेश की मुद्रा टका है।

पाकिस्तान (Pakistan)

  • पाकिस्तान जिसकी राजधानी इस्लामाबाद है।
  • यह देश भारत के उत्तर दक्षिण कोने पर स्थित देश है।
  • भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत के कुछ राज्य है जो कि भारत की सीमा से बिल्कुल सटे हुए हैं।
  • भारत में जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, इन सभी राज्य के साथ पाकिस्तान की सीमा जुड़ी हुई है।
  • अरब सागर पाकिस्तान के दक्षिण में स्थित है जबकि अफगानिस्तान पाकिस्तान के उत्तर में स्थित है।
  • वही अगर पाकिस्तान की मुख्य भाषा की बात की जाए तो वहां पर उर्दू सबसे ज्यादा बोली जाती है।
  • कराची शहर को पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।
  • पाकिस्तान का राष्ट्रीय पक्षी चुकार तीतर है।
  • पाकिस्तान का राष्ट्रीय फल आम गर्मियों में और सर्दियों में अमरूद है।
  • पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान कौमी तराना है।
  • वही अगर पाकिस्तान के राष्ट्रीय खेल की बात की जाए तो पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल फील्ड हॉकी है।
  • पाकिस्तान में केवल इस्लाम धर्म को ही माना जाता है।
  • पाकिस्तान की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया ही है।

श्रीलंका (Sri Lanka)

  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो है श्रीलंका भारत से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी हिंद महासागर पर स्थित है।
  • श्रीलंका को पहले सीलोन के नाम से भी जाना जाता था भारत के दक्षिण से इस देश की दूरी केवल 31 किलोमीटर ही है।
  • 1972 में सीलोन का नाम बदल दिया था जिसके बाद इसका नाम श्रीलंका रखा गया था।
  • अगर समुद्री परिवहन की दृष्टि से देखा जाए तो श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलंबो का बंदरगाह है।
  • श्रीलंका की मुद्रा श्रीलंकाई रुपया है।
  • श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर कोलंबो ही है जो श्रीलंका की राजधानी भी है।
  • श्रीलंका का राष्ट्रीय फल कटहल है।
  • श्रीलंका में सबसे ज्यादा सिंहली और तमिल भाषा बोली जाती है।
  • श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।
  • श्रीलंका का राष्ट्रीय फूल नीला पानी लिली है।
  • श्रीलंका में कुल 9 राज्य हैं।

मालदीप (Maldives)

  • अगर मालदीप की राजधानी की बात की जाए तो इसी राजधानी माले है और यह मालदीप का सबसे बड़ा शहर भी है, इसकी आबादी लगभग 103693 के आसपास है।
  • मालदीप जो लगभग 90 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ एक बहुत ही सुंदर क्षेत्र है।
  • अगर मालदीप की बात की जाए तो यह दुनिया में सबसे अलग देशों में गिना जाता है, इस देश में 1192 टापू हैं और इसी के साथ यहां पर 200 से ज्यादा बस्ती भी सम्मिलित हैं।
  • मालद्वीप में सबसे ज्यादा महल या दिवेही भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
  • फुटबॉल मालदीप का राष्ट्रीय खेल माना जाता है।
  • मालदीप के राष्ट्रीय फल में नारियल को शामिल किया गया है।
  • सफेद सन वाला वाटरहेन मालदीप का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • अगर मालदीव की करेंसी के बारे में बात की जाए तो यहां की मुद्रा मालदिवि रफिया है।
  • येलोफिन टूना मालदीप का राष्ट्रीय पशु है।

India and its neighbour country – भूटान (Bhutan)

  • भूटान की राजधानी थिंफू है और यह भूटान का सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है।
  • हिमालय के दक्षिण एशिया में बसा हुआ राजतंत्र भूटान छोटा सा और एक सबसे महत्वपूर्ण देश माना जाता है।
  • भूटान देश चीन और भारत के बीच में स्थित है भूटान एक समृद्ध और आबाद देश है।
  • भूटान का स्थानीय नाम ड्रुग युल है।
  • इस देश में मुख्य  पहाड़ी पाई जाती है, दक्षिण भाग केवल थोड़ा सा समतल पाया जाता है।
  • भूटान सांस्कृतिक और धार्मिक तौर से पूरी तरह से तिब्बत से जुड़ा हुआ है।
  • वही अगर इसकी भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की बात की जाए तो इसके चलते यह भारत देश के बहुत ही ज्यादा करीब है।
  • वहीं अगर भूटान की मुख्य भाषा के बारे में बात की जाए तो इसकी मुख्य भाषा जोड़खा है।
  • यहां पर कुल राज्य या प्रांत केवल 20 हैं।
  • ताकिनो भूटान का राष्ट्रीय पशु माना जाता है।
  • रेवेनी को भूटान का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया हुआ है।
  • तीरंदाजी भूटान का राष्ट्रीय खेल है।
  • नीला पोस्ता यहां का राष्ट्रीय फूल माना जाता है।
  • भूटान की करेंसी भूटानी नगुल्तम है।

म्यानमार (Myanmar)

  • म्यांमार को अब यांगून के नाम से भी जाना जाता है इसकी राजधानी नापयिदा है।
  • इस देश को प्राचीन समय में बर्मा के नाम से जाना जाता था।
  • पूर्व सीमा भारत देश की म्यानमार से मिलती है।
  • म्यानमार की करेंसी बर्मी क्यात है।
  • बाघ म्यांमार का राष्ट्रीय पशु है।
  • यहां का राष्ट्रीय फल पडोकी है।
  • हरा मोर यहां का राष्ट्रीय वृक्ष है।
  • Cannibal यहां का राष्ट्रीय खेल है।
  • यहां पर सबसे ज्यादा बर्मी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
bharat ke padosi desh
bharat ke padosi desh

चीन (China)

  • चीन की राजधानी बीजिंग है।
  • विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक ऐसा देश है, जो एशियाई महाद्वीप के पूर्व में स्थित है जिसे चीन के नाम से जाना जाता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि चीन की सभ्यता और संस्कृति छठी शताब्दी से भी पहले की है।
  • इसी के साथ यह भी बताया जाता है कि चीन में लिखित भाषा प्रणाली जो पूरे विश्व में सबसे पुरानी मानी जाती है, वह आज भी लिखी जाती है इसका मतलब आज भी लिखित भाषा प्रणाली का इस्तेमाल होता है।
  • चीन की मुख्य भाषा मंदारिन और चीनी भाषा है।
  • लाल मुकुटवाला सारस यह चीन का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • कीवी फल को चीन का राष्ट्रीय फल घोषित किया गया है।
  • नीला पानी लिली यह चीन का राष्ट्रीय फूल है।
  • विशालकाय पांडा चीन का राष्ट्रीय पशु कहलाता है।
  • वहीं अगर चीन के राष्ट्रीय खेल की बात की जाए तो यहां का राष्ट्रीय खेल टेबल टेनिस है।
  • चीन में केवल राज्य प्रांत 26 सम्मिलित है।
  • चीन की सीमाएं भारत में बहुत सारे राज्यों में जुड़ती हुई दिखाई देती है जैसे कि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, और अरुणाचल प्रदेश इत्यादि।

इसे भी पढ़े –

अफगानिस्तान (Afganistan)

  • काबुली को अफगानिस्तान की राजधानी कहा जाता है।
  • क्षेत्र की दृष्टि से अगर अफगानिस्तान को देखा जाता है तो इसकी गिनती मध्य एशिया और दक्षिण एशिया में ही की जाती है।
  • अगर यहां की जनसंख्या की बात की जाए तो लगभग 3 करोड़ से भी ज्यादा यहां की जनसंख्या है।
  • अफगानिस्तान का क्षेत्रफल लगभग 652000 के आसपास बताया जाता है।
  • जनसंख्या के मामले में अफगानिस्तान का नंबर 42 वें नंबर पर आता है इसी के साथ क्षेत्रफल के लिए अफगानिस्तान का नंबर 41 वे नंबर पर आता है।
  • अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा पश्तो और दारी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
  • अफगान रुपया इसे अफ़ग़ानिस्तान की करेंसी कहा जाता है।
  • यहां पर लगभग 34 प्रांत है।
  • अफगान पाइन यहां का राष्ट्रीय वृक्ष है।
  • हिम तेंदुआ यहां का राष्ट्रीय पशु है।
  • प्रूनस पर्सिका यहां का राष्ट्रीय फल है।
  • बुजकशी यहां का राष्ट्रीय खेल है।
  • गोल्डन ईगल यहां का राष्ट्रीय पक्षी है।

निष्कर्ष – Bharat ke padosi desh aur rajdhani

इस आर्टिकल “Bharat ke padosi desh aur rajdhani” में हमने आपको भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी इसी के साथ देशों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी भी दी है।

जनरल नॉलेज के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें – Telegram

आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप को इस आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को शेयर भी जरुर करें

ज्यादा जानकारी के लिए मेन पेज पर जाएँ – होमपेज