AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Speech on 15 August in Hindi | आसान भाषा में 15 अगस्त पर निबंध | 15 अगस्त

Speech on 15 August in Hindi

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में देना किसी भी विद्यार्थी के लिए विद्यालय में सभी के सामने कहीं ना कहीं अपनी एक अलग पहचान बनाना है। इसलिए यह जरूरी है कि सबसे शानदार तरीके से विद्यार्थी 15 अगस्त पर अपने speech को दर्शकों के सामने रखे।

यदि आप स्टेज पर 15 अगस्त पर भाषण

Advertisement
देना चाहते हैं तो आप सही जगह हैं क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहतरीन Speech, जिसके माध्यम से आप बहुत अच्छा स्क्रिप्ट तैयार कर सकते हैं।

15 अगस्त पर भाषण जिस प्रकार हमने तैयार किया है, वह प्राइमरी से लेकर उच्च स्तर तक के सभी विद्यार्थियों के लिए काफी है। आइए जानते हैं

Speech on 15 August in Hindi

  • Speech on 15 August 10 lines in Hindi,
  • Essay on Independence Day in hindi 150 words,
  • Speech on 15 August in hindi 300 words
  • Speech on Independence Day in Hindi 700 words

Speech on 15 August 10 lines

15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों द्वारा एक बहुत बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अपने विद्यालय या आसपास होने वाले समारोह में भाषण देने के इच्छुक होते हैं लेकिन कई बार उन्हें Speech सही तरीके से लिखी हुई नहीं मिल पाती है।

इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं Speech on 15 August 10 lines in Hindi जो 15 अगस्त पर 10 लाइन भाषण देने में आपकी काफी मदद करेगी –

1. 15 अगस्त का दिन हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि इस दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था।

2. 15 अगस्त के उपलक्ष्य में सभी सरकारी और गैर सरकारी ऑफिसों में भी समारोह का आयोजन किया जाता है।

3. 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल, कालेजों में बहुत तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है और मिठाइयां बांटी जाती हैं।

4. वीर पुरुषों ने हमारे देश के लिए बहुत लड़ाइयां लड़ी जिसके लिए हमारा देश आजाद हुआ है और हम आज 15 अगस्त मना रहे हैं।

5. इस दिन हम मंगल पांडे, सुभाषचंद्र चंद्र बोस, भगतसिंह, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु आदि की कुर्बानियों को याद करते हैं।

6. हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाना भारत के स्वतंत्रता के इतिहास को जिंदा रखता है।

7. 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति के गीत और नारे लगाये जाते हैं।

8. देश की राजधानी दिल्ली के साथ देश के और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी सम्मान के साथ अपने राज्य में तिरंगा फहराते हैं।

9. 15 अगस्त को हमारे महान वीर पुरुषों को श्रद्धांजलि दी जाती और उनका सम्मान किया जाता है।

10. हम लोगों को वीर पुरुष के बलिदान को जया नहीं होने देना चाहिए। सभी लोग आपस में भाईचारे के साथ-साथ प्रेम से रहना चाहिए।

Essay on Independence day in Hindi – 150 Words

15 अगस्त के दिन कई लोग स्टेज पर भाषण देना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि Speech on 15 August in Hindi को किस तरह से तैयार किया जाए।

15 अगस्त 1947 भारत के लिए बहुत खास दिन था। इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 साल गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी मिली थी। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई महान पुरूषों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

वीर पुरुषों के कठिन लड़ाई के बाद भारत अंग्रजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। तब से ले कर आज तक 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मानते हैं।

यह दिन आजादी का सही मतलब लोगों को समझाता है। कुछ भारतीय पतंग उड़ा कर तो कुछ कबूतर उड़ा कर आज़ादी मानते हैं।

इस दिन सभी सरकारी ऑफिस, काम के जगह में तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान “जन-गण-मन” गया जाता है।

स्कूल, कालेजों में बहुत तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है और मिठाइयां बांटी जाती हैं।

मंगल पांडे, सुभाषचंद्र चंद्र बोस, भगतसिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु आदि कई वीर पुरुषों की कुर्बानियों  को याद किया जाता है।

लोगों को अपने दिल का मैल धो कर खुशी के साथ जीवन जीना और अमीरी – गरीबी, छोटा – बड़ा का भेद भाव मिटा देना चाहिए।

Independence day essay in hindi 300 words

दोस्तों ! जैसा कि हम सभी जानते हैं आज 15 अगस्त है। 15 अगस्त 1947, भारतीय इतिहास का सबसे भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन था, जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर भारत देश के लिये आजादी हासिल की।

भारत की आजादी के साथ ही भारतीयों ने अपने पहले प्रधानमंत्री का चुनाव किया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु थे, जिन्होंने भारत की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे झंडे को पहली बार फहराया। आज हर भारतीय इस खास दिन को एक त्योहार की तरह मनाता है।

ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के कारण से भारत में स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिये एक सबसे खास दिन है।

हम इस दिन को हर साल 15 अगस्त 1947 से मना रहे है। गांधी, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, तिलक और चन्द्रशेखर आजाद जैसे हजारों देशभक्तों की कुर्बानी से स्वतंत्र हुआ भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रुप में गिना जाता है।

आजादी के इस पर्व को सभी भारतीय अपने-अपने तरीके से मनाते है, जैसे उत्सव की जगह को सजा कर, देशभक्ति की फिल्में देखकर, राष्ट्रीय झंडे को सम्मान के साथ लगा कर, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत गाकर तथा कई सारे सामाजिक क्रियाकलापों में भाग लेकर।

राष्ट्रीय गौरव के इस पर्व को भारत सरकार द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय झंडा फहराया जाता है और उसके बाद इस दिवस को और खास बनाने के लिये भारतीय सेनाओं द्वारा परेड, विभिन्न राज्यों की झांकियों की प्रस्तुति, और राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठता है।

राज्यों में भी स्वतंत्रता दिवस को इसी उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मुख्य अतिथी के तौर पर होते हैं।

कुछ लोग सुबह जल्दी ही तैयार होकर प्रधानमंत्री के भाषण का इंतजार करते हैं। भारतीय स्वतंत्रता इतिहास से प्रभावित होकर कुछ लोग 15 अगस्त के दिन देशभक्ति से संबंधित फिल्में देखते हैं साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

Independence-day-essay-in-Hindi-
Independence-day-essay-in-Hindi-

Essay on 15 August in hindi 700 words

जैसा कि हम सभी जानते हैं 15 अगस्त का दिन हमारे और हमारे देश के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। कई लोग इस दिन Speech on 15 August in Hindi देने के लिए काफी उत्सुक होंगे।

यदि आप भी 15 अगस्त पर भाषण देना चाहते हैं तो हमारे द्वारा तैयार किए गए इस Speech on 15 August 700 words in Hindi के माध्यम से देख सकते हैं –

15 अगस्त 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था जिसका लोगों को वर्षों से इंतज़ार था। इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर भारत का तिंरगा फहराया था।

लोग गुलामी की जंजीर तोड़कर बहुत खुश हुए थे। तब से भारत बहुत विकास कर चुका है ।

भारत की जनता आज भी अपना स्वतंत्रता दिवस बहुत खुशीहाली से मनाते हैं। प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराकर देश को संबोधित करते हैं। वे राष्ट्र को एकसाथ रहने तथा अपनी आजादी को बरकरार रखने की प्रेरणा देते हैं।

यह दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों का स्मरण करा जाता है । इस दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री जी भारत की राजधानी दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहराते है और उसके बाद हमारे देश का राष्ट्रीय गान जन गण मन गया  जाता है

इसके साथ ही 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। उसके बाद प्रधानमंत्री जी लाल किले से अपने करते है और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वहां और भी बहुत से लोग और बच्चे उपस्थित होते है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारे सैनिक और एनसीसी कैडेट परेड करते है। परेड, और विभिन्न राज्यों की झांकिया निकाली जाती है तथा बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं।

प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिया गया भाषण और लाल किले पर किये जाने वाले सभी प्रोग्राम लाइव (LIVE ) प्रसारण किया जाता है। इस भाषण को पूरा देश अपने रेडियो और टेलीविजन के जरिए से सुनता है।

भारत को आजादी दिलाने में कुछ महापुरुषों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने अपनी जान गंवा कर हमे एक स्वतंत्र राष्ट्र प्रदान किया है।

इनमे से कुछ महापुरुषों के नाम इस तरह है- भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पाण्डे, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गाँधी।

इस दिन महापुरुषों की कुर्बानियों को याद किया जाता है और उन्हें भावपूर्ण श्रंद्धांजलि दी जाती है। आज के दिन स्कूलों में विद्यार्थियों में मिठाई बांटी जाती है।

सारे सरकारी दफ्तर में झंडा फहराया जाता है। इस दिन भारत के सभी सरकारी कार्यालय का बंद रहता है।

स्वतंत्रता दिवस को सभी राज्य के मुख्यमंत्री अपने राज्य में ध्वजारोहण करते है। 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहला झंडारोहण समारोह किया था। भारत या विदेश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक के दिल में इस दिन का बहुत महत्व है।

यह भारत के प्रत्येक नागरिक के अंदर देशभक्ति की भावना को भी जगाता है। यह वर्तमान पीढ़ी को उस समय के लोगों के संघर्षों को करीब से समझती है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता सेनानियों से परिचित कराती है।

इनके बाद से सभी लोग बहुत खुशी के साथ इस दिवस को मानते हैं।

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। यह लोगों को एकजुट करता है और उन्हें यह महसूस कराता है कि हम एक राष्ट्र हैं जहां अलग-अलग भाषाएं, धर्म और सांस्कृतिक मूल्य हैं।

अनेकता में एकता भारत का प्रमुख सारतत्व और शक्ति है। हम दुनिया के सबसे बड़े विकसित देश का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं, जहां पॉवर आम आदमी के हाथ में है।

हर साल 15 अगस्त को हम उस दिन को मनाते हैं जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गए, जिसका अर्थ है कि हम लोग अब आजाद है अब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी सकते  हैं और उनके बलिदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते है।

दिल से भाईचारे के साथ रहना चाहिए सभी भारतीयों को मिल-जुल कर प्रेम भाव से रहना चाहिए। जिससे हमारे देश का विकास हो। बहुत वीर पुरुष ने अपना जान का बलिदान देकर हमारे देश को आजाद कराया था और देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी।

इसे भी पढ़े –

निष्कर्ष – Speech on 15 august in hindi

इस लेख “Essay on 15 august in hindi” में हमने आपको बताया कि आप कसी तरह से 15 अगस्त के उपर अच्छी तरह से लेख लिख सकते है , हमने आपको 15 अगस्त के उपर लेख लिखने के कई फॉर्मेट बताये है |

उम्मीद है दोस्तों कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा , आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें और कमेंट कर के बराए कि आप और कौन सी टॉपिक के बारे में जानना चाहते है –

हमने आपके लिए और भी बहुत से आर्टिकल लिखे है आप होम पेज पर जाकर उन्हें जरुर पढ़िए और आप हमारे YouTube चैनल पर विडियो भी देखस कते है –

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment