AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

SSC Multitasking kya hai | SSC MTS कार्य, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस

एस.एस.सी मल्टीटास्किंग क्या होता है (SSC Multitasking kya hai) –

एस.एस.सी एमटीएस’ जिसे एसएससी मल्टीटास्किंग नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक तरह का राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे एसएससी यानी स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन करवाती हैं।

इस परीक्षा में चयनित होने के उपरांत आपको ऑफिस से जुड़े जॉब मिल सकते हैं। इसके बारे में और अधिक जानने से पहले आईए कुछ सामान्य से फुल फॉर्म जान लेते है। इसके बाद आगे चलकर हम इसके बारे में बाकी डिटेल्स को जानेंगे।

एस.एस.सी का फुल फॉर्म क्या होता है?

एस.एस.सी का फुल फॉर्म स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन होता है। एस.एस.सी हर वर्ष कई तरह की परीक्षाएं कराती है, यह कई चरणों में होता है।

मिनिमम क्वालिफिकेशन की बात करे तो यह 10वी पास से लेकर ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षाएं कराती है। कुछ प्रमुख परीक्षाओं के नाम इस प्रकार है: एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर इत्यादि।

एस.एस.सी एमटीएस का फुल फॉर्म क्या है – Full Form SSC MTS

इसका फुल फॉर्म स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (मल्टी टास्किंग स्टॉफ) होता है। इसके योग्यता की बात करे तो इसके लिए बहुत ही निम्न योग्यता होनी चाहिए। सीधे शब्दो में कहे तो बस 10वी पास होना चाहिए।

एसएससी एमटीएस में आपको क्या काम करना होता है – SSC Multitasking Jobs

जैसा कि नाम से साफ है की यह एक मल्टीटाक्सिंग जॉब है। इसमें आपको कई तरह के काम करने पर सकते है। सीधे शब्द में कहे तो यह एक हेल्पर के समान है। चपरासी, माली और सफाईकर्मी जैसे काम आपको करना होता हैं।

इसमें आपको सरकारी ऑफिस में स्टॉफ का काम करना होता है। इसके अंदर आने वाले काम का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

  • चौकीदार (सुरक्षा संबंधित कार्य)
  • अपने सीनियर्स की मदद करना)
  • फाइल्स और कागजों की देखरेख करना
  • फोटोकॉपी और फैक्स करना
  • ऑफिस की साफ सफाई
  • हाइजीन बनाए रखना
  • फाइल्स को एक जगह से दूसरे जगह ले जाना

एसएससी MTS के लिए योग्यता

मिनिमम एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करे तो इसके लिए आपको कम से कम किसी भी बोर्ड से किसी भी विषय में 10वी पास किया हुआ होना चहिए।

 इतने कम क्वालिफिकेशन की आवश्यकता की वजह से हर वर्ष लाखो लोगो इस परीक्षा के लिए अप्लाई करते है। हालाकि अधिक लोगो के अप्लाई करने के वजह से कट ऑफ मार्क्स हाई बना रहता है। इसके सवाल बेसिक लेवल के होते है।

एसएससी मल्टीटास्किंग के लिए आयु सीमा

इस परीक्षा में बैठने के लिए आपका उम्र 18 से 25 के बीच में होना चाहिए। किसी-किसी डिपार्टमेंट में अधिकतम उम्र-सीमा 27 वर्ष राखी गयी है –

अलग अलग प्रावधान के हिसाब से कुछ खास वर्ग के लोगो को उम्र सीमा में छूट दी जाती हैं। वो इस प्रकार है:

वर्ग न्यूनतम उम्र-अधिकतम उम्र
सामान्य 18 वर्ष 25 वर्ष
OBC18 वर्ष 28 वर्ष
SC/ST18 वर्ष 30 वर्ष
PH18 वर्ष 30-35 वर्ष

मल्टिटास्किंग का एग्जाम पैटर्न

यह परीक्षा दो स्टेज में होता है। पहले स्टेज को क्वालीफाई करने वालो को ही दूसरे स्टेज में जाने का मौका मिलता है।

पहला स्टेज आब्जेक्टिव होता है, तो वही दुसरा स्टेज सब्जेक्टिव होता है। इसका सिलेबस और सारा ब्योरा एसएससी ही बनाती है। जिसे आप एसएससी के वेबसाइट से भी देख सकते है।

स्टेज 1

पहले स्टेज या कहे पहले चरण में आपको बेसिक मैथ्स, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंटेलीजेंस यानी रीजनिंग के ऑब्जेक्टिव सवाल करने होते है।

इसके लिए आपको 90 मिनट का समय मिलता है जिसमे आपको सभी वर्गो से बराबर बराबर मिलाकर सवाल करने होते है। पीएच को 120 मिनट मिलता है।

स्टेज 2

जो उम्मीदवार पहले चरण को क्वालीफाई कर लेते है, उन्हे दूसरे चरण में जाने का मौका मिलता है। इस चरण में आपको शॉर्ट निबंध या पत्र लिखना होता हैं।

इसके लिए आपको 30 मिनट का समय हैंडीकैप को 40 मिनट का समय मिलता है। इसके क्वालीफाई करते ही आप जॉब के लिए योग्य हो जाएंगे।

इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इसमें आपको सभी डॉक्यूमेंट्स लाने होते है, जिसके जानकारी आपको एसएससी दे देता है।

एसएससी मल्टिटास्किंग सिलेबस – SSC multitasking syllabus in hindi

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है उसका सिलेबस, तो आईए आपको मल्टिटास्किंग का सिलेबस बताते हैं।

सिलेबस को पूरा अच्छे से समझने के बाद ही आपको इस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

सिलेबस को हम चार भाग में बाट सकते है। आईए इसे विषय के हिसाब से जानते है।

विषयसिलेबस
  EnglishSynonyms, Antonyms, Paragraph, sentence improvement, vocabulary, and other basic English questions.  
Quantitative aptitude (Maths)Percentage, Si and ci, ratio, profit loss, number systems, decimal etc.
ReasoningBasic reasoning questions such as puzzle, age relation, find next, dice, classification and so on.
Gk/GsCurrent affairs, general knowledge, basic information, science and others

अब जब आप सिलेबस जान चुके है तो आप इसकी तैयारी सुरु कर सकते है। आईए अब आपको बताते है की आप इसकी तैयारी में किन किन किताबो की आवश्यकता होगी।

ये किताबे आपको मल्टिटास्किंग के एग्जाम में काफी मददगार साबित होंगी। इनके सही प्रयोग से और अपने मेहनत के दम पर इस एग्जाम को क्लियर कर पाएंगे।

रीजनिंग

रीजनिंग हमेशा से ही हाई स्कोरिंग सब्जेक्ट माना जाता रहा है। इस सेक्शन को अच्छे से समझने के लिए आपको इन किताबों की मदद लेनी चाहिए।

  • Rs Agarwal (verbal and non verbal)
  • Reasoning books by Arihant

मैथ्स (क्वांट्स)

गणित अक्सर से विद्यार्थियों के लिए मुश्किल विषय माना जाता है। लेकिन आप दिए हुए किताबो के मदद से गणित को पूरा कर सकते हैं। इनके सही से इस्तमाल से आप गणित से पार पा सकते है।

  • Advance Book by Rakesh yadav
  • Arithmetic Book by Rakesh yadav
  • Ssc books by Arihant

English (अंग्रेजी)

अंग्रेजी को पूरा करने के लिए आपको बुक्स पढ़ने के साथ साथ प्रैक्टिस सेट बनाना चाहिए। सभी महत्पूर्ण किताबो की लिस्ट हम आपको नीचे दे रहे है।

  • Lucent books for English
  • Blackbook for English vocabulary
  • Practice set by Ak Singh (Mb publication house)

General awareness

इसके लिए आप कोई भी जनरल अवेयरनेस और जनरल नॉलेज की किताब पढ़ सकते है। इसके लिए आप हर रोज न्यूजपेपर भी पढ़ सकते है। इसके साथ में हर महीने प्रकाशित होने वाली जनरल नॉलेज से जुड़ी पत्रिका की भी मदद ले सकते है। जैसे:

  • मासिक करेंट अफेयर्स की किताबे
  • डेली न्यूजपेपर
  • घटना चक्र आदि

इन किताबों के मदद से आप काफी आसानी से मल्टीटास्किंग के सिलेबस को पूरा कर सकते है। आपको इन सभी सिलेबस को पूरा करने के बाद प्रैक्टिस सेट और मॉक टेस्ट बनाना चाहिए।

इसके लिए आप ढेरो मॉकटेस्ट का अभ्यास कर सकते है।

SSC Multitasking kya hai – vIDEO

SSC Multitasking kya hai – आवेदन कैसे करे?

एसएससी मल्टीटास्किंग के लिए आवेदन करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट पे जाए। www.ssc.nic.in

इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

 इसमें आपको अपने बेसिक डीटेल्स जैसे नाम, पता, एजुकेशन डिटेल्स देने होंगे। इन्हे ध्यानपूर्वक भर दे।

इसके बाद आप लॉगिन करेंगे। ऊपर में आप ओपन पोजिशन देख पाएंगे। इसमें से आपको एमटीएस पे क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको सभी पूछी गई जानकारी देनी होंगी। इसके बाद पेमेंट करते हो आपका फॉर्म सक्सेस हो जाएगा।

फॉर्म फी

इस फॉर्म को भरने के दौरान आपको फी पेमेंट भी करना होता है।

जनरल कैंडिडेट के लिए यह ₹100 होता है वही महिलाएं और एससी/एसटी का फी मुफ्त होता है, इन्हे कोई भी फी नही देना होता हैं।

इसे भी पढ़े –

SSC Multitasking kya hai – एसएससी मल्टीटास्किंग से जुड़े कुछ महत्पूर्ण सवाल

1. एसएससी मल्टिटास्किंग के लिए कितनी योग्यता चाहिए?

इसके लिए आपको कम से कम किसी भी विषय से मैट्रिक पास किए हुए होना चाहिए।

2. मल्टीटास्किंग की परीक्षा कितने बार दिया जा सकता है?

इसके लिए कोई अलग से प्रावधान नहीं है, जब तक आपकी उम्र इसके सीमा में रहेगी आप यह एग्जाम दे सकते है।

3. एसएससी एमटीएस के एग्जाम कितने चरणों में होता है?

 जैसा की हमने आपको ऊपर आर्टिकल में विस्तार से बताया है की यह परीक्षा दो स्टेज में होता है।

4. एमटीएस की परीक्षा कब होती है?

हर वर्ष एसएससी इसका आयोजन अप्रैल महीने के आस पास कराता है। और अधिक जानकारी के लिए आप एसएससी के द्वारा जारी किए जाने वाले एग्जाम कैलेंडर को देख सकते है।

5. मल्टीटास्किंग से जुड़ी अन्य जानकारी कहा से ली जा सकती है? इसकी ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

आप अन्य जानकारी के लिए या फॉर्म भरने, रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते है।

6. मल्टीटास्किंग के परीक्षा में टोटल कितने सवाल आते है?

इसमें आपको पूरे 100 सवाल करने होते है जिसके लिए आपको 90 मिनट दिया जाता है।

7. एसएससी मल्टीटाक्सिंग में कितना सैलरी मिलता है?

इसमें आपको 18 से 24 हजार तक का सैलरी मिल सकता है। इसके साथ ही कई अन्य तरह के एलाउंस (भत्ता) भी मिलता है।

8. एसएससी MTS के लिए GK कैसे तैयार करें ?

इसके लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है जहाँ प्रतिदिन gk और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न दिए जाते है और हर रविवार को टेस्ट भी होता है – टेलीग्राम से जुड़ें

हमारे youtube चैनल से जुड़ें – YouTube

सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट पे जाए। www.ssc.nic.in

निष्कर्ष – SSC Multitasking kya hai

दोस्तो, इस आर्टिकल “SSC Multitasking kya hai” में हमने एसएससी मल्टीटास्किंग से जुड़े हर प्रमुख सवालों को हल करने की कोशिश की है, फिर भी कुछ शेष बच गया हो जिसे आप जानना चाहते हो। तो आप हमे कमेंट कर के पूछ सकते है।

 इसके साथ ही आप अपने सुझाव हमे कमेंट के माध्यम से दे सकते है।

आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे ताकि इस आर्टिकल के माध्यम से वे भी जानकारी प्राप्त कर सके।

इसके साथ ही जुड़े रहिए हमसे, मिलते है कुछ और भी बेहतरीन आर्टिकल के साथ।

ज्याद जानकारी के लिए हमारे होम पेज पर जरुर जाएँ – होम पेज

Leave a Comment