AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

UPSSSC PET Kya hai | PET Exam सिलेबस, जॉब, सैलरी, परीक्षा पैटर्न सब जानें

UPSSSC PET kya hai – हैलो दोस्तों, आज का आर्टिकल है UPSSSC PET क्या है। आप हमेशा किसी एग्जाम, कोर्स डीटेल या फिर जॉब के आर्टिकल पढ़ते होंगे। लेकिन जो संस्थाएं इनको आयोजित करती हैं उनकी पूरी जानकारी रखना भी जरूरी है।

इसके कई फायदे होते हैं। एक तो आपको ये पता चलता है कि ये कौन-कौन से एग्जाम ले रही हैं। इस वजह से आपको बहुत सारे एग्जाम का पता लग जाता है और अपनी तैयारी करना आसान हो जाता है। क्योंकि जगह-जगह जानकारी ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ता।

Advertisement

दूसरा किसी एग्जाम का नोटिफिकेशन भी मिस नहीं होता क्योंकि भले ही आप न्यूज पेपर या मैग्जीन में नोटिफिकेशन न देख पाएं पर इनकी वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाती है।

आज हम आपको बता रहे हैं UPSSSC PET Exam kya hai. इसे जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब यूपी की सरकारी नौकरी की भर्तियों में कुछ बदलाव हुए हैं और ज्यादातर के लिए UPSSSC की तरफ ही देखना होगा। इसलिए आपको ये जानना जरूरी है कि UPSSSC PET kya hota hai.

इस आर्टिकल में हम इन टॉपिक्स को कवर करेंगे-

  • UPSSSC kya hai,
  • UPSSSC full form,
  • UPSSSC कौन-कौन से एग्जाम लेता है,
  • UPSSSC के क्या काम हैं,
  • UPSSSC PET kya hai,
  • UPSSSC PET exam fees,
  • UPSSSC PET exam के लिए eligibility,
  • UPSSSC PET exam pattern,
  • UPSSSC PET exam syllabus,
  • UPSSSC PET exam के बाद क्या करना होगा
  • PET exam के फायदे।

UPSSSC kya hai


ये एक संस्था है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप C और ग्रुप D की भर्ती के लिए एग्जाम आयोजित करती है। सरल शब्दों में कहें तो ये एक भर्ती बोर्ड है जो यूपी की सरकारी नौकरियों की भर्ती से जुड़े काम देखता है।

UPSSSC full form


दोस्तों UPSSSC का फुल फार्म है Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission. इसकी स्थापना साल 1999 में हुई थी। इसका मुख्यालय लखनऊ में है।

UPSSSC कौन-कौन से एग्जाम लेता है


UPSSSC के द्वारा लिए जाने वाले एग्जाम इस तरह हैं-


1. VDO
2. Pharmacist
3. मल्टी टास्किंग स्टाफ
4. लेखपाल
5. कंप्यूटर ऑपरेटर
6. रेवेन्यू इंस्पेक्टर
7. सप्लाई इंस्पेक्टर
8. गन्ना निरीक्षक
9. कृषि सहायक
10. क्लर्क
11. जूनियर इंजीनियर
12. युवा विकास अधिकारी
13. फॉरेस्ट गार्ड
14. सांख्यिकी अधिकारी
15. बस कंडक्टर
16. ट्यूबवेल ऑपरेटर
17. इलेक्ट्रीशियन
18. मेकैनिक

UPSSSC के क्या काम हैं

  1. ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करना
  2. फार्म भरवाना
  3. एडमिशन कार्ड जारी करना
  4. एग्जाम आयोजित करना
  5. मेरिट लिस्ट घोषित करना

UPSSSC PET क्या है?


ये Pre Entrance Test है। ऊपर बताई जितनी भी पोस्ट हैं उनके लिए पहले अलग-अलग फार्म भरने होते थे।

यानि विभाग अपने स्तर पर नोटिफिकेशन देते थे। पर अब UPSSSC PET एग्जाम के माध्यम से ग्रुप C के हर एग्जाम के लिए कॉमन फार्म होगा। यानि अब हर बार एग्जाम के लिए अपनी सारी डीटेल अपलोड करने की फॉर्मेल्टी नहीं रहेगी।

दरअसल अब ग्रुप C के सलेक्शन को द्वि स्तरीय बना दिया गया है। इसकी लगभग हर जॉब से इंटरव्यू को हटा दिया गया है। अब पहले आपको PET क्लीयर करना होगा उसके बाद दूसरे लेवल के एग्जाम देने होंगे।

यानि ग्रुप सी की जॉब तक पहुंचने का पहला दरवाजा UPSSSC PET exam है। इसका रिजल्ट जिसे स्कोर कार्ड भी कहते हैं, 1 साल के लिए valid होता है।

अब इस एग्जाम को साल में दो बार करने और स्कोर कार्ड की वेलिडिटी बढ़ाकर 3 साल करने का प्रस्ताव रखा गया है। जैसे ही इसकी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन आती है हम अपडेट कर देंगे। और तो और जो बात सबसे अच्छी है वो ये कि आप चाहें तो अपना स्कोर सुधारने के लिए दुबारा भी इस एग्जाम में बैठ सकते हैं।

स्कोर कार्ड की वेलिडिटी खत्म हो जाने के बाद भी आप जितनी बार चाहें इस एग्जाम में बैठ सकते हैं।

UPSSSC PET exam fees


UPSSSC PET के एग्जाम के लिए सामान्य और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 185 रुपए फीस देनी होगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 95 रुपए और PWD के लिए 25 रुपए फीस है।

UPSSSC PET exam के लिए eligibility

 
दोस्तों जैसा अभी आपने ऊपर पढ़ा कि UPSSSC कितनी सारी पोस्ट के लिए एग्जाम लेता है। इसलिए हर पोस्ट के लिए योग्यता अलग-अलग होगी।

लेकिन PET क्योंकि एक तरह का स्क्रीनिंग टेस्ट है तो इसके लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन ही चाहिए जो हम बता रहे हैं। वैसे हमने आगे के सेक्शन में अलग-अलग पोस्ट के लिए क्वालिफिकेशन की बात की है तो आप पढ़ना जारी रखिए।

हम यहां जितना हिस्सा हो सके उतना कवर कर रहे हैं। अगर आप उतने पर खरा उतरते हैं तो ग्रुप C के लिए एलिजिबल हैं। अगर हायर क्वालिफिकेशन है तो बहुत ही अच्छी बात है कि आप और भी बहुत से एग्जाम देने के योग्य हो सकते हैं।

  • आपको कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए।
  • न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होती है।
  • आपको बारहवीं में कम से कम 45% नंबर लाने चाहिए।
  • सरकारी नियमों के अनुसार उम्र और नंबरों में छूट दी जाती है।

UPSSSC PET exam pattern

  • ये एक ऑफलाइन एग्जाम होता है।
  • इस एग्जाम के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है।
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • सही जवाब के लिए 1 नंबर और गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर की माइनस मार्किंग होती है।

UPSSSC PET exam syllabus


ये एग्जाम इंटरमीडिएट लेवल का होता है। इसमें कुल 15 विषय हैं जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे –  

 विषयप्रश्न संख्या
भारतीय इतिहास5 प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था5 प्रश्न
स्वाधीनता संग्राम5 प्रश्न
भूगोल5 प्रश्न
संविधान5 प्रश्न
विज्ञान5 प्रश्न
हिन्दी5 प्रश्न
रीजनिंग5 प्रश्न
अंग्रेजी5 प्रश्न
गणित5 प्रश्न
करंट अफेयर10 प्रश्न
जनरल अवेयरनेस10 प्रश्न
हिंदी लेखन10 प्रश्न
ग्राफ10 प्रश्न
टेबल इंटरप्रिटेशन10 प्रश्न

UPSSSC PET exam के बाद क्या करना होगा ?


जैसा आपने पढ़ा कि इसका स्कोर कार्ड 1 साल के लिए वेलिड होता है। यानि इस दौरान ऊपर बताई जो भी जॉब निकलती हैं उनमें आप अपनी योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC-PET-exam-kya-hai
UPSSSC-PET-exam-kya-hai

यहां हर जॉब के नेचर को ध्यान में रखते हुए एग्जाम लिया जाएगा। मुख्य रूप से ये आपका स्किल टेस्ट या कोई रिटन एग्जाम ही होगा।

अब यहां पर आपकी क्वालिफिकेशन अलग-अलग मांगी जाएगी। ये सब हमने पाइंट वाइज आगे समझाया है।

  • जॉब की जरूरत के हिसाब से स्किल टेस्ट की जगह मेन्स भी लिया जा सकता है।
  • जैसे स्टेनोग्राफर को टाइपिंग का स्किल टेस्ट देना होगा पर क्लर्क को मेन्स।
  • जहां फिजिकल फिटनेस टेस्ट की जरूरत होगी वहां दूसरे लेवल पर इस टेस्ट को देना होगा।
  • अगर आप सांख्यिकी अधिकारी या जूनियर इंजीनियर जैसी पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन होना चाहिए।स्टेनोग्राफर के एग्जाम के लिए टाइपिंग पास होना चाहिए।

PET exam के फायदे


दोस्तों आपने देखा होगा कि जब भी कोई एग्जाम होता है तो लाखों की भीड़ उमड़ती है। इस वजह से कई बार असुविधा होने लगती है। कई बच्चे ट्रेन और बसों पर निर्भर रहते हैं और समय से एग्जाम सेंटर पहुंच भी नहीं पाते।

सरकार का कहना है कि PET के माध्यम से इस परेशानी का नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। जो बच्चे इसे क्वालीफाई कर लेंगे वही अगले राउंड में जाएंगे।

दूसरी बात ये है कि ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना ज्यादा तैयारी के या ऐसे कहें कि परीक्षा की गंभीरता समझे बिना फार्म भरकर एग्जाम में बैठ जाते हैं। उन पर रोक लगेगी। यानि जॉब के लिए उचित उम्मीदवार ही आगे आएंगे।

विडियो देखें अभी देखें
GK की तैयारी करें आज से ही
ऑफिसियल वेबसाइट वेबसाइट

इसे भी जानें –

UPSSSC kya hai- UPSSSC PET exam details

  • UPSSSC एक सरकारी संस्था है जो उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से नौकरियों में भर्ती करती है।
  • इसकी स्थापना साल 1999 में हुई।
  • UPSSSC के माध्यम से ग्रुप सी और डी के लिए भर्ती की जाती हैं।
  • UPSSSC PET exam एक तरह का स्क्रीनिंग टेस्ट है।
  • इसे पार करके आप ग्रुप सी के मेन्स एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं।
  • UPSSSC PET exam का स्कोर कार्ड 1 साल के लिए वेलिड होता है।
  • UPSSSC PET exam 100 नंबर का होता है।
  • इसमें जीके, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर, अंग्रेजी, गणित, हिंदी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • UPSSSC PET exam के लिए कोई मिनिमम अटेम्प्ट की लिमिट नहीं है।

Conclusion – UPSSSC PET kya hai


दोस्तों आज हमने आपको बताया UPSSSC kya hai. हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको सारी जानकारी मिल गई होगी।

अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में बताइए। अगर आपको ऐसी जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है या फिर आप कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे होम पेज पर जाकर और भी आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

इससे आपको तैयारी में काफी मदद मिलेगी। आपको हमारा काम कैसा लगा हमें जरूर बताइए। अगर आप चाहें तो हमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो कर सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए हमारे होम पेज पर जाएँ – होम पेज

Leave a Comment