AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Present Indefinite Tense in Hindi – एक बार ट्रिक जान लो कभी भी नही भूलोगे

Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense व्याकरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है , जिसे अच्छी तरह समझना छात्रों के ;लिए बहुत जरुरी है जिससे कि वो आसानी से Present Indefinite Tense का उपयोग और अनुवाद कर सकें

आज कि इस आर्टिकल में हम आपको Present Indefinite Tense से जुडी साड़ी जानकारी देने वाले है जिसे पढ़ कर आप अच्छी तरह समझ जायेंगे कि Present Indefinite Tense क्या है और इसका उपयोग कैसे करें –

Present Indefinite Tense in Hindi

Present tense (वर्तमान काल) के चार भेद होते है। Present indefinite tense इनमे से ही एक होता है। यह एक बहुत ही महत्पूर्ण tense होता है।

इसका उपयोग रोजमर्रा की बोलचाल में होता है। इसलिए इसे अच्छे से समझना आवश्यक हो जाता है। आज के इस लेख में हम Present indefinite tense के बारे में विस्तार से जानेंगे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप Present Indefinite Tense को भली भाती समझ जाएंगे।

Present indefinite tense से हमे वर्तमान में होने वाले कार्य का पता चलता है। ये ऐसे वाक्य होते है जो बोलते वक्त तो न हो रहा होता है परंतु वर्तमान में ही घटित होता रहता है।

इसका प्रयोग चिरंतन सत्य (Eternal truth), सिद्धांत (Principal) या आदत के लिए भी किया जाता हैं।

उदाहरण के लिए कुछ वाक्य देखे। Present Indefinite Tense Examples in Hindi

  • राम रोज सुबह में पढ़ता है।
  • सूरज पूर्व में उगता है।
  • बिल्ली दूध पीती है।
  • मेरा भाई खेलता है।
  • मैं एक किताब पढ़ता हूं।
  • मैं स्कूल जाता हूं।

आईए अब एक एक करके इसके उपयोग को देखते है।

1. To express universal truth (सार्वभौमिक सत्य)

A)  सूरज पूर्व में उगता है। The sun rises in the east

B)  सूरज पश्चिम में डूबता है। The sun sets in the west

Advertisement

2. To express habits (आदत)

  • वह रोज खेलता है।
  •  He plays daily.
  • मैं रोज पढ़ता हूं।
  •  I read daily.
  • राम हर दिन मार्केट जाता है।
  • Ram goes to the market every day.

3. To express nature (किसी की प्रकृति को दिखाना)

A)  गाय हरी घास खाती है।

       The cow eats green grass.

B) बिल्ली मांस खाती है।

      Cats eat meat.

ऊपर के वाक्य से आप समझ सकते है। इनमे आदत, चिरंतन सत्य और वर्तमान में अकसर होने वाली चीजे दिखाई गई हैं।

आईए अब आपको बताते है की हम Present indefinite tense को कैसे पहचान सकते है। इसके बाद में हम इसके वाक्यों को बनाना सीखेंगे।

Present indefinite tense की पहचान कैसे करे?

इसके वाक्यों को पहचानना काफी आसान है। हिंदी के जिस किसी भी वाक्य के अंत में ता हूं, ती हूं, ते हैं, ती हो, ते हो, ती हैं, ता है रहता है तो उसे Present indefinite tense कहा जाता है। इसे simple present tense के नाम से भी जाना जाता है।

इसके वाक्यों को बनाने के लिए कर्ता के बाद क्रिया का मूल रूप दे, अगर कर्ता third person के singular noun में हो तो, क्रिया के अंत में s/es लगा देना चाहिए ( verb v)

इसे अच्छे से समझने के लिए आईए इस चार्ट पर नजर डालते है।

PersonSingularPlural
First PersonI play.We play
Second PersonYou playYou play
Third PersonHe/She/It/Raj PlaysThey/The boys eat

आईए अब कुछ हल किए हुए सवाल देखते है।

1. मैं खाता हूं। I eat.
2. बच्चे खेलते है। Children play.
3. राम पढ़ता है। Ram read.
4. मैं खाना खाता हूं। I eat food.
5. मैं खेलने जाता हूं। I go to play.
6. सूर्य पूर्व में उगता है। The sun rises in the east.
7. गाय चरती है। The Cow grazes.
8. तुम खेलते हो। You play.
9. मयंक जाता है। Mayank goes.
10. वह जाता है। He goes.
11. तुम खेलते हो। You play.

इन उदाहरणों को देखने के बाद आप Present indefinite tense के वाक्यों के निर्माण को थोड़ा थोड़ा समाज गए होंगे।

आईए अब एक एक करके इसके अलग अलग तरह के वाक्यों के बनावट को देखते हैं। ये संरचना आपको इसे समझने में अच्छे से मदद करेगा।

1. Positive sentence

Positive sentence का मतलब है, ऐसे वाक्य जिससे सकारात्मक भाव आए। जैसे

  •  मैं खाता हूं,
  • जाता हुं,
  • रोता हु इत्यादि।

 इस तरह के वाक्यों की संरचना कुछ इस प्रकार से होती है:

(Subject+ V1/V5+object+complement)

नोट: v1 का प्रयोग सभी जगह करे और v5 का प्रयोग सिर्फ Third person singular के साथ में करे।

कुछ उदाहरण देखे:

  • मैं खाता हूं:   I eat
  • मैं जाता हूं।   I go
  • वह पढ़ता है।  He reads
  • वह खाती है।   She sleeps
  • राम जाता है।  Ram goes.

2. Negative sentence

ये ऐसे वाक्य होते है जिससे ना का बोध होता है। जैसे

  • मैं नही जाता हूं,
  • मैं नही खाता हूं
  • गाय मांस नही खाती है

 Negative sentence (नकारात्मक वाक्य) की संरचना कुछ इस प्रकार होती है।

( Subject+do not / does not+v1)

नोट: जब सब्जेक्ट Third person singular हो तो does not का प्रयोग करे अन्यथा बाकी जगह do not का प्रयोग करे। इसमें क्रिया हर जगह समान ही रहता है। हर स्तिथि में v1 का प्रयोग करना होता है।

कुछ उदाहरण देखे:

  • मैं नहीं खाता हूं।   I do not eat.
  • तुम लोग नहीं पढ़ते हो।  You do not read.
  • श्याम नही पढ़ता है।  Shyam does not read.
  • तुम खेलने नही जाते हो।  You do not go to play.
  • मेरी गाय दूध नहीं देती है।  My cow does not give milk.

Note:- Do not के बदले don’t aur does not के बदले doesn’t का भी प्रयोग किया जाता है।

3. Interrogative sentence

ये ऐसे वाक्य है जिससे सवाल का बोध होता है। ऐसे वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह होता है।  जैसे

  •  क्या तुम पढ़ते हो?,
  • क्या वे लोग जाते है?,
  • तुम क्यों रोते हो?

इसमें भी दो तरह के वाक्य होते है। आईए अब हम इन दोनो तरह के वाक्यों को देखते है।

A). क्या से शुरू होने वाले वाक्य:- इन वाक्यों को हम do/does की मदद से बनाते है। जैसे:

  • क्या तुम पढ़ते हो?,
  •  क्या तुम रोते हो?,
  • क्या वह सोता है

आईए इसका बनावट और उदाहरण देख लेते है।

बनावट: Do/does + subject + V1

उदाहरण:

  • क्या मैं खाता हूं?  Do I eat?
  • क्या तुम पढ़ते हो?  Do you read?
  • क्या राम और सीता गाते हैं? Do Ram and Sita sing?
  • क्या आप गणित जानते है?  Do you know math?
  • क्या तुम मुझे जानते हो?  Do you know me?

B. यदि क्या से शुरू न होने के बावजूद वाक्य प्रश्नवाचक हो तो हम what/when/where/ why/how का प्रयोग करके वाक्य बनाते है। इन वाक्यों में कब, क्यों, कहा, कैसे इन शब्दों के माध्यम से प्रश्नवाचक का निर्माण होता हैं। जैसे:-

  •  तुम कहा रहते हो?,
  • तुम क्या खाते हो?,
  •  आप कहा रहते है

आईए इसके बनावट और उदाहरण देख लेते है।

नोट: Wh words = What / when / where / why / how / Whom

बनावट: Wh words + do/does + subject + verb?

उदाहरण:

  • तुम कहां रहते हो?   Where do you live?
  • तुम क्या खाते हो?    What do you eat?
  • मैं क्या चाहता हू?     What do I want?
  • राम क्या खाता है?    What does Ram eat?
  • सीता क्या खाती है?  What does Sita eat?

Interrogative negative sentence

इस तरह के वाक्य को हम नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य कहते है। आईए इसके बनावट और कुछ उदाहरण देखते है।

 इसका बनावट बिल्कुल interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) की तरह ही होता है, बस सब्जेक्ट के बाद not लगा देना होता है।

बनावट:

  • /Does + subject + not + v1
  • Wh words + Do/Does + subject +   

           not + v1

उदाहरण के लिए आप निम्न वाक्यों को देख सकते है।

  • सीता क्यों नहीं गाती है?    Why does Sita not sing.
  •  तुम क्यों नहीं पढ़ते हो?   Why do you not read
  • क्या तुम नहीं पढ़ते हो?  Do you not read?
  • रजत क्यों नहीं पढ़ता है? Why does Rajat not read?
Present-Indefinite-Tense-in-Hindi-to-english-examples
Present-Indefinite-Tense-in-Hindi-to-english-examples

Present Indefinite Tense के अन्य उपयोग

इसका उपयोग भविष्य में होनेवाले कार्यक्रम के लिए भी होता है। इसके साथ में इसका प्रयोग निर्णय और शर्त के लिए भी होता है। आइए इसे कुछ उदाहरण से समझते है।

1. क्रिकेट मैच कल शुरू होगा।    The cricket match starts tomorrow.

2. राम कल यहाँ आएगा।  Ram comes here tomorrow.

3. मेरा मित्र कल यहाँ आएगा।  My friend comes here tomorrow.

आईए अब अंत में कुछ wh words जान लेते है।

  1. What:- क्या
  2. Why:- क्यूं
  3. Where:- कहा
  4. Whom:- किसको
  5. When:- कब
  6. How:- कैसे

कुछ जरूरी शॉर्टकट जिसे आप वाक्य बनाने में उपयोग कर सकते है।

  • Do not:-  Don’t
  • Does not:- Doesn’t

अगर अपने इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ा होगा तो आप बहुत कुछ सीख गए होंगे। अब आपको किसी भी बुक से सवालों को हल करना चाहिए, सवालों के अभ्यास से आप कांसेप्ट को पूरा समझ जाएंगे।

आप इस लेख को बार बार पढ़ कर भी कांसेप्ट को दिमाग में बिठा सकते है। इसके साथ ही हम आपको कुछ सवाल अभ्यास के लिए भी दे रहे है। आप इससे भी अभ्यास कर सकते है।

इसे भी पढ़े –

For Practice – Examples of Present Indefinite Tense in Hindi to english

1. मैं स्कूल जाता हूं।

2. राम पढ़ता है।

3. आप कहा रहते हैं।

4. वे लोग कहा पढ़ते है।

5. राम और श्याम जाते है।

6. मेरा भाई खेलता है।

7. क्या मैं खाता हूं।

8. मोहन नहीं खेलता है।

9. क्या तुम गाते हो?

10. गाय मांस नही खाती है।

उत्तर:-

1. I go to school

2. Ram reads.

3. Where do you live?

4. Where do they read?

5. Ram and Shyam go.

6. My brother plays.

7. Do I eat?

8. Mohan doesn’t play.

9. Do you sing?

10. Cow does not eat meat.

विडियो देखें Watch Now
GK की तैयारी करें पढ़े

निष्कर्षPresent Indefinite Tense in Hindi

दोस्तो, इस आर्टिकल “Present Indefinite Tense in Hindi” का मकसद आपकी इंग्लिश को अच्छा करने का है। इसलिए इस आर्टिकल में हमने अंग्रेजी में सबसे अधिक उपयोग होने वाले Present Indefinite Tense को कवर किया है।

हमने पूरी कोशिश की है की आपको हर चीज को अच्छे से समझा के बताया जाए।

आशा है यह प्रयास आपको अच्छा लगा होगा। किसी भी तरह के सवाल या फिर आपके सुझाव हमे कॉमेंट करके बताए।

साथ में इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करे। और ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमसे हमेशा जुड़े रहे।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ

3 thoughts on “Present Indefinite Tense in Hindi – एक बार ट्रिक जान लो कभी भी नही भूलोगे”

Leave a Comment