AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

[2024] लेखपाल कैसे बने ? | लेखपाल योग्यता, सैलरी, परीक्षा, एग्जाम सबकुछ जानें

Lekhpal kaise bane ? – हैलो दोस्तों, आपका स्वागत है! इस आर्टिकल में आप  लेखपाल बनने का पूरा प्रोसेस जानेंगे

हर कोई पढ़ लिखकर एक अच्छी जॉब करना चाहता है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रहे।

इसके लिए लोग ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और यहां तक कि पीएचडी भी करते हैं। इसके बाद भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि मनपसंद नौकरी मिल ही जाएगी।

Advertisement

लेकिन निराश न हों, हम आज आपको एक ऐसी सरकारी नौकरी के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको ग्रेजुएशन करने की भी जरूरत नहीं है और इसका सलेक्शन प्रोसेस भी थोड़ा आसान है।

यह जॉब है लेखपाल की।

जी हां, आपने ठीक पढ़ा। एक सरकारी नौकरी वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए।

अगर आप इसकी पूरी जानकारी चाहते हैं तो आपको ये आर्टिकल आखिर तक पढ़ना होगा।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Lekhpal kya hai, lekhpal ka kya kam hota hai, योग्यता, exam pattern, selection process और लेखपाल की salary कितनी होती है।

तो देर किस बात की आइए जानते हैं लेखपाल कैसे बनें?

Lekhpal kya hai ?

दोस्तों ये जानना बहुत जरूरी है कि lekhpal kya hota hai.

आप सब बहुत सी सरकारी नौकरियों और एग्जाम के बारे में जानते हैं। पर लेखपाल क्या होता है या लेखपाल कैसे बनते हैं यह बहुत कम
लोगों को पता होता है।

Lekhpal kaise bane - Salary
Lekhpal kaise bane – Salary

लेखपाल एक सरकारी कर्मचारी होता है। यह राजस्व विभाग यानि revenue department के अंतर्गत काम करते हैं।

लेखपाल दो तरह के होते हैं। राजस्व लेखपाल और चकबंदी लेखपाल।

राजस्व लेखपाल आवासीय और व्यावसायिक जमीन से जुड़े काम देखते हैं।

चकबंदी लेखपाल कृषि भूमि या खेतों की जमीन से जुड़े काम देखते हैं।

इसे भी पढ़े – ग्रेजुएशन में कौन-सा सब्जेक्ट अच्छा होता है ?

इसे भी पढ़े – पोस्ट ग्रेजुएशन क्या होता है ?

Lekhpal ka kya kam hota hai ?

लेखपाल मुख्यतः ग्रामीण इलाके की जमीन से जुड़े रिकार्ड रखते हैं। जैसे जमीन का नाप लेना, खरीदी, बिक्री का रिकार्ड रखना।

इसके अलावा लेखपाल कई तरह के प्रमाण पत्र जैसे आय और जाति प्रमाण पत्र भी बनाते हैं।

जब किसी क्षेत्र में किसी आपदा की वजह से कोई नुकसान होता है तो लेखपाल उसका पूरा ब्यौरा संबंधित विभाग को भेजते हैं। इससे सरकार को राहत कार्य और मुआवजे देने में सहायता मिलती है।

एक लेखपाल के कार्यक्षेत्र में चार से पांच गांव आते हैं।

लेखपाल बनने के लिए योग्यता

लेखपाल बनने के लिए योग्यता इस तरह है

  • आपको बारहवीं पास होना चाहिए।
  • किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं किए उम्मीदवार योग्य होते हैं।
  • मिनिमम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं होती।
  • Lekhpal banne ke liye age limit 18-40 वर्ष होती है।
  • कुछ राज्यों में अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्यों के नियमानुसार छूट दी जाती है।
  • उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

लेखपाल बनने का Exam pattern

लेखपाल बनने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (interview) ये दो चरण होते हैं।

लिखित परीक्षा 100 नंबर की होती है। इसके लिए 90 मिनट दिए जाते हैं। इसमें माइनस मार्किंग नहीं होती।

परीक्षा में हिन्दी, सामान्य ज्ञान, maths और ग्राम समाज और विकास के प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सेक्शन में 25-25 प्रश्न होते हैं।

हिन्दी

इसमें हिन्दी व्याकरण से जुड़े प्रश्न होते हैं। जैसे संधि, समास, अलंकार, संज्ञा, समानार्थी, पर्यायवाची, मुहावरे, तत्सम, तद्भव, सामान्य ज्ञान, रस, वचन। ये हम सबने बारहवीं तक पढ़ा होता है।

सामान्य ज्ञान

इसमें सम सामयिक घटनाएं, इतिहास, भूगोल जैसे विषयों से प्रश्न होते हैं।

Maths

इसमें दसवीं तक के गणित के सवाल होते हैं। जैसे लाभ-हानि, प्रतिशत, ब्याज, क्षेत्रफल, बीजगणित, रेखागणित और सांख्यिकी।

ग्राम समाज और विकास

इसमें विभिन्न ग्रामीण योजनाएं, ग्राम विकास कार्यक्रम, गांवों की संरचना, ग्रामीण जीवन और जरूरतों के प्रश्न होते हैं।

लेखपाल बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

सबसे पहले लेखपाल की वेकेंसी की नोटिफिकेशन निकलती है। उम्मीदवारों को आवेदन फार्म भरकर जमा करना होता है।

इसके बाद एडमिट कार्ड मिलते हैं। इनमें एग्जाम का सेंटर दिया जाता है। एग्जाम वाले दिन उम्मीदवार उस सेंटर पर जाकर एग्जाम देते हैं।

रिटन एग्जाम क्लीयर करने के बाद इंटरव्यू होता है। जो लोग इंटरव्यू क्लीयर कर लेते हैं उनके डॉक्युमेंट्स की जांच की जाती है।

इसके बाद फाइनल लिस्ट बनाकर उम्मीदवारों को जॉइनिंग दी जाती है।

तो ये था लेखपाल का सलेक्शन प्रोसेस। अब जानते हैं लेखपाल की सैलरी कितनी होती है।

Lekhpal kaise bane puri jankari
Lekhpal kaise bane puri jankari

लेखपाल की सैलरी कितनी होती है ?

एक लेखपाल की सैलरी 5200-20200 पे ग्रेड के अनुसार होती है।

लेखपाल एक क्लेरिकल पोस्ट है जो ग्रुप सी के अंतर्गत आती है। इसलिए इसमें बहुत ज्यादा सैलरी नहीं होती। फिर भी यह एक सरकारी नौकरी है। और इसमें जॉब सिक्योरिटी, पेंशन, पीएफ जैसी चीजें जुड़ जाती हैं।

आगे आप तरक्की पाकर तहसीलदार की पोस्ट तक भी पंहुच सकते हैं।

 

इसे भी पढ़े – आईपीएस अधिकारी कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – सीबीआई ऑफिसर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – SDM बनने का पूरा प्रोसेस जानें ?

इसे भी पढ़े – बैंक में जॉब कैसे पायें ?

इसे भी पढ़े – सरकारी टीचर कैसे बने ?

Lekhpal kaise bane पूरी जानकारी

  1. लेखपाल बनने के लिए मिनिमम क्वालीफिकेशन बारहवीं है।
  2. किसी भी स्ट्रीम से पासिंग मार्क्स लाकर भी आप लेखपाल बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  4. उम्र सीमा 18-40 वर्ष होती है।
  5. लेखपाल बनने के लिए पहले रिटन एग्जाम और फिर इंटरव्यू देना होता है।
  6. लेखपाल राजस्व विभाग का कर्मचारी होता है।
  7. इनका काम जमीन का नाप लेना, चकबंदी, जमीन से जुड़े रिकार्ड रखने का होता है।
  8. लेखपाल ग्रुप सी की जॉब होती है।

Conclusion – Lekhpal kaise bane.

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया lekhpal kya hai, Lekhpal kaise bane. lekhpal ka kya kam hota hai, योग्यता, exam pattern, selection process और salary. हमने आपको lekhpal exam syllabus की जानकारी भी दी।

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो या किसी विषय पर जानकारी चाहते हों तो भी जरूर बताइएगा।

अगर आपको नई-नई जानकारियों से खुद को अपडेट रखना अच्छा लगता है तो आप हमारा होम पेज जरूर विजिट करें। वहां आपको बहुत से ज्ञानवर्धक लेख मिलेंगे।

अगर आपको हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्स्क्राइब करें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment