AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

[2024] BSc Computer Science Hindi | बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स, फीस, जॉब, सैलरी

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे BSc Computer Science Hindi में।

आज के समय में जिसे कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी है उसे काम की कोई समस्या नहीं है।

BSc Computer Science भी ऐसा ही कोर्स है जिसमें बहुत अच्छा भविष्य है। इसलिए हम इस आर्टिकल BSc Computer Science Hindi में आपको विस्तार से पूरी जानकारी देंगे।

जैसे BSc Computer Science kya hai kaise kare, eligibility, admission process, fees, subjects, best colleges for BSc Computer Science, career after BSc Computer Science और job and salary.

अगर आप भी यह कोर्स करना चाहते हैं या कंप्यूटर में रुचि है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

BSc Computer Science kya hai ?

दोस्तों B.Sc Computer Science तीन साल का डिग्री कोर्स है। इसे बारहवीं पास करने के बाद किया जा सकता है। कुछ यूनिवर्सिटीज इसे 6 सेमेस्टर में बांटती हैं।

BSc Computer Science kya hai kaise kare
BSc Computer Science kya hai kaise kare

यह एक करियर ओरिएंटेड कोर्स है। इसे पूरा करके आपको बैचलर की डिग्री मिलती है। आप इसे रेग्युलर या डिस्टेंस लर्निंग दोनों तरह से कर सकते हैं।

आपके पास BSc Computer Science Hons. करने का विकल्प भी होता है।

BSc Computer Science में कौन से सब्जेक्ट्स होते हैं वह आगे के सेक्शन में बताया गया है इसीलिए आर्टिकल को पूरा पढ़े |

Advertisement

जो स्टूडेंट्स कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनमें यह बहुत पॉपुलर कोर्स है। इसलिए बहुत सी यूनिवर्सिटीज में यह कोर्स मिल जाता है।

B.Sc Computer Science के लिए योग्यता 

BSc Computer Science की पढ़ाई करने के लिए eligibility इस तरह है

  • PCM विषयों के साथ बारहवीं पास होना चाहिए।
  • बारहवीं में कम से कम 50% marks होने चाहिए।
  • BSc Computer Science के लिए मिनिमम एज 17 साल होती है।
  • अपर एज लिमिट नहीं है।

इसके अलावा आपको कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए। यदि आपको कंप्यूटर या तकनीकी चीजों में रूचि है तो आपके लिए यह कोर्स बहुत आसान हो जाता है। क्योंकि हम हर उस काम को मन लगाकर करते हैं जो हमें पसंद होता है।

इसके अलावा आपमें एनालिटिकल स्किल, क्रिएटिविटी और धैर्य होना बहुत जरूरी है। अगर ये क्वालिटीज आपमें नहीं हैं तो आपको यह सब्जेक्ट बोरिंग लगेगा।

इसे भी पढ़े – IIT क्या होता है कैसे करें ?

B.Sc Computer Science कोर्स कैसे करें ?

ज्यादातर कॉलेज 12वीं के नंबरों के आधार पर BSc Computer Science में एडमिशन देते हैं।

इसके लिए आपको एडमिशन फार्म भरना पड़ता है। इसके बाद कट ऑफ या मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। अगर आपके नंबर कट ऑफ लिस्ट में आ जाते हैं तो आपका एडमिशन हो जाता है।

कुछ यूनिवर्सिटीज जैसे कि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा लेती हैं। इसे BHU CET कहा जाता है। सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए CUCET नाम का कंबाइंड एग्जाम लिया जाता है।

दसवीं के बाद भी कर सकते हैं  B.Sc Computer Science का कोर्स 

दोस्तों जिन लोगों ने दसवीं के बाद तीन साल का टेक्निकल कोर्स जैसे Diploma in Computer Application (DCA), Diploma in Computer Sciece या IT किया होता है उनको भी बीएससी कंप्यूटर साइंस के दूसरे वर्ष में एडमिशन मिल जाता है। इसे lateral entry (लेटरल एन्ट्री) कहते हैं।

इस तरह BSc Computer Science admission process हर यूनिवर्सिटी का अलग-अलग होता है। जो हमने आपको बता दिया है।

बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स फीस

दोस्तों BSc Computer Science fees हर इंस्टीट्यूट की अलग होती है।

अगर आप सरकारी काॅलेज से पढ़ते हैं तो तीन सालों की फीस 60,000 रुपए तक हो सकती है। वहीं अगर प्राइवेट कॉलेज की बात करें तो तीन साल की एवरेज फीस तीन लाख रुपए तक जाती है।

दोस्तों BSc Computer Science एक ऐसा कोर्स है जहां आपको प्रेक्टिकल नॉलेज बहुत जरूरी है।

इसलिए आप जब एडमिशन लेते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वहां कंप्यूटर लैब कितनी अच्छी (advance) है।

इसके अलावा लाइब्रेरी, फैकल्टी और कैंपस प्लेसमेंट जैसी बातों की जानकारी लेकर ही कॉलेज का चयन करें।

दोस्तों BSc Computer Science Hindi में आगे है BSc Computer Science ke subjects, best colleges और career after BSc Computer Science जैसी महत्वपूर्ण जानकारी। इसलिए आप आर्टिकल को पढ़ते रहिए।

इसे भी पढ़े – इंजीनियर बनने में,कितना पैसा लगेगा ?

BSc Computer Science में कौन-से सब्जेक्ट होते है ?

BSc Computer Science का पाठ्यक्रम (syllabus) इस तरह बनाया गया है कि यह कंप्यूटर से जुड़े बेसिक से लेकर एडवांस तक हर टॉपिक को कवर करता है।

वैसे तो हर यूनिवर्सिटी के सिलेबस में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है लेकिन नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर आपको अंदाजा हो जाएगा कि BSc Computer Science में कौन से सब्जेक्ट्स होते हैं

BSc Computer Science First year subject

  • Fundamentals of Computer/ Introduction to Computers
  • Introduction to Database Management Systems
  • Data Structure
  • Programming Concepts
  • Number System and Codes

BSc Computer Science Second year Subject

  • Operating System Concepts
  • Advanced Programming using Python
  • Computer Graphics
  • C++  Programming
  • Java Programming
  • Internet Technologies

BSc Computer Science Third year Subject

  • Computer Networking
  • Software Testing
  • Visual Programming
  • Database Management Systems
  • Mobile Application Development

BSc Computer Science best Colleges

BSc Computer Science karne ke liye कुछ टॉप के कॉलेज ये हैं-

  1. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
  2. सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
  3. फर्ग्यूसन कॉलेज, पुणे
  4. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
  5. हंसराज कॉलेज, दिल्ली
  6. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब
  7. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
  8. लखनऊ यूनिवर्सिटी
  9. एमिटी यूनिवर्सिटी
  10. बीके बिड़ला कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स

बीएससी कंप्यूटर साइंस के बाद करियर

दोस्तों आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर की जरूरत होती है। इसलिए Career after BSc Computer Science की कोई कमी नहीं है।

आप टीसीएस, विप्रो, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, गूगल, accenture, oracle जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में जगह बना सकते हैं।

इतना ही नहीं अगर आपके पास अच्छी स्किल है तो विदेशों में भी आपके पास करियर बनाने के मौके हैं।

bsc-computer-science-hindi
bsc-computer-science-hindi

हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे शहर हैं जिनको आईटी हब के नाम से जाना जाता है। यहां इतनी कंपनियां हैं जिनको अच्छे कैंडिडेट्स की हमेशा जरूरत होती है।

आपके पास सरकारी नौकरी और टीचिंग का विकल्प भी खुला रहता है। बीएससी कंप्यूटर साइंस के बाद आप बहुत से काॅम्पिटीटिव एग्जाम दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े – 12th साइंस के बाद क्या करें | ऐसे करियर जिसमे सैलरी बहुत ज्यादा है |

इसे भी पढ़े – पायलट कैसे बने पूरी जानकारी

इसे भी पढ़े – सीबीआई ऑफिसर कैसे बने ?

इसके अलावा आप एक फ्रीलांसर के तौर पर देश-विदेश के क्लाइंट के साथ घर बैठे काम करके अच्छी आमदनी कर सकते हैं।

एक और करियर ऑप्शन यह है कि आप अपना खुद का कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोल सकते हैं। अगर आप चाहें तो आगे मास्टर्स और पीएचडी जैसी पढ़ाई करके अपना फ्यूचर बना सकते हैं।

देखा आपने Career after BSc Computer Science कितने सारे हैं। अब ये आपके ऊपर है कि आप कौन सा रास्ता चुनते हैं।

बीएससी कंप्यूटर साइंस के बाद जॉब और सैलरी

अब जानिए BSc Computer Science के बाद Job and Salary. BSc Computer Science करके आप सॉफ्टवेयर, आईटी, गेमिंग, टेलीकॉम, वेब डिजाइनिंग, मोबाइल एप डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में जॉब कर कर सकते हैं।

आपको जो पोस्ट ऑफर की जाती हैं वो इस तरह हो सकती हैं

  • Computer Scientist
  • Mobile App Developer
  • Web Designer/Developer
  • Data Analyst
  • Information Technology Manager
  • Software Programmer/Developer
  • Network Programmer/Engineer
  • Cyber Security Manager

इनमें आपको कंपनी का टेक्निकल सपोर्ट, प्लानिंग और मैनेजमेंट देखना होता है।

अगर सैलरी की बात करें तो शुरुआत में आपको तीन लाख सालाना तक का पैकेज मिल जाता है। जो कि आगे चलकर 6- 10 लाख सालाना तक पंहुच सकता है।

आपकी तरक्की स्किल और परफार्मेंस के आधार पर होती है। इसलिए थ्योरी और प्रेक्टिकल दोनों पर ध्यान देते हुए पढ़ाई करें।

दोस्तों हमने BSc Computer Science Hindi में बहुत ही सरल भाषा में आपको समझाने की कोशिश की है। और BSc Computer Science kya hai kaise kare इससे जुड़े हर उस सवाल का जवाब दिया है जो आपके मन में आ सकता है।

अब  इसे एक बार पाइंट वाइज समझ लेते हैं।

BSc Computer Science kya hai kaise kare

  • BSc Computer Science तीन साल का डिग्री कोर्स है।
  • इसके लिए आपको PCM विषयों से बारहवीं पास होना चाहिए।
  • बारहवीं में कम से कम 45% मार्क्स होने चाहिए।
  • BSc Computer Science में एडमिशन बारहवीं के नंबरों के आधार पर होता है।
  • BHU और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में BSc Computer Science के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है।
  • BSc Computer Science पढ़ने के लिए कोई मैक्सिमम एज लिमिट नहीं है।
  • आप दसवीं के बाद कंप्यूटर की फील्ड में तीन साल डिप्लोमा करके बीएससी कंप्यूटर साइंस के दूसरे वर्ष में एडमिशन ले सकते हैं।
  • BSc Computer Science के बाद career options बहुत से हैं।
  • आप BSc Computer Science पढ़कर, तीन लाख सालाना तक की नौकरी से शुरु करके 6-10 लाख तक का पैकेज ले सकते हैं।

निष्कर्ष – बीएससी कंप्यूटर साइंस

दोस्तों आज आपने पढ़ा BSc Computer Science Hindi me. उम्मीद है कि आपको BSc Computer Science kya hai kaise kare, eligibility, admission process, fees, subjects, best colleges for BSc Computer Science, career after BSc Computer Science और job and salary अच्छी तरह समझ आ गया होगा।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइए। इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

आप हमारे होम पेज पर विजिट करके और भी कई बेहतरीन आर्टिकल पढ़ सकते हैं। अगर आपको हमारा काम और मेहनत पसंद आए तो हमें सब्स्क्राइब करें।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment