AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

NCC full form | NCC full details in Hindi | NCC की A to Z जानकारी

दोस्तों आज का आर्टिकल है NCC full form. इसमें आप जानेंगे NCC full details in Hindi.

आप सबने एनसीसी शब्द अपनी लाइफ में जरूर सुना होगा और बहुतों ने NCC cadets को देखा भी होगा।

NCC KYA HOTA HAI
NCC KYA HOTA HAI

लेकिन कभी आपने सोचा कि NCC क्या होता है? NCC में क्या-क्या करना पड़ता है या NCC कैसे जाॅइन करते हैं?

आज इस आर्टिकल NCC full form के माध्यम से हम आपको NCC के बारे में पूरी जानकारी देंगे। अगर आप स्टूडेंट हैं या एनसीसी जॉइन करने का सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपको बहुत काम आएगी क्योंकि NCC के फायदे बहुत सारे होते हैं।

एक फायदा यह भी है कि NCC बैकग्राउंड आपके करियर में बहुत मददगार हो सकता है।

इस आर्टिकल को पढ़कर आप जानेंगे

  • NCC full form in Hindi
  • NCC kya hota hai
  • एनसीसी का उददेश्य क्या होता है और एनसीसी दिवस कब मनाया जाता है?
  • NCC me kya kya karna padta hai
  • NCC kitne saal ki hoti hai
  • NCC ke liye आयु सीमा
  • NCC kaise join kare
  • NCC certificates
  • NCC ke fayde

अगर आप ये सब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल NCC full form इन को पूरा पढ़िए।

NCC full form in Hindi –

सबसे पहले जानते हैं NCC full form in Hindi.

  • NCC का फुल फार्म होता है National Cadet Corps यानि नेशनल कैडेट कॉर्प्स।
  • इस तरह NCC full form in Hindi होगा राष्ट्रीय कैडेट कोर

NCC kya hota hai ?

आपने NCC full form in Hindi तो जान लिया। अब समझते हैं कि NCC kya hota hai.

NCC एक voluntary organisation है। इसे आप डिफेंस सर्विस के तीनों अंग (जल सेना, थल सेना और वायु सेना) के अंडर आने वाला यूथ ग्रुप कह सकते हैं।

इसमें स्कूल और कॉलेज के युवा भर्ती होते हैं और अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना से जीवन जीने के तरीके सीखते हैं।

एनसीसी का उददेश्य क्या होता है और एनसीसी दिवस कब मनाया जाता है?

NCC का उददेश्य होता है एकता और अनुशासन। Motto of NCC is Unity and Discipline.

एनसीसी दिवस नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है।

The NCC day is observed on the fourth Sunday of November.

NCC में क्या करना पड़ता है – NCC me kya kya karna padta hai ?

दोस्तों जब आप एनसीसी में भर्ती होते हैं तो आपको अपनी इच्छा बतानी होती है कि आप Army, Navy या Airforce कौन सी ब्रांच जॉइन करना चाहते हैं। आपकी ट्रेनिंग उसी आधार पर होती है।

इसे भी पढ़े –  पहली बार में फौज में भर्ती कैसे निकाले ?

इसे भी पढ़े – नेवी में कैसे जाएँ ?

इसलिए NCC me kya kya karna padta hai ये आपके सलेक्शन पर निर्भर करता है।

इसके अलावा और भी ऐसी बहुत सी एक्टिविटीज होती हैं जो हर कैडेट करता है।

ये आपकी पर्सनालिटी को निखारने का काम करती हैं जैसे music, singing, dance, sports, firing, acting.

कैडेट न सिर्फ इनमें भाग लेते हैं बल्कि इनको organize भी करते हैं। इससे उनके मन में एक आत्मविश्वास पैदा होता है।

समय-समय पर स्टेट और नेशनल लेवल कैम्प लगाए जाते हैं। इनमें mountain climbing, tracking, paragliding जैसी ट्रेनिंग दी जाती है।

अलग जगहों पर रहने वाले कैडेट्स मिलते हैं और एक दूसरे से बहुत कुछ नया सीखते हैं। आपने एनसीसी कैडेट्स को कुछ प्रशासनिक कार्य जैसे आपदा प्रबंधन, ट्रेफिक नियंत्रण या समाज सेवा के कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा होगा।

NCC FULL FORM IN HINDI
NCC FULL FORM IN HINDI

कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि एनसीसी कैडेट को एक सैनिक की तरह शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया जाता है।

आगे पढ़िए एनसीसी कितने साल की होती है? NCC certificates और NCC के फायदेके बारे में………

NCC कितने साल की होती है – NCC kitne saal ki hoti hai ?

एनसीसी की जूनियर डिवीजन/विंग में दो साल और सीनियर डिवीजन/विंग में तीन साल की ट्रेनिंग होती है। इसमें एक साल का एक्सटेंशन भी हो सकता है।

अगर ये शब्द आपके लिए नए हैं तो परेशान न हों। अगले सेक्शन NCC ke liye आयु सीमा पढ़कर आपको सब क्लीयर हो जाएगा।

NCC ke liye आयु सीमा – NCC Age Limit

दोस्तों NCC के लिए आयु सीमा जानने से पहले आपको इसकी डिवीजन/विंग को समझना जरूरी है।

NCC boys group को डिवीजन और girls group को wing कहते हैं। इन्हें जूनियर और सीनियर दो कैटेगरी में बांटा गया है।

एनसीसी जूनियर के लिए आयु सीमा 12 से 18.5 वर्ष रखी गई है। अगर क्लास वाइज देखें तो 10वीं तक के स्टूडेंट्स जूनियर कैटेगरी में आते हैं।

एनसीसी सीनियर में 10वीं से ऊपर के स्टूडेंट्स आते हैं इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 26 वर्ष है।

इसके अलावा आपको किसी स्कूल या कॉलेज का स्टूडेंट होना जरूरी है।

सिर्फ वही लोग NCC join कर सकते हैं जो शारीरिक रूप से फिट हों।

NCC kaise join kare – NCC me kaise jaye ?

दोस्तों NCC full form आर्टिकल को पढ़कर आपको NCC kitne saal ki hoti hai, NCC ke liye आयु सीमा जैसी जानकारी मिल गई।

अब आप सोच रहे होंगे कि NCC me kaise jaye kaise join kare ncc ko?

सच कहूँ तो NCC join करने का तरीका बहुत ही आसान है। आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हुए एनसीसी जॉइन करते हैं और पढ़ाई करने के दौरान ही आपको ट्रेनिंग दी जाती है।

अगर आपके स्कूल और कॉलेज में NCC यूनिट है तो आपको वहां के इंचार्ज से बात करनी होती है। आपसे एक फार्म भरवाया जाता है औरफिजिकल टेस्ट पास करने पर आपको जॉइनिंग मिल जाती है।

अगर आपके इंस्टीट्यूट में एनसीसी नहीं है तो आप पास के किसी इंस्टीट्यूट में वहां के कमांडिंग ऑफिसर से मंजूरी लेकर ओपन कैटेगरी द्वारा NCC जाॅइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने प्रिंसिपल से NOC भी देनी होती है।

आपको एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि आकर्षित होकर या अपने दोस्तों की देखा-देखी या सिर्फ मौज-मस्ती और कैंपिंग के नाम पर आप NCC join karne का फैसला मत कीजिए।

ये एक जिम्मेदारी का काम है और आप तभी आगे बढ़िए अगर आपमें जज्बा हो।

इसे भी पढ़े – NDA में कैसे जाएँ ? सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस ?

इसे भी पढ़े – आईएएस ऑफिसर कैसे बने ?

NCC Certificate का फायदा क्या है –  NCC certificates benefits in hindi

अब बात करते हैं NCC certificates की। समय-समय पर NCC cadets को कुछ सर्टिफिकेट दिए जाते हैं जिनको A, B और C नाम दिया गया है। ये किस आधार पर दिए जाते हैं इसे समझते हैं।

NCC Certificate A

NCC Certificate A– यह जूनियर डिवीजन के छात्रों को दिया जाता है और इसके लिए दो साल की NCC ट्रेनिंग जरूरी है।

NCC Certificate B

NCC Certificate B– यह सीनियर डिवीजन के छात्रों को दिया जाता है। इसके लिए भी दो साल की ट्रेनिंग लेनी होती है।

NCC Certificate C

NCC Certificate C – यह भी सीनियर डिवीजन स्टूडेंट्स के लिए होता है। इसके लिए तीन साल की ट्रेनिंग लेनी होती है।

NCC CERTIFICATE KI JANKARI

NCC ke fayde – NCC के फायदे

दोस्तों आपने ऊपर NCC me kya kya karna padta hai सेक्शन को पढ़कर यह तो समझ लिया होगा कि NCC जॉइन करके किस तरह आपकी पर्सनालिटी इम्प्रूव होती है। अब जानते हैं कि

NCC के फायदे आपके कैरियर में किस तरह मिलते हैं।

अगर आपके पास NCC certificate है तो आपको पैरा मिलिट्री सर्विस जैसे BSF, CISF, SSB में आसानी से एंट्री मिल सकती है। इसमें बोनस मार्क्स इस तरह होते हैं।

  • A certificate-2%
  • B certificate- 3%
  • C certificate- 5%

 

NCC के  और भी कई फायदे है – 

  • आर्मी में सोल्जर रैंक के लिए A certificate होल्डर को 5% और B certificate होल्डर को 10% बोनस अंक मिलते हैं।
  • CDS exam में एक सामान्य स्टूडेंट को रिटन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू जैसे चरणों से गुजरना पड़ता है पर NCC C certificate होने पर सिर्फ मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू होता है।
  • यदि आर्मी ऑफिसर रैंक की बात करें तो C certificate वालों के लिए लेटलर एंट्री का प्रोविजन होता है।
  • इसी तरह नेवी और एयर-फोर्स में भी NCC certificate वालों को बोनस नंबर दिए जाते हैं।
  • डिफेंस सर्विस में कुछ वेकेंसी सिर्फ C certificate holders के लिए निकाली जाती हैं।
  • • कुछ राज्य कांस्टेबल भर्ती में एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को बोनस मार्क्स देते हैं।
  • • यदि आप tracking या mountain climbing के एडवांस कोर्स करना चाहते हैं तो वहां भी एनसीसी
  • सर्टिफिकेट आपके काम आता है।
  • • एनसीसी कैडेट्स को कॉलेज एडमिशन में सहायता मिलती है। यानि NCC certificate होने पर
  • आपको बोनस अंक मिल जाते हैं। कुछ जगह फीस में छूट भी मिलती है।
  • • आपको कैम्प के माध्यम से नई जगह घूमने और अपनी नॉलेज बढ़ाने का मौका मिलता है।
  • • NCC में मिली ट्रेनिंग आपकी स्किल बढ़ाती है।
  • • कैडेट्स में अनुशासन, देशभक्ति और साहस का विकास होता है।

 

तो दोस्तों ये थे NCC  ke fayde. अगर आप या आपकी पहचान में कोई एनसीसी कैडेट है तो हमें कमेंट सेक्शन में बताइए।

इसे भी पढ़े – 12 आर्ट्स के बाद क्या करें ?

इसे भी पढ़े – 12th साइंस के बाद क्या करें ?

इसे भी पढ़े – 12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें? ?

एक बार पाइंट वाइज समझते हैं

NCC full details in Hindi – NCC कि पूरी जानकारी 

  • NCC का फुल फॉर्म है – नेशनल कैडेट कोर।
  • इसे स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई करते हुए जॉइन कर सकते हैं।
  • एनसीसी कैडेट्स में ट्रेनिंग के बाद साहस, आत्मविश्वास और देशसेवा जैसी भावना विकसित होती है।
  • एनसीसी ट्रेनिंग के बाद तीन सर्टिफिकेट मिलते हैं A, B और C.
  • जिनके पास NCC का C certificate होता है उनको CDS written exam से छूट मिलती है।
  • C certificate holder सिर्फ मेडिकल और इंटरव्यू क्लीयर करके डिफेंस सर्विस में जा सकते हैं।
  • एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को डिफेंस सर्विस में बोनस अंक भी मिलते हैं।

Conclusion – NCC full details in Hindi

दोस्तों यह था आर्टिकल NCC full form. इसे पढ़कर आपने NCC full details in Hindi अच्छी तरह समझ ली होंगी। आज आपने पढ़ा NCC full form in Hindi. NCC kya hota hai? एनसीसी का उददेश्य’ क्या होता है और एनसीसी दिवस कब मनाया जाता है?

NCC me kya kya karna padta hai. NCC kitne saal ki hoti hai, NCC ke liye आयु सीमा, NCC kaise join kare? NCC certificates और  NCC ke fayde.

NCC की ट्रेनिंग न सिर्फ आपको कैरियर में फायदा पंहुचाती है बल्कि आपको एक बेहतर इंसान भी बनाती है। आप भाईचारे और सद्भावना के साथ जीना सीखते हैं।

NCC full form आर्टिकल को पढ़कर कैसा लगा हमने आपको NCC full details in Hindi में बताने कि पूरी कोशिश कि है , अगर आप भी NCC join karne का सोच रहे हैं तो हमें जरूर बताइए।

हम हमेशा आप तक कुछ नई जानकारी लाने की कोशिश करते हैं। अगर आपको हमारी ये कोशिश और मेहनत अच्छी लगती है तो हमारे साथ जुड़े रहिए।

हमारे ब्लॉग पर आपको कैरियर और कॉम्पिटीटिव एग्जाम से जुड़ी सही और पूरी जानकारी मिलेगी। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो कमेंट कर के जरुर बताइए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

ऐसी ही कोई और जानकारी लेकर हम जल्द आपसे मिलेंगे।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करे

Leave a Comment