AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Science Stream me kaun kaun se Subject hote hai ?साइंस स्ट्रीम पूरी जानकारी

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Science Stream me kaun kaun se Subject hote hai –

पहले के समय में लोग पढ़ाई को अधिक महत्व नहीं देते थे | उनकी धारणा होती थी कि कैसे भी करके किसी भी सब्जेक्ट को लेकर 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली जाए इतना ही काफी है,

Advertisement

लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है लोगों की धारणाएं उनकी विचारधाराएं भी बदलती जा रही हैं।

आज के समय में बच्चे और उनके अभिभावक शिक्षा को लेकर बहुत अधिक जागरूक हो गए हैं और प्रारंभ से ही अपने बच्चे के भविष्य के बारे में सोच विचार कर फैसले लेते हैं कि उसे आगे चलकर क्या करना है क्या बनना है,

लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में या ज्ञान की न्यूनता की वजह से लोग गलत फैसले ले लेते हैं जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है।

Science Stream me kaun kaun se Subject hote hai
Science Stream me kaun kaun se Subject hote hai

विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण काम होता है कि उन्हें यह चयन करना कि उन्हें विज्ञान विषय के साथ आगे की पढ़ाई करनी है या फिर आर्ट सब्जेक्ट के साथ, क्योंकि यहीं से उनके भविष्य की नींव रखी जाती है जिसमें से अधिकतर विद्यार्थियों का रुझान साइंस स्ट्रीम की तरफ होता है।

दोस्तों हमने सोचा कि क्यों ना आज आपको इस लेख में साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं के बारे में बताया जाए।

इसलिए यदि आप भी विद्यार्थी या अभिभावक हैं और यह सोच रहे हैं कि 10th के बाद कौन सी विषय लेनी चाहिए साइंस या आर्ट तो आप इस लेख को पढ़ सकते हैं क्योंकि इस लेख में हमने बताया है कि साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं।

साइंस स्ट्रीम किसे कहते है ?

जब हम 10वीं तक की पढ़ाई कर रहे होते हैं तो उस समय हम साइंस को मात्र एक विषय की तरह पढ़ते हैं जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान तीनों सम्मिलित होते हैं, हम इन तीनों को सम्मिलित रूप से विज्ञान की तरह पढ़ते हैं |

लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते जाते हैं और जब हम दसवीं कक्षा पास कर लेते हैं और 11वी़ कक्षा में जाने के लिए आवेदन करते हैं तो उस समय हमें विषयों का चुनाव करना होता है कि हमें साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करनी है या आर्ट में या फिर कॉमर्स,

साइंस स्ट्रीम एक ऐसी स्ट्रीम होती है जिसमें हम पार्टीकुलर विज्ञान विषय के साथ पढ़ाई करते हैं और इसमें हमें विज्ञान से संबंधित विषय ही पढ़ने होते हैं।

साइंस स्ट्रीम में सब्जेक्ट –

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान इन तीनों को सम्मिलित रूप से विज्ञान यानी साइंस बोलते हैं क्योंकि यह तीनों विज्ञान के ही भाग होते हैं लेकिन जब हम साइंस स्ट्रीम के साथ पढ़ाई करने की बात करते हैं तब इसमें भी थोड़ा मतभेद हो जाता है क्योंकि साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई दो ग्रुप में की जाती है |

पहला ग्रुप भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान तथा गणित का होता है जबकि दूसरा ग्रुप भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का होता है |

साइंस स्ट्रीम के इन दोनों ग्रुपों में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान कंपलसरी सब्जेक्ट होते हैं इन दोनों ग्रुप में की गई पढ़ाई साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई होती है।

साइंस स्ट्रीम में ग्रुप-

जैसा कि हमने बताया कि साइंस स्ट्रीम में दो ग्रुप होते हैं उनमें से एक ग्रुप पीसीबी का होता है और एक ग्रुप पीसीएम का होता है इन दोनों के बारे में नीचे बताया गया है-

PCM ग्रुप –

  1. भौतिक विज्ञान
  2. रसायन विज्ञान
  3. गणित

PCB ग्रुप –

  1. भौतिक विज्ञान
  2. रसायन विज्ञान
  3. जीव विज्ञान

साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं ?

साइंस स्ट्रीम में भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित सब्जेक्ट होते हैं जिनमें से दो ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें से किसी एक ग्रुप का चयन करके आप आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं |

दोनों ही ग्रुपों में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान कंपलसरी सब्जेक्ट होते हैं जबकि एक ग्रुप में गणित होता है तो दूसरे ग्रुप में जीव विज्ञान होता है |

साइंस स्ट्रीम में होने वाले सब्जेक्टों के बारे में नीचे विस्तृत रूप से बताया गया है-

भौतिक विज्ञान- यह साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई करने का मुख्य विषय होता है जिसे हम साइंस का स्तंभ भी कहते हैं |

यदि आप साइंस स्ट्रीम से आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भौतिक विज्ञान हर हाल में पढ़ाना ही होगा चाहे आप डॉक्टर बनना चाहते हों या फिर इंजीनियर मतलब आप गणित विषय के साथ पढ़े या फिर जीव विज्ञान के साथ आपको भौतिक विज्ञान पढ़ना ही होगा।

रसायन विज्ञान – रसायन विज्ञान भी साइंस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है |

रसायन विज्ञान में हम कार्बनिक रसायन और अकार्बनिक रसायन से जुड़े विषयों को पढ़ते हैं |

भौतिक विज्ञान की तरह ही रसायन विज्ञान साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने के लिए आवश्यक होती है आपको गणित और जीव विज्ञान दोनों ही विषयों के साथ में रसायन विज्ञान पढ़ना ही होता है।

जीव विज्ञान – जीव विज्ञान एक प्रकार का विकल्पीय विषय होता है यदि आप आगे चलकर अपना करियर/फ्यूचर फार्मास्यूटिकल इंडस्टरीज और मेडिकल के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं तो आप जीव विज्ञान सब्जेक्ट के साथ 12वीं की पढ़ाई और आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं |

भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान एक ग्रुप में होते हैं जबकि भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और गणित विषय दूसरे ग्रुप में होते हैं।

गणित – यदि आपका सपना है कि आप साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करके आगे चलकर इंजीनियर बने या फिर किसी दूसरे टेक्निकल प्रोफेशन में जाएं तो इसके लिए आपको 12वीं में गणित विषय के साथ पढ़ाई करनी होती है |

जिसके साथ भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान कंपलसरी सब्जेक्ट होते हैं गणित विषय के साथ पढ़ाई करके आप अपना फ्यूचर इंजीनियरिंग और दूसरे टेक्निकल कोर्सेज के साथ बना सकते हैं।

साइंस स्ट्रीम में सब्जेक्ट कैसे चुने ?

10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपके सामने दो विकल्प होते हैं या तो आप साइंस स्ट्रीम के साथ पढ़ाई करें या फिर आर्ट विषय को लेकर पढ़ाई करें।

साइंस स्ट्रीम में भी दो ग्रुप होते हैं पहला भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का,

दूसरा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित का इन दोनों ग्रुपों से की गई पढ़ाई साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई आती है।

दसवीं के बाद विषयों का चुनाव करते समय आप किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें पहले आप अपने आप को परख ले समझ ले कि आप आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं , किस क्षेत्र में आपका आकर्षण है इंजीनियर बनना चाहते हैं या डॉक्टर |

यदि आपका आकर्षण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यानी टेक्निकल फील्ड में है तब आप पीसीएम (भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान और गणित) विषय के साथ आगे की पढ़ाई कर सकते हैं और यदि आपका आकर्षण मेडिकल के क्षेत्र में है या फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में हैं तो इसके लिए आप पीसीबी ( भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान )के साथ पढ़ाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – 11वीं में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं ?

इसे भी पढ़े – 12th साइंस के बाद क्या करें ?

इसे भी पढ़े – आईपीएस ऑफिसर कैसे बने ?

निष्कर्ष – Science Stream me kaun kaun se Subject hote hai

दोस्तों आज किस लेख में हमने साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं के बारे में जाना और उन पर विस्तृत चर्चा की। आशा करता हूं कि यह लेख साइंस स्ट्रीम में कितने सब्जेक्ट होते हैं आपको पसंद आया होगा।

आप कमेंट कर के जरुर बताये कि ये आर्टिकल आपको कैसा लगा और कुछ पूछना हो तो भी कमेंट करें |

हमारे होम पेज पर जाएँ वहां आपको और भी बहुत से नहाव्पूर्ण आर्टिकल मिलेंगे , उन्हें भी जरुर पढ़े –

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment