AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

PWD full form | PWD में अधिकारी कैसे बने | PWD अधिकारी की सैलरी

PWD full form in hindi – दोस्तों इस आर्टिकल का टॉपिक है पीडब्ल्यूडी फुल फार्म (PWD full form in Hindi).

कुछ साल पहले एक हास्य धारावाहिक आता था लापतागंज। उसमें एक कैरेक्टर थे लल्लन जी जिनका डायलॉग “हमसे तो किसी ने कहा ही नहीं”,  बहुत फेमस हुआ था।

हमने उनका जिक्र इसलिए किया क्योंकि उस कैरेक्टर का पूरा नाम था पीडब्ल्यूडी वाले लल्लन जी।

PWD Full Form
PWD Full Form

इस आर्टिकल में हम आपको इसी पीडब्ल्यूडी (PWD) की पूरी जानकारी देंगे और साथ ही साथ PWD का full form भी बताएँगे |

आपके इलाके में अगर कोई सरकारी निर्माण या सुधार कार्य होता होगा तो उनमें से कई बार वहां पीडब्ल्यूडी का बोर्ड भी लगा मिलता होगा। अखबारों में भी आपने इससे जुड़ी खबरें पड़ी होंगी।

Advertisement

दोस्तों पीडब्ल्यूडी एक सरकारी विभाग है और यदि आप भी एक सरकारी नौकरी करके अपना फ्यूचर सिक्योर करना चाहते हैं तो पीडब्ल्यूडी विभाग एक अच्छा विकल्प है।

ऐसे में ये आर्टिकल आपकी बहुत मदद करेगा। हमें यकीन है कि अगर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते हैं तो आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल जाएगा।

पीडब्ल्यूडी फुल फार्म आर्टिकल में हम आपको बताएंगे

  • PWD full form in Hindi
  • PWD ke कार्य
  • PWD अधिकारी कैसे बनें
  • योग्यता (PWD officer बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए)
  • सलेक्शन प्रोसेस (PWD officer banne ke liye selection process)
  • PWD अधिकारी की सैलरी
  • PWD में भर्ती कैसे होती है

PWD full form in Hindi (Full Form of PWD)

दोस्तों सबसे पहले जानते हैं पीडब्ल्यूडी फुल फार्म इन हिन्दी PWD full form)

PWD full form is Public Works Department यानि कि पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट।

इसे लोक निर्माण विभाग भी कहा जाता है।

हर राज्य में एक पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट होता है। अब जानते हैं कि पीडब्ल्यूडी के कार्य क्या होते हैं।

इसे भी पढ़े – इंडियन आर्मी में कैसे जाएँ ?

इसे भी पढ़े – SDM कैसे बने ? पूरा प्रोसेस जानें

PWD ke कार्य – Work of PWD

दोस्तों जैसा कि आपने पढ़ा पीडब्ल्यूडी का फुल फार्म (PWD full form in Hindi) होता है लोक निर्माण विभाग इसलिए यह विभाग सरकारी भवनों की डिजाइनिंग और निर्माण, पहले से किए हुए निर्माण कार्य की देखरेख और मरम्मत का काम करता है।

इसमें पुल, अस्पताल, फ्लाईओवर, सरकारी आवास का शामिल है। इसके अलावा पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था करना, पाइपलाइनों की देखभाल, सड़कों की मरम्मत का काम भी पीडब्ल्यूडी विभाग देखता है।

PWD ke kary
PWD ke kary

पीडब्ल्यूडी बड़े सरकारी विभागों में से एक है। इसको CPWD (Center PWD) और SPWD (State PWD) में बांटा गया है।

  • Center PWD केंद्रीय स्तर पर निर्माण और रखरखाव देखता है और
  • State PWD राज्य स्तर पर कार्य देखता है।

 

PWD अधिकारी कैसे बने ?

 

पीडब्ल्यूडी अधिकारी बनने के लिए समय-समय पर संबंधित विभाग या आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। इसकी जानकारी आपको प्रमुख समाचार पत्रों, कॉम्पिटीटिव मैगजीन और इंटरनेट के माध्यम से मिल सकती है।

जॉब नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क जैसे सारे क्राइटेरियाज और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी होती है।

इसे अच्छी तरह पढ़ और समझकर आप जिस पद के लिए खुद को योग्य पाते हैं, उसके लिए फार्म भरकर अप्लाई करें। हमने अगले सेक्शन में PWD selection process बताया है।

आप उसको ध्यान में रखते हुए तैयारी करें। इस तरह आप भी एक PWD अधिकारी बन सकते हैं।

PWD Officer बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

 

  • पीडब्ल्यूडी ऑफिसर बनने के लिए एज लिमिट 21-35 वर्ष होती है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
  • अगर हम शैक्षिक योग्यता की बात करें तो पीडब्ल्यूडी में ज्यादातर सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकैनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कामकाज देखे जाते हैं। इसलिए इन स्ट्रीम से पढ़े उम्मीदवारों के लिए इसमें अधिकारी बनने का अच्छा स्कोप है।
  • इसके अलावा relevant vacancy निकलने पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग में स्नातक होना चाहिए।
  • इन विषयों में तीन वर्षीय डिप्लोमा और दो साल का वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

 PWD Officer banne ke liye Selection Process –

अब हम आपको पीडब्ल्यूडी में सलेक्शन कैसे होता है इसकी जानकारी देंगे। (PWD selection process).

  • CPWD जो कि केंद्र सरकार के अधीन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग है, उसमें भर्ती कर्मचारी चयन आयोग एसएससी द्वारा की जाती है।
  • SPWD में भर्ती राज्य लोकसेवा आयोग या कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाती है।
  • CPWD में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए SSC एक जेई भर्ती परीक्षा कंडक्ट करती है।
  • यह ग्रुप बी, नॉन-गजेटेड पोस्ट होती है।
  • इसमें पहले पेपर I देना होता है। यह ऑब्जेक्टिव टाइप होता है जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलता है।
  • इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और इंजीनियरिंग (Civil, Mechanical, Electrical के तीन सेक्शन) के प्रश्न होते हैं।
  • आपने जिस स्ट्रीम से इंजीनियरिंग की है उसी सेक्शन के प्रश्न attempt करने होते हैं।
  • गलत जवाब देने पर माइनस मार्किंग की जाती है।
  • पेपर I क्लीयर करने के बाद पेपर II देना होता है। यह सब्जेक्टिव टाइप पेपर होता है।
  • इसमें भी इंजीनियरिंग सम्बन्धित प्रश्न होते हैं और 2 घंटे मिलते हैं। आपको relevant subject के questions attempt करने होते हैं।
  • यह 300 नंबर का पेपर होता है, इसमें माइनस मार्किंग नहीं होती।
  • जो कैंडिडेट्स पेपर II क्लीयर कर लेते हैं, उनको डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
  • अब सलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट बनती है।
  • विभाग के नियमों के अनुसार जूनियर इंजीनियरों को असिस्टेंट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे पदों पर प्रमोशन दिया जाता है।
  • इसी तरह SPWD का  सलेक्शन प्रोसेस होता है। हर राज्य के अनुसार इसमें कुछ बदलाव हो सकता है।

Salary of a PWD Officer –

PWD full form in hindi
PWD full form in hindi

दोस्तों एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी को 35,400 – 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है। इसके साथ हर ऐसी सुविधा और भत्ते मिलते हैं जो सरकारी कर्मचारियों को दिए जाते हैं। इसमें आवास, चिकित्सा, टीए, डीए, पीएफ, पेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

यही वजह है कि लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस जॉब का सपना देखते हैं ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

इसे भी पढ़े – आईएएस ऑफिसर कैसे बने ?

से भी पढ़े – ग्रेजुएशन में कौन-सा सब्जेक्ट लें ?

PWD में भर्ती कैसे होती है ?

 

दोस्तों, उम्मीद है कि ऊपर दी गई सारी जानकारी आपने अच्छी तरह पढ़ ली होगी और आपके सारे सवालों का जवाब मिल गया होगा। एक बार संछेप में समझते हैं

  • PWD में job kese milti hai?
  • PWD का full form होता है Public Works Department यानि लोक निर्माण विभाग सरकारी भवनों, सड़कों, पुल का निर्माण, मरम्मत और देखभाल PWD का काम होता है।
  • PWD में भर्ती होने के लिए एज लिमिट 21-35 वर्ष है। इसमें नियमानुसार छूट दी जाती है।
  • सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकैनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा किए उम्मीदवार आवेदन के योग्य होते हैं।
  • SSC या राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से एग्जाम लिया जाता है।
  • इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • सलेक्टेड कैंडिडेट्स को जेई की पोस्ट दी जाती है।
  • कुछ साल काम करने के बाद असिस्टेंट इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर प्रमोट किया जाता है।

 

Conclusion – PWD full form in Hindi

 

दोस्तों पीडब्ल्यूडी फुल फार्म आर्टिकल में हमने आपको बताया

  • PWD full form in Hindi,
  • PWD ke कार्य क्या होते हैं?
  • PWD अधिकारी कैसे बनें,
  • PWD officer बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए,
  • PWD का सलेक्शन प्रोसेस और
  • PWD अधिकारी की सैलरी कितनी होती है।

 

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए। यदि कोई सुझाव या शिकायत हो तो आपका स्वागत है ताकि हम आने वाले आर्टिकल और बेहतर बना सकें।

इसे भी पढ़े – इंजिनियर कैसे बने – कौनसा सब्जेक्ट ले ?

से भी पढ़े – बैंक में ऑफिसर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – 11वीं में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं ?

हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है। अगर कमी है तो सही जानकारी की। इसकी वजह से बहुत से प्रतिभावान बच्चे पीछे रह जाते हैं।

हमारा यही मकसद है कि आपको सही और पूरी जानकारी मिलती रहे ताकि आपकी कोशिशों में कोई रूकावट न आए। इसलिए हम नए-नए टॉपिक लेकर आते रहेंगे।

अपडेटेड रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

 

Article by – Nidhi Neer

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment