AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Present Perfect tense in Hindi with Examples | एक बार पढ़ लो हमेशा याद रहेगा

Present Perfect tense in Hindi

Present Tense (वर्तमान काल) के कुल चार भेद होते है। Present Perfect tense इनमे से ही एक है। इसका प्रयोग हम किसी कार्य के हाल ही के समय में पूरा होने पर करते है।

Present Perfect tense in Hindi

आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे। Present Perfect की पहचान, इसकी बनावट, इसका निर्माण और भी बहुत कुछ। तो आईए सर्वप्रथम Present Continuous Tense की पहचान करना सीखते है। इसके बाद हम विभिन्न तरह के वाक्यों को पहचानना और बनाना सीखेंगे।

Present Perfect tense से हमे वर्तमान में या यूं कहे हाल ही में संपन्न हुए कार्य का पता चलता हैं। जैसे:

  • मैं खा चुका हूं।
  • वह जा चुका है।
  • रविंदर सो चुका है।

इनकी पहचान करना काफी आसान है। हिंदी के जिस किसी वाक्य के अंत में आपको चुका हूं, चुकी हूं, चुके है, चुके हो, चुका है अथवा या हूं, ई हूं, ए हो इत्यादि रहे उसे Present Perfect tense समझना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर कुछ वाक्य देखते है।

  • रंजन खा चुका है।
  • राम ने खाना खाया।
  • वह जा चुका है।
  • मयंक सो चुका है।
  • वह खेल चुका है।
  • वह स्कूल गया है।
  • वे लोग जा चुके है।
  • मैं टहल चुका हूं।
  • रीना जा चुकी है।
  • वे लोग पढ़ चुके है।

इन सभी वाक्यों को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आपने Present Perfect को थोड़ा बहुत जरूर ही समझ लिया होगा।

आईए अब आपको इसका अंग्रेजी में अनुवाद करना बताते है। एक-एक करके हम सभी तरह के वाक्यों को देखेंगे। अनुवाद को सीखने के लिए इसके संरचना को जानना जरूरी है। इसकी सरंचना कुछ इस प्रकार होती है:

Advertisement

Rules of Present Perfect tense in Hindi

संरचना: Subject + have/has + V3

इसके बनावट को अच्छे से समझने के लिए इस चार्ट को देखे।

PersonSingularPlural
First PersonI have playedWe have played.
Second PersonYou have played.You have played.
Third PersonHe/ She/ it/ Ram + has played  They/the boys have played.

आईए अब कुछ हल किए हुए सवाल पर नजर डालते हैं।

1. मैं खाना खा चुका हूं।

    I have eaten food.

2. वह स्कूल जा चुका है।

    He has gone to school.

3. राम खेल चुका है।

    Ram has played.

4. राम सो चुका है।

    Ram has slept.

अब आईए इसके अन्तर्गत आने वाले विभिन्न वाक्यों को देखते है।

Affirmative sentence

ये पॉजिटिव वाक्य होते है। इससे सकारात्मक भाव आता है। आईए, इसके बनावट और कुछ उदाहरण को देखते है।

संरचना: Subject + have/has + V3+ object + complement

उदाहरण:

  • तुम खा चुके हो।  You have eaten.
  • रवि सो चुका है।  Ravi has slept.
  • हमलोग खेल चुके है। We have played.
  • वह स्कूल गया है।  He has gone to school.
  • मैने उसे देखा है।  I have seen him.

Negative sentence

इस तरह के वाक्यो की बनवाट बिल्कुल affirmative की तरह ही होता है, बस have/has के बाद not लगा देना होता है।

संरचना: Subject + have/has + not + V3

1. मैंने राम को नही देखा है।  I have not seen Shyam.

2. मैं नही पढ़ चुका हूं।  I have not read.

3. वे लोग नहीं सोए है।  They have not slept.

4. वह नही खेल चुका है।  He has not played.

5. वे लोग नहीं सोए है। They have not slept.

Interrogative sentences

इन्हे प्रश्नवाचक वाक्य भी कहा जाता है। इन वाक्यों को पहचानना काफी आसान होता है। इनकी शुरुवात मुख्यत क्या से होता है और इसके साथ में आपको वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) देखना होता है। कुछ उदाहरण देखिए: क्या वह खा चुका है?, क्या तुमने रवि को पीटा है?, क्या बच्चे सो चुके है? इत्यादि।

संरचना: Have / has + Subject + V3 + ?

  •  क्या तुमने रवि को पीटा है?

Have you beaten Ravi?

  • क्या बच्चे सो चुके है?

Have the children slept?

  • क्या वह खा चुका है?

Has he eaten?

कुछ प्रश्नवाचक वाक्य ऐसे भी होते है, जो क्या से शुरू न होकर भी प्रश्नवाचक का निर्माण करते है। इनकी बनवाट कुछ इस प्रकार से होती है।

Wh words + have / has + subject + (not) + V3 + ?

Note: Wh words ( what / when / why / where / how)

उदाहरण: Present Perfect tense in Hindi with Examples

  • बच्चे कब आए है? When have the children come?
  • वह क्यों नही सोया है? Why has he not slept?
  • वे लोग कहा गए है? Where have they gone?
  • बच्चे क्यों नही सोए है? Why have the children not slept?
  • मोहन वहा क्यों नही गया है? Why has Mohan not gone there?

Interrogative negative sentences

इसकी बनावट भी बिलकुल Interrogative sentences की तरह होती है, बस subject के बाद not लगाना होता है। इसकी बनावट कुछ इस प्रकार से होती है:

संरचना: Have / has + Subject + V3 + ?

  • क्या तुमने रवि को नही पीटा है?

             Have you not beaten Ram?

  • क्या बच्चे नहीं सो चुके है?

             Have the children not slept?

  • क्या वह नही खा चुका है?

            Has he not eaten?

Note: किसी भी तरह के Interrogative और Interrogative negative वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगा देना चाहिए।

कुछ महत्पूर्ण शॉर्टकट जिनका आप Present Perfect tense में उपयोग कर सकते है।

Have not : Haven’t

Has not : Hasn’t

इसे भी पढ़े –

For / Since का उपयोग

अक्सर For अथवा Since का प्रयोग Present Perfect continuous tense के साथ किया जाता है। लेकिन कुछ-कुछ जगहों पर इसका उपयोग Present Perfect tense के साथ भी किया जाता है। आइए सबसे पहले For और Since का उपयोग जान लेते है।

For: इसका उपयोग किसी point of time के लिए होता है। जैसे: 2002 से, जनवरी से, 2 घंटे से इत्यादि

Since: इसका उपयोग Period of time के लिए होता है। जैसे: घंटे से, महीनो से इत्यादि।

Examples-of-Present-Perfect-tense-in-Hindi-to-english
Examples-of-Present-Perfect-tense-in-Hindi-to-english

कुछ उदाहरण देखते हैं More Examples of Present Perfect tense in Hindi

मैने सुबह से काम नहीं किया है।

 I have not worked since morning.

उसने सुबह से क्या खाया है?

 What has she eaten since morning?

 हमलोग एक दूसरे को 10 वर्षों से जानते है।

  We have known each other for ten years.

Present Perfect tense का उपयोग

1) हाल ही में पूरे हुए काम

Present Perfect tense का उपयोग हाल ही में पूरे हुए काम को दर्शाने के लिए किया जाता हैं। जैसे: मैं खाना खा चुका हूं (I have eaten), मेरे पिताजी जा चुके है ( My father has gone).

2) भूतकाल में सुरु हुए काम जो अभी भी जारी हो

ऐसे कार्य जो पहले से चले आ रहे हो, उन्हे भी Present Perfect tense के तहत since/ for के सहारे लिखा जा सकता हैं। जैसे: उसने पांच साल गणित सीखा है ( He has learnt maths for five years). हमलोग एक दूसरे को 10 वर्षों से जानते है।

 (We have known each other for ten years)

अब आईए अंत में कुछ सवालों के अभ्यास कर लेते है। इन सवालों को बनाने से आप अपने आप को आक पाएंगे।

अगर आप सवालों को नही बना पा रहे हो तो आपको चाहिए की इस आर्टिकल को दुबारा पढ़े और अच्छे से समझे। बेहतर समझ के लिए आप इस आर्टिकल को बुकमार्क कर ले और बार बार पढ़े।

Exercise

  1. वह पढ़ने गया है।
  2. वह पक्षी मारने गया है।
  3. क्या तुमने राम को पीटा है?
  4. क्या बच्चे सो चुके है?
  5. मैने राम को नही देखा है।
  6. सूर्य अस्त नही हुआ है।
  7. वे लोग नही सोए है।
  8. वह स्कूल गया है।
  9. लड़के आ गए है।
  10. बच्चे खेलने नही गए है।

उत्तर:

  1. He has gone to read.
  2. He has gone to kill a bird.
  3. Have you beaten Ram?
  4. Have the children slept?
  5. I have not seen Ram.
  6. The sun has not set.
  7. They have not slept.
  8. He has gone to school.
  9. The boys have come.
  10.  The children have not gone to play.

ConclusionPresent Perfect tense in Hindi

दोस्तो, यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे जरूर बताएं। साथ ही में अगर कोई सुझाव या शिकायत हो तो वो भी जरूर बताएं।

आप कमेंट करके अपने विचार हम तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ में आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और जानने वाले तक जरूर पहुंचाए।

इस आर्टिकल में हमने अंग्रेजी के अंर्तगत आने वाले Present Perfect tense के बारे में सबकुछ बताने का पूरा प्रयास किया है।

आप हमारे YouTube और टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ें

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment