AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Past Perfect Tense in Hindi – Rules, Examples (Hindi & English)- आसान है

Past Perfect Tense in Hindi

Past tense के चार भेद होते है। Past Perfect Tense इनमे से ही एक भेद है। इससे हमे भूतकाल में पूर्ण हो चुकी घटनाओं के बारे में पता चलता है। जैसे: में खा चुका था, तुम पढ़ने जा चुके थे, वे लोग जा चुके थे इत्यादि।

आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे। Past Perfect Tense क्या होता है, इसके भेद, इसका अनुवाद और भी बहुत कुछ। तो आईए सबसे पहले Past Perfect Tense को पहचानना सिख लेते हैं

Past Perfect Tense

इसे पहचानना काफी आसान है। ऐसे वाक्य जिनके अंत में चुका था, चुके थे, चुकी थी, इत्यादि रहे उसे Past Perfect Tense कहते है।

इसके साथ में जिस वाक्यों के अंत में या था, यी थे, ये थे रहे तो उसे भी Past Perfect Tense कहते है।

उदाहरण:

  • मैं खा चुका था।
  • वे लोग जा चुके थे
  • श्याम सेव खा चुका था।
  • रजत वहा से जा चुका था।
  • वे दोनो खा चुके थे।
  • रोहन आम खा गया था।
  • तुम पटना गए थे।
  • उस लड़के ने राम को पीटा था।

इसके अनुवाद को सीखने के लिए सबसे पहले इसके संरचना को देखना होगा।

संरचना: Subject + had + v3 + object

आईए इसे ठीक से समझने के लिए इस चार्ट पर नज़र डालते है।

Advertisement
PersonSingularPlural
First PersonI had eaten.We had eaten.
Second PersonYou had eaten.You had eaten.
Third personHe / she / it / Ram had eaten.They had eaten. The boys had eaten.

इस चार्ट को देखने के बाद आप इसके बनवाट को बहुत हद तक सीख गए होंगे। आईए अब कुछ हल किए हुए सवालों को देखते है।

1. तुम दिल्ली जा चुके थे।

    You had gone to Delhi.

2. तुम आम खा चुके थे।

    You had eaten mango.

3. उस लड़के ने राम को पीटा था।

    That boys had beaten Ram

4.तुम पटना गए थे।

    You had gone to Patna.

5. रोहन आम खा गया था।

    Rohan had eaten mango.

Affirmative sentences

Past perfect Tense में affirmative sentences दो तरह के होते है। एक तो सामान्य वाक्य जैसे: में खा चुका था, तुम जा चुके थे इत्यादि।

इस तरह के वाक्यों में आपको कोई समस्या नही आएंगी। हमने आर्टिकल के शुरू में भी इसके बारे है। आईए दूसरे तरह के वाक्यों के बारे में जानते है।

इन वाक्यों पर ध्यान दे:

  1. गाड़ी खुलने के बाद मैं स्टेशन पहुंचा।
  2. घंटी बजने से पहले मैं स्कूल पहुंच चुका था।
  3. पुलिस के आने से पूर्व चोर भाग चुका था।

इन सभी वाक्यों में दो कार्य हो रहे है। दोनो कार्य भूतकाल में है, एक पहले समाप्त हो रहा है तो दूसरा उसके बाद।

पहले समाप्त होने वाले कार्य के लिए Past Perfect Tense का प्रयोग होता है, तो वहीं बाद में समाप्त होने वाले कार्य के लिए Past indefinite tense का प्रयोग होता है।

आईए इसे हल किए हुए सवालों के माध्यम से समझने का प्रयास करते है। इसका प्रयोग आप negative और interrogative में कर पाएंगे।

डॉक्टर के आने से पहले रोगी मार चुका था।

इस वाक्य में भूतकाल में दो कार्य हुए है (1) डॉक्टर का आना दूसरा (2) रोगी का मरना। इस वाक्य से साफ पता चलता है की रोगी पहले मरा है इसलिए इसके साथ Past Perfect Tense का प्रयोग होगा। डॉक्टर इसके बाद आता है इसलिए इसके साथ Past indefinite tense का प्रयोग करेंगे।

The patient had died  before the Doctor came.

1. गाड़ी खुलने के बाद मैं स्टेशन पहुंचा।

    I reached the station after the train had started.

2. घंटी बजने से पहले मैं स्कूल पहुंच चुका था।

    I had reached School before the bell ring.

3. पुलिस के आने से पूर्व चोर भाग चुका था।

     The thief had fled away before the police came.

Negative sentence

इस तरह के वाक्यो को नकारात्मक वाक्य कहा जाता है क्यूंकि इससे  ‘न’ का बोध होता है। इसकी बनवाट भी Affirmative की तरह ही होती है बस had के बाद not / never लगा देना होता है।

संरचना: Subject + had + not + V3

या, हम इसे ऐसे भी लिख सकते है-

संरचना: Subject + hadn’t + V3

कुछ उदाहरण देखिए।

1. इससे पूर्व मैंने लाल किला नहीं देखा था।

    I had not seen the Taj Mahal before.

2. वह बचपन से ही सत्यवादी नहीं था।

    He had not been truthful since his childhood.

3. तुम पटना नही गए थे।

    You had not gone to Patna.

4. मेरे स्टेशन पहुंचने के पहले गाड़ी नही खुली थी।

    The train had not started before I reached the station.

Interrogative sentences

इसे हिंदी में प्रश्नाचक वाक्य कहा जाता है। इस तरह के वाक्यों से सवाल पूछा जाता हैं। इसके साथ में जिस वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) हो उसे ही Interrogative sentences कहा जाता है।

इसके अनुवाद के लिए आपको had को वाक्य के शुरू में कर देना होता है। संरचना देखे:

संरचना: Had + subject + V3+?

उदाहरण:

1. क्या डॉक्टर के आने से पहले रोगी मार चुका था।

    Had the patient died before the doctor came?

2. क्या वह सेना में था?

    Had he been in the Army.

3. क्या तुम इसके पूर्व दिल्ली नही गए थे।

    Had you not visited Delhi before?

4. क्या उसने पहले ही अपना सबक पूरा कर लिए था?

    Had he already completed his task?

When, how, why, where, what इन सभी के प्रयोग से भी Past Perfect Tense के अंतर्गत प्रश्नवाचक का निर्माण कर सकते है।

Wh words + had + subject + (not) + V3 + ?

उदाहरण

1. वह कब से अनुपस्थित था?

   Since when had he been absent?

2. स्कूल आने से पहले तुम क्या कर चुके थे?

    What had you done before you went to school?

3. मेरे आने से पहले वह क्यों जा चुका था?

    Why had he gone before I came?

Interrogative Negative sentences

यह बिल्कुल Interrogative sentences की तरह ही होता हैं। इसकी बनवाट में बस subject के बाद not लगा देना चाहिए। आईए इसकी बनवाट देखते है।

संरचना: Had + subject + not + V3+?

1. क्या वह सेना ने वर्षो से नही है?

    Had he not been in the Army for years?

2. क्या महात्मा गांधी बचपन से सत्यवादी नहीं थे?

    Hadn’t Mahatma Gandhi been truthful since his childhood?

3. क्या वह नही खा चुका था?

    Had he not eaten?

4. क्या वह नही पढ़ चुका था?

    Had he not read?

5. क्या वे दोनो नही खेल चुके थे?

     Had they not played?

Note:- Had not के बदले hadn’t का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ में ही किसी भी तरह के प्रश्नवाचक वाक्य में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाना ना भूले।

आईए अब आपको कुछ प्रश्न देते है, इन्हे आप स्वयं से हल करने की कोशिश की। उपर दिए गए रूल्स को अगर अपने भली भाती समझ होगा तो आप ये सभी सवाल हल कर लेंगे।

अगर ये सवाल आपको हल करने में कठिनाई महसूस हो या आप हल न कर पाए तो, आपमो यह आर्टिकल एक बार फिर से ठीक से पढ़ना चाहिए। इसके बाद फिर से सवालों को हल करे आप किसी किताब की सहायता भी ले सकते है।

Examples-of-Past-Perfect-Tense-in-Hindi-English
Examples-of-Past-Perfect-Tense-in-Hindi-English

Examples of Past Perfect Tense in Hindi & English

1. क्या वह सेना में वर्षो से नही था?

2. क्या महात्मा गांधी बचपन से सत्यवादी नहीं थे?

3.क्या तुम इसके पूर्व दिल्ली नही गए थे।

4. क्या उसने पहले ही अपना सबक पूरा कर लिए था?

5. मेरे स्टेशन पहुंचने के पहले गाड़ी नही खुली थी।

इसे भी पढ़े –

Answer जवाब:

1. Had he not been in the Army for years?

2. Hadn’t Mahatma Gandhi been truthful since his childhood?

3. Had you not visited Delhi before?

4. Had he already completed his task?

5. The train had not started before I reached the station.

ConclusionPast Perfect Tense in Hindi

दोस्तो, आज के इस आर्टिकल में हमने Past Perfect Tense के बारे में जाना। हमने अपने तरफ से पूरी कोशिश की है की आपको हर बिंदु अच्छे से समझाए फिर भी कुछ छूट गया हो और आप जानना चाहते हो तो हमे कमेंट के माध्यम से बताए।

इसके साथ में आप अपने सुझाव हमे जरूर से। अगर यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने मित्रो के साथ इस आर्टिकल “Past Perfect Tense in Hindi” को शेयर करे और ऐसे ही ज्ञान से भरे आर्टिकल के लिए हमसे जुड़े रहे।

आप हमसे YouTube और टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है –

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment