AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Past Continuous Tense in Hindi – पहचानने और बनने का आसान नियम

Past Continuous Tense in Hindi

Past tense (भूतकाल) के चार भेद होते हैं। Past Continuous Tense इनमे से एक होता हैं। इसका एक अन्य नाम Past imperfect tense भी होता है।

आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे। Past Continuous Tense क्या होता है?, इसकी पहचान कैसे करे, इसका अनुवाद कैसे करें।

ये सब जानेंगे हम आज के इस लेख में। तो आईए सबसे पहले जान लेते है की Past Continuous Tense क्या होता है। इसके बाद हम इसका अनुवाद जानेंगे।

Past Continuous Tense

Past continuous tense से हमे ऐसे कार्यों का पता चलता है जो भूतकाल में हो रहा था। यह Present continuous की तरह ही होता है जहा एक और वहा पे Present की बात होती है तो था यहा पर Past की। 

इन्हे पहचानना भी काफी आसान होता है। जिस किसी भी वाक्य के अंत में रहा था, रहे थे, रही थी, रहे थे रहता है उसे Past Continuous Tense कहते है

उदाहरण के तौर पर निम्न वाक्यों को देखे।

  1. हमलोग खेल रहे है।
  2. तुम लोग रो रहे थे।
  3. लड़के दौड़ रहे थे।
  4. राम अपने भाई को पीट रहा था।
  5. वह गाना गा रहा था।
  6. गाय चल रही थी।
  7. सीता प्रतीक्षा कर रही थी।
  8. लड़के खेल रहे थे
  9. वह हंस रहा था।
  10. मैं खा रहा था।

इसका अनुवाद सीखने के लिए इसके बनवाट को समझना होगा, तो आईए सबसे पहले इसकी बनवाट को देखते है।

संरचना: Subject + was/were + v-ing

इसे इस चार्ट के द्वारा समझे।

PersonSingularPlural
First PersonI was playing.We were playing.
Second PersonYou were playing.You were playing.
Third PersonHe/she/it/Ram was playing.They/the boys were playing.

Note: Was का प्रयोग ‘I’और third Person singular के साथ करे और अन्य के साथ were का प्रयोग करे।

कुछ हल किए हुए सवाल देखिए।

1. मैं खा रहा था।

    I was eating.

2. तुम खेल रहे थे।

    You were playing.

3. वह स्कूल जा रहा था।

    He was going to school.

4. वह रो रहा था।

    He was weeping.

5. वे लोग खा रहे थे।

    They were eating.

दिए हुए चार्ट को देखकर आप इसके बनवाट को भलीभांति समझ गए होंगे। अब आइए Past Continuous Tense के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभिन्न तरह के वाक्यों का अनुवाद करना सीखते है।

Affirmative sentences

यह एक तरह के Positive वाक्य होते है। इसकी बनवाट बिलकुल आसन होता है। इसकी बनवाट कुछ इस प्रकार से होती है।

संरचना: Subject + was/were + v-ing

कुछ उदाहरण देखिए।

1. में खेल रहा था।

    I was playing.

2. वह पढ़ रहा था।

    He was reading.

3. सीता प्रतीक्षा कर रही थी।

    Sita was waiting.

4. राम अपने भाई को पीट रहा था।

    Ram was beating his brother.

5. लड़के दौड़ रहे थे।

    The boys were running.

Negative sentence

Negative sentence ऐसे वाक्य होते है जो नकारात्मक होते है। इनसे ‘न’ का बोध होता है।

इसकी बनवाट भी बिलकुल Affirmative sentences की तरह होती है, बस was/were के बाद not लगा दिया जाता है।

संरचना: Subject + was/were + not + v-ing

1. मैं नही झगड़ रहा था।

    I was not quarreling.

2. चिड़िया नही चहचहा रही थी।

    The birds were not twittering.

3. सीता प्रतीक्षा नही कर रही थी।

    Sita was not waiting.

4. मैं नही खेल रहा था।

    I was not playing.

5. लड़के नही दौड़ रहे थे।

    The boys were not running

Note: was not और were not के स्थान पर wasn’t और weren’t लिख सकते हैं।

Interrogative sentence

यह प्रश्नवाचक वाक्य होते हैं। इससे हमें सवाल पूछे जाने का बोध होता है। यह मुख्य क्या से शुरू होते है। इन्हे पहचानना भी आसान होता है बस आपको वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) देखना होता है।

संरचना: Was/were + subject v-ing

उदाहरण

1. क्या मैं खा रहा था ?

    Was I eating?

2. क्या मैं पढ़ रहा था ?

    Was I reading?

3. क्या राघव पढ़ रहा था?

    Was Raghav reading?

4. क्या बच्चे सो रहे थे?

    Were the children sleeping?

5. तुम क्यों पढ़ रहे थे?

    Why were you reading?

ऐसे Interrogative sentences जो क्या से न शुरू होकर कब, क्यों, कैसे, क्या, कहा इत्यादि से शुरू हो उनकी बनावट कुछ इस तरह से होती है।

Wh words  was/were + subject + (not) + v-ing

Wh words: When / why / how / what / where

उदाहरण:

1. सीता कहां जा रही थी?

   Where was Sita going?

2. राघव क्या कर रहा था?

   What was Raghav doing?

3. वर्षा क्यों नहीं हो रही थी?

    Why was it not raining?

4. आप वहा कब जा रहे थे?

     When were you going there?

5. तुम कब पढ़ रहे थे?

     When were you reading?

Interrogative negative sentence

Interrogative negative बिल्कुल Interrogative sentences की तरह होता है बस आपको सब्जेक्ट के बाद Not लगा देना होता है। आईए इसके बनावट को देखते है।

संरचना: was/were + subject + not + v ing + ?

1. क्या मैं नही खा रहा था ?

    Was I not eating?

2. क्या मैं नही पढ़ रहा था ?

     Was I not reading?

3. क्या राघव नही पढ़ रहा था?

     Was Raghav not reading?

4. क्या बच्चे नही सो रहे थे?

    Were the children not sleeping?

5. आप वहा कब जा थे थे?

    When were you going there?

Note:- किसी भी तरह के प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) अवश्य लगाना चाहिए।

कुछ अन्य प्रकार के वाक्य देखते है।

Infinitive का प्रयोग

Subject + was / were + v-ing + infinitive

उदाहरण:

1.  मैं खेलने जा रहा था।

 I was going to play.

2. वह परीक्षा पास करने की कोशिश कर रही थी

 She was trying to pass the examination.

3. वह दौड़ने नहीं जा रहा था।

He was going to run.

4. तुम क्या करने जा रहे थे?

  What were you going to do.

5. वह पढ़ने जा रहा था

 He was going to read.

यहा तक अगर अपने इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ा होगा तो आप Past Continuous को भलीभाती जान गए होंगे।

आईए अब कुछ सवालों के सहारे अभ्यास कर लेते है। साथ में इन सवालों को हल करने से आप अपने क्षमता को भी आक पाएंगे।

अगर आपको इन सवालों को बनाने में कठिनाई महसूस हो या आप सही नही कर पा रहे है तो आपको इस आर्टिकल को दुबारा से पढ़ना चाहिए। इसके बाद पुन: इन सवालों को या किसी किताब के सवालों को बनाना चाहिए।

Past-Continuous-Tense-in-Hindi-to-english-examples
Past-Continuous-Tense-in-Hindi-to-english-examples

Past-Continuous-Tense-in-Hindi-to-english-examples

1. मैं नही झगड़ रहा था।

2. चिड़िया नही चहचहा रही थी।

3. तुमलोग अपना काम कर रहे थे।

4. लड़के खेल रहे थे।

5. वह क्यों रो रही थी?

6. सीता क्या कर रही थी?

7. वह स्कूल क्यूं नही जा रहा था?

8. क्या मैं पढ़ रहा था ?

9. वह कैसे परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

10. तुम क्या कर रहे थे?

Answer उत्तर:

1. I was not quarreling.

2. The birds were not twittering

3. You were doing your work.

4. The boys were playing.

5. Why was she weeping?

6. What was Sita doing?

7. Why was he not going to school?

8. Was I reading?

9. How was she preparing for the examination?

10. What were you doing?

ConclusionPast Continuous Tense in Hindi

दोस्तो, आज के इस लेख में हमने Past Continuous Tense के बारे में जाना। हमने इस आर्टिकल में आपको विस्तार से Past Continuous Tense के बारे में बताया है।

फिर भी कुछ जानना चाहते हो या कोई कोई सुझाव देना चाहते हो तो आप कमेंट कर सकते है।

साथ में अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तो को शेयर करना ना भूले। ऐसे ही और भी बेहतरीन आर्टिकल के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो और बुकमार्क करना ना भूले।

Video देखें यहाँ देखें
GK & Current Affairs Telegram
ज्यादा जानकारी के लिए होम पेज

Leave a Comment