AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Fingers name in Hindi | उंगलियों के नाम हिन्दी में – हर ऊँगली से जुडी रोचक तथ्य

Fingers name in Hindi –

हैलो दोस्तों! कैसे हैं आप सब?

आज हम आपको बताएंगे fingers name in Hindi. पांचों उंगलियों के नाम हिन्दी में।

हो सकता है कि आप में से बहुतों ने छोटी क्लास में ये पढ़ा होगा पर जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं भूल जाते हैं।

आज का आर्टिकल fingers name in Hindi पढ़कर आपकी जानकारी revise हो जाएगी।

Advertisement

इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे fingers name in Hindi (हाथ की पांचों उंगलियों के नाम हिन्दी में), हर उंगली का खास महत्व क्या होता है?

उंगलियों से जुड़े कुछ मुहावरे, कहावतें और उनकी मीनिंग और उंगलियों के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स।

Sign language में हाथ की उंगलियों से ही बातचीत की जाती है। हस्तरेखा (palmistry) और समुद्रशास्त्र (सामुद्रिक शास्त्र) में उंगलियों को देखकर बहुत से भविष्यवाणी भी की जाती है |

लोगों की पर्सनालिटी और नेचर बताया जाता है। Yoga और dance में उंगलियों से तरह-तरह मुद्राएं बनाई जाती हैं।

इतना ही नहीं उंगलियां और नाखून बहुत सी बीमारियों का संकेत देते हैं। जैसे खून की कमी (anemia), hormonal disorders और hypoxia. एक्यूप्रेशर और कलर थेरेपी में भी उंगलियों का बड़ा महत्व है।

ज्यादातर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी उंगलियों की मदद से बजाए जाते हैं। यानि उंगलियां बॉडी पार्ट से कहीं बढ़कर रोल प्ले करती हैं। और हममें से ज्यादातर लोगों को सही से इनका नाम भी नहीं पता।

आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। सबसे पहले जानते हैं fingers name in Hindi.

अंगूठा (Thumb) –

यह आकार और बनावट में बाकी उंगलियों से अलग होता है। अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो यह भी देखा होगा कि इसकी दिशा बाकी उंगलियों के opposite होता है।

ध्यान नहीं दिया तो अभी देख लीजिए। बिना अंगूठे की मदद लिए शर्ट के बटन बंद करने की कोशिश कीजिए।

दरअसल ये हमारे इवॉल्यूशन का एक हिस्सा है। इससे हमारे लिए चीजों को पकड़ना आसान हो जाता है। इस कंडीशन को opposable thumb कहा जाता है।

इतना ही नहीं अंगूठे का मूवमेंट भी बाकी उंगलियों से ज्यादा होता है। आप अपने अंगूठे को जितना ज्यादा घुमा सकते हैं, बाकी
उंगलियों को नहीं घुमा सकते।

आप एक बार ये कोशिश भी कर के देख लीजिये फिर कमेंट कर के बताइए कि अपने क्या महसूस किया !

तर्जनी (Index finger) –

यह अंगूठे के बाद की उंगली है। मायथोलॉजी (पौराणिक कथा)  के अनुसार विष्णु जी इसी उंगली पर सुदर्शन चक्र धारण करते हैं।

आपने अक्सर फुटबॉल खेलने वालों को इस उंगली पर फुटबॉल नचाते हुए देखा होगा। स्कूल-कॉलेज में कुछ स्टूडेंट्स कॉपी, किताबों को भी इस तरह नचाकर “कूल” बनते हैं।

Fingers name in Hindi
Fingers name in Hindi

मध्यमा (Middle finger) –

ये तर्जनी (Index Finger) के बाद की उंगली है। सबसे बीच में होने की वजह से इसे मध्यमा कहा जाता है।

यह सबसे लंबी उंगली होती है। चुटकी बजाते हुए अंगूठे के साथ इसी उंगली का इस्तेमाल होता है।

अनामिका (Ring finger) –

यह चौथे नंबर की उंगली होती है। कुछ लोगों में यह तर्जनी से छोटी और कुछ में बड़ी होती है।

आप कमेंट में बताइए कि आपकी तर्जनी और अनामिका में कौनसी ऊँगली बड़ी है ?

शास्त्रों में इसे सबसे पवित्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अनामिका का natural pressure सबसे कम होता है।

कनिष्ठिका (Little finger) –

यह पांचवीं उंगली होती है। सबसे छोटी होने की वजह से इसे कनिष्ठिका कहते हैं।

इसे कनिष्ठा या कनिष्का भी कहा जाता है। पुराणों में लिखा है कि गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने इस उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।

इसे भी पढ़े – न्यूज़ एंकर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – फिल्म एक्टर कैसे बने – पूरा प्रोसेस

आपने fingers name in Hindi पढ़ लिया। आगे पढ़िए हर उंगली का क्या महत्व क्या होता है?

उंगलियों से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग मुहावरे, कहावतें और उनकी मीनिंग और उंगलियों के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।

हर उंगली का अलग महत्व क्या होता है?

हर उंगली का अपना महत्व और काम है। हम दिन भर न जाने कितनी बार अलग-अलग तरह से उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।

ज्यादातर काम करते हुए या तो पांचों या कम से कम दो उंगलियों और अंगूठे की जरूरत पड़ती है।

पर कुछ काम हैं जिनके लिए किसी एक खास उंगली का ही इस्तेमाल होता है। आइये जानते हैं हर उंगली का क्या महत्व है ?

अंगूठा– किसी बटन को दबाने के लिए (जैसे रिमोट, वीडियो गेम), और मोबाइल से टाइपिंग करते हुए सबसे ज्यादा अंगूठे का इस्तेमाल होता है।

इसके अलावा किसी को बेस्ट ऑफ लक भी हम अंगूठे से विश करते हैं। छोटे बच्चे ज्यादातर अंगूठा ही चूसते हैं।

जो लोग पढ़े-लिखे नहीं होते उनके thumb impression को ही सिग्नेचर की तरह माना जाता है।

जब हम किसी की कोई बात या डिमांड को मना करते हैं तो उसे चिढ़ाते हुए अंगूठा ही दिखाते हैं।

तर्जनी– इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसी तरफ इशारा करने के लिए होता है। जैसे हम किसी को कहते हैं कि “वो देखो”, वो रमेश का घर है; तब हम तर्जनी से ही दिखाते हैं।

इसके अलावा अगर किसी को चुप रहने के लिए कहना हो तो भी इस उंगली को मुंह पर रखा जाता है।

हम अगर किसी चीज को टेस्ट करते हैं तो तर्जनी से ही करते हैं। जब किसी को किसी बात के लिए मना करना होता है तो तर्जनी को दाएं-बाएं हिलाकर मना करते हैं।

मध्यमा– कॉपी, किताबों के पन्ने पलटते हुए ज्यादातर मध्यमा उंगली ही काम में आती है। लिखने के लिए पेन, पेंसिल भी अंगूठे और तर्जनी के साथ मध्यमा में फंसाई जाती है।

लोग किसी की इन्सल्ट करने के लिए यही उंगली दिखाते हैं। हालांकि एक सभ्य समाज में इसे बुरा माना जाता है और ऐसा कभी नही करना चाहिए |

अनामिका– जैसा कि इसका अंग्रेजी नाम है ring finger – सगाई की अंगूठी यानि इंगेजमेंट रिंग अनामिका में ही पहनते हैं।

आपने ऊपर पढ़ा कि इस उंगली को पवित्र माना जाता है। इसलिए कुमकुम लगाने के लिए भी अधिकतर अनामिका उंगली ही उपयोग’ की जाती है।

पूजा करते हुए अनामिका में ही दूब या कुशा की बनी अंगूठी जिसे पवित्री कहते हैं, धारण की जाती है।

आपने देखा होगा कि बड़े लोग बच्चों को काजल का टीका भी अनामिका से लगाते हैं।

कनिष्ठिका– याद है आपको जब आप छोटे थे तो अपने दोस्तों से कट्टी होने पर यही छोटी उंगली दिखाते थे।

चाय का कप हो या ग्लास, इन्हें पकड़ते हुए जब छोटी उंगली हवा में लहराई जाती है तो एक अलग नज़ाकत महसूस होती है।

इसके अलावा इसका हमारे देश में इसका सबसे ज्यादा प्रयोग वॉशरूम जाने के साइन के तौर पर होता है।

तो देखा आपने कि हर उंगली का एक अपना ही महत्व क्या होता है।

इसे भी पढ़े –पहली बार में फौज में भर्ती कैसे निकाले ?

इसे भी पढ़े – सरकारी टीचर कैसे बने ?

इसे भी पढ़े – आईएएस ऑफिसर कैसे बने ?

उंगलियों से जुड़े कुछ मुहावरे, कहावतें और उनकी मीनिंग

  • पांचों उंगलियां घी में होना– जब कोई बहुत पैसे कमा लेता है तो कहा जाता है इसकी तो पांचों उंगलियां घी में हैं
  • दांतों तले उंगली दबाना– इसका मतलब होता है कोई बहुत हैरान कर देने वाली बात
  • उंगली पर नचाना– जब कोई किसी को पूरी तरह अपने काबू में कर ले
  • उंगली उठाना– जब किसी पर कोई आरोप लगाया जाए
  • टेढ़ी उंगली से घी निकालना– कोई मुश्किल काम या ऐसा काम जिसे ट्रिक लगाकर करना पड़े
  • अंगूठा छाप– यह किसी अनपढ़ या अज्ञानी व्यक्ति को कहा जाता है
  • ठेंगा दिखाना-किसी काम के लिए मना कर देना
  • उंगलियों पर गिनना– किसी चीज का बहुत कम मात्रा में होना
  • चुटकी बजाते ही काम हो जाना- बहुत आसान काम
  • उंगली चटकाना– आराम करना, सुस्ताना

 

उंगलियों के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

सामान्य तौर पर हमारे हाथों में कुल दस उंगलियां होती हैं पर कुछ लोगों में इससे ज्यादा भी हो सकती हैं। इसे polydactyly कहते हैं।

अगर आपने ऐसे किसी व्यक्ति को देखा है तो कमेंट करके बताएं।

  1. ज्यादातर महिलाओं की तर्जनी (index finger), अनामिका (ring finger) से लंबी होती है। पुरुषों में इसका उल्टा होता है। हालांकि यह कोई यूनिवर्सल फैक्ट नहीं है।
  2. आपने सुना होगा कि दो लोगों के finger prints कभी एक से नहीं होते। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि 100 मिलियन में एक केस ऐसा हो सकता है।
  3. Adermatoglyphia नाम की कंडीशन में लोगों के फिंगर प्रिंट नहीं होते।
  4. गर्मी में नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

 

Conclusion – fingers name in Hindi

दोस्तों आज आपने जाना fingers name in Hindi. (हाथ की पांचों उंगलियों के नाम हिन्दी में), हर उंगली का स्पेसिफिक महत्व क्या होता है?

उंगलियों से जुड़े कुछ मुहावरे, कहावतें और उनकी मीनिंग और उंगलियों के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में बताइए। हमारे होम पेज पर जाकर आप career, education, competitive exam और हिन्दी व्याकरण के और भी बहुत से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। हम अपने ब्लॉग पर रोज नई जानकारी लाते हैं। अगर आप भी अपडेटेड रहना चाहते हैं तो हमें subscribe कीजिए।

हमारे होम page पर जाएँ आपको और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी |

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment