AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Present Continuous Tense in Hindi | ये तरीका जान लो हमेसा याद रहेगा

Present Continuous Tense in Hindi

Present Tense (वर्तमान काल) के चार भेद होते है। Present continuous tense इनमे से ही एक है। अक्सर हम इसका प्रयोग आम बोलचाल में करते है। जैसे में खा रहा हूं, में जा रहा हूं, तुम कब आ रहे हो? इत्यादि।

Present Continuous Tense in Hindi

आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे। Present continuous की पहचान, इसका निर्माण, इसकी बनावट और भी बहुत कुछ। तो आईए सबसे पहले Present continuous की पहचान करना सीखते है।

Present continuous tense से हमे वर्तमान में चल रहे कार्य के बारे में चलता हैं। इसका एक अन्य नाम Present imperfect भी है। यह कार्य बोलते वक्त भी हो रहा होता हैं।

इसकी पहचान करना भी बहुत आसान है, बस आपको वाक्य के अंत में देखना है। अगर वाक्य के अंत में रहा हूं, रहा है, रहे हो, रहे है, दिखाई दे तो उसे Present continuous Tense कहा जाता है। जैसे: संजू खाना खा रहा है, मयंक खेल रहा है, टीना रो रही है इत्यादि। इन सभी वाक्यों के अंत को देख कर हम Present continuous की पहचान कर सकते है।

उदाहरण के लिए आईए कुछ वाक्य देखते है।

  • मैं स्कूल में पढ़ रहा हूं।
  • राम कमरे में खेल रहा है।
  • विनय गाड़ी खरीदने जा रहा है।
  • लड़किया शोरगुल कर रही है।
  • माताजी भोजन पका रही है।
  • वह आजकल कराटे सीख रहा है।
  • Advertisement
  • मैं एक गाड़ी खरीदने जा रहा है।
  • वह आजकल संगीत सुन रहा है।
  • मेरा भाई एक गाना गा रहा है।
  • वह अगले सप्ताह मुंबई जा रहा है।

इन वाक्यों को ध्यान पूर्वक देखने के बाद आप Present continuous को थोड़ा बहुत जरूर ही जान गए होंगे।

आईए अब इसका अंग्रेजी में अनुवाद करना सीखते है। इसके लिए सबसे पहले इसके संरचना को जानना आवश्यक है।

Present Continuous Tense in Hindi – Formula

Subject + is/am/are + v-ing (v4)

इसके बनावट को अच्छे से समझने के लिए आईए इस चार्ट पर नजर डालते है।

Person Singular Plural
First person I am playing.We are playing.
Second personYou are playing. You are playing.
Third personHe/she/it/Ram is playing. They/the boys are playing.

कुछ हल किए हुए सवाल देखिए।

  1. मैं स्कूल जा रहा हूं।
    I am going to school
  2. वे लोग खेल रहे है।
    They are playing.
  3. सीता भोजन पका रही है।
    Sita is cooking food.
  4. वह कल आ रहा है।
    He is coming tomorrow.
  5. लड़के शोरगुल कर रहे है।
    The boys are making noise.

आईए अब इसके कुछ उपयोग देख लेते है।

  1. Present continuous का उपयोग आजकल के संदर्भ में भी किया जाता है।

जैसे:

  • वह आज कल पढ़ रहा है।
  • He is reading these days.
  • वह आजकल बैडमिंटन खेल रहा है।
  • He is playing badminton these days.
  1. इसका उपयोग भविष्य में होने वाले कार्य (जो पूर्वनिर्धारित हो) के लिए भी होता है।

जैसे:

  • वह कल आ रहा है।
  • He is coming tomorrow.
  • हम अगले वर्ष एक कार खरीद रहे है।
  • We are buying a car next year.
  1. इसका उपयोग इरादा या संभावना दिखाने के लिए भी होता है।

जैसे:

  • मैं एक कार खरीदने जा रहा हूं।
  • I am going to buy a car.
  • हमलोग खेलने जा रहे है।
  • We are going to play.

अब आईए इसके अन्तर्गत आने वाले अलग अलग तरह के वाक्यों के बनवाट को सीखते है।

Positive sentence

Positive sentence का अर्थ है ऐसे वाक्य जो सकारत्मक हो। जैसे में खा रहा हूं, में रो रहा हूं, वह पढ़ रहा है इत्यादि। इस तरह के वाक्यों की बनावट कुछ इस तरह से होती है।

Subject + is/am/are + v-ing (v4)

Note:-

  • Am का प्रयोग ‘I’ के साथ करे।
  • Are का प्रयोग We, You और प्लूरल के साथ करे।
  • Is का प्रयोग he/she/it और सिंगुलर नाम के साथ करे।

आईए इससे जुड़े कुछ सवाल देख लेते है।

  1. हमलोग पढ़ रहे है। We are reading
  2. तुम स्कूल जा रहे हो। You are going to school.
  3. मैं खाना खा रहा हूं। I’m eating food.
  4. राम आम खा रहा है। Ram is eating mango.
  5. विजय खेल रहा है। Vijay is playing.

Negative sentence

ये ऐसे वाक्य होते है जो नकारात्मक होते है। इनमे ना का बोध होता है। जैसे: मैं नही खा रहा हूं, मैं नहीं जा रहा हूं, वह पढ़ने नही जा रहा है इत्यादि।

आईए अब इसके बनावट को देखते है। इसकी संरचना में बस is/am/are के बाद not लगा दिया जाता हैं।

Subject + is/am/are + Not + v-ing (v4)

कुछ उदाहरण देखे।

  1. मैं नही खा रहा हूं। I’m not eating.
  2. हमलोग खेलने नही जा रहे है। We are not going to play.
  3. वे लोग नहीं पढ़ रहे है। They are not reading.
  4. बच्चे नहीं खेल रहे हैं। The children are not playing.
  5. विजय नहीं टहल रहा है। Vijay is not walking.

Interrogative sentences

इस तरह के वाक्यों को पहचानना काफी आसान होता है। इनमे सवाल पूछा जाता है। इनके अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह होता है। जैसे: तुम क्यूं नही पढ़ रहे हो?, वे लोग क्यों नही खेल रहे है?, राज कब आ रहा है? इत्यादि। आईए इसके संरचना को देखते है।

Am/is/are + subject + v-ing (v4)

कुछ उदाहरण देखते हैं।

  • क्या मैं खा रहा हूं? Am I eating?
  • क्या वह पढ़ रहा है? Is he reading?
  • क्या तुम खेल रहे हो? Are you playing?
  • क्या वह खेल रही है? Is she playing?
  • क्या तुम दौर रहे हो? Are you running?

Interrogative negative

Interrogative negative वाक्यों का बनावट भी Interrogative कि तरह ही होता है, बस सब्जेक्ट के बाद ‘not’ लगा देना होता है। आईए इसके संरचना को देख के समझते है।

Am/is/are + subject + not + v-ing (v4)

उदाहरण के लिए इन वाक्यों को देखे।

  • क्या मैं नही खा रहा हूं? Am I not eating?
  • क्या वह नही खेल रही है? Is she not playing?
  • क्या तुम नहीं दौर रहे हो? Are you not running?
  • क्या वह नही पढ़ रहा है? Is he not reading?
  • क्या तुम नहीं खेल रहे हो? Are you not playing?

Note: किसी भी तरह के Interrogative और Interrogative negative वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगा देना चाहिए।

  • Wh words ( what / when / why / where / how) की मदद से बनने वाले सवाल

जब भी कोई वाक्य क्या से सुरु न होकर किसी अन्य शब्द से सुरु हो। इसके साथ में प्रश्नवाचक का निर्माण करे तो उसे इस तरीके से हल करेंगे।

Wh words + am/is/are + subject + (not) + v-ing

उदाहरणExamples of Present Continuous Tense Examples Hindi

  • तुम क्या कर रहे हो? What are you doing
  • राजा कहा जा रहा है? Where is Raja going?
  • तुम क्या कर रहे हों? What are you doing?
  • तुम क्यों खा रहे हो? What are you eating?
  • सीता कब आ रही है? When is Sita coming?

अगर वाक्य नकरात्मक हो तो सब्जेक्ट के बाद (not) का प्रयोग करे। जैसे:

  • तुम क्यों नही खा रहे हो? Why are you not eating?
  • तुम क्यों नही पढ़ रहे हों? Why are you not reading?

Superfluous (Misuse) of Present continuous

आईए, अब आपको बताते है की Present continuous का उपयोग कहा नहीं करना चाहिए। कई बार हम इसका उपयोग वहा भी कर देते है, जहा नही करना चाहिए ( इसे ही superfluous कहा जाता है)

See, hear, smell, notice, feel, taste, appear, looking इत्यादि ये ऐसे शब्द है जिसका v-ing नही बनाए जा सकता। अत: साफ शब्दो में कहे तो इसका उपयोग Present continuous में नही किया जाता है।

यहां तक अगर आपने इस आर्टिकल को ठीक से समझ कर पढ़ा होगा तो आप बहुत कुछ सीख गए होंगे। अब आपको चाहिए की आप इससे जुड़े कुछ सवाल बनाए और अभ्यास करे।

यहा हम आपको कुछ अभ्यास के लिए सवाल दे रहे है। अगर आपको इन सवालों को बनाने में कठिनाई आए तो आप इस आर्टिकल को दुबारा या फिर बार बार पढ़े।

इसे भी पढ़े –

Present Continuous Tense in Hindi with Example
Present Continuous Tense in Hindi with Example

Present Continuous Tense Examples Hindi to English

Example

  1. रीमा पढ़ रही है।
  2. क्या रीमा पढ़ रही है?
  3. राज क्या पढ़ रहा है?
  4. क्या तुम खेल रहे हो?
  5. सूरज खेल रहा है।
  6. क्या मैं खा रहा हूं?
  7. क्या मैं नही खा रहा हुं?
  8. तुम क्या कर रहे हो?
  9. तुम क्या खा रहे हो?
  10. क्या तुम नहीं सोने जा रहे हो?

उत्तर

  1. Reema is reading.
  2. Is Reema reading?
  3. What is Raj reading?
  4. Are you playing?
  5. Suraj is playing.
  6. Am I eating?
  7. Am I not eating?
  8. What are you doing?
  9. What are you eating?
  10. Are you not going to sleep?

कुछ महत्पूर्ण शॉर्टकट जिनका आप Present continuous tense में उपयोग कर सकते है।

Am notAin’t
Are notAren’t
Is notIsn’t
I amI’m
You areyou’re

निष्कर्षPresent Continuous Tense in Hindiनिष्कर्ष

दोस्तो, इस लेख में हमने Present continuous tense को बताया है साथ में हमनें Present continuous tense examples भी बताये है | हमने इससे जुड़े हर टॉपिक को अच्छे से बताने का पूरा प्रयास किया है। फिर भी कोई सवाल या सुझाव हो तो आप बेझिजक कॉमेंट सेक्शन में बता सकते है।

इस लेख को आप अपने मित्रो के साथ भी शेयर करे। ऐसे ही और भी ज्ञानभरे लेख पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते है। आशा है हमारा यह प्रयास आपको अच्छा लगा होगा।

YouTubeविडियो देखें
TelegramCurrent affairs के लिए
ज्यादा जानकारी के लिए होमपेज

2 thoughts on “Present Continuous Tense in Hindi | ये तरीका जान लो हमेसा याद रहेगा”

Leave a Comment