AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Past Indefinite Tense in Hindi | पहचानने के नियम, फार्मूला, उदहारण के साथ

Past Indefinite Tense in Hindi

Past tense (भूतकाल) के चार भेद होते है। Past Indefinite इनमे से ही एक भेद है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Past Indefinite Tense क्या होता है, इसकी बनवाट, इसका अनुवाद और भी बहुत कुछ। तो आईए सबसे पहले जान लेते है की Past Indefinite Tense होता क्या है।

इसके बाद इसे पहचानना सीखेंगे। और अंत में हम इसके अनुवाद की और बढ़ेंगे।

Past Indefinite Tense (Simple Past Tense)

past indefinite tense से हमे भूतकाल में घटित घटना के बारे में पता चलता है। इसे पहचानना काफी आसान होता है बस आपको वाक्य के अंत में देखना होता है।

अगर वाक्य के अंत में आ/ई/ए + (था/थी/थे)  रहे तो उसे Past Indefinite Tense समझना चाहिए।

उदाहरण के लिए इन वाक्यों को देखिए।

  • मैने खाया ।
  • मोहन दिल्ली गया ।
  • दशरथ अयोध्या में रहते थे।
  • मोहन दिल्ली गया।
  • उसने एक पक्षी मारा था।
  • उसने एक चिट्ठी लिखी।
  • में खेलना गया।
  • उन्होंने मेरी मदद की।
  • वे दिल्ली गए।
  • में पढ़ने गया।

ऊपर दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़ने के बाद आप Past Indefinite tense को जान गए होंगे। अब आईए इसका अनुवाद करना सीखते है।

अनुवाद करना सीखने के लिए सबसे पहले इसके बनवाट को सीखना होता है। इसकी बनावट या कहे संरचना कुछ इस तरह से होती है।

संरचना:- Subject + v2+ object

आईए इसे अच्छे से समझने के लिए इस चार्ट को देखते है।

PersonSingularPlural
First PersonI ateWe ate
Second PersonYou ateYou ate
Third PersonHe/she/it/Ram ateThey/the boys ate

इस चार्ट को ध्यानपूर्वक देखकर आप समझ ही गए होंगे की सभी जगहों पर verb के सेकेंड फॉर्म का प्रयोग होगा। आईए अब कुछ हल किए हुए सवाल देखते है।

Advertisement

1. सीता ने रोटी खाई।

     Sita ate bread.

2. वह मेरे पास आया।

    He came to me.

3. वह स्कूल गया।

     He went to school.

4. मैने गरीबों की मदद की।

    I helped the poor.

5. उसने एक चिट्ठी लिखी।

     He wrote a letter.

आईए अब इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न तरह के वाक्यों को देखते है। इसका बनवाट और इसका उदाहरण।

Affirmative sentence

इसमें हम पॉजिटिव वाक्यों को देखते है। इसकी बनवाट काफी सामान्य और आसान होता है। इसकी बनवाट कुछ इस तरह से होती हैं।

संरचना:- Subject + v2+ object

1. रीता ने रोटी खाई।

     Rita ate bread.

2. वह मेरे पास आया।

    He came to me.

3. मैं स्कूल गया।

     I went to school.

4. उन्होंने गरीबों की मदद की।

    They helped the poor.

5. उसने एक चिट्ठी लिखी।

    He wrote a letter.

Negative sentence

इसे नकारात्मक वाक्य भी कहा जाता है। ये वाक्य हमे ‘ना’ का बोध कराते है। इसकी बनवाट affirmative से बिलकुल अलग होता है। इसका बनवाट कुछ इस तरह से होता है।

संरचना:- Subject + did not + V1

जहा एक और Affirmative में v2 का प्रयोग होता है,  तो वही negative sentence me V1 का प्रयोग होता है। Past को दिखाने के लिए इसके साथ did not होता है। कुछ उदाहरण देखिए।

1. उसने नही खाया।

    He did not eat.

2. तुमने नही खाया।

    You did not eat.

3. तुम उसे नही मरना चाहते हो।

    You did not want to kill him.

4. उन लोगो ने कोशिश नही की।

     They did not try.

Note: did not के स्थान पर didn’t का प्रयोग भी किया जा सकता है। जैसे: तुमने नही खाया था:

(You did not eat.)

Interrogative sentences

ऐसे सभी वाक्य जो सवाल पूछते हो उसे Interrogative sentences कहा जाता है। इसे पहचानना भी काफी आसान होता है।

ऐसे वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) होता हैं। इसकी बनवाट कुछ इस प्रकार से होती है।

Did + subject+ v1 + ?

आईए इसे अच्छे से समझने के लिए कुछ उदाहरण देख लेते है।

1. क्या लड़के स्कूल गए?

    Did the boys go to school?

2. क्या विनय पढ़ना चाहता है?

    Did Vinay want to read?

3. क्या तुमने गाली दी?

    Did you abuse?

4. क्या राम के पिता ने राम को पीटा?

    Did Ram’s father beat Ram?

5. क्या मोहन खेलना चाहता था?

    Did Mohan want to play?

ये तो ऐसे वाक्य थे जो क्या से शुरू होकर प्रश्नवाचक का निर्माण करते है। लेकिन ऐसे वाक्य भी होते है जो क्या से शुरू न होकर भी प्रश्नवाचक का निर्माण करते है। जैसे:

  • वह कहा पढ़ता था?,
  • तुमलोग खेलने कब गए थे?,
  • उसने तुम्हे क्या दिया? इत्यादि आईए इन्हे भी देखते है।

ऐसे वाक्यों की संरचना इस तरह से होती है।

Wh words + did + sub (not)+ v1 +?

(Wh words:- What / when/ where/ how/ why etc)

Note:- not को सब्जेक्ट के पहले भी लिख सकते है। इसे इस तरह से लिखे didn’t. उदाहरण 2 देखे

उदाहरण

1. वह कहा पढ़ता था?

    Where did he read?

2. अपने ध्यान क्यों नहीं दिया?

    Why didn’t you mind?

    Or why did you not mind?

3. तुम्हारे भाई ने तुमको क्यों पीटना चाहा?

    Why did your brother want to beat you?

4. वे लोग कब आए?

    When did they come?

5. आपने कैसे परीक्षा की तैयारी की?

    How did you prepare for the examination?

Interrogative negative sentences

इस तरह के वाक्यों की बनावट हुबहू Interrogative sentences की तरह ही होता है बस subject के बाद not लगा देना होता है।

संरचना: Did + subject+ not+ v1 + ?

उदाहरण:

1. क्या लड़के स्कूल नहीं गए?

    Did the boys not go to school?

2. क्या विनय नहीं पढ़ना चाहता था?

    Did Vinay not want to read?

3. क्या तुमने गाली नहीं दी?

    Did you not abuse?

4. क्या राम के पिता ने राम को नही पीटा?

    Did Ram’s father not beat Ram?

5. क्या मोहन नहीं खेलना चाहता था?

    Did Mohan not want to play?

दोस्तो, अगर आपने इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पड़ा होगा तो आप Past indefinite tense  को भली भांति सीख गए होंगे।

आईए अब हम आपको कुछ सवाल देते है। आप इन सवालों को खुद से हल करे और देखे की आपको कितना आता है।

अगर आपको इन सवालों को करने में कठिनाई महसूस हो तो आप इस लेख को दुबारा ध्यान से पढ़े।

इसे भी पढ़े –

Example of Past Indefinite Tense in Hindi

1. तुम पटना कब गए।

2. क्या तुमने गाली नही दी?

3. मोहन शिमला गया।

4. क्या विनय नहीं पढ़ना चाहता था?

5. अपने ध्यान क्यों नहीं दिया?

6. क्या राम के पिता ने राम को पीटा?

7. राम ने मुझे एक पुस्तक दी।

8. वह मेरे पास आया।

9. उन्होंने गरीबों की मदद की।

10. बच्चे गए।

Simple-past-tense-in-hindi-with-examples
Simple-past-tense-in-hindi-with-examples

Simple past tense in hindi with examples

1. When did you go to Patna?

2. Did you not abuse?

    Or Didn’t you abuse?

3. Mohan went to Shimla.

4. Did Vinay not want to read?

5. Why didn’t you mind?

6. Did Ram’s father beat Ram?

7. Ram gave me a book.

8. He came to me.

9. They helped the poor.

10. The children went.

आईए अब सभी संरचना या बनवाट को एक साथ देखते है। आप इसे रिविजन के लिए प्रयोग कर सकते है।

Chart Formula of Past Indefinite Tense

Types of SentenceFormula
1. Affirmative sentences Subject + v2+ object
2. Negative sentences Subject + did not + V1
3. Interrogative sentences Did + subject+ v1 + ?
4. Interrogative negative sentences Did + subject+ not+ v1 + ?

दोस्तो, इस आर्टिकल में हमने आपको Past tense के अंतर्गत आने वाले Past Indefinite Tense के बारे में बताया है।

ConclusionPast Indefinite Tense in Hindi

अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमे जरूर बताएं। अगर आपको कुछ जानना हो तो भी आप कॉमेंट कर सकते हैं।

YouTube Video देखें यहाँ क्लिक करें
Daily GK पायें GK पढ़े

इस आर्टिकल ” Past Indefinite Tense in Hindi” को अपने मित्रो और जान पहचान के लोगो के साथ शेयर करना ना भूलें। और ऐसे ही जानकारी से भरे हुए लेख के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment