AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

इंडियन आर्मी अग्निपथ अग्निवीर भर्ती – हाइट, दौड़, मार्क्स, परीक्षा, सैलरी जानें

Indian Army Agniveer Bharti –

हैलो दोस्तों। आजकल हर जगह अग्निपथ और अग्निवीर जैसे शब्द सुनने में आ रहे हैं। हो सकता है आपने भी इसके बारे में सुन रखा हो। हम इस आर्टिकल में आपको इनके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको ये जानकारी बहुत काम आएगी क्योंकि ये आपके करियर और भविष्य की बात ही है।

Advertisement

क्या है अग्निपथ योजना

अग्निपथ योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसे इंडियन आर्म्ड फोर्सेस यानि IAF में होने वाली भर्तियों के लिए लाया गया है। इस योजना का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना से जुड़ने का मौका देना।

अग्निपथ योजना में चुने गए उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाएगा और इनको चार साल के लिए सेना में काम करने का मौका दिया जाएगा।

फिलहाल इंडियन आर्मी में अग्निवीर की पहली बैच के लिए रैली का नोटिफिकेशन आ गया है। इसलिए हम आपको
इससे जुड़ी सारी जानकारी दे रहे हैं। एयरफोर्स की तरफ से 24 जून को नोटिफिकेशन आ सकता है। उसके बारे में हम अलग से बताएंगे।

इंडियन आर्मी अग्निपथ अग्निवीर योजना में कौन सी पोस्ट होंगी

दोस्तों सेना की रेग्युलर पोस्ट की तरह अग्निपथ अग्निवीर योजना में भी वही पोस्ट होंगी जैसे कि

  1. जनरल ड्यूटी,
  2. टेक्निकल,
  3. एविएशन एंड एम्यूनीशन एग्जामिनर,
  4. क्लर्क,
  5. स्टोर कीपर और
  6. ट्रेड्समैन।

इनके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए हमने आगे विस्तार से बताया है। यह ध्यान रखिए कि अग्निवीर भर्ती अधिकारी रैंक से निचली पोस्ट पर ही होगी। फिलहाल लगभग 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

अग्निपथ योजना से आर्मी में भर्ती होने की योग्यता

  • आपकी उम्र 17.5 से 23 साल के बीच होनी चाहिए
  • आपको कम से कम आठवीं पास होना चाहिए। हालांकि ये क्वालिफिकेशन ट्रेड्समैन बनने के लिए है और हर पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता अलग है जो हमने उनके एग्जाम पैटर्न के साथ बताई है।
  • अग्निवीर बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

अग्निपथ आर्मी भर्ती का प्रोसेस – Indian Army Agniveer Bharti

अग्निपथ आर्मी भर्ती के लिए आपको फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, रिटन टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

ये एग्जाम इंडियन आर्मी लेगी। सबसे पहले आपको इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। बाकी के स्टेप इसके बाद आते हैं।

अग्निवीर आर्मी फिजिकल फिटनेस टेस्ट

जिस जगह भर्ती के लिए रैली आयोजित की जानी है ये टेस्ट वहीं होगा। ये रैली ऑल इंडिया लेवल पर 80 से ज्यादा जगहों पर होगी। इसमें 1.6 km की दौड़ होगी जिसे 5 मिनट 30 सेकंड के अंदर पूरा करना है। इसके लिए 60 नंबर निर्धारित हैं।

इसके अलावा पुल अप होंगे। यहां 10 पुल अप के 40 नंबर मिलेंगे। ग्रुप 2 को ये दौड़ 5:31 से 5:45 मिनट में पूरी करनी है। इसके लिए उनको 48 नंबर मिलेंगे। पुल अप के नंबर उनकी गिनती पर आधारित होंगे जैसे 9 के लिए 33 नंबर और 6 के लिए 21 नंबर।

इसके अलावा जंप और बैलेंस बनाने के टेस्ट होंगे जिनको सिर्फ क्वालीफाई करना है।

Running 1.6 KMRunning 1.6 KMRunning 1.6 KM
Time5 मिनट 30 सेकंड तक 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक 5 मिनट 45 सेकंड से ज्यादा
Marks6048Disqualify
Pull-UpsPull-UpsPull-UpsPull-UpsPull-Ups
No. of Pull-Ups109876
Marks4033272116
9 Feet JumpOnly Qualify
Zig-Zag balanceOnly Qualify

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

इसमें लंबाई, वजन, सीने का माप जैसी जांच शामिल है।

जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन के लिए लंबाई 170 सेमी और क्लर्क/ स्टोर कीपर के लिए 162 सेमी है। सीने का माप 77 सेमी होना चाहिए जिसे फुलाने के बाद 5 सेमी का विस्तार होना चाहिए।

जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैनक्लर्क/ स्टोर कीपर
लंबाई 170 सेमी 162 सेमी
सीने का माप 77 सेमी
फुलाव के साथ 82 सेमी
77 सेमी
फुलाव के साथ 82 सेमी
वजन कम-से-कम 50 KGकम-से-कम 50 KG

अग्निपथ आर्मी रिटन टेस्ट

दोस्तों जैसे हर पोस्ट की शैक्षिक योग्यता अलग है उसी तरह यहां भी हर पोस्ट के लिए अलग पैटर्न पर एग्जाम होगा।

अग्निपथ अग्निवीर आर्मी परीक्षा पैटर्न

  • जनरल ड्यूटी

इसमें 50 प्रश्न होंगे जिनके लिए 100 नंबर निर्धारित हैं।

नरल नॉलेज, बेसिक साइंस और मैथ्स के 15-15 प्रश्न और रीजनिंग के 5 प्रश्न होंगे। इसे क्वालीफाई करने के लिए 35 नंबर लाना जरूरी है।

इसके लिए आपको कम से कम 45% नंबरों के साथ दसवीं पास होना जरूरी है और हर विषय में कम से कम 33% नंबर हैने चाहिए। अगर आपको ग्रेडिंग सिस्टम से नंबर मिलते हैं तो आपको कम से कम C2 ग्रेड होना चाहिए और किसी भी विषय में D ग्रेड से कम नहीं होना चाहिए।

  • टेक्निकल, एविएशन एंड एम्यूनीशन एग्जामिनर

इसमें भी 50 प्रश्न हैं। ये कुल 200 नंबर का पेपर होगा। इसमें जनरल नॉलेज और केमिस्ट्री के 10- 10 और मैथ्स, फिजिक्स के 15-15 प्रश्न होंगे। इसे क्वालीफाई करने के लिए 80 नंबर लाना जरूरी है।

इसके लिए आपको कम से कम 50% नंबरों के साथ PCM स्ट्रीम से बारहवीं पास होना चाहिए और इन तीनों विषयों में 40% से कम नंबर नहीं होने चाहिए या फिर किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास और मान्यता प्राप्त ITI से टेक्निकल फील्ड में डिप्लोमा होना चाहिए। यह NSQF लेवल 4 या उससे ऊपर होना चाहिए।

  • क्लर्क और स्टोर कीपर

इसमें भी 50 प्रश्न पूछे जाने हैं। ये भी कुल 200 नंबर का पेपर ही होगा। इसे दो भागों में बांटा गया है।

पहले भाग में जनरल नॉलेज, कंप्यूटर और बेसिक साइंस के 5-5 और मैथ्स के 10 प्रश्न होंगे। दूसरे भाग में इंग्लिश के 25 प्रश्न होंगे।

इसे क्वालीफाई करने के लिए हर सेक्शन में 32 नंबर लाना जरूरी है। इसके लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से 60% नंबरों के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है और किसी भी विषय में 50% से कम नंबर नहीं होने चाहिए।

  • ट्रेड्समैन

इसमें दो लेवल हैं दसवीं पास और आठवीं पास। इसमें आपको कम से कम 33% नंबर लाना जरूरी है।

मेडिकल फिटनेस टेस्ट

इसमें आपके स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की जाती है। आप आर्मी में काम करने के लिए फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से फिट हैं ये देखा जाता है। आंखों की जांच होगी ताकि नजर कमजोर तो नहीं ये पता चले। कलर ब्लाइंडनेस नहीं होना चाहिए। कानों की जांच होगी ताकि हियरिंग एबिलिटी समझ आ सके। दांतों की जांच होगी। हड्डियों और मसल्स की जांच होगी। आपके घुटने जुड़े नहीं होने चाहिए। कोई बड़ी बीमारी, पाइल्स, अल्सर, शुगर नहीं होना चाहिए।

फाइनल सलेक्शन के बाद 6 महीने तक ट्रेनिंग होगी उसके बाद आपको जॉइनिंग मिलेगी। रिटन टेस्ट के बाद आपको पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।

अग्निपथ अग्निवीर आर्मी सैलरी

अग्निपथ योजना में भर्ती हुए अग्निवीरों को इस तरह सैलरी मिलेगी

  1. पहला साल- 30,000 रुपए
  2. दूसरा साल- 33,000 रुपए
  3. तीसरा साल- 36,500 रुपए
  4. चौथा साल- 40,000 रुपए

अग्निपथ योजना में सेवा निधि क्या है

आप ये मत सोचिए कि चार साल के बाद सभी अग्निवीर रिटायर हो जाएंगे और उनके पास करने को कुछ नहीं बचेगा। जो लोग चुने जाएंगे उनको चार साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा।

चार साल पूरे होने पर इनमें से 25% उम्मीदवारों को परमानेंट कर दिया जाएगा। यानि ये अगले 15 साल और ड्यूटी करेंगे जो कि इस तरह की पोस्ट की सामान्य अवधि रहती है। बचे हुए 75% उम्मीदवारों को सेवा निधि देते हुए विदा किया जाएगा।

सेवा निधि को आप एक तरह का PF ही समझ लीजिए। जब कोई सरकारी नौकरी से रिटायर होता है तो उसे पेंशन, ग्रेच्युटी, पीएफ जैसी राशि मिलती है। यहां आपके चार सालों की सेवा का सम्मान करते हुए आपको सेवा निधि दी जाएगी।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये राशि लगभग 12 लाख रुपए होगी। इनको कौशल प्रमाण पत्र भी दिया
जाएगा। इतना ही नहीं गृह मंत्रालय का कहना है कि इन युवाओं को पैरा मिलिट्री जैसी जगहों पर प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार पीएसयू भर्ती में भी प्राथमिकता तय कर सकती है। कुछ राज्य सरकारों जैसे असम, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक ने घोषणा की है कि वो पुलिस भर्ती में भी प्राथमिकता देंगे।

इसके अलावा कुल 1 करोड़ रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस भी होगा। ड्यूटी के दौरान कोई दुर्घटना या मृत्यु होने पर ये राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़े –

अग्निपथ योजना के फायदे और नुकसान

दोस्तों कोई भी नई योजना हो उसके फायदे नुकसान जरूर देखे जाते हैं। आपको भी इसकी जानकारी होना जरूरी है

Indian-army-agniveer-bharti-
Indian-army-agniveer-bharti-

फायदे

  • पहले आर्मी भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा 21 साल थी जिसे बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया है।
  • आपको देश सेवा करने का मौका मिलेगा।
  • सेवा निधि के रूप में अच्छी राशि का प्रावधान है।
  • ये राशि टैक्स फ्री होगी।
  • आर्मी में काम करके शारीरिक और मानसिक विकास होगा।
  • जिन लोगों को परमानेंट ले लिया जाएगा उनका करियर अच्छी राह पकड़ लेगा।
  • हर साल लगभग 50,000 भर्तियां करने का प्रस्ताव है इससे बेरोजगारी कम होगी।

नुकसान

  1. जो लोग चार साल बाद विदा कर दिए जाएंगे उनके भविष्य की कोई निश्चित राह नहीं होगी। दूसरी जगहों पर प्राथमिकता देना अभी विचाराधीन है और इस पर कोई पक्का नियम नहीं आया है।
  2. अपने दूसरे साथियों को परमानेंट होता देखकर बाकी लोगों में निराशा और कुंठा की भावना आ सकती है।
  3. लोगों का सोचना है कि इससे सेना की गोपनीयता पर बुरा असर पड़ सकता है।
  4. वे इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि शॉर्ट सर्विस कमीशन में भी लगभग 10-12 साल की भर्ती होती है तो फिर सिर्फ चार साल तक भर्ती का औचित्य क्या है?

अग्निवीर आर्मी भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

अग्निपथ अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली की घोषणा20 जून 2022
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआतजुलाई 2022
रिटन एग्जामतारीख घोषित नहीं की गई है
पहली बैच की शुरुआतदिसंबर 2022
इंडियन आर्मीऑफिसियल लिंक
GK के लिए Telegram से जुड़ें तैयारी करें
YouTube विडियो देखें

जैसा कि आपने पढ़ा अभी कुछ तारीखों की अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। जैसे ही कोई नोटिफिकेशन आता है हम अपडेट करेंगे।

निष्कर्ष – Indian Army Agniveer Bharti

दोस्तों हमने इस आर्टिकल “Indian Army Agniveer Bharti” में आपको अग्निपथ आर्मी भर्ती से जुड़ी जानकारी दी। अभी ये शुरुआत है तो तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं जबकि कुछ देशों में युवाओं को सेना में कुछ सालों तक अनिवार्य रूप से सेवा देनी होती है।

आपको क्या ;लगता है, “Indian Army Agniveer Bharti” ये योजना सही है या गलत, आप इस योजना के बारे में क्या राय रखते हैं हमें कमेंट सेक्शन में बताइए।

अगर हमारा काम पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें और हमें सब्स्क्राइब करें ताकि आप तक ऐसी जानकारी पहुंचती रहे।

ज्यादा जानकारी के लिए होम पेज पर जाएँ – होम पेज

Leave a Comment