AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

IIT JAM kya hai | IIT JAM Exam योग्यता, फीस, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे IIT JAM exam kya hai.

इसमें आपको IIT JAM exam के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जैसे IIT JAM exam full form in Hindi, IIT JAM exam ke liye eligibility, IIT JAM exam ke liye kaise apply kare, exam kab hota hai, exam pattern, IIT JAM exam pass karne ke fayde.

हम आपको IIT JAM exam ki taiyari kaise kare इसकी कुछ ऐसी टिप्स भी बताएंगे जिनसे आप आसानी से यह एग्जाम पास कर लेंगे।

IIT में पढ़ना किसी सपने के सच होने जैसा है। लेकिन बहुत से स्टूडेंट्स को इसकी पूरी जानकारी नहीं होती। कुछ स्टूडेंट्स ये सोचते हैं कि आईआईटी एग्जाम इतने मुश्किल होते हैं कि यह सबके बस की बात नहीं है।

लेकिन अगर आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ लेंगे तो आपको पता चलेगा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

तो देर किस बात की। आइये जानते हैं IIT JAM exam kya hai.

IIT JAM exam full form

दोस्तों सबसे पहले जानते हैं कि IIT JAM exam full form kya hai. IIT JAM exam full form is Indian Institute of Technology Joint AdmissionTest for MSc

Advertisement
.

IIT JAM exam kya hai
IIT JAM exam kya hai

दोस्तों 2021 से इस एग्जाम का नाम Joint Admission Test for MSc से बदलकर Joint Admission Test for Masters कर दिया गया है। इसकी वजह हम आगे बताएंगे।

IIT JAM exam full form in Hindi होता है आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट। बोलचाल में इसे आईआईटी जैम कहा जाता है।

IIT JAM exam kya hai

यह एक नेशनल लेवल का एग्जाम होता है। इसे IIT और IISc की तरफ से रोटेशनल बेस पर आयोजित किया जाता है।

रोटेशनल बेस का मतलब होता है कि अगर एक साल IIT मुंबई ये एग्जाम कराती है तो अगले साल कोई दूसरी IIT जैसे कानपुर या दिल्ली यह एग्जाम कराएंगे।

2021 में IISc बैंगलोर ने यह एग्जाम आयोजित कराया।

IIT JAM exam पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए लिया जाता है। जैसे MSc, PhD, Integrated MSc with PhD.

इसे पास करके आप आईआईटी, IISc बैंगलोर (Indian Institute of Science) जैसे संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।

IIT JAM exam ke liye eligibility

  • उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन में 55% नंबर होने चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलती है।
  • ये परसेंटेज राउंड ऑफ नहीं की जाती।
  • यानि अगर आपके परसेंट 54.5 हैं तो आप एलिजिबल नहीं होंगे।
  • आप ग्रेजुएशन के फाइनल इयर में भी यह एग्जाम दे सकते हैं।
  • ऐसे में आपके दो साल के मार्क्स गिने जाते हैं। लेकिन ग्रेजुएशन के बाद मिनिमम मार्क्स लाना जरूरी है।
  • IIT JAM exam के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होती।
  • आप जितनी बार चाहें उतनी बार यह एग्जाम दे सकते हैं।
  • दोस्तों आपका ग्रेजुएशन किस स्ट्रीम में होना चाहिए इसके लिए हर इंस्टीट्यूट का अलग क्राइटेरिया है।

IIT JAM exam ke liye kaise apply kare ?

IIT JAM exam के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। एग्जाम की नोटिफिकेशन IIT की वेबसाइट से मिल जाती है।

आपको फार्म भरकर जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटो अपलोड करने होते हैं। इसके बाद फीस भरी जाती है। IIT JAM exam ki fees kitni hoti hai यह जानकारी हमने आगे दी है।

आप फीस भरने के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये सब स्टेप सही तरह से पूरे करने के बाद आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होता है।

तो यह था तरीका IIT JAM exam ke liye kaise apply kare.

अब जानिए यह एग्जाम कब होता है और

IIT JAM Exam kab hota hai

IIT JAM exam साल में एक बार होता है। यह ऑनलाइन एग्जाम है। इसके लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है। यह पेपर अंग्रेजी में होता है। इसमें बायोटेक्नॉलॉजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित जैसे विषय शामिल हैं।

2021 में इस एग्जाम में economics को भी जोड़ा गया। इसीलिए इसका नाम Joint Admission Test for MSc से बदलकर Joint Admission Test for Masters कर दिया गया।

IIT JAM एग्जाम की फीस सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपए होती है। बाकी को 750 रुपए देने होते हैं। आप एक से ज्यादा सब्जेक्ट के लिए एग्जाम दे सकते हैं। पर उसके लिए आपको अलग से फीस देनी होती है।

IIT JAM Exam pattern

  • IIT JAM exam में 60 प्रश्न होते हैं। इनके लिए 100 नंबर तय किए गए हैं।
  • इसमें MCQ यानि बहुविकल्प वाले प्रश्न, MSQ (जिनके एक से ज्यादा सही जवाब होते हैं) और न्यूमेरिकल आंसर वाले प्रश्न होते हैं।
  • MCQ 30 प्रश्न
  • MSQ 10 प्रश्न
  • NA (न्यूमेरिकल आंसर) 20 प्रश्न
  • MCQ सेक्शन में माइनस मार्किंग भी होती है। आपको वर्चुअल कैलकुलेटर के इस्तेमाल की इजाजत भी दी जाती है।

IIT JAM exam pass karne ke fayde

आपको IIT और IISc जैसे प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में पढ़ने का मौका मिलता है।

IIT JAM के स्कोर को बहुत सी NITs और दूसरे CFTIs (Centrally Funded Technical Institutes), BHU जैसी यूनिवर्सिटीज भी मान्यता देती हैं।

यानि IIT JAM क्लीयर करके आप इनमें भी एडमिशन ले सकते हैं।

नोट: CFTI के बारे में जानने के लिए कमेंट सेक्शन में बताएं।

IIT JAM kya hai
IIT JAM kya hai

एग्जाम का स्कोर एक साल के लिए वैलिड रहता है। यानि आप इस सेशन में एडमिशन न ले पाएं तो अगले सेशन में एडमिशन ले सकते हैं।
अगर आपका सपना था कि IIT से ग्रेजुएशन करें पर किसी वजह से वो पूरा नहीं हुआ तो आपके पास दुबारा मौका होता है।

बहुत सी MNCs आपको अच्छी सैलरी पर जॉब ऑफर करती हैं।

आपकी नॉलेज बढ़ती है।

पर्सनालिटी निखरती है।

इसे भी पढ़े – एमफिल कोर्स क्या है कैसे करें ?

इसे भी पढ़े – पीएचडी क्या है कैसे करें ?

इसे भी पढ़े – JIPMER क्या होता है ?

इसे भी पढ़े – TIFR एग्जाम क्या है ?

IIT JAM exam ki taiyari kaise kare

दोस्तों अगर आप IIT JAM exam ki taiyari करते हुए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो सफलता पा सकते हैं।

आप जिस सब्जेक्ट का एग्जाम देना चाहते हैं उसका सिलेबस अच्छी तरह समझ लें।

यह भी देख लें कि आप eligibility के मापदंड को पूरा करते हैं।

एक टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें।

समय-समय पर रिवीजन करते रहें।

सरल टॉपिक से शुरुआत करें।

कुछ समय अपने मनोरंजन से जुड़ी चीजों के लिए निकालें। जैसे म्यूजिक, दोस्तों से मिलना। इससे दिमाग fresh हो जाता है।

पिछले प्रश्नपत्र हल करें।

जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर या टीचर्स की मदद लेने से न झिझकें।

न तो इस एग्जाम को आसान समझकर लापरवाही करें। न ही बहुत कठिन मानकर रात-दिन किताबों में डूब जाएं। दोनों चीजों के नुकसान हैं।

IIT JAM exam kya hai

  • यह एग्जाम पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स और पीएचडी में एडमिशन के लिए लिया जाता है।
  • इस एग्जाम को IIT और IISc आयोजित करती है।
  • यह साल में एक बार होता है।
  • IIT JAM एक ऑनलाइन एग्जाम है जो तीन घंटे का होता है।
  • इसमें 60 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • यह 100 नंबर का पेपर होता है।
  • इसके लिए मिनिमम क्वालीफिकेशन ग्रेजुएशन है।
  • आपके कम से कम 55% नंबर होने चाहिए।
  • आरक्षित उम्मीदवारों को 50% नंबर लाने होते हैं।
  • एग्जाम के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होती।
  • यह एग्जाम आप कितनी बार दे सकते हैं इसकी भी कोई लिमिट नहीं है।
  • एग्जाम का स्कोर एक साल के लिए वैलिड रहता है।
  • IIT JAM exam क्लीयर करके आप IITs, IISc, BHU जैसे टॉप के इंस्टीट्यूट में पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

आज आपने जाना IIT JAM exam kya hai. हमें उम्मीद है कि आप जिन सवालों के जवाब ढूंढ रहे थे सारे आपको इस आर्टिकल में मिल गए होंगे। जैसे IIT JAM exam full form, IIT JAM exam ke liye eligibility, IIT JAM exam ke liye kaise apply kare, exam kab hota hai, exam pattern, IIT JAM exam pass karne ke fayde और IIT JAM exam ki taiyari kaise kare कुछ easy
tips.

अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। आप किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो भी जरूर बताएं।

आप हमारे होम पेज पर ऐसे बहुत से ज्ञानवर्धक लेख पढ़ सकते हैं। हमारी यही कोशिश है कि सरल शब्दों में आप तक पूरी और सही जानकारी लाई जाए। ताकि आपको इसके लिए ढेरों आर्टिकल न पढ़ने पड़ें।

अगर आपको हमारी मेहनत पसंद आई और इससे कुछ फायदा मिला हो तो हमें सब्स्क्राइब कीजिए। और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि उन तक भी ये जानकारी पंहुचे जिनको इसकी जरूरत है। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment