AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

DSP Kaise Bane ? 2024 में डीएसपी बनने की पूरी जानकारी –

डीएसपी कैसे बनें?  –  2023 में डीएसपी बनने की पूरी जानकारी – DSP Kaise Bane

अगर आप DSP बनने का पूरा प्रोसेस जानना चाहते है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ याहे है |

बचपन में अगर आपने किसी पुलिस अधिकारी को देखा होगा तो एक न एक बार आपके मन में भी बड़े होकर खाकी वर्दी

Advertisement
पहनने का विचार जरूर आया होगा।

आज हम आपको DSP Kaise Bane इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे, उसके लिए बहुत जरूरी है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े ,

तभी आप सब कुछ अच्छे से समझ पाएँगे और आपका DSP बनने का सपना पूरा हो सकता है |

अगर आप देशसेवा का जज़्बा और पुलिस विभाग में जाने की चाहत रखते हैं तो आप यह आर्टिकल आपको अपनी मंजिल की तरफ एक कदम नजदीक ले जाएगी |

डीएसपी क्या होता है? डीएसपी का फुल फार्म क्या है?

डीएसपी राज्य पुलिस सेवा में एक अधिकारी होता है। यह बहुत ही सम्मान और जिम्मेदारी का पद है।

हर जिले में कम से कम एक डीएसपी की नियुक्ति जरूर की जाती है।

डीएसपी की वर्दी में कंधे पर तीन सितारे होते हैं।

कहीं-कहीं इनको एसडीपीओ या सर्कल ऑफिसर भी कहा जाता है।

डीएसपी प्रमोशन के बाद आईपीएस अधिकारी भी बन सकते हैं।

डीएसपी का फुल फार्म है- Deputy Superintendent of Police. हिंदी में इस पद को उप पुलिस अधीक्षक कहते हैं।

DSP Kaise Bane – DSP ka kya kaam hota hai

दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे कि पुलिस डिपार्टमेंट में तो बहुत से पद होते हैं तो इनमें से डीएसपी क्या करते हैं?

हम आपको समझाते हैं – डीएसपी पर भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है। उनका काम सुपरवाइजर और एक्जीक्यूटिव दोनों तरह का होता है।

  • इसके लिए उन्हें बहुत से अधिकार और शक्तियां दी जाती हैं।
  • इलाके के तीन से चार थाने उनके अंडर होते हैं।
  • इसकी संख्या क्राइम रेट और थानों की कुल संख्या के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकती है।
  • वे अपने सीनियर ऑफिसर्स को अपने थानों से संबंधित रिपोर्ट देते हैं।
  • इसके अलावा उनको किसी वीआईपी की सुरक्षा या किसी केस की जांच की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
  • कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण काम है और इसमें जोखिम भी है लेकिन इस काम का रूतबा बहुत खास है।

DSP ke liye Qualification – dsp बनने के लिए योग्यता

डीएसपी के लिए क्वालीफिकेशन क्या होनी चाहिए? – 

डीएसपी बनने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक है चाहे वह किसी भी स्ट्रीम से किया गया हो।

और तो और इसमें कोई भी मिनिमम मार्क्स जैसी पाबंदी भी नहीं होती।

इसका मतलब यह है कि 80% और 50% लाने वाले दोनों ही उम्मीदवार बराबर समझे जाएंगे।

हालांकि सलेक्शन के और भी कुछ क्राइटेरियाज हैं जिनको हम आगे समझाएंगे।

इसीलिए आप इस आर्टिकल को पढ़ते रहिये , आप पढ़ रहे है न ?

यदि आप ग्रेजुएशन के फाइनल इयर में हैं तो भी आप एलिजिबल हैं। आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय ग्रेजुएशन की मार्कशीट दिखानी होती है।

DSP ke liye Height – डीएसपी के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए ?

पुरुष उम्मीदवार के लिए –

  • हाइट– मिनिमम 165 cm (5ft 5 inch)
  • चेस्ट का नाप 84 cm (33 inch)
  • चेस्ट एक्सपेंशन 5 cm (2 inch)

महिला उम्मीदवार के लिए –

  • हाइट- 155 cm (5ft 1 inch)

नोट -डीएसपी के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए ? हमने जो बताया उसमे दोस्तों, यह रिक्वायरमेंट हर राज्य के लिए अलग हो सकती है।

डीएसपी बनने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?

डीएसपी बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होती है।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 3-5 साल तक की छूट मिलती है। इसमें भी हर राज्य के अनुसार कुछ अंतर हो सकता है।

डीएसपी एग्जाम के लिए सिलेबस – DSP ka Syllabus 2021

डीएसपी बनने के लिए आपको एक मुख्य विषय लेना होता है।

यह आप राज्य लोक सेवा आयोग की लिस्ट में से चुन सकते हैं।

आप इसका चयन अपने ग्रेजुएशन के विषय या फिर अपनी रुचि के अनुसार कर सकते हैं।

जनरल अवेयरनेस के अंतर्गत करंट अफेयर्स, ऐतिहासिक घटनाएं, गणित, रीज़निंग, राजनीतिक घटनाक्रम जैसे टॉपिक आते हैं।

हर राज्य के लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर इससे संबंधित पूरी जानकारी दी जाती है।

DSP banne ke liye kya kare ? DSP का Selection process

इस पद को दो तरह से पाया जा सकता है।

पहला तरीका है पुलिस विभाग में तरक्की होकर।

लेकिन इसमें 20-25 साल तक का समय लगता है और इसकी कोई गारंटी भी नहीं होती कि
प्रमोशन होगा ही।

दूसरा तरीका है राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सलेक्ट होकर सीधे डीएसपी के पद पर नियुक्ति हो जाना।

इस तरह आप तरक्की पाकर आईजी लेवल तक पंहुच सकते हैं।

आइये अब यह सलेक्शन प्रोसेस विस्तार से समझते हैं।

इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा और
  • साक्षात्कार।

प्रारंभिक परीक्षा  – इस परीक्षा में एक पेपर जनरल अवेयरनेस का होता है। इसके साथ मुख्य विषय का भी एक पेपर होता है।

ये बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसमें यदि आप क्वालीफाइंग नंबर भी ले आते हैं तो मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।

मुख्य परीक्षा –इस परीक्षा में भारतीय भाषा, अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस और वैकल्पिक विषय से जुड़े निबंधात्मक प्रश्न होते हैं।

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

साक्षात्कारसाक्षात्कार में एक पैनल होता है जो उम्मीदवार की मेंटल एबिलिटी, पर्सनालिटी, प्रेशर हैंडलिंग जज करता है, क्योंकि उसे जनता के बीच काम करना होता है।

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के नंबर जोड़कर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। सलेक्शन होने पर आपको ट्रेनिंग दी जाती है।

dsp kaise bane puri jankari
dsp kaise bane puri jankari

पीएससी एग्जाम की नोटिफिकेशन आपको संबंधित वेबसाइट से मिल जाएगी। इसके अलावा हर प्रमुख अखबार में भी इसके अपडेट आते रहते हैं।

यह ध्यान रखें कि राज्यों में एग्जाम का पैटर्न भिन्न-भिन्न हो सकता है।

इसे भी पढ़े – सरकारी टीचर कैसे बने | टीचर बनने का पूरा प्रोसेस

DSP kaise bane – DSP ki taiyari kaise kare?

दोस्तों हर साल बहुत से लोग इस एक्जाम की तैयारी करते हैं पर सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से सफल नहीं हो पाते।

हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जो आपके लिए बहुत काम की हैं।

  • आप अपनी जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स पर पकड़ मजबूत करें। अखबार और कॉम्पिटिशन से जुड़ी मैग्ज़ीन भी पढ़ते रहें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर हल करें और मॉक टेस्ट देते रहें। इससे आपको अपनी तैयारी का सटीक अंदाजा लग जाएगा।
  • यदि आपका कोई सीनियर या दोस्त तैयारी कर रहा है तो उनके साथ अपने डाउट्स डिस्कस करते रहें।
  • अपना मोटिवेशन बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • आपनी सूझबूझ और मेंटल पावर बढ़ाने के लिए दिमागी कसरत से जुड़े सवाल हल करते रहें।
  • पौष्टिक और सादा भोजन करें।

DSP  ki salary  – डीएसपी की सैलरी कितनी होती है?

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा की डीएसपी को सैलरी कितनी मिलती है?

दोस्तों, वर्तमान में डीएसपी का वेतन बैंड 9300-34800 और ग्रेड पे 5400 रुपये होता है। समय-समय पर यह अपग्रेड होती रहती है।

इसके साथ बहुत से अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं जिनमें आवास, रसोइया, बिजली बिल,माली, कार, ड्राइवर और फ्यूल का खर्च, टेलीफोन, सिक्योरिटी गार्ड, चिकित्सा शामिल हैं।

इसे भी पढ़े –  IAS बनने की पूरी जानकारी

इसके अलावा रिटायर होने पर पेंशन, पीएफ जैसे लाभ भी शामिल हैं। इसलिए यह पद बहुत आकर्षक है।

हमने ये जाना की डीएसपी की सैलरी कितनी होती है?

Conclusion – DSP kaise bane

दोस्तों हमने आप तक DSP kaise bante hai -, DSP kaise bane –  इससे जुड़ी पूरी जानकारी पंहुचाने की कोशिश की है।

हम स्पष्ट कर दें कि यह बेसिक जानकारी है और हर राज्य के एक्जाम पैटर्न, शारीरिक योग्यता और उम्र सीमा में  थोडा सा अंतर हो सकता है।

इसलिए आप जिस राज्य के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसका Notification अच्छी तरह चेक कर लें।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा।

यह भी बताइये कि आप और कौन से विषय पर जानकारी चाहते हैं। यदि कोई सुझाव देना चाहें तो आपका स्वागत है।

इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। ऐसा एक और ज्ञानवर्धक लेख लेकर हम जल्द आपसे मिलेंगे।

Article by – Nidhi Neer

2 thoughts on “DSP Kaise Bane ? 2024 में डीएसपी बनने की पूरी जानकारी –”

Leave a Comment